Category: Uncategorized

  • घाटकोपर हादसा स्थल के पास फिर लगा होर्डिंग, आधिकारिक या अनधिकृत को लेकर नागरिकों में सवाल

    घाटकोपर हादसा स्थल के पास फिर लगा होर्डिंग, आधिकारिक या अनधिकृत को लेकर नागरिकों में सवाल

    राष्ट्रीय स्वाभिमान। शिवदिनेश शर्मा

    मुंबई। 13 मई 2024 को घाटकोपर (पूर्व) में रेलवे पुलिस कॉलोनी के पास एक विशाल होर्डिंग गिरने से हुए भीषण हादसे में 17 लोगों की मौत और 75 नागरिक घायल हुए थे। हादसे की जांच के लिए समिति बनी, कई गिरफ्तारियां हुईं और मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को हाल ही में जमानत भी मिल चुकी है।

    अब, हादसा स्थल से पैदल दूरी पर फिर से एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया है। इसकी वैधता और ऊंचाई को लेकर स्थानीय नागरिकों में भ्रम और नाराजगी है।

    स्थानीयों की चिंता

    एक रिक्शा चालक ने कहा—

    “पिछले साल जो हादसा हुआ, वो हम भूल नहीं पाए। अगर इस नए होर्डिंग के साथ भी कुछ गड़बड़ हुई, तो कौन जिम्मेदार होगा?”

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह होर्डिंग संदिग्ध है और इसकी ऊंचाई भी नियमों के अनुरूप नहीं दिखती।

    महानगर पालिका से प्रतिक्रिया नहीं

    एन वार्ड के सहायक आयुक्त गजानन बेल्लाले से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

    पिछले हादसे का पृष्ठभूमि

    जांच में सामने आया था कि तत्कालीन रेलवे पुलिस आयुक्त खालिद कैसर के माध्यम से पुलिस कल्याण कोष के नाम पर रेलवे पुलिस परिसर में अनधिकृत पेट्रोल पंप शुरू किया गया था। इसके बगल में उनकी पत्नी और एक साझेदार ने 4 अनधिकृत होर्डिंग लगा दिए थे।
    13 मई 2024 को इनमें से एक विशाल होर्डिंग गिर गया और बड़ी जनहानि हुई।

    मुंबई क्राइम ब्रांच की चार्जशीट में होर्डिंग के आकार में नियमों से छेड़छाड़ का भी जिक्र है।

    हादसे के बाद की कार्रवाई

    • हादसे के बाद मुंबई महानगर पालिका ने एक साल के भीतर लगभग 1,450 होर्डिंग्स का निरीक्षण किया।
    • इनमें से 238 अनधिकृत पाए गए।
    • 175 को तुरंत हटाया गया।

    फिर भी, अब घाटकोपर हादसा स्थल के पास नया होर्डिंग लगाने से जांच की मांग फिर से उठ रही है।

  • Allegation of irregularities in the tender: भिवंडी मनपा में टेंडर में गड़बड़ का आरोप, फेब्रिकेशन के नाम पर स्क्रैप की नीलामी

    Allegation of irregularities in the tender: भिवंडी मनपा में टेंडर में गड़बड़ का आरोप, फेब्रिकेशन के नाम पर स्क्रैप की नीलामी

    भिवंडी मनपा में फेब्रिकेशन के नाम पर स्क्रैप नीलामी को लेकर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व नगरसेवक ने की टेंडर रद्द कर पुनः निविदा की मांग

    भिवंडी: भिवंडी मनपा में टेंडर प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। मनपा द्वारा स्क्रैप नीलामी के लिए फेब्रिकेशन के नाम पर जारी टेंडर को लेकर पूर्व नगरसेवक अरुण राउत ने अधिकारियों पर मनमानी और गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पूर्व नगरसेवक राउत और दीपक ट्रेडर्स, उल्हासनगर ने मनपा आयुक्त अनमोल सागर को एक ज्ञापन सौंपते हुए निविदा को रद्द कर नए सिरे से पारदर्शी प्रक्रिया से टेंडर निकालने की मांग की है।

    फेब्रिकेशन के नाम पर स्क्रैप नीलामी का टेंडर

    ज्ञापन के अनुसार, मनपा के निर्माण, बिजली और जल आपूर्ति विभागों द्वारा अनुपयोगी स्क्रैप सामग्री की नीलामी के लिए 8 जुलाई 2025 को निविदा सूचना संख्या 1/2025 (ई-निविदा संख्या 1198555) के तहत टेंडर आमंत्रित किया गया था।
    राउत के अनुसार, स्क्रैप की निविदा फेब्रिकेशन के नाम पर जारी की गई और तकनीकी खामियों के चलते कई इच्छुक बोलीदाता निविदा में हिस्सा नहीं ले सके। लगभग 25 इच्छुक ठेकेदारों ने सामग्री का निरीक्षण कर प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया था, लेकिन तकनीकी कारणों से केवल 7 बोलीदाता ही आवेदन कर सके, जिनमें से मात्र 3 को ही वैध ठहराया गया जो कथित रूप से एक ही समूह से जुड़े हुए हैं।

    BOQ में गड़बड़ी और दस्तावेज़ स्वीकार नहीं होने का आरोप

    बोलीदाताओं का आरोप है कि टेंडर पोर्टल पर BOQ में रेट डालना संभव नहीं था और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड नहीं हो पा रहे थे। जब इसकी शिकायत मनपा अधिकारियों से की गई, तो उन्हें दोबारा टेंडर निकालने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में यही टेंडर आगे बढ़ा दिया गया।

    पूर्व नगरसेवक ने की कार्रवाई की मांग

    पूर्व नगरसेवक अरुण राउत ने आरोप लगाया कि टेंडर की प्रक्रिया में जानबूझकर बाधाएं डाली गईं ताकि कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को अनुचित लाभ मिल सके। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे टेंडर की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और निविदा को रद्द कर नए सिरे से पारदर्शी टेंडर निकाला जाए ताकि मनपा को अधिकतम राजस्व प्राप्त हो सके।

    आयुक्त ने नहीं दिया जवाब

    मामले में मनपा आयुक्त अनमोल सागर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का उत्तर नहीं दिया।

  • Demand for police investigation: यह दुर्घटना नहीं, हत्या है : बेटे की मौत पर मां का दावा

    Demand for police investigation: यह दुर्घटना नहीं, हत्या है : बेटे की मौत पर मां का दावा

    भिवंडी: भिवंडी तालुका के पूर्णा गांव निवासी आकाश विजय जाधव की हालिया सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर अब नया मोड़ आ गया है। उनकी मां नयना जाधव ने दावा किया है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि पूर्वनियोजित हत्या है, जिसे एक हादसे का रूप दिया गया है। इस संबंध में नयना जाधव ने भिवंडी पुलिस उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपते हुए मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नारपोली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 13 जुलाई 2025 को हुई यह घटना दरअसल एक साजिश का हिस्सा थी।
    सीसीटीवी व कॉल रिकॉर्ड की जांच की मांग
    ज्ञापन के अनुसार, आकाश जाधव की एक ट्रक से टक्कर में मौत हुई थी, और पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि कुछ ही समय बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
    नयना जाधव ने आग्रह किया कि इस पूरी घटना की जांच की जाए, घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं और आकाश के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट (CDR) की जांच की जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना से पहले किसी से उनका विवाद हुआ था या नहीं।
    “बेटा सामाजिक कार्यकर्ता था, भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई थी आवाज”
    नयना जाधव ने आगे कहा कि उनका बेटा दलित समाज से था और एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रशासनिक कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी कारण कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी हत्या की साजिश रची और इसे एक हादसे की शक्ल दे दी।
    पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग
    उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि मामले को मात्र सड़क हादसा मानकर बंद न किया जाए, बल्कि हत्या की साजिश के दृष्टिकोण से गहन जांच की जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

  • एक प्रणाम से भगवान प्रसन्न और सभी दोष क्षमा भी करते हैं:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    मुंबई।
    “भगवान की भक्ति के लिए भाव जरूरी है। वह इतने दयालु हैं कि एक प्रणाम से ही प्रसन्न हो जाते हैं और सभी दोष क्षमा कर देते हैं।” — यह उद्गार व्यक्त किए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने।
    वह बोरीवली स्थित कोराकेंद्र मैदान में चल रहे चातुर्मास्य व्रत महोत्सव में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “हमारे भगवान तो एक लोटा जल से भी खुश हो जाते हैं। वह भक्तों से कुछ नहीं लेते, बल्कि सब कुछ लौटा देते हैं।”


    33 कोटी गौप्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन


    महाराजश्री के सानिध्य में 108 कुंडीय “33 कोटी गौप्रतिष्ठा महायज्ञ” का आयोजन हो रहा है, जिसमें प्रतिदिन 7 लाख आहुतियां दी जा रही हैं। हर कुंड पर चार आचार्य सेवाएं दे रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार के नाम से आहुतियां दे रहे हैं और यज्ञ की परिक्रमा भी कर रहे हैं।
    स्वामीजी ने बताया कि यज्ञ से रोग और दोष मिटते हैं, मन-बुद्धि और वातावरण शुद्ध होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यज्ञ देवताओं को प्रसन्न करते हैं, जो हर श्रद्धालु को आशीर्वाद देते हैं।
    भगवद्भक्ति का संदेश
    स्वामीजी ने मंदिरों में बजने वाले घंटे की ध्वनि को भक्ति की तरंगों का जागरण बताया। उन्होंने कहा, “जहां भी हों, भगवान का स्मरण करें। शुद्ध मन और पूरे भक्तिभाव से किया गया सुमिरन भगवान को अत्यंत प्रिय है।”
    उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से अपील की कि भगवान को कभी दूर न समझें — “वे आकाश में, धरती पर, और धरती के नीचे भी मौजूद हैं। बस हमें भाव बनाकर भक्ति करते रहना चाहिए।”
    चातुर्मास्य का समापन 7 सितंबर को
    स्वामीजी का चातुर्मास्य व्रत महोत्सव 7 सितंबर तक चलेगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से इसमें भाग लेने का अनुरोध किया है।

  • मुंबई चाल पुनर्विकास विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने BMC को पक्षकार बनाया, MHADA के 79-A नोटिस को माना वैध

    मुंबई चाल पुनर्विकास विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने BMC को पक्षकार बनाया, MHADA के 79-A नोटिस को माना वैध

    मुंबई। वर्ली नाका स्थित शूरजी वल्लभदास चाल के पुनर्विकास को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। अश्विन वीरा और अन्य याचिकाकर्ताओं ने महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) द्वारा जारी धारा 79-A के नोटिस का समर्थन किया और बाम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया।
    सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति उज्जल भूयान की पीठ ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं को मुंबई महानगरपालिका (BMC) को पक्षकार बनाने की अनुमति दी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर 2025 को निर्धारित की है।


    याचिकाकर्ताओं की प्रमुख दलीलें:
    • चाल से संबंधित दस्तावेजों में स्पष्ट है कि BMC पहले ही इस भवन को “जर्जर और खतरनाक” घोषित कर चुकी है।
    • ऐसे में MHADA द्वारा जारी नोटिस क्षेत्राधिकार से बाहर नहीं माना जा सकता।
    • अधिनियम की धारा 76(d), 76(g) और 2(11) के अनुसार “सक्षम प्राधिकरण” की परिभाषा संदर्भानुसार बदल सकती है, जिससे नोटिस की वैधता प्रमाणित होती है।
    सुप्रीम कोर्ट का आदेश:
    “याचिकाकर्ताओं को BMC को उसके आयुक्त के माध्यम से पक्षकार बनाने की अनुमति दी जाती है। सभी पक्षों को नोटिस जारी किए जाएं, जिसकी वापसी तिथि 16.09.2025 तय की है। प्रतिवादी क्रमांक 1 से 3 की ओर से अधिवक्ता श्री सिद्धांत बक्सी ने नोटिस स्वीकार कर लिया है। दस्ती सेवा की भी अनुमति दी जाती है।”



    बॉम्बे हाईकोर्ट पहले ही MHADA द्वारा जारी 935 चालों के 79-A नोटिस पर गंभीर सवाल उठा चुका है। अदालत ने 28 जुलाई 2025 को कहा था कि केवल “दृष्टि निरीक्षण” के आधार पर कोई इमारत खतरनाक घोषित नहीं की जा सकती। इस आधार पर 46 नोटिस रद्द कर दिए गए और बाकी 889 चालों की पुनर्विकास प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

    हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती
    इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में चाल मालिकों के पक्ष में फैसला दिया था, जिसे रहवासियों और MHADA ने मिलकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट में मुख्य रूप से यह सवाल उठाया गया था कि क्या चाल को 79-A नोटिस देने से पहले उसे C1 कैटेगरी में घोषित किया गया था या नहीं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने माना कि MHADA द्वारा दिए गए नोटिस विधिक अधिकारों के तहत हैं।
    सुनवाई के दौरान लैंडलॉर्ड के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में नोटिस स्वीकार किया। साथ ही कोर्ट ने दस्ती सेवा की भी अनुमति प्रदान की है ताकि प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ सके। यह मामला अब मुंबई की अन्य पुरानी चालों के पुनर्विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियाँ:
    • सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया कि MHADA एक सक्षम प्राधिकरण है और उसने वैधानिक अधिकारों के तहत नोटिस जारी किया है।
    • अदालत के समक्ष BMC द्वारा 28 चालों की सूची पेश की गई है, जिन्हें पहले से ही खतरनाक घोषित किया गया था।
    • लैंडलॉर्ड (चाल मालिक) के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में नोटिस स्वीकार किया है।
    • Dasti सेवा की अनुमति देकर कोर्ट ने प्रक्रिया को तेज करने का मार्ग भी प्रशस्त किया।


    यह मामला क्यों है अहम?
    इस केस के फैसले का प्रभाव केवल एक चाल तक सीमित नहीं है। यह मुंबई की सैकड़ों पुरानी चालों के पुनर्विकास की वैधानिकता, पारदर्शिता और प्रक्रिया की वैधता पर भी असर डालेगा। यह स्पष्ट करेगा कि क्या MHADA जैसी एजेंसियां केवल दृष्टि निरीक्षण के आधार पर पुनर्विकास थोप सकती हैं या नहीं।

  • Without Ticket Matter: बोरीवली टीसी कार्यालय में बेटिकट यात्री की तोड़फोड़, जीआरपी ने दर्ज किया मामला

    Without Ticket Matter: बोरीवली टीसी कार्यालय में बेटिकट यात्री की तोड़फोड़, जीआरपी ने दर्ज किया मामला

    सुजीत मिश्रा

    मुंबई।पश्चिम रेलवे के बोरीवली टिकट चेकिंग (टीसी) कार्यालय में शनिवार को एक बेटिकट यात्री ने जमकर तोड़फोड़ की, जिसमें कंप्यूटर, सीपीयू और अन्य सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद जीआरपी ने आरोपी यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, शनिवार को विरार फास्ट लोकल में ड्यूटी पर तैनात डिप्टी सीटीआई शमशेर इब्राहिम नियमित टिकट जांच कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान दादर से विरार जा रहे प्रथम श्रेणी के डिब्बे में तीन यात्रियों के पास द्वितीय श्रेणी के टिकट मिले, जबकि एक यात्री अंधेरी से बोरीवली के बीच पूरी तरह बेटिकट पाया गया।चारों यात्रियों को आगे की कार्रवाई के लिए बोरीवली स्टेशन पर उतरने और टीसी कार्यालय लाने का निर्देश दिया गया। यहां एक यात्री टिकट जांच की कार्रवाई से नाराज़ होकर आक्रामक हो गया और हिंसक व्यवहार करते हुए कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान रेलवे की सरकारी संपत्ति, जिसमें कंप्यूटर और अन्य उपकरण शामिल हैं, क्षतिग्रस्त हो गए। तोड़फोड़ के दौरान आरोपी के माथे पर चोट भी आई।आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर जीआरपी के हवाले किया गया। बोरीवली जीआरपी ने आरोपी पर रेल परिसर में हंगामा करने और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

  • रामदास आठावले का सरकार से सवाल : 2012 से साथ, फिर भी सत्ता में हिस्सेदारी नहीं

    रामदास आठावले का सरकार से सवाल : 2012 से साथ, फिर भी सत्ता में हिस्सेदारी नहीं

    शिवदिनेश शर्मा

    मुंबई। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख रामदास आठावले ने कहा कि 2012 से भाजपा-शिवसेना के साथ ‘शिव शक्ति-भीम शक्ति’ गठबंधन में होने के बावजूद पार्टी को सरकार में कोई हिस्सेदारी नहीं दी गई।

    आठावले ने मांग की कि आरपीआई को 1 मंत्री पद, 1 विधान परिषद सदस्यता और मुंबई महानगरपालिका चुनाव में 15 सीटें दी जानी चाहिए।राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने सहयोगियों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने माना कि देवेंद्र फडणवीस के साथ पहले ही सत्ता में हिस्सेदारी की कोशिश होनी चाहिए थी।

    ठाकरे ब्रांड पर टिप्पणी

    आठावले ने कहा कि अगर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आ जाएं तो महाविकास आघाड़ी में फूट पड़ सकती है, लेकिन मराठी वोट महायुति के साथ हैं और मुंबई महानगरपालिका पर महायुति का झंडा लहराएगा।

    अमेरिका और राहुल गांधी पर बयान

    उन्होंने कहा, “भले ही अमेरिका भारत की अर्थव्यवस्था को मृत घोषित करे, नरेंद्र मोदी भारत की अर्थव्यवस्था के मुखिया हैं।” उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका के बयानों का समर्थन कर अपने ही देश का अपमान कर रहे हैं।

  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुर्ला से 25 लाख की ई-सिगरेट और हुक्का फ्लेवर जब्त किए

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुर्ला से 25 लाख की ई-सिगरेट और हुक्का फ्लेवर जब्त किए

    शिवदिनेश शर्मा

    मुंबई : 25 लाख की इलेक्ट्रिक सिगरेट और हुक्का फ्लेवर जब्त – मुंबई – पुलिस की अपराध शाखा, सेल-6 ने कुर्ला में दो मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर लाखों रुपये मूल्य की प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का स्टॉक जब्त किया है। पुलिस ने इस संबंध में विनोबा भावे नगर पुलिस में मामला दर्ज किया है। अपराध शाखा, सेल-6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोणे को एक गोपनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने कुर्ला (पश्चिम) के मकड़वाला कंपाउंड में सिद्धपुरा मस्जिद के पास, आशाबाई चाल में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने के इरादे से अवैध रूप से स्टॉक किया है। इसलिए, इस स्थान पर छापा मारा गया और कार्रवाई की गई। उबेद मोहम्मद सलीम शेख को हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के कुल 1,884 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और विभिन्न कंपनियों के फ्लेवर और तंबाकू युक्त हुक्का फ्लेवर और 25 लाख 50 हजार 195 रुपये की नकदी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 की धारा 7, 8 और सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध और व्यापार, वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 की धारा 4, 21 के तहत विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अब, इस अपराध की आगे की जांच सेल – 6 द्वारा की जा रही है।

  • Dr. Syed Zeeshan Ahmad Appointed General Secretary of Maharashtra Congress: डॉ. सय्यद ज़ीशान अहमद बने महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव, पार्टी नेतृत्व को जताया आभार

    Dr. Syed Zeeshan Ahmad Appointed General Secretary of Maharashtra Congress: डॉ. सय्यद ज़ीशान अहमद बने महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव, पार्टी नेतृत्व को जताया आभार


    मुंबई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई को नया महासचिव मिल गया है। डॉ. सय्यद ज़ीशान अहमद को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।डॉ. ज़ीशान ने कहा, “मैं इस सम्मान के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। मुझे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – महाराष्ट्र का महासचिव नियुक्त किये जाने पर मैं आभार व्यक्त करता हूँ।”

    उन्होंने इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा, “मैं अपने नेता माननीय श्री राहुल गांधी जी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी और एआईसीसी प्रभारी श्री रमेश चेन्निथला जी का आभारी हूँ। साथ ही, मुझ पर विश्वास जताने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सपकाल जी का विशेष आभार।”

    डॉ. ज़ीशान ने आगे कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों को महाराष्ट्र समेत देश के कोने-कोने तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि वे निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और माना जा रहा है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से कांग्रेस को राज्य में नई ऊर्जा मिलेगी।—अगर आप इस खबर को पोस्टर या प्रेस रिलीज़ के रूप में डिज़ाइन करवाना चाहें, तो बताइए — मैं उसकी भी मदद कर सकता हूँ।





  • Bhiwandi Manpa Retirement Ceremony-2025 : भिवंडी मनपा ने सात सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई,हुई सेवाकाल की सराहना

    Bhiwandi Manpa Retirement Ceremony-2025 : भिवंडी मनपा ने सात सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई,हुई सेवाकाल की सराहना

    भिवंडी: भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका (मनपा) द्वारा अपनी सेवा पूरी कर चुके और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कुल 7 कर्मचारियों को एक विशेष समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। यह आयोजन मनपा आयुक्त तथा प्रशासक अनमोल सागर (आई.ए.एस.) के निर्देश पर नई प्रशासनिक इमारत के तीसरे तल स्थित स्व. विलासराव देशमुख सभागृह में संपन्न हुआ।

    समारोह में उपायुक्त (मुख्यालय) विक्रम दराडे ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनकी वर्षों की समर्पित सेवा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कर्मचारियों के अनुभव और निष्ठा को भिवंडी मनपा की सफलता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।

    सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मचारी इस प्रकार हैं:

    • रमेश बंडु थोरात – सहायक आयुक्त (शिक्षा) – स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
    • गोपाल एस. सिंह – फार्मासिस्ट
    • रतन दत्तात्रेय गोसावी – वाहन चालक
    • इमरान सिकंदर खतीब – वाहन चालक
    • मालू धाको मोरघे – रोड मुकादम
    • कैलाश बाळीकराम तेलवणे – सफाई कर्मचारी
    • अख्तरअली मोह. शरीफ – सफाई कर्मचारी

    कार्यक्रम में मनपा अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह समारोह कर्मचारियों की निष्ठा, सेवाभाव और प्रतिबद्धता को सम्मानित करने का एक भावनात्मक और गरिमामय अवसर रहा।