Thane 10th Grade Results: मनपा सेकेंडरी स्कूलों के मार्च 2026 के SSC एग्जाम का ओवरऑल रिजल्ट 78.55 परसेंट रहा है। कॉर्पोरेशन के 23 सेकेंडरी स्कूलों से कुल 1424 स्टूडेंट्स 10 वीं क्लास में थे। जिनमें से कुल 1408 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था जिनमें से 1106 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जबकि तीन स्कूलों, बालकुम के स्कूल नंबर 4, किसननगर के स्कूल नंबर 15, सावरकरनगर के स्कूल नंबर 16 का रिजल्ट 100 परसेंट रहा है।
मेयर शर्मिला पिंपलोलकर, मनपा कमिश्नर सौरभ राव ने सभी सफल स्टूडेंट्स को बधाई दी है। ठाणे मनपा के मराठी मीडियम का रिजल्ट 74.05 परसेंट, उर्दू मीडियम का 80.96 परसेंट, इंग्लिश मीडियम का 90.90 परसेंट और हिंदी मीडियम का 68.18 परसेंट रहा है। जबकि नाइट स्कूल (मराठी) का रिजल्ट 64.70 परसेंट रहा है।
संबंधित खबरें: Thane Crime: विधायक पर जान से मारने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार की राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग!
ठाणे मनपा स्कूलों के टॉप पांच स्टूडेंट्स
स्कूल नंबर 5 की आयुषी युवराज पाटिल ने 449 मार्क्स लाकर 89.80 परसेंट के साथ पहली पोजीशन हासिल की। स्कूल नंबर 15 के हर्ष विनोद यादव और स्कूल नंबर 8 की मंतशा अंदलिप अब्दुल मोमिन खान ने 448 मार्क्स लाकर 89.60 परसेंट के साथ दूसरी पोजीशन हासिल की। स्कूल नंबर 15 के प्रतीक महेंद्र पवार ने 447 मार्क्स लाकर 89.40 परसेंट के साथ चौथी पोजीशन हासिल की।
जबकि स्कूल नंबर 15 की दीक्षिता सुरेश माली और ओम प्रभुनाथ यादव ने 443 मार्क्स लाकर 88.20 परसेंट के साथ पांचवीं पोजीशन हासिल की।एडिशनल कमिश्नर 1 संदीप मालवी, एडिशनल कमिश्नर 2 प्रशांत रोडे, डिप्टी कमिश्नर (एजुकेशन) डॉ. मिताली संचेती ने सभी सफल स्टूडेंट्स को बधाई दी और टीचर्स और पेरेंट्स की भी तारीफ की।

