By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: Bareilly Zone Police Swimming Competition: बरेली जोन पुलिस तैराकी में अमरोहा के तैराकों का दबदबा!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Sports > Bareilly Zone Police Swimming Competition: बरेली जोन पुलिस तैराकी में अमरोहा के तैराकों का दबदबा!
Sports

Bareilly Zone Police Swimming Competition: बरेली जोन पुलिस तैराकी में अमरोहा के तैराकों का दबदबा!

Vidya Dubey
Last updated: May 13, 2026 4:42 pm
Vidya Dubey
Share
3 Min Read
Bareilly Zone Police Swimming Competition
Bareilly Zone Police Swimming Competition
SHARE

Bareilly Zone Police Swimming Competition: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित 64वीं बरेली जोन पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में अमरोहा के तैराकों और मुरादाबाद की महिला धावकों का दबदबा देखने को मिला। प्रतियोगिता में अमरोहा के मुख्य आरक्षी नन्दन राणा ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब अपने नाम किया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 11 से 13 मई तक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के तरणताल पर आयोजित बरेली जोन की 64वीं अंतर जनपदीय पुलिस तैराकी एवं महिला-पुरुष क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में बरेली, पीलीभीत, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, अमरोहा और बिजनौर सहित विभिन्न जनपदों की टीमों के कुल 148 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का समापन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने किया तथा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। तैराकी प्रतियोगिता में अमरोहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ टीम बनने का गौरव हासिल किया, जबकि बरेली छह स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। अमरोहा के मुख्य आरक्षी नन्दन राणा ने व्यक्तिगत रूप से पांच गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब जीता।

संबंधित ख़बरें: IPL 2026: दिल्ली ने किया दूसरा सबसे बड़ा रनचेज, अक्षर पटेल की शानदार फिफ्टी!

वाटर पोलो के फाइनल मुकाबले में अमरोहा ने मुरादाबाद को 7-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में मुरादाबाद के कपिल अत्री प्रथम और बरेली के संदीप द्वितीय स्थान पर रहे। क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन 12 मई को पुलिस लाइन में किया गया। पुरुष वर्ग में रामपुर की टीम 35 अंकों के साथ प्रथम और मुरादाबाद 43 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही।

महिला वर्ग में मेजबान मुरादाबाद ने 22 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि बरेली की टीम 26 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में संभल के अश्वनी कुमार को सर्वश्रेष्ठ धावक और मुरादाबाद की पूजा को सर्वश्रेष्ठ धाविका घोषित किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक रविन्द्र कसाना, रूपेश कौशिक, सतीश कुमार और रवि शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

TAGGED:Amroha NewsAmroha SwimmersBareilly Zone Police Swimming CompetitionPolice DepartmentPolice SportsSports newsSwimming CompetitionUttar Pradesh news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Energy Security Tops Modi's Agenda Energy Security Tops Modi’s Agenda: यूएई सहित पांच देशों की यात्रा में मोदी के एजेन्डे में ऊर्जा सुरक्षा सबसे उपर!
Next Article Swiatek vs Jessica Pegula Swiatek Reaches Semifinals: अपने ज़बरदस्त प्रदर्शन से सेमीफाइनल में पहुंची पोलैंड की स्वियाटेक!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Sudhir Gadgil Acciden
Sudhir Gadgil Accident: सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक सुधीर गाडगिल, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा!
Mumbai June 27, 2026
MFIN Leadership Change
MFIN Leadership Change: दिव्यज्योति पटनायक बने माइक्रो फाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क के अध्यक्ष, ज्ञान मोहन उपाध्यक्ष निर्वाचित!
Business June 27, 2026
Phantom Pain
Phantom Pain: जानिए क्या है फैंटम पेन, इसके कारण, लक्षण और इलाज!
Health June 27, 2026
Parenting Tips
Parenting Tips: किशोरों में भावनात्मक मजबूती विकसित करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के सुझाव!
lifestyle June 27, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?