rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / KDMC / Maharashtra

KDMC Election: कल्याण में भाजपा तटस्थ कार्यकर्ता संदीप तिवारी के नए कार्यालय का उद्घाटन, पैनल 13 की राजनीति में बढ़ी सरगर्मी

Article Top Ad

कल्याण। भाजपा के तटस्थ कार्यकर्ता संदीप तिवारी के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन विश्वास अपार्टमेंट, शॉप नंबर–4, शंकर पवासे रोड, राय वैली के सामने संपन्न हुआ। कार्याqलय का उद्घाटन महेश गायकवाड़ के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर पैनल क्रमांक 13 के कुछ स्थानीय नगरसेवकों की भी विशेष उपस्थिति रही।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर शाम 4 बजे से सुंदरकांड पाठ का भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, समर्थक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। भक्तिमय वातावरण और उमड़ी भारी भीड़ ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
पैनल 13 में चुनावी हलचल तेज
कार्यालय उद्घाटन के साथ ही स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चुनावी दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले पैनल क्रमांक 13 में संदीप तिवारी द्वारा कार्यालय खोले जाने को आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। जिस परिसर में यह कार्यालय स्थापित हुआ है, वहां पूर्व नगरसेवक मनोज राय का भी लंबे समय तक राजनीतिक प्रभाव रहा है।
अब तक संदीप तिवारी को पूर्व नगरसेवक मनोज राय का करीबी और उनके दाहिने हाथ के रूप में जाना जाता रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक समन्वय देखा गया है। ऐसे में तिवारी द्वारा स्वतंत्र रूप से सक्रिय होते हुए इस क्षेत्र में कार्यालय खोलना कई राजनीतिक संकेत दे रहा है।
नए समीकरणों की संभावना
स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संदीप तिवारी का यह कदम आने वाले समय में नए राजनीतिक समीकरण बना सकता है। क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि तिवारी का बढ़ता जनसंपर्क और प्रभाव मनोज राय के पारंपरिक वोट बैंक को प्रभावित कर सकता है।
हालांकि संदीप तिवारी की ओर से अभी तक किसी प्रकार की औपचारिक राजनीतिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कार्यालय उद्घाटन और धार्मिक आयोजन में उमड़ी भारी भीड़ को उनकी बढ़ती ताकत के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह कार्यालय स्थानीय राजनीति का नया केंद्र बन सकता है। फिलहाल, इस घटनाक्रम ने राय वैली और आसपास के क्षेत्रों की राजनीति में नई ऊर्जा और सरगर्मी पैदा कर दी है। आगामी चुनावों में इसका क्या असर होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेश उपाध्याय, राकेश (मुन्ना) मिश्रा, अमित (मोनू) पाठक, शिवा पाण्डेय, शिवम मिश्रा, बिपिन मिश्रा, दयाराम यादव, संदीप सिंह, कपिल चौहान, रामसूरत चौहान, सुभाष गुप्ता, अनिल गुप्ता, ज्ञानसार पाण्डेय, पवन दुबे, मनीष मौर्य, प्रीतम गुप्ता एवं उमेश पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad