Category: Uncategorized

  • Public Anger Grows as Protests Intensify for Diva-CSMT Local Train Service: दिवा-सीएसएमटी लोकल की मांग 2014 से जारी, जनता का आक्रोश उफान पर

    Public Anger Grows as Protests Intensify for Diva-CSMT Local Train Service: दिवा-सीएसएमटी लोकल की मांग 2014 से जारी, जनता का आक्रोश उफान पर

    दिवा। पिछले एक दशक से दिवा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) तक लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग लगातार उठ रही है, लेकिन आज तक यह मांग अधूरी है। हजारों यात्रियों की रोजमर्रा की परेशानियां, भीड़भाड़ और लगातार हो रही दुर्घटनाएं इसका प्रमाण हैं।

    9 जून को घटी एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया, जब भीड़ के कारण दरवाजे पर खड़े यात्री एक-दूसरे से टकरा गए और जान गंवानी पड़ी। दुखद यह रहा कि दुर्घटना के बाद मौके पर एम्बुलेंस की व्यवस्था न होने से घायल यात्रियों को टेम्पो में अस्पताल ले जाना पड़ा।

    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर स्टेशन पर 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा अनिवार्य की जानी चाहिए।


    कई बार हुआ आंदोलन, फिर भी अनसुनी

    दिवा से सीएसएमटी लोकल सेवा शुरू करने के लिए यात्रियों ने हस्ताक्षर अभियान, मोर्चे और आमरण अनशन तक किए।

    • 21 मार्च 2023: दिवा से सीएसएमटी लोकल के लिए मोर्चा निकाला गया।
    • 16-22 अगस्त 2025: अमोल धनराज केंद्रे ने सात दिन का आमरण अनशन किया।
    • 22 दिसंबर 2024: रेल प्रशासन को जगाने के लिए ढोल बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
    • 1 जुलाई 2025: श्रीमती अश्विनी अमोल केंद्र ने दिवा स्टेशन के बाहर धरना शुरू किया, जो 20 दिनों तक चला।
    • 20 जुलाई: अमोल केंद्रे के नेतृत्व में एल्गार मोर्चा निकाला गया और चेतावनी दी गई कि दो दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर ट्रेनें रोकी जाएंगी।

    इसके बाद, 22 और 23 जुलाई को रेलवे अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की। 24 जुलाई को मध्य रेल प्रबंधक के साथ बैठक हुई जिसमें दिवा से सीएसएमटी लोकल शुरू करने की सहमति तो दी गई, लेकिन समय तय नहीं किया गया।


    फास्ट लोकल रोकने की भी पुरानी मांग

    रेलवे प्रशासन ने बताया कि कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ की फास्ट लोकल ट्रेनों को दिवा स्टेशन पर रोके जाने और दिवा पनवेल लोकल के संचालन को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, मुंब्रा, दिवा सहित उन सभी स्टेशनों पर 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाएगी जहां फिलहाल इसकी व्यवस्था नहीं है।


    जनता का धैर्य टूटा, बड़ा आंदोलन संभव

    प्रशासन की बार-बार की गई घोषणाओं और नेताओं के आश्वासनों से जनता का विश्वास कमजोर पड़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही दिवा से सीएसएमटी लोकल सेवा, सुबह की लोकल फेरे बढ़ाने, और फास्ट लोकल स्टॉपेज को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ सकती है।

    रेलवे प्रशासन ने फिलहाल कहा है कि इस मुद्दे पर चर्चा कर जनता को जल्द सूचित किया जाएगा।

  • Mumbai Crime Branch Rescues Victim from the Clutches of International Kidnapping and Extortion Gang:”मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय अपहरण गिरोह के कब्जे से पीड़ित को सुरक्षित बचाया

    मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा अपहरण पीड़ित को बचाने और आरोपी गिरोह की गिरफ्तारी की जानकारी देते डीसीपी राज तिलक रोशन

    मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अपहरण और जबरन वसूली जैसे संगीन मामलों में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चंगुल से एक पीड़ित को सुरक्षित बचा लिया है। इस कार्रवाई की जानकारी उप आयुक्त क्राइम ब्रांच, राज तिलक रोशन ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।

    पुलिस के अनुसार, 13 जून की दोपहर, 3 अलग-अलग मोटर कारों में सवार आरोपियों ने होटल अलीबाबा, ओशिवारा, जोगेश्वरी पश्चिम से दो लोगों का अपहरण कर लिया और उन्हें रायगढ़ जिले के एक फार्महाउस में ले जाकर बंदी बना लिया। इसके बाद, पीड़ितों के साथ अमानवीय मारपीट कर फिरौती की मांग की गई।

    इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 जुलाई को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। उच्च अधिकारियों के आदेश पर इसे अपराध शाखा को सौंपा गया। चूंकि आरोपी पहले से ही मकोका, NDPS, अपहरण, जबरन वसूली, और अवैध हथियार रखने जैसे कई मामलों में वांछित थे, इसलिए विशेष सतर्कता बरती गई।

    डीसीपी राज तिलक रोशन के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की 6 टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। 15 जून की रात, 3 आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बांदा से तथा 4 को मुंबई व रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से अपहरण में उपयोग की गई गाड़ियां, मोबाइल फोन, डोंगल आदि जब्त किए गए।

    क्राइम ब्रांच की तत्परता से पीड़ित को एक महीने तक चले अपहरण और अत्याचार के बाद सुरक्षित बचाया गया। गिरफ्तार आरोपियों को 19 जुलाई 2025 तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

  • Under the Banner of Purple Film Creation, Grand Muhurat of Three New Bhojpuri Films Held; Shooting to Begin in August:”पर्पल फिल्म क्रिएशन के बैनर तले तीन नई भोजपुरी फिल्मों का भव्य मुहूर्त, अगस्त से होगी शूटिंग शुरू

    भोजपुरी फिल्मों के भव्य मुहूर्त समारोह की तस्वीर - पर्पल फिल्म क्रिएशन 2025

    पर्पल फिल्म क्रिएशन के बैनर तले तीन नई भोजपुरी फिल्मों की भव्य मुहूर्त संपन्न, अगस्त से होगी शूटिंग शुरू
    दर्शकों के सामने नई और दिलचस्प कहानियां पेश करना हर निर्देशक के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। इसी चुनौती को स्वीकारते हुए पर्पल फिल्म क्रिएशन के बैनर तले निर्माता राजकुमार (मेकअप आर्टिस्ट) और डॉक्टर सी. एन. बिंद, तीन भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करने जा रहे हैं।

    इन फिल्मों का भव्य मुहूर्त समारोह 29 जून 2025 को मुंबई के बांद्रा स्थित विजय नगर बालवाड़ी हॉल में संपन्न हुआ। तीनों फिल्मों के नाम हैं – ‘सासू मां की बहुरिया’, ‘ससुरा चले ससुराल’, और ‘जिला भदोही’। इनकी शूटिंग अगस्त महीने से शुरू की जाएगी।

    प्रमुख जानकारी:

    • मुख्य कलाकार: सी. एन. बिंद, राजकुमार राव, विराट सोनी, गोलू राजा, नितिन प्रेमी
    • सहायक कलाकार: दीपक सिन्हा, अनूप अरोरा, अशोक शाह, नीलम पांडे
    • निर्देशक: दीपक जी चौहान, विशाल बुराडे, प्रेम कुमार
    • लेखक: अमित सुल्तानपुरी, जय बहादुर यादव
    • डीओपी: पप्पू राजभर
    • संगीत निर्देशक: प्रेम कुमार, राहुल यादव, आर्य शर्मा, अमन सिंह
    • कोरियोग्राफर: सतीश साजन, विवेक यादव
    • प्रोडक्शन मैनेजर: विनोद यादव, रितेश जैसवार

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को इन तीनों फिल्मों से बड़ी उम्मीदें हैं और दर्शकों को अब इनकी शूटिंग और रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

    रिपोर्ट: हरीश अवस्थी

  • 1.5 Lakh Govindas to Get Insurance Cover: Transport Minister Pratap Sarnaik:”1.5 लाख गोविंदाओं को मिलेगा बीमा कवर: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक

    गोविंदा उत्सव के दौरान मानव पिरामिड बनाते हुए युवाओं की तस्वीर

    ठाणे। इस वर्ष गोकुलाष्टमी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र सरकार गोविंदा उत्सव में भाग लेने वाले 1.5 लाख युवाओं को बीमा सुरक्षा देने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस संदर्भ में अनुरोध किया गया है, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाया है।

    सरनाईक ने कहा कि गोविंदा उत्सव महाराष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर है, जिसमें हजारों युवा भाग लेते हैं और अक्सर हादसों के शिकार होते हैं। ऐसे में युवाओं को चिकित्सा व आर्थिक सुरक्षा देना आवश्यक है। युवा सेना के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक ने उपमुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात कर बीमा कवर की मांग की थी।

    एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ष गोकुलाष्टमी पर गोविंदाओं को सुरक्षा देने हेतु प्रतिबद्ध है। यह बीमा योजना गोविंदाओं को न सिर्फ सुरक्षा देगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी।

    यह निर्णय गोविंदा उत्सव की गरिमा को सुरक्षित रखते हुए युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Western Railway Revises Portage Charges to Offer Passengers a Better and More Transparent Service Experience:”पश्चिम रेलवे ने पोर्टरेज शुल्क में किया संशोधन, यात्रियों को मिलेगा बेहतर और पारदर्शी सेवा अनुभव

    पश्चिम रेलवे स्टेशन पर कुली सेवा, संशोधित पोर्टरेज दरों की जानकारी देता सूचना बोर्ड

    मुंबई। यात्रियों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं देने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे ने अपने सभी स्टेशनों पर रेलवे सहायकों (कुलियों) को देय पोर्टरेज शुल्क में संशोधन किया है। यह नई शुल्क दरें 1 जून 2025 से प्रभाव में आ गई हैं। यह जानकारी पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

    संशोधित दरें यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की श्रेणी और सेवा की प्रकृति को ध्यान में रखकर तय की गई हैं। इससे वरिष्ठ नागरिकों, विकलांग यात्रियों, बीमार लोगों और भारी सामान ले जाने वालों को विशेष राहत मिलेगी।

    📌 संशोधित शुल्क का विवरण:

    1. हेड लोड (सिर पर सामान ढोने की सेवा):

    • ₹100 प्रति ट्रिप – मुंबई सेंट्रल, सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, इंदौर, उज्जैन जैसे प्रमुख NSG-3/4 स्टेशनों पर।
    • ₹80 प्रति ट्रिप – NSG-5, NSG-6, HG-1, HG-2, HG-3 श्रेणी के स्टेशनों पर।
    • ₹100 प्रति ट्रिप – सभी उपनगरीय स्टेशनों पर व दादर पश्चिम से दादर सेंट्रल तक।
    • 20–40 किग्रा के बैग पर ₹50 अतिरिक्त शुल्क (सिर्फ हेड लोड पर लागू)।

    2. व्हील्ड बैरो सेवा (पहियों वाले ठेले से सामान):

    • ₹150 प्रति ट्रिप – अधिकतम 160 किग्रा सामान के लिए।

    3. बीमार या विकलांग यात्रियों के लिए:

    • ₹150 – दो व्यक्तियों द्वारा स्ट्रेचर/व्हीलचेयर सेवा।
    • ₹200 – चार व्यक्तियों द्वारा सेवा।

    4. प्रतीक्षा शुल्क (Waiting Charges):

    • पहले 30 मिनट निशुल्क।
    • उसके बाद हर 30 मिनट पर:
      • ₹100 – NSG-3/4 स्टेशन एवं उपनगरीय स्टेशन
      • ₹80 – NSG-5/6 और HG-1/2/3 स्टेशन

    📍प्रभाव और उद्देश्य:

    इस संशोधन से यात्रियों को पारदर्शी और पहले से ज्ञात दरों पर सेवा लेने में आसानी होगी। कुली सेवाओं को व्यवस्थित और पेशेवर बनाने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है। इससे रेलवे स्टेशनों पर अव्यवस्था और विवादों में भी कमी आएगी।

  • Criminals Beware, Citizens Stay Fearless: Crackdown Begins on Gambling, Betting, and Illegal Activities:”अपराधी सावधान रहें, जनता निडर रहे: जुआ-सट्टा और अवैध धंधों पर अब चलेगा कानून का डंडा”

    प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जुआ अड्डे पर छापा, 19 आरोपी गिरफ्तार, नकद और वाहन बरामद

    अपराधी सावधान रहें, जनता निडर रहे। जुआ, सट्टा और अवैध धंधों पर अब चलेगा कानून का डंडा: पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार
    📍 प्रतापगढ़ | राष्ट्रीय स्वाभिमान संवाददाता – विकल पाण्डेय

    जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 26 जून को कोतवाली नगर पुलिस व साइबर सेल की टीम ने सरोज चौराहा, कांशीराम कॉलोनी के पीछे स्थित एक मकान पर छापा मारकर जुआ खेलते 19 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

    🔹 पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दी सख्त चेतावनी:
    “अपराधी सावधान रहें, जनता निडर रहे। जुआ, सट्टा और अवैध धंधों पर अब कानून का डंडा चलेगा।”

    🔍 दर्ज मुकदमा:
    थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 288/2021 धारा 112 बीएनएस, जुआ अधिनियम व 207 एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

    👥 गिरफ्तार अभियुक्त:
    प्रतापगढ़, प्रयागराज व हमीरपुर के 19 आरोपी – जिनमें व्यापारी, कर्मचारी और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग भी शामिल।

    💰 बरामदगी का ब्यौरा:

    • ₹5,69,104/- नकद
    • कीमती आभूषण (सोने व चांदी की अंगूठियां, चैन, लॉकेट, कड़ा)
    • 19 एंड्रायड मोबाइल, 2 की-पैड फोन
    • 4 वाहन (Baleno, Swift, Red Bullet, बिना नंबर की Platina)
    • 4 ताश की गड्डियाँ

    🚔 टीम में शामिल अधिकारीगण:
    कोतवाली नगर पुलिस टीम: प्र0नि0 नीरज कुमार यादव, प्रभात कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह, सतीश यादव, चौकी प्रभारी भगवा आदि
    साइबर सेल: प्रभारी उ0नि0 विंध्यवासिनी तिवारी, उ0नि0 अमित कुमार चौरसिया व तकनीकी स्टाफ

    📣 अपील:
    पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें।

  • Mumbai’s Hawkers Fighting Alone for Livelihood, Struggling Against the System and BMC:”अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे मुंबई और उपनगरों के फेरीवाले, आजीविका पर मंडरा रहा संकट”

    मुंबई की सड़कों पर सामान बेचते और विरोध करते फेरीवाले, जिनकी रोजी-रोटी पर मंडरा रहा संकट

    मुंबई:
    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की पहचान जहां एक ओर ऊंची इमारतें और तेज़ रफ्तार ज़िंदगी है, वहीं दूसरी ओर फुटपाथों पर बैठकर जिंदगी की जंग लड़ते फेरीवाले भी इसका अभिन्न हिस्सा हैं। महज़ 5 रुपये में धनिया, मिर्ची और कड़ी पत्ता देने वाले ये फेरीवाले शहर के आमजन के जीवन का अहम हिस्सा हैं, लेकिन आज ये अपने अस्तित्व और आजीविका की लड़ाई लड़ रहे हैं।

    भाजपा नेता व पूर्व उपमहापौर बाबुभाई भवानजी ने कहा कि मुंबई के फेरीवाले “क्रूरता नहीं, सहानुभूति के पात्र” हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में लगभग 3 लाख फेरीवाले हैं, जिनके परिवार सहित यह आंकड़ा 10 लाख से ऊपर जाता है। ये लाखों किसानों, फैक्ट्रियों और कामगारों के उत्पाद आम जनता तक पहुंचाते हैं, जिससे यह आंकड़ा 20–25 लाख लोगों की रोज़ी-रोटी से जुड़ जाता है।

    फेरीवालों की कमाई का बड़ा हिस्सा मनपा और पुलिस की भ्रष्ट वसूली में चला जाता है। अगर यह बंद हो जाए तो फेरीवाले और सस्ते दामों में सामान बेच सकते हैं। मनपा द्वारा दस्तावेज़ों के अभाव में लाइसेंस न देना, फुटपाथों से हटाने की कार्रवाई और पुलिस की मनमानी फेरीवालों की रोज़ी-रोटी पर संकट ला रही है।

    पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के खिलाफ फेरीवालों की एकजुटता ने इतिहास रचा था जब उनके बयान से नाराज होकर फेरीवालों ने उन्हें हरवाया था। बाबुभाई ने कहा कि आज भी अगर फेरीवाले एकजुट हो जाएं, तो वे एक बड़ा वोट बैंक बन सकते हैं और राजनीतिक संतुलन को बदल सकते हैं।

    भवानजी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने फेरीवाला कानून बनाया और नरेंद्र मोदी सरकार ने मुद्रा लोन योजना के तहत फेरीवालों की मदद की, लेकिन मुंबई मनपा इस पर अमल नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि मनपा के कुछ लोग खुद दुकान लगवाते हैं और बाद में सामान जब्त कर लेते हैं, जिससे करोड़ों का भ्रष्टाचार होता है।

    आज जरूरत है कि फेरीवालों को डोमिसाइल जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ दिलाए जाएं, उनके लिए पुनर्वास की व्यवस्था हो और कानूनी सुरक्षा मिले, ताकि वे डर और अपमान से मुक्त होकर व्यापार कर सकें। वरना यह संकट लाखों गरीबों और आमजन के लिए भी बड़ी मुश्किलें खड़ी कर देगा।

  • ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर राष्ट्रीय स्वाभिमान संगठन की लड़ाई तेज, प्रदेश अध्यक्ष को मिली धमकी

    नवी मुंबई। शायन-पनवेल महामार्ग और अटल सेतु मार्ग से गिट्टी, पत्थर और मलबा ले जाने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे राष्ट्रीय स्वाभिमान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवशरण पुजारी को फोन पर धमकी दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पुजारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।शिवशरण पुजारी ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के कारण न केवल सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि कई निर्दोष नागरिकों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। 16 जून को संगठन ने नेरुल के उपविभागीय कार्यालय के बाहर आंदोलन किया था, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और कुछ कार्रवाई भी शुरू हुई।लेकिन इसके बाद पुजारी को फोन पर धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को “विजय” नाम से शिवसेना के एक उपनेता का भतीजा बताया और उनके वाशी स्थित कार्यालय के बाहर रात करीब 8:30 बजे धमकी दी।

    परमिट और फिटनेस रद्द करने की मांग पर विरोध

    पुजारी का कहना है कि वे लंबे समय से परिवहन विभाग से ओवरलोड वाहनों के परमिट और फिटनेस रद्द करने की मांग कर रहे थे। विभाग की अनदेखी के चलते आंदोलन करना पड़ा। अब जब कार्रवाई शुरू हुई है, तो राजनैतिक दबाव के चलते उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है।

    डरने वाले नहीं, लड़ाई जारी रहेगी: शिवशरण पुजारी

    पुजारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे किसी दबाव या धमकी से डरने वाले नहीं हैं और ओवरलोड माफिया के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिवहन विभाग की निष्क्रियता के पीछे बड़े राजनैतिक चेहरों का हाथ हो सकता है।क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर नागरिकों में रोष है और राष्ट्रीय स्वाभिमान संगठन के इस कदम को जनहित में एक जरूरी पहल माना जा रहा है।

  • योग से मिलता है स्वास्थ्य और शांति: डॉ. नितिन अंबाडेकर

    योग से मिलता है स्वास्थ्य और शांति: डॉ. नितिन अंबाडेकर

    ठाणे।

    आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में स्वास्थ्य की उपेक्षा आम हो गई है, जिससे अनेक प्रकार की बीमारियाँ जन्म ले रही हैं। ऐसे में यदि व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग को समर्पित करे, तो वह न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त कर सकता है। यह विचार महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. नितिन अंबाडेकर ने व्यक्त किए। वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ठाणे सिविल अस्पताल में आयोजित योग सत्र को संबोधित कर रहे थे।

    🤝 चिकित्सकीय समुदाय की सहभागिता

    इस विशेष योग आयोजन में बड़ी संख्या में चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के अन्य कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
    मुख्य अतिथि और उपस्थिति में रहे प्रमुख नाम:

    • डॉ. नितिन अंबाडेकर, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग
    • डॉ. कैलास पवार, जिला शल्य चिकित्सक
    • डॉ. धीरज महांगड़े, अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक
    • डॉ. मृणाल राहुड़
    • डॉ. संगीता माकोड़े
    • डॉ. अर्चना पवार
    • डॉ. शुभांगी अंबाडेकर
    • डॉ. उत्कर्ष घुले
      सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधिकारी

    🧘‍♀️ योग के लाभों पर विशेषज्ञों की राय

    डॉ. अंबाडेकर ने कहा, “योग के महत्व को वैदिक काल से पहचाना गया है, लेकिन आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में इसकी प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। यह न केवल चिड़चिड़ापन और मानसिक दबाव को कम करता है, बल्कि व्यक्ति के विचारों में स्थिरता लाकर मन को भी शांति प्रदान करता है।”

    डॉ. कैलाश पवार ने अपने वक्तव्य में योग के शारीरिक लाभों को रेखांकित करते हुए कहा, “नियमित योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, शरीर लचीला और मजबूत बनता है। यह मोटापा कम करने में सहायक है और चेहरे पर ताजगी बनाए रखता है।”

    🎯 संकल्प और अभ्यास

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का प्रदर्शन किया गया। सभी अस्पताल कर्मचारियों ने पूर्ण मनोयोग से भाग लिया और यह संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से योगाभ्यास कर इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे।

  • दादर रेलवे स्टेशन पर कुलियों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन

    दादर रेलवे स्टेशन पर कुलियों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन

    पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी की पहल पर कार्यक्रम; केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले सहित कई गणमान्य उपस्थित

    मुंबई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में दादर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कुलियों के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। यह पहल भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुंबई के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी की ओर से की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले, शिवसेना सांसद राहुल शेवाले, योगाचार्य राजश्री बोरा और प्रसिद्ध योगगुरु स्वामी भारत भूषण सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

    यह आयोजन मुंबई बीजेपी हॉकर्स यूनिट, राजश्री कर्तव्य योग संस्था और फ्लोरा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। योग सत्र में स्वामी भारत भूषण जी के मार्गदर्शन में बांसुरी की मधुर धुनों के साथ योगाभ्यास कराया गया।

    योग: भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर
    कार्यक्रम में परम पूज्य वीरन महारथी जी, बौद्ध भिक्षु, ने योग को “एक सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित आध्यात्मिक अनुशासन” बताया। उन्होंने कहा, “योग शब्द का अर्थ है जोड़ना — यह व्यक्तिगत चेतना का ब्रह्मांडीय चेतना से एकीकरण है। योग मन, शरीर और आत्मा के समन्वय से जीवन को संतुलित बनाता है।”

    भवानजी का राष्ट्रवाद और एकता पर ज़ोर
    कार्यक्रम के प्रेरक बाबूभाई भवानजी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मसाक्षात्कार का मार्ग है जिसे ऋषियों से लेकर भगवान शिव, बुद्ध और महावीर तक ने अपनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने की सराहना करते हुए कहा, “आज जब कुछ शक्तियाँ देश को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं, ऐसे समय में हिंदू समाज की सभी जातियों को संगठित होकर राष्ट्र रक्षा के लिए खड़ा होना होगा।”

    योग पर विशेषज्ञों की राय
    शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने योग को शरीर के जोड़ों, स्नायुबंधन और ग्रंथियों को सक्रिय करने वाला श्रेष्ठ साधन बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान भी अब योग को संपूर्ण जीवनशैली सुधारक मानने लगा है।

    योगगुरु स्वामी भारत भूषण जी ने विशेष रूप से प्राणायाम और ध्यान के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “प्राणायाम न केवल तनाव कम करता है, बल्कि यह फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने, पीठ दर्द और गठिया जैसी समस्याओं में भी अत्यंत लाभकारी है।”