Maharashtra-Goa Bar Association Election: महाराष्ट्र एवं गोवा बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठित और कड़े मुकाबले वाले चुनाव में भिवंडी के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट हर्षल प्रमोद पाटिल ने शानदार सफलता हासिल करते हुए जीत दर्ज की है। उनकी इस उपलब्धि से भिवंडी सहित पूरे ठाणे जिले के विधि क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
24 मार्च को संपन्न हुए इस चुनाव में महाराष्ट्र और गोवा के लगभग 1.80 लाख मतदाता शामिल हुए थे। चुनाव की मतगणना 6 अप्रैल से प्रारंभ हुई थी। परिणामों के अनुसार एडवोकेट हर्षल पाटिल को प्रथम वरीयता के 1,987 मत प्राप्त हुए, जबकि कुल 3,683.5 मत हासिल कर उन्होंने विजय सुनिश्चित की।
एडवोकेट हर्षल पाटिल का बार एसोसिएशन और सामाजिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। वे इससे पूर्व दो बार भिवंडी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के भिवंडी शहर अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
उनकी इस सफलता को और विशेष बनाता है उनका पारिवारिक विधिक योगदान। उनके पिता एडवोकेट प्रमोद पाटिल भी पूर्व में महाराष्ट्र एवं गोवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और विधि क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
एडवोकेट हर्षल पाटिल के निर्वाचन के बाद अधिवक्ता समुदाय में उत्साह का माहौल है। उन्हें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री , विधायक, भाजपा शहर अध्यक्ष रवि सावंत तथा गुट नेता संतोष शेट्टी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र एवं गोवा बार एसोसिएशन के चुनाव इतिहास में पहली बार ठाणे जिले से दो प्रतिनिधियों का चयन हुआ है। एडवोकेट हर्षल पाटिल के साथ भी निर्वाचित हुए हैं, जो ठाणे जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

