rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Bharat / Business

Rahul Vats COAI Chairman: राहुल वत्स होंगे सीओएआई के नये अध्यक्ष

Rahul Vats COAI Chairman
Rahul Vats COAI Chairman
Article Top Ad

Rahul Vats COAI Chairman: भारतीय सेल्युलर ऑपरेटर संघ (सीओएआई) ने वर्ष 2026-27 के लिए नए नेतृत्व की घोषणा करते हुए राहुल वत्स को संगठन का अध्यक्ष चुना है। वह वर्तमान में भारती एयरटेल में ग्रुप चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर और कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक के पद पर कार्यरत हैं तथा इससे पहले सीओएआई के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

सीओएआई की वार्षिक आम सभा में लिए गए इस निर्णय के तहत रिलायंस जियो इन्फोकॉम के मुख्य नियामक अधिकारी रवि पी. गांधी को संगठन का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राहुल वत्स के पास दूरसंचार और प्रसारण लाइसेंसिंग, स्पेक्ट्रम प्रबंधन, आर्थिक विनियमन तथा नियामकीय मुकदमेबाजी के क्षेत्र में करीब 29 वर्षों का अनुभव है। वह वैश्विक मोबाइल उद्योग संगठन जीएसएमए के स्पेक्ट्रम नीति कार्य समूह के अध्यक्ष भी हैं।

वहीं, रवि पी. गांधी को लोक नीति, दूरसंचार विनियमन और नेटवर्क संचालन के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। वह पहले भारती एयरटेल में मुख्य नियामक अधिकारी रह चुके हैं और भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारी के रूप में दूरसंचार विभाग में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पीएचडी और एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक की डिग्री प्राप्त की है।

बैठक के दौरान दूरसंचार क्षेत्र में हुए हालिया विकास, उभरती प्राथमिकताओं और देश के डिजिटल संचार तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

सीओएआई के महानिदेशक एस.पी. कोच्छर ने कहा कि भारत का दूरसंचार क्षेत्र परिवर्तन के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, 5जी एडवांस्ड, सैटेलाइट संचार तथा 6जी जैसी नई तकनीकों के साथ यह क्षेत्र नवाचार, समावेशन और आर्थिक विकास में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad