By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: Major Crackdown on Sand Storage: केवणी और काल्हेर में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 23 कुंडियां ध्वस्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Maharashtra > Thane > BNCMC > Major Crackdown on Sand Storage: केवणी और काल्हेर में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 23 कुंडियां ध्वस्त
BNCMCMumbai

Major Crackdown on Sand Storage: केवणी और काल्हेर में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 23 कुंडियां ध्वस्त

Vidya Dubey
Last updated: June 4, 2026 3:12 pm
Vidya Dubey
Share
2 Min Read
Major Crackdown on Sand Storage
Major Crackdown on Sand Storage
SHARE

Major Crackdown on Sand Storage: जिला प्रशासन ने अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को केवणी और काल्हेर क्षेत्र में बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। आरक्षित वन एवं गुरुचरण क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए रेत भंडारण स्थलों को ध्वस्त कर रेत माफियाओं को बड़ा झटका दिया गया।

यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्रीकृष्ण पांचाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिश्चंद्र पाटिल तथा उपविभागीय अधिकारी अमित सानप के मार्गदर्शन में और भिवंडी तहसीलदार अभिजीत खोले के आदेश पर की गई।

अभियान में मंडल अधिकारी सुधाकर कामडी, शैलेश भोजने, गणेश विशे तथा रवींद्र काले के नेतृत्व में राजस्व विभाग, मैंग्रोव संरक्षण इकाई ठाणे, वन विभाग, भिवंडी ग्रामीण पुलिस, नारपोली पुलिस, पंचायत समिति भिवंडी एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

संबंधित ख़बरें: RTE 25% Admission Process: RTE 25 परसेंट एडमिशन प्रोसेस 2026-27 वेटिंग लिस्ट का दूसरा राउंड शुरू!

कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की सहायता से खाड़ी से अवैध रूप से निकाली गई रेत के भंडारण के लिए बनाई गई कुंडियों (हौजों) को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने केवणी के सर्वे नंबर 181/अ स्थित गुरुचरण क्षेत्र में 15 कुंडियां तथा काल्हेर के सर्वे नंबर 114 स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में 8 कुंडियां नष्ट कीं। कुल 23 अवैध रेत भंडारण कुंडियों को जमींदोज किया गया।

जांच में पाया गया था कि इन कुंडियों में खाड़ी से चोरी-छिपे लाई गई रेत का बड़े पैमाने पर भंडारण किया जा रहा था। प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार की पूरी श्रृंखला को बड़ा झटका लगा है और रेत माफियाओं को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि भिवंडी तालुका में अवैध रेत खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

TAGGED:Major Crackdown on Sand Storage

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Rod Tucker Rod Tucker 100th Test Match: रॉड टकर ने रचा इतिहास, 100 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने वाले चौथे अंपायर बने
Next Article Sneha Patil Fierce Campaign Sneha Patil Fierce Campaign: भिवंडी में बढ़ते प्रदूषण पर भाजपा नगरसेविका स्नेहा पाटिल का हल्लाबोल!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Jitin Prasada
Jitin Prasada: सेमीकंडक्टर और एआई मिशन भारत में नवाचार आधारित विकास को दे रहे नई गति
Bharat June 6, 2026
WTO
WTO में भारत ने दिखाई हरित ऊर्जा और कार्बन ट्रेडिंग की ताकत, जलवायु लक्ष्यों में समय से पहले हासिल की बड़ी सफलता
Bharat June 6, 2026
Plastic Currency Notes
Plastic Currency Notes: प्लास्टिक के नोटों पर विचार जारी, आरबीआई ने कहा- अभी शुरुआती चरण में है प्रस्ताव
Bharat June 6, 2026
Andaman Gas Discovery
Andaman Gas Discovery: अंडमान सागर में प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला, ऑयल इंडिया को बड़ी सफलता
Bharat June 6, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?