Tag: Sanatan Dharma

  • Manav Kalyan Puja: मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाऊंडेशन द्वारा निःशुल्क रूद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ संपन्न!

    Manav Kalyan Puja: मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाऊंडेशन द्वारा निःशुल्क रूद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ संपन्न!

    Manav Kalyan Puja: नालासोपारा पूर्व पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) की पावन पूर्णिमा पर गोरेगांव स्थित जिताई नगर के आजोबा नागेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाऊंडेशन के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क रूद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया तथा विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

    सुबह 9 बजे से सायंकाल 4 बजे तक चले इस दिव्य अनुष्ठान में कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं रुद्रपाठ से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। भगवान शिव के जयकारों और हवन की पवित्र आहुतियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की सक्रिय सहभागिता ने सनातन संस्कृति के प्रति उनकी आस्था और समर्पण को प्रदर्शित किया।

    संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाऊंडेशन केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों में भी निःशुल्क धार्मिक एवं वैदिक अनुष्ठानों का आयोजन कर समाज को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा यज्ञोपवीत संस्कार, त्रिपिंडी श्राद्ध, पितृपक्ष पिंडदान, पितृ विसर्जन तथा श्रावणी उपाकर्म जैसे धार्मिक कर्मकांड भी निःशुल्क संपन्न कराए जाते हैं।

    संबंधित खबरें: Prashant Rode Review: अतिरिक्त आयुक्त 2 प्रशांत रोडे ने शहर में नाले की सफाई के काम का लिया समीक्षा!

    कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संस्था द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गई थीं। श्रद्धालुओं ने संस्था के इस सेवा एवं धर्म कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया।

    इस सफल आयोजन में संस्था के संस्थापक आचार्य धर्मराज पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवदत्त पांडेय, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बागेश पांडेय तथा प्रदेश महामंत्री अभय शुक्ल के मार्गदर्शन में मुख्य आयोजक जितेन्द्र दूबे, राम सुरेश दूबे, रोहित गुप्ता एवं शशिकांत मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    साथ ही राजकुमार मिश्रा, अरुण सिंह, अरविंद शुक्ल, विश्वदेव मिश्र, अनिल तिवारी, सुधीर सिंह, देवीकांत पांडे, अंतीमा मिश्रा, हिरा पांडे, संतोषी मिश्रा, पं. धनंजय मिश्रा, प्रभात मिश्रा, पं. जितेन्द्र मिश्रा, पंकज पांडेय, रूद्र पांडे, हर्ष पांडे, अनंत शुक्ल, अनन्य शुक्ल, आर्यन मिश्रा, आलोक चौबे, विशाल सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, आशीष दूबे, कृष्णा, सनी सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा। धर्म, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला यह आयोजन क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा तथा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर गया।

  • Srimad Bhagavatam: अमृतमय श्रीमद्भागवत सुनकर भक्त हुए भावविभोर; श्री कृष्ण जन्म के बाद वासुदेव का कान्हा को गोकुल छोड़ने जाना!

    Srimad Bhagavatam: अमृतमय श्रीमद्भागवत सुनकर भक्त हुए भावविभोर; श्री कृष्ण जन्म के बाद वासुदेव का कान्हा को गोकुल छोड़ने जाना!

    Srimad Bhagavatam: सावरकर फाउंडेशन की ओर से वार्ड नं 63 के में पुनीत पुरुषोत्तम मास में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा मथुरा से आये पूज्य आचार्य श्री श्री 1008 ललिता शरण देवाचार्य के शिष्य महावीर शरण शास्त्री के मुखारविंद से वामन अवतार और श्री कृष्ण जन्म कथा सुनकर भक्त हुए भावविभोर। श्री कृष्ण के जन्म की कथा बाद देवी माया प्रभु की आज्ञा से वासुदेव को अपनी माया से जगती हैं और कृष्ण को कंस से बचाने के लिए गोकुल भेजते हैं जहां यशोदा ने एक कन्या को जनम दिया था जो की माँ शक्ति थी।

    वासुदेव कृष्ण को टोकरी में लेकर चल पड़ते हैं देवी माया कारागार के सभी दरवाज़ खोल देती हैं और सभी सैनिकों को भी बेहोश कर देती हैं। वासुदेव कृष्ण को लेकर अपने साथ निकल पड़ते हैं रस्ते में वो यमुना नदी पार करते हैं तो बारिश होने लगती है। शेष नाग क्षीर सागर से आते हैं और श्री कृष्ण को बारिश से बचाने के लिए अपने फ़न को को फैला देते हैं। देवी यमुना जी भी जल का स्तर बढ़ा देती हैं और उन्हें रोक देती हैं और श्री कृष्ण से विनती करती हैं की उन्हें अपने चरण चुने का मौक़ा दे।

    संबंधित ख़बरें: Thane Water Supply: 3 जून को ठाणे में 12 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी!

    श्री कृष्ण यमुना जी की प्रार्थना स्वीकार कर लेते हैं और यमुना जी कृष्ण के चरण छूकर उन्हें प्रणाम करने के बाद नदी का स्तर काम कर देती हैं। वासुदेव नदी पार करके गोकुल पहुँच जाते हैं और यशोदा के पास लेती कन्या के साथ कृष्ण को बदल लेते हैं और वहाँ से वापस आ जाते हैं। वापस आने के बाद देवी माया वासुदेव को यह सारे वाक्य को मिटा देती हैं।

    इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित होकर लाभांवित हो रहे हैं।कथा के समापन के बाद महाप्रसाद की व्यवस्था फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है।इस कथा के आयोजक सावरकर फाउंडेशन के अध्यक्ष नगरसेवक रूपेश गजानन सावरकर के अथक प्रयास से चल रहा है।

  • Rudrabhishek and Atirudra Mahayajna: अधिकमास में नालासोपारा पूर्व में होगा निःशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ!

    Rudrabhishek and Atirudra Mahayajna: अधिकमास में नालासोपारा पूर्व में होगा निःशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ!

    Rudrabhishek and Atirudra Mahayajna: अधिकमास, पुरुषोत्तम मास अर्थात मलमास के पावन अवसर पर मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन (NGO) द्वारा 31 मई 2026, रविवार को आजोबा नागेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, जीजाई नगर, मोरेगांव, गुरु गोविंद स्कूल के समीप, नालासोपारा पूर्व में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक निःशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक (अतिरुद्र महायज्ञ) का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

    संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार चौबे (पत्रकार ) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन संस्था के पालघर जनपदीय पदाधिकारियों को आयोजन प्रमुख मानकर उनके नेतृत्व एवं देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पं. शिवदत्त पाण्डेय की प्रेरणा के अनुसार प्रत्येक धार्मिक कार्यक्रम में अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर उनमें नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित किया जाता है, जिससे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को सामूहिक रूप से सफल बनाया जा सके।

    उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में कालीपुत्र कालीचरण जी महाराज के मुखारविंद से आयोजित श्रीमद्देवी भागवत कथा एवं पालघर जिले में प्रथम बार आयोजित ऐतिहासिक 108 कुण्डीय हवनात्मक सहस्त्रचण्डी महायज्ञ के आयोजन प्रमुख की जिम्मेदारी श्री प्रेमकृष्ण तिवारी को सौंपी गई थी, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष शशिकांत मिश्रा, रोहित गुप्ता, रामसुरेश दुबे एवं जितेन्द्र दुबे को सामूहिक रूप से आयोजन प्रमुख की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

    संबंधित ख़बरें: Oath-Taking Ceremony: उल्हासनगर तेरापंथ भवन में वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए महासभा का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ!

    कार्यक्रम की तैयारियां संस्था के संस्थापक एवं डायरेक्टर आचार्य पं. धर्मराज पाण्डेय के मार्गदर्शन में जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने में भूपेश पाण्डेय, बागेश कुमार पाण्डेय, राजकुमार मिश्रा, आनन्द शुक्ला, अभय शुक्ला, सुनील दुबे, प्रेमकृष्ण तिवारी, सुधीर सिंह, विनीत सिंह, विश्वदेव मिश्रा, पंकज पाण्डेय, अनन्त शुक्ला, अनन्य शुक्ला, रूद्र पाण्डेय, आर्यन मिश्रा एवं अंश पाण्डेय सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा भाव से जुटे हुए हैं।

    आयोजन में भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक, शिव पूजन, हवन एवं विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति, वैदिक परंपरा एवं धार्मिक संस्कारों का संरक्षण तथा हिंदुत्व जागरण करना है।

    संस्था द्वारा समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं सनातन बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा तथा श्रद्धालुओं के लिए खान-पान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं संस्था की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए 9695745720, 9862626962, 7276955256 एवं 9987814263 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Shrimad Bhagavat Katha Gyan Yagna: अधिमास में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन!

    Shrimad Bhagavat Katha Gyan Yagna: अधिमास में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन!

    Shrimad Bhagavat Katha Gyan Yagna: नालासोपारा पूर्व स्थित श्री राम जानकी मंदिर में समस्त क्षेत्रवासी भक्तगणों के सहयोग से अधिमास के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ पर सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली।

    संबंधित खबरें: Mumbai President Varsha Gaikwad: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़की मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़!

    जय श्रीराम एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ निकली इस शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। पूज्य श्री अवधेश दास जी महाराज के श्रीमुखारविंद से 24 मई से 31 मई तक प्रतिदिन सायंकाल 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

    कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति, संस्कार एवं मानव जीवन के कल्याण से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिसका श्रद्धालु बड़ी संख्या में श्रवण कर रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि 31 मई को हवन, पूजन एवं महाप्रसाद के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी। समिति की ओर से समस्त भक्तगणों से अधिकमास के इस पुण्य अवसर पर कथा श्रवण कर प्रभु भक्ति में सहभागी बनने तथा अपने जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया गया है।

  • Shankaracharya Ji’s Major Announcement: शंकराचार्य जी की बड़ी घोषणा, जल्द शुरू होगी “गो-एलएक्स” वेबसाइट!

    Shankaracharya Ji’s Major Announcement: शंकराचार्य जी की बड़ी घोषणा, जल्द शुरू होगी “गो-एलएक्स” वेबसाइट!

    Shankaracharya Ji’s Major Announcement: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौमाता संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा करते हुए कहा है कि देशभर में गौमाता को वध से बचाने के लिए गायों को खरीदा जाएगा। इसके लिए ओएलएक्स की तर्ज पर “गो-एलएक्स” नामक वेबसाइट शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से गाय बेचने के इच्छुक लोग संपर्क कर सकेंगे और गौमाता को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया जाएगा।

    81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान जारी वीडियो संदेश में शंकराचार्य जी ने कहा कि हिंदू समाज किसी भी परिस्थिति में गौमाता को कसाइयों के हाथ नहीं सौंपता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विषय पर समाज के खिलाफ झूठा नैरेटिव तैयार किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी हिंदू को यह जानकारी हो जाए कि गाय को वध के उद्देश्य से खरीदा जा रहा है, तो वह किसी भी कीमत पर गाय नहीं बेचेगा। उन्होंने कुछ समाचार चैनलों में दिखाई जा रही उन खबरों को भी भ्रामक बताया, जिनमें दावा किया गया कि मुसलमानों द्वारा गाय न खरीदने से हिंदू व्यापारी आर्थिक संकट में हैं।

    शंकराचार्य जी ने कहा कि हिंदू परंपरा में गाय को माता का स्थान प्राप्त है और गौसेवा को धर्म माना गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कई मुस्लिम समाज के लोगों ने उनसे संपर्क कर गौमाता संरक्षण अभियान का समर्थन किया है तथा यह कहा है कि उनके धर्म में गाय का मांस खाना अनिवार्य नहीं है।

    उन्होंने कहा कि यदि समाज में गौहत्या बंद हो जाए तो हिंदू-मुस्लिम वैमनस्य भी काफी हद तक कम हो सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि “गो-एलएक्स” योजना के माध्यम से उनकी संस्था स्वयं गाय खरीदकर उसके संरक्षण एवं सेवा की व्यवस्था करेगी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि जल्द ही “गो-एलएक्स” वेबसाइट का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा और इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।