By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: Delhi Govt modifies office timings: दिल्ली सरकार ने घर से काम करने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों के समय में किया बदलाव!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Bharat > Delhi Govt modifies office timings: दिल्ली सरकार ने घर से काम करने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों के समय में किया बदलाव!
Bharat

Delhi Govt modifies office timings: दिल्ली सरकार ने घर से काम करने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों के समय में किया बदलाव!

Vidya Dubey
Last updated: May 14, 2026 1:28 pm
Vidya Dubey
Share
4 Min Read
Delhi Govt modifies office timingsDelhi Govt modifies office timings
Delhi Govt modifies office timings
SHARE

Delhi Govt: दिल्ली सरकार ने ईंधन बचाने के मद्देनजर अपने कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की व्यवस्था करने के साथ-साथ कार्यालयों के समय में भी बदलवा किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का हवाला देते हुए ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और विदेशी मुद्रा पर आये दबाव को कम करने के लिए 90 दिनों का विशेष जन-अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

रेखा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के दौर में देश की आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए दिल्ली सरकार ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान चलाएगी और राजधानी को एक व्यवहारिक मॉडल के रूप में विकसित करने की कोशिश करेगी। उन्होंने सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों पर पाबंदी का एलान करते हुए कहा कि वह एक साल तक विदेश नहीं जा सकेंगे।

गुप्ता ने बताया कि अलग-अलग सरकारी संस्थानों के कार्यालयों का समय भी अलग-अलग रखा जाएगा ताकि यातायात और ईंधन की खपत कम हो सके। इसके तहत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) कार्यालयों का समय सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक, दिल्ली सरकार के कार्यालयों का समय सुबह साढ़े दस बजे से शाम सात बजे तक और केंद्र सरकार के दफ्तरों का समय सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा।

संबंधित ख़बरें: NEET Paper Leak in Rishikesh: ऋषिकेश में नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला!

उन्होंने कहा कि यह 90 दिनों का जन-अभियान होगा जिसके तहत लोगों से ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाने, अनावश्यक विदेशी यात्रा और गैर-जरूरी खर्च कम करने तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की जाएगी। उन्होंने ‘मेट्रो मंडे’ अभियान की भी घोषणा की जिसके तहत हर सोमवार मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और सरकारी कर्मचारी अधिक से अधिक मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे।

कार पूलिंग, कार साझा करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सरकार ने राजधानी में ईधन बचत, प्रदूषण कम करने और ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के तहत व्यापक दिल्ली ‘एक्शन प्लान’ जारी किया है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने, ऑनलाइन बैठकें, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग जैसे कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की गयी है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र को भी कर्मचारियों के सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की व्यवस्था करने की सलाह दी गयी है।

दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अगले एक साल तक कोई भी मंत्री या अधिकारी सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा नहीं करेगा। सरकार का मानना है कि इस समय विदेशी मुद्रा बचाना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने भी गैरजरूरी विदेशी यात्राओं से बचने की अपील की थी। सरकार ने अगले छह महीने तक कोई नई पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक सरकारी गाड़ी नहीं खरीदने का फैसला किया है। सरकारी दफ्तरों में बिजली बचाने के लिए भी नई गाइडलाइन जारी हुई है। अब सभी कायालयों में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखना होगा। साथ ही मास्टर स्विच लगाए जाएंगे ताकि जरूरत न होने पर बिजली अपने आप बंद की जा सके।

TAGGED:Delhi GovtDelhi Govt modifies office timingsDelhi NewsDelhi Office TimingFuel Saving CampaignGovernment EmployeesMetro MondayPollution NewsRekha GuptaTraffic ControlWork From Home

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article NEET Paper Leak in Rishikesh NEET Paper Leak in Rishikesh: ऋषिकेश में नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला!
Next Article mamata banerjee Samik Bhattacharya Clarification: कलकत्ता उच्च न्यायालय परिसर में ममता के खिलाफ हुए प्रदर्शन में भाजपा का कोई हाथ नहीं; शमिक ने दी सफाई!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Reliance ADA Group Case
Reliance ADA Group Case: सीबीआई ने रिलायंस एडीए ग्रुप मामले में तीन शहरों में तलाशी ली!
Bharat May 14, 2026
Bhopal Station
Bhopal Station: भोपाल मंडल के स्टेशनों पर बढ़ीं आधुनिक यात्री सुविधाएं!
Bharat May 14, 2026
Suryavanshi and Arya
Tri-Nation ODI Series: श्रीलंका में त्रिकोणीय वनडे सीरीज़ के लिए भारत ए के दल में सूर्यवंशी और आर्य को मिली जगह!
Sports May 14, 2026
mamata banerjee
Samik Bhattacharya Clarification: कलकत्ता उच्च न्यायालय परिसर में ममता के खिलाफ हुए प्रदर्शन में भाजपा का कोई हाथ नहीं; शमिक ने दी सफाई!
Bharat May 14, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?