Category: Maharashtra

  • Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project: 21 कि.मी. लंबी सुरंग के लिए दूसरी टीबीएम का कटरहेड सावली शाफ़्ट में उतारा गया!

    Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project: 21 कि.मी. लंबी सुरंग के लिए दूसरी टीबीएम का कटरहेड सावली शाफ़्ट में उतारा गया!

    Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project: सावली (घनसोली) शाफ़्ट में दूसरी टनल बोरिंग मशीन (TBM) का कटरहेड उतारा गया। 13.6 मीटर व्यास और लगभग 350 टन वजन वाला यह विशाल घटक टीबीएम के मुख्य शील्ड की प्राथमिक असेंबली का अंतिम चरण है।

    यह दूसरी टीबीएम सावली (घनसोली) से अपनी यात्रा शुरू करेगी और विक्रोली की ओर आगे बढ़ेगी।पहली टीबीएम का कटरहेड इसी सप्ताह की शुरुआत में विक्रोली में उतारा गया था। अब दोनों टीबीएम अंतिम असेंबली और कमीशनिंग ट्रायल से गुजरेंगी, जिसके बाद जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में इनकी प्रारंभिक ड्राइव शुरू की जाएगी।

    संबंधित खबरें: CSMT Redevelopment Work: सीएसएमटी पुनर्विकास कार्य के चलते कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें 10 दिनों तक रहेंगी शॉर्ट टर्मिनेट!

    इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण
    13.6 मीटर व्यास वाला यह कटरहेड एक ऐसी एकल सुरंग की खुदाई के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें हाई-स्पीड कॉरिडोर की अप और डाउन दोनों लाइनें समाहित हो सके यह यूनिट 84 कटर डिस्क, 124 स्क्रैपर और 16 बकेट लिप्स से सुसज्जित है, जो खुदाई के दौरान चट्टानों को काटने और मलबा हटाने का कार्य कुशलतापूर्वक करती हैं

    टीबीएम से संबंधित अतिरिक्त जानकारी
    *प्राप्त टीबीएम की संख्या : 2
    *टीबीएम 1 का वजन : 3080 टन
    *टीबीएम 2 का वजन : 3184 टन
    *कटरहेड का व्यास : 13.6 मीटर
    *टीबीएम का प्रकार : मिक्स शील्ड / स्लरी आधारित

    प्रत्येक टीबीएम की कुल लंबाई 95.32 मीटर है और इसमें कई महत्वपूर्ण घटक शामिल हैं, जैसे कटर व्हील, मेन बेयरिंग, जॉ क्रशर, इरेक्टर, मेन शील्ड, टेल शील्ड तथा टनलिंग कार्यों को समर्थन देने वाले चार विशेष गैन्ट्री।यह मशीनें अधिकतम 4 RPM (रिवोल्यूशन प्रति मिनट) की कटरहेड गति और अधिकतम 49 मि.मी. प्रति मिनट की खुदाई क्षमता के साथ कार्य कर सकती हैं, जिससे उच्च सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए नियंत्रित और सतत सुरंग निर्माण सुनिश्चित होता है।

  • CSMT Redevelopment Work: सीएसएमटी पुनर्विकास कार्य के चलते कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें 10 दिनों तक रहेंगी शॉर्ट टर्मिनेट!

    CSMT Redevelopment Work: सीएसएमटी पुनर्विकास कार्य के चलते कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें 10 दिनों तक रहेंगी शॉर्ट टर्मिनेट!

    CSMT Redevelopment Work: सेंट्रल रेल्वे द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को गति देने के लिए प्लेटफॉर्म क्रमांक 16 और 17 पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक की अवधि बढ़ा दी गई है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) की ओर से चल रहे इस प्रोजेक्ट के तहत प्लेटफॉर्म पर आधारभूत संरचना और अन्य आवश्यक निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

    संबंधित खबरें: Congress Flag Controversy: कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों से गायब रहा हाथ पंजा का झंडा, कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी!

    रेलवे प्रशासन के अनुसार 29 मई 2026 से शुरू होने वाले 10 दिनों तक कुछ अप मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। अमरावती-सीएसएमटी एक्सप्रेस, बल्लारशाह-सीएसएमटी नंदीग्राम एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-सीएसएमटी कोणार्क एक्सप्रेस, बीदर-सीएसएमटी एक्सप्रेस, लातूर-सीएसएमटी एक्सप्रेस और मडगांव-सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस को दादर स्टेशन तक ही चलाया जाएगा।

    वहीं मंगलुरू-सीएसएमटी एक्सप्रेस को ठाणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि सीएसएमटी स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह कार्य जरूरी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन संबंधी जानकारी की पुष्टि कर लें और उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

  • Congress Flag Controversy: कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों से गायब रहा हाथ पंजा का झंडा, कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी!

    Congress Flag Controversy: कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों से गायब रहा हाथ पंजा का झंडा, कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी!

    Congress Flag Controversy: मुंबई के तिलक भवन में आयोजित कांग्रेस की राज्यस्तरीय रणनीति बैठक के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान और संगठन मजबूती पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता अपनी लग्जरी गाड़ियों में पहुंचे, लेकिन अधिकांश वाहनों पर कांग्रेस का हाथ पंजा झंडा नजर नहीं आया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी और निराशा देखी गई।

    बैठक में हर्षवर्धन सपकाल, सुशिलकुमार शिंदे, विजय वडेट्टीवार, बालासाहब थोराट, नसीम खान समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक समय था जब कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों पर पार्टी का झंडा गर्व के साथ लहराता था, लेकिन अब पार्टी कमजोर पड़ते ही नेताओं ने झंडे से दूरी बना ली है।

    कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब पार्टी के बड़े नेता ही कांग्रेस का झंडा लगाने में शर्म महसूस करेंगे, तो छोटे कार्यकर्ताओं का मनोबल कैसे बढ़ेगा। उनका कहना था कि भाजपा कार्यकर्ता सत्ता रहे या न रहे, अपनी गाड़ियों पर पार्टी का झंडा लगाकर गर्व महसूस करते हैं, जबकि कांग्रेस में स्थिति बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है।

    संबंधित खबरें: Voter List Controversy: मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों को जाना होगा जेल; हर्षवर्धन सपकाल ने दी बड़ी चेतावनी!

    कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि अगर पार्टी की पहचान और विचारधारा को सार्वजनिक रूप से दिखाने में ही नेताओं को संकोच हो रहा है, तो जनता के बीच संगठन कैसे मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि “जो दिखता है वही बिकता है” राजनीति में यह कहावत पूरी तरह लागू होती है।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गाँधी को इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। साथ ही पार्टी के सभी बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के लिए अपनी गाड़ियों पर कांग्रेस का झंडा लगाना अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत हो और जनता के बीच पार्टी की मौजूदगी दिखाई दे।

    कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि संगठन में यही स्थिति बनी रही तो महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना मुश्किल साबित हो सकता है।

  • Voter List Controversy: मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों को जाना होगा जेल; हर्षवर्धन सपकाल ने दी बड़ी चेतावनी!

    Voter List Controversy: मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों को जाना होगा जेल; हर्षवर्धन सपकाल ने दी बड़ी चेतावनी!

    Voter List Controversy: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से वोटों में गड़बड़ी कर महाराष्ट्र में सत्ता हासिल की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाता सूची में हेरफेर करने वालों को आने वाले समय में जेल जाना पड़ेगा।

    मुंबई के तिलक भवन में आयोजित कांग्रेस की राज्यस्तरीय रणनीति बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान, कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता हर्षवर्धन सपकाळ ने की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, बालासाहब थोराट, नसीम खान समेत कई सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

    संबंधित खबरें: Death During Drain Cleaning: भिवंडी में नाला सफाई के दौरान जहरीली गैस से मजदूर की मौत, मनपा और ठेकेदार पर उठे सवाल!

    हर्षवर्धन सपकाळ ने कहा कि एसआईआर अभियान के तहत बूथ स्तर पर सूक्ष्म नियोजन किया गया है और कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची सत्यापन, आपत्तियों और सुधार प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इस अभियान के लिए विशेष समिति गठित की है, जिसकी जिम्मेदारी सतेज पाटिल को सौंपी गई है।

    पत्रकार परिषद में बोलते हुए सपकाळ ने राज्य सरकार पर पेट्रोल-डीजल संकट, आरक्षण और किसानों के मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में जातीय तनाव पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

    वहीं विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच हुई तो सरकार के कई लोग जेल जाएंगे। उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था संकट में है, लेकिन सरकार केवल घोषणाएं कर रही है।

  • Death During Drain Cleaning: भिवंडी में नाला सफाई के दौरान जहरीली गैस से मजदूर की मौत, मनपा और ठेकेदार पर उठे सवाल!

    Death During Drain Cleaning: भिवंडी में नाला सफाई के दौरान जहरीली गैस से मजदूर की मौत, मनपा और ठेकेदार पर उठे सवाल!

    Death During Drain Cleaning: भिवंडी मनपा क्षेत्र में बरसात पूर्व नाला सफाई अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। प्रभाग समिति क्रमांक-2 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 के पिरानी पाडा इलाके में बंद नाले की सफाई करते समय जहरीली गैस से दम घुटने पर मजदूर सुभाष नवसा दिघे (45) की जान चली गई। घटना के बाद मनपा प्रशासन और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, पिरानी पाडा स्थित सत्तार मेडिकल के पास गुरुवार को नाला सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सुभाष दिघे बंद नाले में उतरे, जहां जहरीली गैस के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मियों को किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

    संबंधित खबरें: Bhiwandi Sanitation Worker Death: सफाई कर्मी की मौत पर श्रमजीवी संगठन का उग्र आंदोलन!

    मजदूरों के पास न ऑक्सीजन मास्क था, न सुरक्षा बेल्ट और न ही गैस जांचने की कोई व्यवस्था की गई थी। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी और बंद नालों से निकलने वाली जहरीली गैस के बावजूद मजदूरों की सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। घटना के बाद मनपा प्रशासन के सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है।

    बताया गया है कि प्रभाग समिति क्रमांक-2 में नाला सफाई का ठेका चंद्रिक् कंस्ट्रक्शन को लगभग 39.99 लाख रुपये में दिया गया है, जबकि प्रभाग समिति क्रमांक-5 का ठेका भी इसी कंपनी को करीब 39.78 लाख रुपये में मिला है। करोड़ों रुपये के ठेकों के बावजूद मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही सामने आने से लोगों में आक्रोश है।

    स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मृतक मजदूर के परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में मनपा प्रशासन के खिलाफ नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

  • Bhiwandi Sanitation Worker Death: सफाई कर्मी की मौत पर श्रमजीवी संगठन का उग्र आंदोलन!

    Bhiwandi Sanitation Worker Death: सफाई कर्मी की मौत पर श्रमजीवी संगठन का उग्र आंदोलन!

    Bhiwandi Sanitation Worker Death: नाले की सफाई करते समय सफाई कर्मी सुभाष नवशा दिघे (उम्र 44 वर्ष, निवासी- मिठपाडा, शेलार) की नाले में गिरने से मौत होने की घटना गुरुवार को घटी थी। इस घटना के बाद भिवंडी नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को श्रमजीवी संगठन ने नगर निगम मुख्यालय के सामने जोरदार निषेध आंदोलन किया।

    यह आंदोलन श्रमजीवी संगठन की अध्यक्षा सीता घाटाळ और श्रमजीवी रयत कामगार संगठन के कार्याध्यक्ष सुल्तान पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मृतक कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा ठेकेदार व मनपा के जिम्मेदार अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की गई। श्रमजीवी संगठन के आंदोलन का संज्ञान लेते हुए शांतिनगर पुलिस स्टेशन में नाला सफाई के ठेकेदार ‘चंडिका कंस्ट्रक्शन’ के बाळू खरात और संबंधित मनपा अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया है।

    संबंधित खबरें: Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिरिक्त आयुक्त नयना ससाणे ने आंदोलन स्थल का दौरा किया और संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ सकारात्मक चर्चा की। इस अवसर पर मनपा प्रशासन ने मृतक सुभाष दिघे के परिवार को तुरंत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। साथ ही, दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन भी मनपा प्रशासन द्वारा दिया गया है।

    श्रमजीवी संगठन की राज्य अध्यक्षा सीता घाटाळ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “यह घटना सिर्फ एक दुर्घटना नहीं है, बल्कि कानूनन प्रतिबंधित ‘मैनुअल स्कैवेंजिंग’ की प्रथा के कारण व्यवस्था द्वारा ली गई बलि है। आदिवासी समाज जानवर नहीं, इंसान है। इंसान को इंसान की तरह जीने और सुरक्षा का पूरा अधिकार है। हम जानवरों जैसा जीवन जीना अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

    इस आंदोलन में संगठन के उपाध्यक्ष दत्तात्रेय कोळेकर, कार्याध्यक्ष बाळाराम भोईर, जिलाध्यक्ष अशोक सापटे, जिला सचिव दशरथ भालके, ठाणे जिला महिला प्रमुख जया पारधी, भिवंडी तालुका उपाध्यक्ष सागर देसक, श्रमजीवी कामगार संगठन सचिव महेंद्र निरगुडा, तालुका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सचिव तानाजी लहांगे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश भांगरे (अंबरनाथ), भिवंडी शहर तालुका उपाध्यक्ष गुरुनाथ जाधव, गुलाब म्हसकर, कविता कदम, ठाणे तालुका सचिव नंदा वाघे, वाडा तालुका सचिव सूरज दळवी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    Bharatiya Kisan Union: प्रयागराज जिले की खेडुआ ग्रामसभा के प्रधान तीरथ सिंह यादव अपने दो दिवसीय मुंबई प्रवास के दौरान भिवंडी पहुंचे, जहां उनका यदुवंशी समाज सेवा संस्था की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने टाटा हॉस्पिटल में इलाज करा रहे अपने ग्रामसभा के कैंसर पीड़ित मरीज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    बता दें कि तीरथ सिंह यादव अपने क्षेत्र में एक कर्मठ, मिलनसार और जनहितैषी प्रधान के रूप में पहचाने जाते हैं। ग्रामीण विकास, सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे सदैव सक्रिय रहते हैं। मुंबई प्रवास के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र व समाज के लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।

    संबंधित खबरें: Bhiwandi RTI Activist Protest: सूचना अधिकार कार्यकर्ता का भिवंडी में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर अनोखा आंदोलन; जानिए कारण!

    भिवंडी निवासी यदुवंशी समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय सचिव आचार्य सूरजपाल यादव के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में तीरथ सिंह यादव को अंग वस्त्र एवं यादव समाज की सामाजिक पुस्तिका ‘यदु यादव कोश’ भेंट कर सम्मानित किया गया।

    इसी अवसर पर भारतीय किसान यूनियन प्रयागराज मंडल अध्यक्ष संजय यादव (गांधी) तथा समाजसेवी सुधीर यादव का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के युवाओं को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं की सकारात्मक भागीदारी बेहद आवश्यक है।

    साथ ही गाँवों के विकास, किसानों की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर कुंभकर्ण यादव, मनीष यादव, राजकुमार, पिंटू यादव, सौरभ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा।

  • Kalyan-Dombivli Infrastructure: कल्याण-डोंबिवली बनेगा विकास और रोजगार का नया हब; सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का वादा!

    Kalyan-Dombivli Infrastructure: कल्याण-डोंबिवली बनेगा विकास और रोजगार का नया हब; सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का वादा!

    Kalyan-Dombivli Infrastructure: शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि आने वाले वर्षों में कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र विकास और रोजगार का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने बताया कि महायुति सरकार मुंबई पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एमएमआर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं शुरू कर रही है। डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक हब, मेट्रो विस्तार और जल परिवहन परियोजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है।

    डॉ. शिंदे ने बताया कि बढ़वण बंदरगाह परियोजना में करीब 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं कल्याण रोड, ऐरोली-कटई फ्रीवे, मेट्रो नेटवर्क और वॉटर ट्रांसपोर्ट जैसी योजनाओं से पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के तहत देशभर में 101 जलमार्ग विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कल्याण को जलमार्ग के जरिए मुंबई, नवी मुंबई और वसई-विरार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जेट्टी निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है।

    संबंधित खबरें: Thane Theft: ठाणे में चोरी की तीन घटनाएं; चितलसर में कार से लैपटॉप और 1.5 लाख रुपये की चोरी, कालवा में आईफोन चोरी!

    सांसद शिंदे के अनुसार, एमएमआर क्षेत्र में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। साथ ही मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में 377 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलेगा और रोजाना मुंबई की यात्रा की जरूरत कम होगी।

    उन्होंने बताया कि बदलापुर से मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट तक एक्सेस कंट्रोल रोड बनाया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक की समस्या में राहत मिलेगी। वहीं अंबरनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर का विकास सोमनाथ मंदिर और महाकाल लोक कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा, जिस पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    डॉ. शिंदे ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच क्लस्टर योजना आम लोगों को आधुनिक सुविधाओं वाले घर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा शुरू की गई इस योजना को मुंबई, ठाणे, कल्याण, डोंबिवली और अंबरनाथ में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

  • Thane Theft: ठाणे में चोरी की तीन घटनाएं; चितलसर में कार से लैपटॉप और 1.5 लाख रुपये की चोरी, कालवा में आईफोन चोरी!

    Thane Theft: ठाणे में चोरी की तीन घटनाएं; चितलसर में कार से लैपटॉप और 1.5 लाख रुपये की चोरी, कालवा में आईफोन चोरी!

    Thane Theft: ठाणे में जेबकतरों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और चितलसर और कालवा पुलिस स्टेशनों में लैपटॉप, आईफोन और कारों से 1.5 लाख रुपये जैसी कीमती चीजें चुराने वाले चोरों की शिकायतें दर्ज की गई हैं। चितलसर और कालवा पुलिस इस पर लगाम लगाने के लिए और अधिक प्रयास कर रही है।

    जेबकतरों की इस समस्या के कारण ठाणे शहर पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है। ठाणे शहर में पहली घटना चितलसर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मनपाड़ा इलाके में हुई। शिकायतकर्ता डॉ. मनीषा कारेकर (उम्र 47) ने मनपाड़ा इलाके में सड़क किनारे अपनी कार खड़ी की थी।

    संबंधित खबरें: Thane Prostitution Case: वेश्यावृत्ति मामले में महिला दलाल गिरफ्तार; तीन महिलाएं रिहा!

    20 मई को अज्ञात चोर द्वारा उनकी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और आईपैड समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज चुराने की घटना सामने आई। इस संबंध में चितलसर पुलिस स्टेशन में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डॉ. कारेकर पासपोर्ट सत्यापन के लिए चितलसर पुलिस स्टेशन आई थीं। उन्होंने अपनी कार सनराइज रोड इलाके में खड़ी की थी।

    शाम करीब 6:45 बजे कार में लौटने पर उन्होंने देखा कि पीछे के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ है। उन्होंने पाया कि कार में रखा बैग चोरी हो गया था। बैग में डेल और लेनोवो के दो लैपटॉप, एक एप्पल आईपैड, आरसी बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक कार्ड थे। शिकायत में चोरी हुए सामान की कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है।

  • Thane Prostitution Case: वेश्यावृत्ति मामले में महिला दलाल गिरफ्तार; तीन महिलाएं रिहा!

    Thane Prostitution Case: वेश्यावृत्ति मामले में महिला दलाल गिरफ्तार; तीन महिलाएं रिहा!

    Thane Prostitution Case: पुलिस ने बताया कि ठाणे पुलिस बल की अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ ने जाल बिछाकर तीन महिलाओं को बचाया। ठाणे शहर अपराध शाखा की अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ ने कार्रवाई करते हुए वेश्यावृत्ति के एक मामले में एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया और उसके चंगुल से तीन महिला पीड़ितों को बचाया।

    संबंधित खबरें: Dhokali Hotel Fire: ठाणे के ढोकाली में होटल की चिमनी में आग लग गई!

    यह कार्रवाई 20 मई, 2026 को गोखले रोड इलाके में की गई। इस कार्रवाई के दौरान तीन महिला पीड़ितों को बचाया गया और ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। बचाई गई महिलाओं को सुरक्षा के लिए उल्हासनगर स्थित शांति सदन में रखा गया है।