By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: Ambala Cantonment: अम्बाला छावनी के सभी वार्डों को विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये का बजट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Bharat > Ambala Cantonment: अम्बाला छावनी के सभी वार्डों को विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये का बजट
Bharat

Ambala Cantonment: अम्बाला छावनी के सभी वार्डों को विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये का बजट

Vidya Dubey
Last updated: June 15, 2026 2:57 pm
Vidya Dubey
Share
3 Min Read
Ambala Cantonment
Ambala Cantonment
SHARE

Ambala Cantonment: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी नगर परिषद के 32 वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रत्येक वार्ड को एक-एक करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करेंगे, जिनके आधार पर जल्द ही धनराशि जारी की जाएगी।

चंडीगढ़ में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान अम्बाला छावनी में चल रही और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि सुभाष पार्क में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की मंजूरी मिल चुकी है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा रामबाग रोड पर आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में सुभाष पार्क में प्रस्तावित स्क्वैश कोर्ट, समेकित डेयरी कॉम्प्लेक्स, पशु चिकित्सालय और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

नन्हेड़ा, मिलाप नगर, रांगिया मंडी और आनंद विहार सहित आसपास के इलाकों में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने तथा उसके विस्तार की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यों के लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी इसके अतिरिक्त, फ्रेट कॉरिडोर परियोजना और नगर परिषद के नए कार्यालय भवन के निर्माण संबंधी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रस्तावित भवन को आधुनिक सुविधाओं और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा।

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अम्बाला छावनी में बड़े पैमाने पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा। विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ताकि नागरिकों को योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

TAGGED:Ambala CantonmentAmbala CanttAnil VijCCTV ProjectDevelopment WorksE LibraryHaryana GovernmentHaryana NewsInfrastructure ProjectsMunicipal CouncilSewerage NetworkShopping ComplexUrban DevelopmentWard Development

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Sanjay Nirupam Sanjay Nirupam: अहंकार ही उबाठा को ले डूबेगा, ममता बनर्जी जैसी होगी हालत: संजय निरुपम
Next Article Kainchi Dham Kainchi Dham: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़, लाखों भक्तों ने बाबा नीम करौरी महाराज का लिया आशीर्वाद
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

rewa jaguars vs gwalior cheetah
MPL 2026: नवीन चौहान की घातक गेंदबाजी से रीवा जैगुआर्स की शानदार जीत, एमपीएल में पहली हैट्रिक दर्ज
Sports June 15, 2026
E20 Petrol Controversy
E20 Petrol Controversy: ई-20 पेट्रोल विवाद पर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बदला रुख, पुराने वाहनों के मालिकों को दी राहत!
Bharat June 15, 2026
snatching
Chain Theft Gang: मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय चेन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़
Bharat June 15, 2026
Kota Ujjain MEMU
Kota Ujjain MEMU: कोटा-उज्जैन के बीच नई मेमू ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
Bharat June 15, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?