rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Maharashtra / Mumbai

Balasaheb Janm Shabdi: भिवंडी में बालासाहेब ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Article Top Ad

भिवंडी: शिवसेना प्रमुख Bal Thackeray के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भिवंडी में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। Uddhav Thackeray के निर्देशानुसार महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर यह शिविर मध्यवर्ती शिवसेना कार्यालय में संपन्न हुआ।

जिला प्रमुख कुंदन पाटिल के मार्गदर्शन और विधानसभा प्रमुख उमेश कोंडलेकर के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का संचालन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और लाइफलाइन हिजामा सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ शिवसैनिकों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज, बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शिविर में आयुर्वेदिक उपचार, मुफ्त दवाएं और विभिन्न आधुनिक थेरेपी के माध्यम से गठिया, मधुमेह, अस्थमा, हृदय रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग सहित कई बीमारियों की जांच और उपचार किया गया। कपिंग थेरेपी, कोरियन मैट थेरेपी, फ्लेम थेरेपी और नीडल थेरेपी जैसी आधुनिक पद्धतियों का लाभ भी नागरिकों को मिला।इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी, शिवसैनिक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समीर खिसमतराव और वैभव काठवले का विशेष योगदान रहा।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad