Electricity Theft in Bhiwandi: शांतीनगर थाना क्षेत्र के काल्हेर इलाके में बिजली चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। टोरेन्ट पावर कंपनी की जांच में करीब 6.10 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, काल्हेर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास रहने वाले पैरीस प्रकाश पाटील और आदेश प्रकाश पाटील ने अवैध तरीके से बिजली कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ट्रांसफॉर्मर से सीधे तीन वायर जोड़कर बिना मीटर बिजली इस्तेमाल की।
संबंधित खबरें: ₹10 Crore Scam: सुरक्षा रक्षक पंजीकरण में ₹10 करोड़ के घोटाले का आरोप, ACB जांच की मांग से मचा हड़कंप!
बताया गया कि फरवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच आरोपियों ने करीब 24,290 यूनिट बिजली का अवैध उपयोग किया, जिससे कंपनी को 6,10,523 रुपये का नुकसान हुआ।
शांतीनगर पुलिस ने विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अरुण घोलप कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार हैं।

