By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: TB-Free Mumbai Campaign: अभियान में आरोग्य साथी फाउंडेशन के संचालक विशाल बोडके राज्यपाल द्वारा सम्मानित!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Maharashtra > Thane > BNCMC > TB-Free Mumbai Campaign: अभियान में आरोग्य साथी फाउंडेशन के संचालक विशाल बोडके राज्यपाल द्वारा सम्मानित!
BNCMCMumbai

TB-Free Mumbai Campaign: अभियान में आरोग्य साथी फाउंडेशन के संचालक विशाल बोडके राज्यपाल द्वारा सम्मानित!

Vidya Dubey
Last updated: May 28, 2026 4:09 pm
Vidya Dubey
Share
2 Min Read
TB-Free Mumbai Campaign
TB-Free Mumbai Campaign
SHARE

TB-Free Mumbai Campaign: मुंबई सहित पालघर और ठाणे जिले के विभिन्न शहरों में स्वास्थ्य मार्गदर्शन और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर नागरिकों को राहत पहुंचाने वाले आरोग्य साथी फाउंडेशन के संस्थापक संचालक विशाल प्रदीप बोडके को महाराष्ट्र के राज्यपाल के हाथों “टीबी मुक्त मुंबई” अभियान कार्यक्रम में स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुंबई के सायन हॉस्पिटल सभागार में इस अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल के हाथों किया गया।

महानगरपालिका के माध्यम से “टीबी मुक्त मुंबई” अभियान की शुरुआत की गई है। इस उपक्रम का शुभारंभ राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा द्वारा धारावी स्थित ‘स्व. एकनाथराव गायकवाड नागरिक स्वास्थ्य केंद्र’ का दौरा कर किया गया। इस अवसर पर महापौर रितु तावड़े, उपमहापौर संजय घाडी, महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे सहित कई गणमान्य नागरिक, विशेषज्ञ डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित ख़बरें: Bhiwandi Bakrid: भिवंडी में उत्साह के साथ मनाई गई बकरीद; मस्जिदों में सामूहिक नमाज, नागरिकों ने दीं ईद की शुभकामनाएं!

इसके बाद सायन स्थित ‘लोकमान्य तिलक महानगरपालिका अस्पताल’ के सभागार में “टीबी मुक्त मुंबई” अभियान का डिजिटल उद्घाटन एवं पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसी कार्यक्रम में मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए आरोग्य साथी फाउंडेशन के मुख्य संचालक विशाल बोडके को राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि, “स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामाजिक संस्थाएं और युवा पदाधिकारी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं, यह अत्यंत सराहनीय बात है।”राज्यपाल वर्मा ने आरोग्य साथी फाउंडेशन के प्रमुख विशाल बोडके और उनकी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

TAGGED:Health InitiativeMaharashtra Health DepartmentMumbai Health Newsmumbai newsPublic Health CampaignTB Awareness DriveTB Free IndiaTB-Free Mumbai CampaignTuberculosis AwarenessTuberculosis Prevention

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Bhiwandi Bakrid Bhiwandi Bakrid: उत्साह के साथ मनाई गई बकरीद; मस्जिदों में सामूहिक नमाज, नागरिकों ने दीं ईद की शुभकामनाएं!
Next Article Tribute Paid to Swatantryaveer Savarkar Tribute Paid to Swatantryaveer Savarkar: भिवंडी महानगरपालिका में स्वातंत्र्यवीर सावरकर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

NZ vs Ireland Test
NZ vs Ireland Test: न्यूजीलैंड ने 490 रन बनाकर घोषित की पारी!
Sports May 28, 2026
Air Cargo Growth
Air Cargo Growth: पश्चिम एशिया संकट के बावजूद अप्रैल में हवाई माल परिवहन 4% बढ़ा!
Business May 28, 2026
Bihar Pink Bus Service
Bihar Pink Bus Service: महिला चालकों की भर्ती और ट्रेनिंग की तैयारी तेज!
Bharat May 28, 2026
Panipat Electric Buses
Panipat Electric Buses: हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने 80 बसों को किया रवाना!
Bharat May 28, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?