By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: IPL Betting: आईपीएल सट्टेबाजी के आरोप में तीन गिरफ्तार!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Bharat > IPL Betting: आईपीएल सट्टेबाजी के आरोप में तीन गिरफ्तार!
Bharat

IPL Betting: आईपीएल सट्टेबाजी के आरोप में तीन गिरफ्तार!

Vidya Dubey
Last updated: May 25, 2026 4:42 pm
Vidya Dubey
Share
2 Min Read
IPL Betting
IPL Betting
SHARE

IPL Betting: दिल्ली पुलिस ने शहर के मधु विहार इलाके में आईपीएल टी-20 मैचों के दौरान कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पूर्वी जिले की (एएटीएस) टीम ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर मधु विहार स्थित एक परिसर में छापेमारी कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। अभियान के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सट्टेबाजी से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी कथित तौर पर आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी की लाइव दरों (ऑड्स) की निगरानी करने और सट्टेबाजों के खातों का रखरखाव करने के लिए ‘स्काई लाइव प्रो’, ‘डेटा कैलकुलेशन वर्जन 1.0’ और ‘स्काईएक्सच’ सहित विभिन्न एप्लिकेशन और सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गतिविधियां चला रहे थे। यह छापेमारी उस समय की गई जब आईपीएल मैच चल रहा था।

संबंधित खबरें: Waste Disposal Plant: कचरा निस्तारण संयंत्र लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध जारी!

आरोपी सट्टेबाजी की गतिविधियों को संचालित करने और फोन कॉल के माध्यम से सट्टेबाजों से संपर्क साधने के लिए लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए गए। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधु विहार निवासी मनीष जैन (50), जगत पुरी निवासी अभिषेक जैन (26) और मंडावली निवासी अर्पित गुप्ता (40) के रूप में हुई है।

मनीष जैन कथित तौर पर अपने आवास से सट्टेबाजी रैकेट चला रहा था, जबकि अन्य दो आरोपी इस काम में उसकी मदद कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लैपटॉप, दो टैबलेट, नौ मोबाइल फोन, हस्तलिखित सट्टेबाजी प्रविष्टियों (एंट्री) वाला एक नोटपैड और सट्टेबाजी से जुड़ी अन्य सामग्रियां बरामद की हैं। इस कथित सट्टेबाजी सिंडिकेट से जुड़े व्यापक नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

TAGGED:Anti-Auto Theft SquadBetting RacketBookies ArrestedCricket BettingCrime BranchData Calculation Version 1.0Delhi PoliceGambling CaseIllegal BettingIPL 2026IPL BettingIPL NewsIPL SattaLatest Crime NewsMaharashtra crime newsManish JainPolice ActionPolice RaidRajiv KumarSkyExchSports BettingThree arrested on charges of IPL betting

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Waste Disposal Plant Opposition Waste Disposal Plant: कचरा निस्तारण संयंत्र लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध जारी!
Next Article Twisha Sharma case Twisha Sharma case: विकास पाहवा ने ट्विशा शर्मा मामले में ‘मीडिया ट्रायल’ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का किया स्वागत!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Sikkim Visit
Sikkim Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर होंगी रवाना
Bharat May 25, 2026
Transfer Voucher for PNG Users
Transfer Voucher for PNG Users: पीएनजी कनेक्शन वालों को एलपीजी सिलेंडर जमा कराने पर ट्रांसफर वाउचर का विकल्प!
Bharat May 25, 2026
Twisha Sharma case
Twisha Sharma case: विकास पाहवा ने ट्विशा शर्मा मामले में ‘मीडिया ट्रायल’ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का किया स्वागत!
Bharat May 25, 2026
Waste Disposal Plant Opposition
Waste Disposal Plant: कचरा निस्तारण संयंत्र लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध जारी!
Bharat May 25, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?