Tag: SIR campaign

  • Delhi BJP SIR Meeting: एसआईआर को लेकर दिल्ली भाजपा की बैठक, कार्य प्रगति की हुई समीक्षा!

    Delhi BJP SIR Meeting: एसआईआर को लेकर दिल्ली भाजपा की बैठक, कार्य प्रगति की हुई समीक्षा!

    Delhi BJP SIR Meeting: राजधानी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें एक जुलाई से शुरू हुई इस प्रक्रिया की प्रगति पर चर्चा की गयी।

    दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, पार्टी के एसआईआर कार्य प्रभारी एवं सांसद योगेन्द्र चांदोलिया और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी सहित पार्टी की जिला एसआईआर टीम के सदस्य और हर जिले के बीएलए- दो प्रमुख शामिल हुए।

    चांदोलिया ने कहा कि दिल्ली में अन्य दलों की तरह ही भाजपा के भी बीएलए-दो चुनाव आयोग में पंजीकृत हैं। दिल्ली में कुल 13033 मतदान केंद्र हैं और इनमें से 12 हजार से अधिक पर भाजपा के बीएलए- 2 चुनाव आयोग में पंजीकृत हैं।

    चांदोलिया ने कहा, “हमारे बीएलए- 2 गत काफी समय से अपने मतदान केंद्र पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग का काम कर रहे हैं और इसी के तहत हमारे बीएलए- 2 चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सभी बीएलओ को अपना सहयोग और समर्थन देने को तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा की ओर से श्री बिधूड़ी और अधिवक्चा संकेत गुप्ता चुनाव आयोग से समन्वय तथा बीएलए- 2 प्रशिक्षण का काम देख रहे हैं।

  • Congress’s Organizational Strength: भारी बारिश में भी ठाणे कांग्रेस की ऑर्गनाइज़ेशनल ताकत; SIR कैंपेन ट्रेनिंग में वर्कर्स की रिकॉर्ड मौजूदगी!

    Congress’s Organizational Strength: भारी बारिश में भी ठाणे कांग्रेस की ऑर्गनाइज़ेशनल ताकत; SIR कैंपेन ट्रेनिंग में वर्कर्स की रिकॉर्ड मौजूदगी!

    Congress’s Organizational Strength: आने वाले पॉलिटिकल डेवलपमेंट और ऑर्गनाइज़ेशनल बिल्डिंग के बीच, ठाणे सिटी डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी ने SIR कैंपेन के तहत एक ट्रेनिंग कैंप लगाया, जिसे वर्कर्स से अचानक रिस्पॉन्स मिला। भारी बारिश के बावजूद, बड़ी संख्या में ऑफिस बेयरर्स और वर्कर्स शामिल हुए और ऑर्गनाइज़ेशन को मज़बूत करने का अपना इरादा दिखाया।

    महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गाइडेंस में लगे इस कैंप में ट्रेनर डॉ. निमिष साने ने कैंपेन के मकसद, बूथ लेवल प्लानिंग, वोटर्स के साथ असरदार कम्युनिकेशन, ऑर्गनाइज़ेशनल डिसिप्लिन और आने वाले काम के तरीकों पर डिटेल में गाइडेंस दी। ट्रेनिंग के दौरान, वर्कर्स ने कई सवाल उठाए और कैंपेन को लागू करने के बारे में गहराई से चर्चा की।

    प्रोग्राम की शुरुआत में, ठाणे सिटी डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल पिंगले ने पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद, उन्होंने मौजूद वर्कर्स से ऑर्गनाइज़ेशन को और मज़बूत करने के लिए एक्टिव होकर काम करने की अपील की।

    कैंप में BLA-2, रीजनल ऑफिस बेयरर्स, रीजनल मेंबर्स, डिविजनल कोऑर्डिनेटर्स समेत सभी लेवल के बड़ी संख्या में ऑफिस बेयरर्स और एक्टिविस्ट्स ने हिस्सा लिया। ट्रेनिंग से एक्टिविस्ट्स में एक नया जोश आया है और मौजूद लोगों ने कहा कि यह कैंप आने वाली ऑर्गेनाइजेशनल एक्टिविटीज़ को और असरदार तरीके से लागू करने के लिए ज़रूरी होगा।

    जिस वफादारी और अनुशासन के साथ एक्टिविस्ट्स ने मुश्किल हालात में भी ट्रेनिंग में हिस्सा लिया, वह ठाणे कांग्रेस की ऑर्गेनाइजेशनल ताकत को दिखाता है। हमारा अगला लक्ष्य हर बूथ को मज़बूत बनाना, एक्टिविस्ट्स को ट्रेन करना और जनता से लगातार बातचीत बनाए रखना है। आने वाले दिनों में ऐसे ट्रेनिंग कैंप लगातार लगाए जाएंगे।

  • Uttarakhand SIR campaign: उत्तराखंड में एसआईआर अभियान को मिली रफ्तार, 98 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित : जोगदण्डे

    Uttarakhand SIR campaign: उत्तराखंड में एसआईआर अभियान को मिली रफ्तार, 98 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित : जोगदण्डे

    Uttarakhand SIR campaign: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सत्यापन प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राज्यभर में अब तक 98 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 23 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है।

    उन्होंने बताया कि चम्पावत, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल जिलों में 99 प्रतिशत से अधिक गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। वहीं देहरादून में करीब 95 प्रतिशत, नैनीताल में 96 प्रतिशत तथा टिहरी में 97 प्रतिशत फॉर्म वितरण का कार्य पूरा किया गया है।

    डॉ. जोगदण्डे के अनुसार डिजिटलीकरण के मामले में अल्मोड़ा 33 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। इसके बाद पौड़ी गढ़वाल में 25 प्रतिशत और पिथौरागढ़ में 23 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। वहीं नैनीताल में चार प्रतिशत, देहरादून में सात प्रतिशत और ऊधमसिंह नगर में लगभग आठ प्रतिशत डिजिटलीकरण हुआ है। सभी जिलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि राज्य में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा 22,900 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए जा चुके हैं। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी।

    निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सात जुलाई तक गणना फॉर्म के वितरण और संग्रहण का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर बूथों का पुनर्गठन होगा और 14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) प्रकाशित की जाएगी। 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी, जबकि 14 जुलाई से 11 सितंबर के बीच उनका निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

    डॉ. जोगदण्डे ने बताया कि मतदाता ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से स्वयं भी अपना गणना फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके अलावा “बुक ए कॉल विद बीएलओ” सुविधा के जरिए मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी से सीधे संपर्क के लिए कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक होने के दो दिनों के भीतर संबंधित बीएलओ मतदाता से संपर्क करेगा।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, नाम, पिता या पति के नाम, मतदाता क्रमांक अथवा बूथ संख्या के आधार पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त गली, मोहल्ले और क्षेत्र के नाम से भी मतदाता सूची खोजने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

  • Maharashtra Pradesh Congress Committee: SIR अभियान के लिए अभिजीत सपकाल को राज्य समन्वयक की जिम्मेदारी!

    Maharashtra Pradesh Congress Committee: SIR अभियान के लिए अभिजीत सपकाल को राज्य समन्वयक की जिम्मेदारी!

    Maharashtra Pradesh Congress Committee: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में घोषित SIR (मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के मद्देनज़र महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इस अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अभिजीत सपकाळ को राज्य समन्वयक नियुक्त किया गया है।

    यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के निर्देश पर की गई है। अभिजीत सपकाल को पूरे महाराष्ट्र में SIR अभियान की योजना, समन्वय और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय होने के कारण कांग्रेस पार्टी इस अभियान को गंभीरता से ले रही है।

    संबंधित ख़बरें: Bhiwandi Padmanagar Murder Case: प्रेम का जवाब न देने पर महिला की हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव जलाने वाला प्रेमी गिरफ्तार!

    इसके तहत प्रत्येक बूथ पर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त किए जाएंगे और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पार्टी ने राज्य के सभी जिलाध्यक्षों, सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों तथा विधानसभा उम्मीदवारों से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

    अभिजीत सपकाल इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग किया गया था। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव से SIR अभियान को मजबूती मिलेगी।