Tag: Women’s Cricket

  • Women’s T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया!

    Women’s T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया!

    Women’s T20 World Cup: ऑलराउंडर एलिस पेरी (14 रन देकर दो विकेट और नाबाद 19 रन) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ‘ए’ मुकाबले में बांग्लादेश को नौ विकेट से मात दी।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर केवल 77 रन ही बना सकी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने महज 9.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एलिस पेरी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

    मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। किम गार्थ, एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड ने तेज गेंदबाजी से बांग्लादेशी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पिच से मिल रही मदद का गेंदबाजों ने पूरा फायदा उठाया, जिससे बांग्लादेश का रन रेट अधिकांश समय चार रन प्रति ओवर से नीचे रहा।

    स्पिनर सोफी मोलिन्यूक्स ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए जॉर्जिया वोल ने शानदार बल्लेबाजी की। पहले मैच में खाता नहीं खोल पाने वाली वोल ने इस मुकाबले में नाबाद 45 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

  • MPL 2026: Avesh Khan और Pooja Vastrakar संभालेंगे Chambal Gharials की कमान, MPL 2026 के लिए टीमों का ऐलान!

    MPL 2026: Avesh Khan और Pooja Vastrakar संभालेंगे Chambal Gharials की कमान, MPL 2026 के लिए टीमों का ऐलान!

    MPL 2026: पिछले सीजन में उपविजेता रही Chambal Gharials ने आगामी Madhya Pradesh League T20 Scindia Cup 2026 के लिए अपनी पुरुष और महिला टीमों की घोषणा कर दी है। पुरुष टीम की कमान भारतीय तेज गेंदबाज Avesh Khan को सौंपी गई है, जबकि महिला टीम का नेतृत्व अनुभवी ऑलराउंडर Pooja Vastrakar करेंगी।

    टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि पिछले सीजन के अनुभव का फायदा इस बार खिताब की दौड़ में मिलेगा। पुरुष टीम में आवेश खान के अलावा शुभम शर्मा और पिछले सीजन के फाइनल में शानदार अर्धशतक लगाने वाले त्रिपुरेश सिंह जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं महिला टीम में पूजा वस्त्रकर के साथ कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन देखने को मिलेगा।

    चंबल घड़ियाल्स के प्रतिनिधि दिव्यराज सिंह किरार ने कहा कि टीम पिछले वर्ष खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंची थी और उसी अनुभव के आधार पर इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी ने ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया है जो दबाव की परिस्थितियों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

    संबंधित ख़बरें: England vs India Women: इंग्लैंड वीमेन ने भारत को 26 रन से हराया, टी20 सीरीज 1-1 से बराबर!

    MPL 2026 का नया सत्र 3 जून से शुरू होगा। पुरुष वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में ग्वालियर चीताज और उज्जैन फाल्कन्स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार का MPL अब तक का सबसे बड़ा संस्करण माना जा रहा है।

    पुरुष वर्ग में 10 टीमें और महिला वर्ग में 5 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग में मालवा स्टैलियंस, उज्जैन फाल्कन्स और रॉयल निमाड़ ईगल्स नई टीमों के रूप में शामिल हुई हैं, जबकि महिला वर्ग में ग्वालियर शेरनीज और रॉयल निमाड़ ईगल्स की एंट्री हुई है। चंबल घड़ियाल्स को उम्मीद है कि अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं का यह मिश्रण टीम को MPL 2026 में खिताब का मजबूत दावेदार बनाएगा।

  • England vs India Women: England Women ने भारत को 26 रन से हराया, टी20 सीरीज 1-1 से बराबर!

    England vs India Women: England Women ने भारत को 26 रन से हराया, टी20 सीरीज 1-1 से बराबर!

    England vs India Women: फ्रेया कैम्प के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड महिला टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 26 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी।

    169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 32 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद भारतीय टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। इंग्लैंड की ओर से फ्रेया कैम्प, शार्लेट डीन और लॉरेन बेल ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि सोफी एक्लेस्टोन को एक सफलता मिली।

    संबंधित ख़बरें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को 30 करोड़ के ऑफर की खबर वायरल, सामने आई सच्चाई!

    इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए डेनिएल वायट ने 29, एमी जोन्स ने 28, ऐलिस कैप्सी ने 28 और हीथर नाइट ने 18 रन बनाए। हालांकि पारी के अंतिम दो ओवरों में फ्रेया कैम्प ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। डेनियल गिब्सन ने भी सात गेंदों पर नाबाद 11 रन जोड़े।

    भारत की ओर से चारणी सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने तीन विकेट झटके, जबकि श्रेयंका पाटिल और नंदनी शर्मा को एक-एक विकेट मिला। इंग्लैंड ने आखिरी दो ओवरों में 39 रन जोड़कर मजबूत स्कोर खड़ा किया, जो अंत में भारत के लिए बड़ा अंतर साबित हुआ। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा, जहां जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी।

  • Women’s T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने महिला टी-20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की!

    Women’s T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने महिला टी-20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की!

    Women’s T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने आगामी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर है। स्कॉटलैंड का यह दूसरा विश्वकप है। अनुभवी ऑल-राउंडर कैथरीन ब्राइस स्कॉटलैंड को लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप में टीम की अगुवाई करेंगी।

    स्कॉटलैंड ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए इंग्लैंड में होने वाले आने वाले टूर्नामेंट में जगह बनाई, जहां वे ग्रुप बी में साथी यूरोपियन टीम, नीदरलैंड्स के बाद दूसरे नंबर पर रहकर सुपर सिक्स में पहुंचे।

    बंगलादेश से हारने के बावजूद, स्कॉटलैंड सुपर सिक्स में आयरलैंड और अमेरिका पर अहम जीत हासिल करने में कामयाब रहा, और ग्लोबल क्वालिफ़ायर में तीसरे नंबर पर रहा, इस तरह महिला टी-20 विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली।

    महिला टी-20 विश्व कप के लिए स्कॉटलैंड टीम इस प्रकार है: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियनाज़ चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेनला, कैथरीन फ्रेज़र, कर्स्टी गॉर्डन, ऐल्सा लिस्टर, मैसी मैसेरा, अबताहा मकसूद, मेगन मैककॉल, रेचल स्लेटर और पिप्पा स्प्राउल।