Category: Maharashtra

  • आपसी विवाद के चलते दो गुटों में मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज

    आपसी विवाद के चलते दो गुटों में मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज

    भिवंडी। शहर में कपड़ा कारोबार को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। न्यू कनेरी इलाके में कपड़ा खरीद-बिक्री के दौरान वजन और पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनमोल सिंथेटिक नामक कपड़ा व्यवसाय चलाने वाले कन्हैया अग्रवाल पिछले कुछ महीनों से यू ए टेक्सटाइल (अब्दुल शेख) से कच्चा कपड़ा खरीद रहे थे। एक लॉट में कपड़े का वजन कम होने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो पैसों के लेनदेन तक पहुंच गया।
    27 अगस्त को इस विवाद को सुलझाने के लिए कन्हैया अग्रवाल के कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई। इसी दौरान, विवाद बढ़ने पर अब्दुल शेख ने अपने परिचित अनिल केसरवानी को बुलाया। अनिल 20–25 लोगों के साथ कार्यालय में पहुंचा, जहां मौजूद कन्हैया के भतीजे केशव और कुशाग्र से कहासुनी हो गई। गुस्से में अनिल और उसके साथियों ने केशव व अन्य पर मुक्के-लात बरसाए और लाठी-डंडों से हमला किया।
    कन्हैया अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने ओमप्रकाश केसरवानी, अनिल गुप्ता, अमित केसरवानी, सुमित और मोनू केसरवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
    वहीं दूसरी ओर, अमित केसरवानी ने भी शिकायत दर्ज कराई कि विवाद के दौरान कुशाग्र और केशव अग्रवाल ने अपने चार–पांच साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों, पत्थरों और लोहे के फाइटर से हमला किया। इस शिकायत पर पुलिस ने कुशाग्र और केशव अग्रवाल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
    भिवंडी शहर पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • भिवंडी में 3744 घरेलू गणपति बप्पा को भक्तिमय माहौल में विदाई, 185 मूर्तियों का कृत्रिम तालाबों में विसर्जन

    भिवंडी। गणेशोत्सव की परंपरा को निभाते हुए बुधवार को आराध्य देव गणपति बप्पा की स्थापना पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ की गई थी। इसके बाद गुरुवार को डेढ़ दिन के बाप्पा को भिवंडी शहर के विभिन्न विसर्जन घाटों पर भक्तिमय माहौल में विदाई दी गई।
    शाम से ही हल्की बारिश का सिलसिला जारी था, लेकिन मौसम की परवाह किए बिना भक्तों ने पूरे जोश और उमंग के साथ अपने लाडले बप्पा का विसर्जन किया।


    नगर निगम और पुलिस प्रशासन की देखरेख में शहर के 16 विसर्जन घाटों पर देर रात तक कुल 3744 घरेलू गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इनमें से 185 मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया। यह कदम पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया, ताकि प्राकृतिक जल स्रोतों पर दबाव कम हो और प्रदूषण घटे।
    भक्तों ने जयकारों और ढोल-ताशों की गूंज के बीच बप्पा को भावभीनी विदाई दी और अगली बार फिर जल्दी आने की कामना की।

  • Duplicate Vam Jeera: नकली “वाम जीरा” फैक्ट्री का भिवंडी में भंडाफोड़, 1.50 लाख बोतलें जब्त

    Duplicate Vam Jeera: नकली “वाम जीरा” फैक्ट्री का भिवंडी में भंडाफोड़, 1.50 लाख बोतलें जब्त

    भिवंडी। ठाणे जिले के भिवंडी के महापोली इलाके में यूपी पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली वाम जीरा कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से 1.50 लाख से अधिक नकली बोतलें, नकली लेबल, पैकेजिंग सामग्री, मिक्सिंग और पैकेजिंग मशीनें ज़ब्त कीं और परिसर को सील कर दिया।

    हनी जी फूडीज जोन प्राइवेट लिमिटेड (मेरठ) की शिकायत
    यह कार्रवाई हनी जी फूडीज जोन प्राइवेट लिमिटेड (मेरठ) की शिकायत पर की गई। कंपनी ने बताया था कि उनके लोकप्रिय पेय “वाम जीरा” की नकली पैकेजिंग और ब्रांडिंग का उपयोग करके बाजार में फर्जी बोतलें बेची जा रही हैं। जांच में पता चला कि यह नकली उत्पादन भिवंडी के महापोली स्थित जफरान इंटरप्राइजेस में चल रहा है।

    फैक्ट्री के मालिक शफाहत लियाकत खान पर कार्रवाई
    फैक्ट्री के मालिक शफाहत लियाकत खान पर कॉपीराइट एक्ट 1957 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
    इस पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है और उपभोक्ताओं को असली व नकली उत्पादों में अंतर समझने की चेतावनी दी गई है।

  • आवारा कुत्तों के अधिकारों के लिए नागरिकों ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

    आवारा कुत्तों के अधिकारों के लिए नागरिकों ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

    ठाणे। आवारा कुत्तों के अधिकारों के लिए ठाणे (पश्चिम) के उपवन तालाब एम्फीथिएटर में शनिवार को ‘सिटीजन्स फॉर एनिमल प्रोटेक्शन (CAP) फाउंडेशन’ और ‘डॉग मंत्रा’ के नेतृत्व में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
    इस प्रदर्शन में नागरिकों ने करुणा, मानवता और न्याय का आह्वान किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पशु कल्याण की दिशा में ठोस कदम उठाना आवश्यक हैहालांकि सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामलों में अस्थायी राहत प्रदान की है, लेकिन नागरिकों ने कहा कि सही समाधान टीकाकरण, नसबंदी और जागरूकता के जरिए ही संभव है। CAP फाउंडेशन के सुशांत तोमर और डॉग मंत्रा के आकाश शुक्ला ने कहा कि मनपा और स्थानीय प्रशासन को इन उपायों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना चाहिए।
    प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने यह भी सवाल उठाए कि जब तक भोजन केंद्र स्थापित नहीं होते, पशु प्रेमियों को क्या करना चाहिए? ‘आक्रामक’ कुत्तों को परिभाषित करने का अधिकार वास्तव में किसके पास है? यह रैली ठाणेवासियों की जानवरों के प्रति करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक बनी।

  • दिवा में भारी बारिश के बीच नागरिकों का सफल बचाव, संजय केतकर की टीम ने दिखाई बहादुरी

    दिवा में भारी बारिश के बीच नागरिकों का सफल बचाव, संजय केतकर की टीम ने दिखाई बहादुरी

    ठाणे । ठाणे जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे दिवा, मुंब्रा और शिलफाटा के कई इलाके जलमग्न हो गए। इस कठिन समय में आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ संजय केतकर के नेतृत्व में बचाव दल ने कई परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।
    टीम में सिद्धाचल कॉम्प्लेक्स निवासी योगेश चव्हाण, साक्षी गुप्ता और सुरक्षा गार्ड शिवपूजन यादव शामिल थे। 20 अगस्त दोपहर करीब 12 बजे, टीडीआरएफ कमांडो सचिन दुबे ने केतकर को जलभराव वाले दातिवली, गोपालधाम अपार्टमेंट और शिलफाटा, शिबली नगर इलाकों में फंसे परिवारों की जानकारी दी।
    64 वर्षीय केतकर ने टीम का नेतृत्व करते हुए फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया। बिजली आपूर्ति बाधित थी और कई घर पानी में डूबे हुए थे, लेकिन टीम ने सावधानीपूर्वक मार्ग निकालकर सभी को सुरक्षित निकाला।
    संजय केतकर ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण लें और प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे संकट में मदद करें। 4–5 घंटे चले इस अभियान में टीम ने साहस और समर्पण का परिचय दिया, जिसे स्थानीय नागरिकों ने सराहा।
    यह बचाव अभियान सरकार और नागरिकों की साझेदारी का प्रेरक उदाहरण साबित हुआ।

  • वन मंत्री गणेश नाईक ने गणेशोत्सव से पहले सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए

    वन मंत्री गणेश नाईक ने गणेशोत्सव से पहले सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए

    ठाणे। राज्य के वन मंत्री और पालघर के पालक मंत्री गणेश नाईक ने गणेशोत्सव से पहले सड़कों के गड्ढे भरने और मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
    मंत्री नाईक की अध्यक्षता में राम गणेश गडकरी रंगायतन में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों ने 200 से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए। ठाणे मनपा, जिला कलेक्टर, लोक निर्माण विभाग, महावितरण, महानगर गैस, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
    जनता दरबार में घोड़बंदर मार्ग और अन्य स्थानों की क्षतिग्रस्त सड़कों, वाहनों की बढ़ती संख्या और यातायात जाम जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई। मंत्री नाईक ने मनपा, लोक निर्माण विभाग और राज्य सड़क विकास निगम के अधिकारियों को गणेशोत्सव से पहले सभी सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने के आदेश दिए।
    साथ ही, गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बनाने और सुविधाजनक स्थानों पर विसर्जन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। ठाणे परिवहन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद बकाया राशि संबंधी शिकायतों का समाधान भी मंत्री नाईक ने अधिकारियों को कराने का निर्देश दिया।
    मंत्री ने कहा कि शहर में बढ़ती जनसंख्या और वाहनों की संख्या को देखते हुए एलिवेटेड रोड और नई सड़क निर्माण परियोजनाओं के माध्यम से यातायात जाम की समस्या का समाधान किया जाएगा।

  • मुंबई शॉक: कुशीनगर एक्सप्रेस में 3 साल के मासूम का शव मिला, हत्या का राज खुला;आरोपी भाई गिरफ्तार

    मुंबई शॉक: कुशीनगर एक्सप्रेस में 3 साल के मासूम का शव मिला, हत्या का राज खुला;आरोपी भाई गिरफ्तार

    राष्ट्रीय स्वाभिमान। शिवदिनेश शर्मा

    मुंबई: दिल दहला देने वाली घटना! कुशीनगर एक्सप्रेस के बी2 एसी कोच के शौचालय में सिर्फ 3 साल का मासूम बच्चा मृत पाया गया। शव की पहचान सूरत के अमरोली के रहने वाले बच्चे के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, यह मासूम रात को लापता हुआ था। उसके माता-पिता ने 22 अगस्त को अमरोली पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन मुंबई में इस खौफनाक खोज ने सबको हिला कर रख दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्चे की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की गई थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या करने वाला मासूम का ही मौसी का लड़का भाई, विकाश शाह, था। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।

    मुंबई रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना से रेलवे यात्री भी स्तब्ध हैं और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के लाखों सुरक्षा दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
    इस दर्दनाक घटना ने न केवल मासूम के परिवार को तहस-नहस कर दिया है, बल्कि पूरे शहर में रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • गड्ढे ने ली डॉक्टर की जान, नागरिकों ने किया सड़क जाम

    गड्ढे ने ली डॉक्टर की जान, नागरिकों ने किया सड़क जाम

    भिवंडी : वंजारपट्टी नाका इलाके में सड़क पर बने गड्ढे के कारण डॉ. मोहम्मद नसीम अमीनूद्दीन अंसारी (58) की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। डॉ. नसीम रात को ढाबे से घर लौट रहे थे, तभी सड़क की दरार में उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रहे ट्रक के टायर के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सहायक पुलिस आयुक्त सचिन सांगले और निजामपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया। ट्रक ड्राइवर मोहम्मद बिलाल को हिरासत में लिया गया है।
    नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। कई सड़कों पर गड्ढे और कॉन्क्रीट-डामर का अंतर लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। सुबह स्थानीय नागरिकों ने खुद उस गड्ढे में गिट्टी डालकर उसे भरने की कोशिश की।
    विधायक रईस शेख ने अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। नगर पालिका उपायुक्त विक्रम दराडे ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

  • Bhiwandi Ganeshotsav 2025: मंदी के बावजूद भिवंडी में गणेशोत्सव की धूम, भक्तों में जबरदस्त उत्साह

    Bhiwandi Ganeshotsav 2025: मंदी के बावजूद भिवंडी में गणेशोत्सव की धूम, भक्तों में जबरदस्त उत्साह

    भिवंडी। पावरलूम नगरी भिवंडी भले ही भीषण मंदी की चपेट में हो, लेकिन गणेशोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर है। सार्वजनिक पंडालों की सजावट का काम जोरों पर है, वहीं घरेलू गणपति की स्थापना करने वाले लोग भी विघ्नहर्ता के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शहरभर में बप्पा का आगमन जल्लोष और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है।
    भिवंडी के कपड़ा उद्योग पर जीएसटी लागू होने के बाद से गहरा संकट छाया हुआ है। कपड़ा उत्पादन लागत से कम भाव पर बिक रहा है, जिससे लूम उद्योग और अन्य लघु उद्योग मंदी का शिकार हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद स्थानीय लोग गणेशोत्सव को लेकर पूरी श्रद्धा से तैयारियां कर रहे हैं
    भिवंडी मनपा क्षेत्र में इस वर्ष 135 सार्वजनिक मंडलों के अलावा करीब 10 हजार घरेलू गणपति की स्थापना की जाएगी। मशहूर धामनकरनाका मित्र मंडल ने इस बार वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर की झांकी तैयार की है, जिस पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मंडल अध्यक्ष और पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने बताया कि भव्य मंदिर निर्माण का काम अंतिम चरण में है। इसी तरह स्व. नाना मित्र मंडल, छत्रपति मराठा मित्र मंडल और शहर के अन्य गणेश मंडलों ने भी बताया कि मंदी के बावजूद सहयोगी हाथ पीछे नहीं हटे हैं और उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
    श्रीरंग नगर के ॐ साईं मित्र मंडल का इस बार रजत जयंती वर्ष है। मंडल संस्थापक प्रदीप केसरवानी ने कहा कि इस अवसर पर गणेशोत्सव का आयोजन विशेष धूमधाम और भव्य सजावट के साथ किया जा रहा है। घरेलू गणपति बैठाने वाले परिवारों का भी कहना है कि मंदी चाहे कितनी भी गंभीर क्यों न हो, साल भर में एक बार घर में विघ्नहर्ता का आगमन जरूर होगा और उनसे प्रार्थना की जाएगी कि शहर से मंदी का विघ्न दूर हो।
    विसर्जन घाटों की सफाई शुरू, मनपा ने कसी कमर
    भिवंडी मनपा क्षेत्र के 10 प्रमुख विसर्जन घाटों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। गणेशोत्सव से पहले भक्तों की मांग पर मनपा प्रशासन ने आरोग्य विभाग की मदद से घाटों से कीचड़, कचरा और घास हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    मनपा जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर ने बताया कि घाटों का निरीक्षण मनपा आयुक्त और डीसीपी द्वारा किया जा चुका है। सफाई कार्य प्रभाग समिति और वार्ड निहाय निगरानी में किया जा रहा है। पटनावर ने आश्वासन दिया कि इस बार गणेशोत्सव के दौरान शहर की सड़कों और विसर्जन घाटों को पूरी तरह साफ रखा जाएगा।

  • बीएमसी सहकारी बैंक चुनाव 2025/2030 मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, विष्णु घुमरे ने की दोबारा गिनती की मांग

    बीएमसी सहकारी बैंक चुनाव 2025/2030 मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, विष्णु घुमरे ने की दोबारा गिनती की मांग

    मुंबई। दि मुन्सिपल सहकारी बैंक संचालक चुनाव 2025-2030 की मतगणना के दौरान गंभीर गड़बड़ी का आरोप सामने आया है। सरकार पैनल के प्रमुख विष्णु घुमरे ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी ने जानबूझकर उनके समर्थित उम्मीदवारों को हराने की साजिश की और वोटों में हेरफेर किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और सहकारी व्यवस्था के साथ अन्याय है, इसलिए वोटों की दोबारा गिनती कराई जानी चाहिए।
    घुमरे ने इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों और उनके पैनल के साथ जानबूझकर भेदभाव किया गया है। इस गड़बड़ी की जांच कराई जानी चाहिए और निष्पक्ष तरीके से पुनः मतगणना होनी चाहिए।
    इस बीच चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सर्वसाधारण गट में सहकार पैनल से विवेक आठवले, किरण आव्हाड, अभिजीत बागुल, बोरीचा बिपीन, घारे सुरेश, जाधव विजय नाना, इंदल राठोड, महेश ठाकरे, बनसोडे नितीन और कसबे कुणाल विजयी हुए हैं। वहीं जय सहकार पैनल से विष्णु घुमरे, मुकेश घुमरे, दरेकर संतोष और दामोदरे रविंद्र को जीत मिली है।
    राखीव गट में ओबीसी सीट पर सहकार पैनल के भानुदास भोईर, एनटी सीट पर जय सहकार पैनल के राजेंद्र कराडे और एससी सीट पर सहकार पैनल के गिरीष जाधव विजयी हुए। महिला गट में सहकार पैनल की लीना इंगळे और जय सहकार पैनल की कविता विशे को सफलता हासिल हुई।
    चुनाव नतीजों के बीच विष्णु घुमरे के आरोपों ने पूरे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।