By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: Congress Flag Controversy: कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों से गायब रहा हाथ पंजा का झंडा, कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
MumbaiThane

Congress Flag Controversy: कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों से गायब रहा हाथ पंजा का झंडा, कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी!

Vidya Dubey
Last updated: May 22, 2026 3:57 pm
Vidya Dubey
Share
3 Min Read
Congress Flag Controversy
Congress Flag Controversy
SHARE

Congress Flag Controversy: मुंबई के तिलक भवन में आयोजित कांग्रेस की राज्यस्तरीय रणनीति बैठक के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान और संगठन मजबूती पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता अपनी लग्जरी गाड़ियों में पहुंचे, लेकिन अधिकांश वाहनों पर कांग्रेस का हाथ पंजा झंडा नजर नहीं आया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी और निराशा देखी गई।

बैठक में हर्षवर्धन सपकाल, सुशिलकुमार शिंदे, विजय वडेट्टीवार, बालासाहब थोराट, नसीम खान समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक समय था जब कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों पर पार्टी का झंडा गर्व के साथ लहराता था, लेकिन अब पार्टी कमजोर पड़ते ही नेताओं ने झंडे से दूरी बना ली है।

कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब पार्टी के बड़े नेता ही कांग्रेस का झंडा लगाने में शर्म महसूस करेंगे, तो छोटे कार्यकर्ताओं का मनोबल कैसे बढ़ेगा। उनका कहना था कि भाजपा कार्यकर्ता सत्ता रहे या न रहे, अपनी गाड़ियों पर पार्टी का झंडा लगाकर गर्व महसूस करते हैं, जबकि कांग्रेस में स्थिति बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है।

संबंधित खबरें: Voter List Controversy: मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों को जाना होगा जेल; हर्षवर्धन सपकाल ने दी बड़ी चेतावनी!

कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि अगर पार्टी की पहचान और विचारधारा को सार्वजनिक रूप से दिखाने में ही नेताओं को संकोच हो रहा है, तो जनता के बीच संगठन कैसे मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि “जो दिखता है वही बिकता है” राजनीति में यह कहावत पूरी तरह लागू होती है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गाँधी को इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। साथ ही पार्टी के सभी बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के लिए अपनी गाड़ियों पर कांग्रेस का झंडा लगाना अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत हो और जनता के बीच पार्टी की मौजूदगी दिखाई दे।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि संगठन में यही स्थिति बनी रही तो महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना मुश्किल साबित हो सकता है।

TAGGED:Congress Flag ControversyCongress Internal DisputeCongress Leaders CarsCongress Party NewsCongress Workers AngryMaharashtra Congress Newsmumbaimumbai newsठाणे जिलाठाणे समाचार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Voter List Controversy Voter List Controversy: मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों को जाना होगा जेल; हर्षवर्धन सपकाल ने दी बड़ी चेतावनी!
Next Article Calcutta High Court Calcutta High Court: कलकत्ता उच्च न्यायालय से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक अदिति मुंशी और उनके पति को अंतरिम राहत!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

भिवंडी के भंडारी कंपाउंड स्थित जर्जर कोहिनूर अपार्टमेंट का बी-विंग हिस्सा ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Kohinoor Building Collapse:भिवंडी में जर्जर इमारत का हिस्सा ढहा, 10 की मौत; मरम्मत के दौरान पिलर क्रैक होने से हुआ हादसा
Bharat
July 31, 2026
boAt ने बच्चों के लिए किड सीरीज़ लॉन्च की। नई रेंज में सेलर नैव स्मार्टवॉच और सेलर प्ले वायरलेस हेडफ़ोन शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षा, कनेक्टिविटी और बच्चों के अनुकूल फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
Boat Kids Tech Launch: boAt ने बच्चों के लिए किड सीरीज़ लॉन्च की, सेलर नैव स्मार्टवॉच और सेलर प्ले हेडफ़ोन पेश
Bharat
July 31, 2026
Samsung has started pre-orders for its new Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Fold8 Ultra and Galaxy Z Flip8 in India. The foldable lineup features Galaxy AI, Gemini Intelligence, upgraded cameras, enhanced security and premium designs aimed at delivering a smarter and more personalized user experience.
नई गैलेक्सी Z सीरीज़ की भारत में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू
Business
July 27, 2026
नीट पेपर लीक के विरोध में मुंबई में विशाल तिरंगा मार्च, छात्रों के समर्थन में मनसे, शिवसेना (यूबीटी) और अन्य विपक्षी दल एकजुट
Tiranga March:नीट पेपर लीक के खिलाफ मुंबई में कल होगा तिरंगा मार्च, मनसे-शिवसेना (यूबीटी) समेत विपक्षी दलों का शक्ति प्रदर्शन
Maharashtra
July 25, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?