By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमाचल
  • महाराष्ट्र
    • मुंबई
    • ठाणे महानगरपालिका
    • नवी मुंबई महानगरपालिका
    • कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका
    • भिवंडी
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: NewMumbai:सिडको की ‘शिल्पकार’ छवि पर सवाल: नेरूल के आगरी कोळी भवन की बदहाली ने खोली पोल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमाचल
  • महाराष्ट्र
    • मुंबई
    • ठाणे महानगरपालिका
    • नवी मुंबई महानगरपालिका
    • कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका
    • भिवंडी
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Maharashtra > NewMumbai:सिडको की ‘शिल्पकार’ छवि पर सवाल: नेरूल के आगरी कोळी भवन की बदहाली ने खोली पोल
MaharashtramumbaiReligion

NewMumbai:सिडको की ‘शिल्पकार’ छवि पर सवाल: नेरूल के आगरी कोळी भवन की बदहाली ने खोली पोल

Rastriya Swabhimaan
Last updated: February 27, 2026 6:08 pm
Rastriya Swabhimaan
Share
4 Min Read
SHARE

आर. एस. नेटवर्क। ज्योति दुबे
नवी मुंबई (NewMumbai)। खुद को शहर का ‘शिल्पकार’ बताने वाली सिडको(CIDCO) की कार्यशैली एक बार फिर कटघरे में है। नेरूल स्थित आगरी कोळी भवन, जिसे स्थानीय आगरी-कोळी समाज की सांस्कृतिक पहचान का केंद्र माना जाता था, आज अव्यवस्था, लापरवाही और कथित मनमानी वसूली का उदाहरण बन चुका है।

हाल ही में यहां कार्यक्रम आयोजित करने वाली एक संस्था ने भवन की दुर्दशा को उजागर किया। मौके पर की गई पड़ताल में जो तस्वीर सामने आई, वह सिडको के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।

25 हजार रुपए किराया, लेकिन टूटी कुर्सियां और जर्जर हाल

तीन घंटे के लिए ऑडिटोरियम का किराया करीब 25,000 रुपए वसूला जाता है। 550 सीटों वाले सभागार में लगभग 180 कुर्सियां टूटी या जर्जर हालत में हैं। आयोजकों को मजबूरन बाहर से प्लास्टिक कुर्सियां मंगवानी पड़ती हैं, जिस पर प्रति कुर्सी 30–40 रुपए का अतिरिक्त खर्च आता है। यानी कार्यक्रम के नाम पर हजारों रुपये की अतिरिक्त मार।

इतना भारी किराया लेने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं होना सीधे-सीधे प्रबंधन की विफलता को दर्शाता है।

अंदर की सामग्री पर भी मनमानी वसूली

हॉल के अलावा अन्य सामान के नाम पर भी ‘अव्वा के सव्वा’ दर वसूले जा रहे हैं—

  • एक समय (सामान) के लिए 1,200 रुपए तक
  • टेबल व झालर के लिए 200 रुपए
  • पूरे कार्यक्रम में केवल एक कॉर्डलेस माइक
  • लाइटिंग व्यवस्था भी बेहद सामान्य

सवाल उठता है कि जब सुविधाएं न्यूनतम हैं, तो शुल्क आसमान छू क्यों रहे हैं?

सुरक्षा से समझौता, सीढ़ियां बनीं कबाड़घर

भवन की साफ-सफाई की स्थिति दयनीय है। सीढ़ियों और सार्वजनिक मार्गों पर कबाड़ का ढेर लगा है। आपात स्थिति में यह अवरोध जानलेवा साबित हो सकता है। क्या सिडको को किसी बड़े हादसे का इंतजार है?

अजीब नियम, जनता से दूरी

तीन मंजिला इमारत होने के बावजूद शादी या बड़े आयोजनों में भोजन पकाने पर रोक है। वहीं ‘वीआईपी रूम’ आम नागरिकों के लिए बंद है और कथित तौर पर केवल नेताओं व अधिकारियों तक सीमित है। मुख्य ऑडिटोरियम तीसरी मंजिल पर और वीआईपी कक्ष भूतल पर — यह भवन नियोजन की गंभीर खामी को दर्शाता है।

पार्किंग और कैंटीन तक नहीं

आश्चर्यजनक रूप से इतने बड़े सांस्कृतिक भवन में समुचित पार्किंग और कैंटीन जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। आगरी-कोळी संस्कृति के संरक्षण के नाम पर बने कक्ष में समाज की परंपराओं का प्रदर्शन भी नगण्य है।

नागरिकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय नागरिकों और आगरी-कोळी समाज में भारी रोष है। ‘सजग नागरिक मंच’ के सुधीर दाणी ने आरोप लगाया कि जवाबदेही की कमी और प्रशासनिक उदासीनता ने सिडको को आर्थिक लूट का केंद्र बना दिया है। अधिकारी औपचारिक बयानबाजी छोड़कर खुद स्थल का निरीक्षण करें और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाएं। अन्यथा आंदोलन की राह अपनाने की चेतावनी दी गई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सिडको सिर्फ इमारतें बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेती है, या उनकी देखरेख और जनता को बेहतर सुविधा देना भी उसकी प्राथमिकता में है? नेरूल का आगरी कोळी भवन आज इसी सवाल का जवाब मांग रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
By Rastriya Swabhimaan
Follow:
About Us – Rashtriya Swabhimaan "A Platform of People's Sentiment, A Voice of Truth" Rashtriya Swabhimaan is not just a media outlet — it is a commitment to fearless, ethical, and people-centric journalism. In today’s world, where mainstream media often succumbs to TRP pressure, commercial interests, and political bias, Rashtriya Swabhimaan chooses a different path. We are here to restore faith in journalism — not as a business, but as a responsibility. ✊ What We Stand For: We raise real questions that elected representatives and bureaucrats prefer to avoid. We give voice to the common citizen, whose pain and protest are ignored by power. We represent those who have no PR teams, no platforms, and no privileges. We are not for sale — we don’t bend, we don’t compromise. 🎯 Our Mission: To become the voice of every Indian whose story deserves to be heard, and whose truth needs to be told. We report what matters, not what trends.
Previous Article बिना वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) लिए और बाजार शुल्क (सेस) का भुगतान किए बिना कृषि उपज का कारोबार करने वाले व्यापारियों पर मुंबई कृषी उत्पन्न बाजार समिति (APMC) ने सख्त कार्रवाई करते हुए जनवरी से फरवरी 2026 के बीच 17 करोड़ 51 लाख 30 हजार रुपये मूल्य का कृषि माल जब्त किया मुंबई कृषी उत्पन्न बाजार समिती (APMC) की बड़ी कार्रवाई: बिना सेस चुकाए कारोबार करने वालों से 17.51 करोड़ का कृषि माल जब्त
Next Article मुंबादेवी में मनसे द्वारा 'मराठी राजभाषा गौरव दिवस' का शानदार आयोजन Marathi Rajbhasha Gaurav Divas: मुंबादेवी में मनसे ने मनाया मराठी राजभाषा गौरव दिवस पर प्रतिष्ठित हस्तियों का किया गया सम्मान
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुंबादेवी में मनसे द्वारा 'मराठी राजभाषा गौरव दिवस' का शानदार आयोजन
Marathi Rajbhasha Gaurav Divas: मुंबादेवी में मनसे ने मनाया मराठी राजभाषा गौरव दिवस पर प्रतिष्ठित हस्तियों का किया गया सम्मान
Maharashtra February 27, 2026
बिना वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) लिए और बाजार शुल्क (सेस) का भुगतान किए बिना कृषि उपज का कारोबार करने वाले व्यापारियों पर मुंबई कृषी उत्पन्न बाजार समिति (APMC) ने सख्त कार्रवाई करते हुए जनवरी से फरवरी 2026 के बीच 17 करोड़ 51 लाख 30 हजार रुपये मूल्य का कृषि माल जब्त किया
मुंबई कृषी उत्पन्न बाजार समिती (APMC) की बड़ी कार्रवाई: बिना सेस चुकाए कारोबार करने वालों से 17.51 करोड़ का कृषि माल जब्त
Maharashtra February 27, 2026
ठाणे अपराध शाखा की यूनिट-1 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलवा के खारेगांव टोल नाका पर एक कार से 123.640 किलोग्राम गांजा बरामद किया
Thane: खारेगांव टोल नाका पर 123 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार; ठाणे अपराध शाखा यूनिट-1 की कार्रवाई
Maharashtra February 27, 2026
दिवा में मनपा अस्पताल की मांग को लेकर सियासत तेज, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) पदाधिकारी ने ठाणे महानगरपालिका से तत्काल
Thane :शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने दिवा में मनपा अस्पताल की मांग तेज, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन पर बढ़ा दबाव
Maharashtra February 27, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?