Arzoo Swabhiman Nagarik Samiti: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अरज़ू स्वाभिमान नागरिक समिति द्वारा दादर स्थित अरज़ू हॉल में एक विशेष जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले, नेताजी सुभाषचंद्र बोस के भतीजे चंद्रकुमार बोस, समाजसेवक एवं पूर्व उपमहापौर बाबुभाई भवनजी तथा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मेहता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामदास आठवले एवं चंद्रकुमार बोस ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। स्वच्छता, वृक्षारोपण और हरित अभियानों को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
संबंधित खबर: Mahavitaran’s 21st Anniversary: भांडुप सर्कल में उत्साह और सादगी के साथ मनाई गई महावितरण की 21वीं सालगिरह!
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अरज़ू स्वाभिमान नागरिक समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। विशेष रूप से झोपड़पट्टीवासियों एवं आम नागरिकों को झोपड़पट्टी संबंधी दस्तावेजों तथा अन्य कानूनी कागजात तैयार करने में दी जा रही सहायता को सराहनीय बताया गया।
समिति द्वारा बताया गया कि ये दस्तावेज़ राज्य सरकार की “माझा घर माझा अधिकार” योजना के अंतर्गत होने वाले सर्वेक्षण में उपयोगी सिद्ध होंगे तथा पात्र नागरिकों को सरकारी आवास योजनाओं के तहत आवास प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में महाराष्ट्र की जनता से अपील की गई कि वे इस पहल का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर तैयार रखें। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और नागरिक सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ।

