Tag: Varsha Gaikwad

  • BEST Employees’ Strike: बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल के लिए भाजपा महायुति सरकार जिम्मेदार: वर्षा गायकवाड

    BEST Employees’ Strike: बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल के लिए भाजपा महायुति सरकार जिम्मेदार: वर्षा गायकवाड

    BEST Employees’ Strike: मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली बेस्ट सेवा के ठप होने पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड ने भाजपा महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार की निष्क्रियता और गलत नीतियों के कारण बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल हुई, जिससे लाखों मुंबईकरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    वर्षा गायकवाड ने कहा कि जब लाखों लोग रोजाना काम पर जाने के लिए घरों से निकलते हैं, ऐसे समय में बेस्ट सेवा ठप होना बेहद गंभीर स्थिति है। लोगों को घंटों सड़कों पर इंतजार करना पड़ा, लेकिन सरकार समय रहते कोई कदम नहीं उठा सकी।

    उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से बेस्ट कर्मचारियों की मांगों को लंबित रखा गया, ठेका प्रथा और निजीकरण को बढ़ावा दिया गया और कर्मचारियों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया। जब स्थिति बिगड़ गई, तब सरकार ने मेस्मा जैसे कानून का सहारा लेने की कोशिश की।

    सांसद गायकवाड ने सवाल उठाया कि जब प्रशासन को पहले से हड़ताल की आशंका थी, तो समय रहते बातचीत कर समाधान क्यों नहीं निकाला गया? क्या सरकार मुंबईकरों को परेशान होने का इंतजार कर रही थी?

    उन्होंने सरकार से मांग की कि वह तुरंत हस्तक्षेप कर कर्मचारी संगठनों के साथ सकारात्मक बातचीत करे और लंबित मांगों पर त्वरित निर्णय लेकर बेस्ट सेवा को जल्द से जल्द बहाल करे।

    इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार को मुंबईकरों की सहनशीलता की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बचाने को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि निजीकरण के एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहिए।

  • Varsha Gaikwad targets BJP: वर्षा का भाजपा पर निशाना; मुंबई में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई तो भाजपा होगी जिम्मेदार!

    Varsha Gaikwad targets BJP: वर्षा का भाजपा पर निशाना; मुंबई में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई तो भाजपा होगी जिम्मेदार!

    Varsha Gaikwad targets BJP: मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि यदि आगामी मानसून में मुंबई में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा और उसके नेतृत्व वाली व्यवस्था की होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर जिम्मेदारी डालकर सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती।

    राजीव गांधी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में वर्षा गायकवाड़ ने मुंबई कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों, पूर्व नगरसेवकों, फ्रंटल संगठनों, विभागों, सेल पदाधिकारियों, बीएलए-1 तथा ब्लॉक समन्वयकों के साथ संगठनात्मक और नागरिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में पूर्व मंत्री असलम शेख, विधायक अमीन पटेल, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

    वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारमुक्त शासन और स्वच्छ मुंबई का वादा कर सत्ता में आई भाजपा कुछ ही महीनों में अपने दावों पर खरी नहीं उतर सकी है। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले नालों की सफाई पूरी नहीं हो सकी और मामूली बारिश में ही कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति सामने आ गई, जिससे मुंबई महानगरपालिका प्रशासन और भाजपा की तैयारियों की पोल खुल गई है।

    उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद मुंबई के फिर से जलमग्न होने की आशंका दिखाई दे रही है। ऐसे में यदि नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो सरकार को इसकी जवाबदेही स्वीकार करनी होगी।

    संबंधित ख़बरें: Shrikant Shinde: श्रीकांत शिंदे ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र!

    बैठक में वर्षा गायकवाड़ ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया में नागरिकों की सहायता करनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि यदि सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने के बावजूद किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटाया जाता है, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उसकी दखल लेकर नाम पुनः दर्ज कराने के लिए प्रयास करना चाहिए।

    सांसद गायकवाड़ ने भाजपा-महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार विभिन्न स्तरों पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों, स्कूल बस शुल्क में वृद्धि तथा अन्य जनसरोकारों के मुद्दों पर जनता के बीच जाकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका के कामकाज की वास्तविकता जनता के सामने लाने और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को पूरी ताकत के साथ काम करना चाहिए।

  • Mumbai President Varsha Gaikwad: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़की मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़!

    Mumbai President Varsha Gaikwad: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़की मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़!

    Mumbai President Varsha Gaikwad: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट को लेकर वर्षा गायकवाड ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महंगाई से परेशान जनता पर पेट्रोल-डीजल की दरवृद्धि थोपना अन्यायकारक है और पिछले 11 दिनों में ईंधन के दाम प्रति लीटर 8 रुपये तक बढ़ चुके हैं, जिससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

    वर्षा गायकवाड ने मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी वापस ले और जनता को राहत दे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के दौरान केंद्र सरकार देश में पर्याप्त ईंधन भंडार होने की बात कर रही थी, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कीमतें बढ़ा दी गईं।

    संबंधित खबरें: Harsh Girish Patel: मुंबई के हर्ष पटेल दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य नामित!

    उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहले ही चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल महंगा होने की चेतावनी दी थी, जो अब सही साबित हुई है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि व्यावसायिक गैस सिलेंडर महंगे होने से छोटे होटल और खाद्य व्यवसाय संकट में आ गए हैं। अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से महंगाई और बढ़ेगी।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को भी घेरते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में पर्याप्त ईंधन होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कई इलाकों में पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं। मुंबई के दादर और सायन क्षेत्रों में भी पेट्रोल पंप बंद होने की खबरें सामने आई हैं। वर्षा गायकवाड ने कहा कि सरकार को जनता को गुमराह करने के बजाय ईंधन आपूर्ति और महंगाई नियंत्रण पर ध्यान देना चाहिए।

  • Shakti’ Act: वर्षा गायकवाड की मांग: ‘शक्ति’ एक्ट लागू हो, महिला सुरक्षा पर राज्यपाल करें हस्तक्षेप

    Shakti’ Act: वर्षा गायकवाड की मांग: ‘शक्ति’ एक्ट लागू हो, महिला सुरक्षा पर राज्यपाल करें हस्तक्षेप

    मुंबई : महाराष्ट्र में बढ़ते महिला अत्याचार के मामलों (cases of atrocities) को लेकर वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) ने राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा (Governor Jishnudev Varma) को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल से कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने और ‘शक्ति’ कानून (Shakti’ Act) को जल्द लागू कराने की अपील की है।

    महिला सुरक्षा पर जताई चिंता
    अपने पत्र में गायकवाड ने कहा कि महाराष्ट्र को पहले महिलाओं के लिए सुरक्षित राज्य माना जाता था, लेकिन हाल के वर्षों में बढ़ती घटनाओं ने इस छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि नसरापूर, बदलापुर, चाकण और मुंबई के साकीनाका जैसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि महिलाएं और बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

    ‘शक्ति’ कानून लागू करने की मांग
    गायकवाड ने बताया कि महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान ‘शक्ति’ कानून दोनों सदनों में पारित किया गया था, जिसमें गंभीर अपराधों के मामलों में 21 दिनों के भीतर सख्त सजा का प्रावधान है। हालांकि, यह कानून पिछले तीन वर्षों से केंद्र सरकार के पास लंबित है। उन्होंने इसे जल्द लागू करने की मांग की।

    पूर्णकालिक गृहमंत्री की जरूरत
    उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान में गृह विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री के पास है, जिससे इस विभाग पर पूरा ध्यान नहीं दिया जा पा रहा है। इसलिए महाराष्ट्र में एक पूर्णकालिक और सक्षम गृहमंत्री की नियुक्ति आवश्यक है।

    अपराधों में बढ़ोतरी पर चिंता
    पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राज्य में महिला अपराधों में वृद्धि हुई है और मुंबई जैसे शहर में भी ऐसे मामलों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गायकवाड ने कहा कि पुलिस और प्रशासन को अधिक प्रभावी ढंग से काम करने की जरूरत है ताकि अपराधियों में कानून का डर पैदा हो सके। अंत में उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे इस गंभीर विषय पर तुरंत ध्यान देते हुए महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दें।

  • Congress demands Fadnavis’ resignation: डॉ. संपदा मुंडे की मौत संस्थागत हत्या, फडणवीस इस्तीफा दें : वर्षा गायकवाड़

    Congress demands Fadnavis’ resignation: डॉ. संपदा मुंडे की मौत संस्थागत हत्या, फडणवीस इस्तीफा दें : वर्षा गायकवाड़

    नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र की चिकित्सक डॉ. संपदा मुंडे की मौत को “संस्थागत हत्या” करार देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है।
    पार्टी ने इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) या न्यायिक जांच गठित करने की भी मांग की है ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों को सज़ा मिल सके।

    दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ और महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटील ने कहा कि सतारा जिले के एक अस्पताल में कार्यरत डॉ. संपदा मुंडे को राजनीतिक दबाव, ब्लैकमेलिंग और यौन उत्पीड़न के कारण आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया।

    कांग्रेस नेताओं ने बताया कि डॉ. संपदा पर एक चीनी मिल, जो पूर्व भाजपा सांसद रणजीत सिंह नाईक निम्बालकर की है, के अधिकारियों द्वारा फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेरफेर करने का दबाव डाला जा रहा था।
    जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें लगातार परेशान और ब्लैकमेल किया गया। शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने बिना किसी जांच के नाईक को क्लीन चिट दी, जो स्पष्ट रूप से सत्ता के दुरुपयोग का मामला है।
    उन्होंने राज्य महिला आयोग के रवैये पर भी नाराज़गी जताई, कहा कि आयोग ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात तक नहीं की और उल्टे चरित्र हनन में शामिल हो गया।

    अतुल लोंढे पाटील ने कहा कि यह घटना आरएसएस की मानसिकता को दर्शाती है, जो दलितों और आदिवासियों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया रखती है और अपराधियों को संरक्षण देती है।
    उन्होंने मांग की कि फडणवीस को मुख्यमंत्री और गृह मंत्री दोनों पदों से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

    लोंढे ने यह भी बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने डॉ. संपदा मुंडे के परिवार से बात कर न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस का पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।