rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Technology

ViewSonic New Launches: व्यूसॉनिक ने एआई-संचालित IN05 सीरीज़ ईडीएलए इंटरैक्टिव डिस्प्ले लॉन्च किए!

ViewSonic New Launches
ViewSonic New Launches
Article Top Ad

ViewSonic New Launches: विज़ुअल और एडटेक समाधानों की अग्रणी वैश्विक प्रदाता ViewSonic Corp. ने भारत में अपनी नई AI-संचालित IN05 सीरीज़ व्यूबोर्ड — IN6505-N (65”), IN7505-N (75”) और IN8605-N (86”) लॉन्च की है। आधुनिक कक्षाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए ये प्रीमियम 4K ईडीएलए इंटरैक्टिव डिस्प्ले उन्नत AI शिक्षण एवं सहयोगी उपकरणों को शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ जोड़ते हैं, जिससे अधिक स्मार्ट, सहज और आकर्षक शिक्षण अनुभव उपलब्ध कराया जा सके।

नई एआई-संचालित IN05 सीरीज़ व्यूबोर्ड में विशेष रूप से शिक्षण वातावरण के लिए विकसित एआई-आधारित टूल्स का एक व्यापक सेट शामिल है, जो सीखने के अनुभव को समृद्ध और रोचक बनाता है। इसके अंतर्गत मिलने वाली ‘स्मार्ट शिक्षण सहायता’ के रूप में ‘आस्क एआई’ एक शक्तिशाली वॉयस असिस्टेंट की तरह कार्य करता है।

इसकी मदद से शिक्षक वॉयस कमांड, स्मार्ट पेन वॉयस कैप्चर या कीबोर्ड इनपुट के माध्यम से फाइलें खोलने, आकृतियाँ बनाने, सेटिंग्स बदलने या पेन का रंग बदलने जैसे कार्य सहजता से कर सकते हैं। इसी तरह, ‘वीडियो पायलट’ फीचर वीडियो-आधारित शिक्षण को बेहतर बनाने के लिए स्वचालित रूप से संरचित सारांश, टाइम-स्टैम्प्ड सबटाइटल्स और क्लिक करने योग्य नेविगेशन पॉइंट्स तैयार करता है।

कक्षा में छात्रों की सहभागिता बढ़ाने के लिए इसमें ‘एआई पेंटर’ दिया गया है, जो वॉयस, पेन या टेक्स्ट इनपुट के माध्यम से इंटेलिजेंट ड्रॉइंग सहायता प्रदान करता है, जबकि ‘एआई माइंड मैप’ केवल एक कीवर्ड, विषय या छवि से तुरंत संरचित माइंड मैप तैयार कर देता है; ये दोनों टूल्स ब्रेनस्टॉर्मिंग और लेसन प्लानिंग को अधिक इंटरैक्टिव बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, छात्रों की सीखने की प्रक्रिया को तेज़ और सरल बनाने के लिए ‘त्वरित सहायक शिक्षण एवं समस्या समाधान’ के टूल्स दिए गए हैं।

इनमें ‘सर्कल गो’ फीचर की मदद से किसी भी कंटेंट या गणितीय प्रश्न के चारों ओर गोला बनाकर उसका चरण-दर-चरण समाधान और संबंधित संसाधन तुरंत प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही, ‘कैलकुलेटर प्रो’ हस्तलिखित समीकरणों और ज्यामितीय गणनाओं को स्वाभाविक रूप से हल करता है, जबकि ‘लाइव सबटाइटल’ स्थानीय और ऑनलाइन वीडियो के लिए रियल-टाइम में बहुभाषी सबटाइटल्स और अनुवाद उपलब्ध कराता है।

संबंधित ख़बरें: Tata Motors New Launches: टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नेक्स्ट जेन टियागो और टियागो.इवी; प्रीमियम फीचर्स और बेहतर सुरक्षा के साथ बाजार में उतारी गई कार!

मिस्टर मुनीर अहमद, मैनेजिंग डायरेक्टर, व्यूसॉनिक इंडिया ने कहा, “एआई-संचालित IN05 सीरीज़ स्मार्ट और अधिक कनेक्टेड शिक्षण वातावरण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एआई-संचालित क्लासरूम टूल्स, सहज कोलैबोरेशन क्षमताओं और उच्च-परफॉर्मेंस इंटरैक्टिव डिस्प्ले को एक साथ लाकर हमारा उद्देश्य शिक्षकों को अधिक आकर्षक और प्रभावी शिक्षण अनुभव प्रदान करने में सहायता करना है।”

ये सभी एआई नवाचार व्यूसॉनिक के विश्वसनीय मायव्यूबोर्ड इकोसिस्टम, जिसमें नोट और मायव्यूबोर्ड व्हाइटबोर्ड सॉफ्टवेयर शामिल हैं, के साथ सहज रूप से कार्य करते हैं और एक वास्तविक इंटेलिजेंट टीचिंग प्लेटफॉर्म का निर्माण करते हैं।

शिक्षा क्षेत्र के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन नए IN सीरीज़ मॉडल्स में अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन 4K रिज़ॉल्यूशन (3840 x 2160), ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 8GB RAM, 128GB स्टोरेज और एंड्रॉयड 16 (ईडीएलए) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इनमें सिंगल-केबल पावर, डेटा और डिस्प्ले सपोर्ट के लिए सहज USB-C कनेक्टिविटी तथा 50-पॉइंट टच सपोर्ट और सटीक पेन इनपुट के साथ उन्नत इन्फ्रारेड टच तकनीक उपलब्ध है।

एआई-संचालित IN05 सीरीज़ व्यूबोर्ड में 400 निट ब्राइटनेस, 5000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और एंटी-ग्लेयर AG ग्लास के साथ उत्कृष्ट दृश्य प्रदर्शन मिलता है। दीर्घकालिक उपयोग और सहयोगी शिक्षण को ध्यान में रखते हुए, डिस्प्ले में 20W x 2 स्पीकर्स, कई USB पोर्ट्स एवं स्मार्ट फीचर्स, HDMI 2.0, मजबूत नेटवर्क क्षमताएँ, लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन, ऊर्जा-कुशल संचालन और VESA-कम्पैटिबल माउंटिंग जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad