rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Bharat

Mahila Congress Protest: महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, मोदी का पुतला जलाया!

Mahila Congress Protest
Mahila Congress Protest
Article Top Ad

भरतपुर: राजस्थान में भरतपुर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संसद में 543 सीटों पर महिला आरक्षण (Women Reservation) के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए शहर के बिजली घर चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) का पुतला फूंका।(Mahila Congress Protest)

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की वक्ताओं ने वर्ष 2023 में ही पारित हुए महिला आरक्षण विधेयक को तीन वर्ष बाद आनन फानन में फिर लागू करने की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 850 सीटों पर महिलाओं को आरक्षण दे रही है, जबकि कांग्रेस 543 सीटों पर आरक्षण का समर्थन करती है।

सम्बधित खबरें: Rashtriya Purvanchal Ekta Party: राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी में नई जिम्मेदारी, तारा यादव को मिला महिला मोर्चा का नेतृत्व!

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा अब तक किसी महिला को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पायी, उस पार्टी को कांग्रेस या अन्य राजनीतिक दलों को महिला विरोधी कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad