Category: Maharashtra

  • Bhiwandi: लाइसेंस पंजीकरण और नई शुल्क सूची को लेकर संगठनों के साथ अहम बैठक

    Bhiwandi: लाइसेंस पंजीकरण और नई शुल्क सूची को लेकर संगठनों के साथ अहम बैठक

    भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका में लाइसेंस पंजीकरण, नवीनीकरण और नई शुल्क सूची को लेकर प्रशासन तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महानगरपालिका आयुक्त अनमोल सागर और अतिरिक्त आयुक्त नयना ससाणे के निर्देश पर उप-आयुक्त (लाइसेंस) बालकृष्ण क्षीरसागर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में संपन्न हुई।

    बैठक में चर्चा के दौरान यह तय किया गया कि नई लाइसेंस शुल्क सूची को अंतिम रूप देने से पहले पड़ोसी महानगरपालिकाओं की शुल्क दरों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद एक संतुलित और सर्वमान्य शुल्क प्रस्ताव तैयार कर उसे नगर निगम की आगामी महासभा में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।

    उप-आयुक्त बालकृष्ण क्षीरसागर ने भरोसा दिलाया कि इस निर्णय से लंबे समय से लंबित लाइसेंस वसूली और नवीनीकरण की प्रक्रिया को गति मिलेगी, जिससे नगर निगम के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

    बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से नितिन पाटिल (सहायक आयुक्त, लाइसेंस विभाग), स्नेहल पुण्यार्थी (प्रमुख, विज्ञापन लाइसेंस विभाग), अशोक डोडी (मेडिकल एसोसिएशन), प्रज्वल शेट्टी और रामकृष्ण शेट्टी (बार एंड परमिट रूम एसोसिएशन) शामिल थे।

  • भिवंडी में मोबाइल चोरों का आतंक, एक ही दिन में 11 मोबाइल चोरी

    भिवंडी में मोबाइल चोरों का आतंक, एक ही दिन में 11 मोबाइल चोरी

    भिवंडी। भिवंडी शहर और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में एक ही दिन में चार बड़ी चोरी की वारदातें सामने आईं, जिनमें अज्ञात चोरों ने कुल 1 लाख 38 हजार 500 रुपये मूल्य के 11 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस ने शांतिनगर और कोनगांव पुलिस थानों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार पहली घटना रावजी नगर इलाके में हुई, जहां झुल्फिकार जावेद अहमद शाह (28) अपने दोस्त के साथ घर के बेडरूम में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया और करीब 40 हजार रुपये कीमत के 3 मोबाइल फोन चोरी कर लिए।

    इसी क्षेत्र में दूसरी घटना वाहिद कादिर बागवान (25) के घर हुई। यहां हॉल में चार्जिंग पर रखा करीब 20 हजार रुपये का मोबाइल फोन अज्ञात चोर चुरा ले गए।

    तीसरी वारदात रांजनोली इलाके में हुई, जहां फहीम आलम रईसुद्दीन शेख (38) अपने तीन दोस्तों के साथ सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने कमरे में घुसकर करीब 63 हजार रुपये कीमत के 4 मोबाइल फोन चोरी कर लिए।

    चौथी घटना भी रांजनोली में ही हुई, जहां राजेश मौर्या (31) के घर से करीब 15 हजार 500 रुपये कीमत के 2 मोबाइल फोन चोरी हो गए।

    इन सभी घटनाओं में पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

  • Safety Seminar:बिजली क्षेत्र में काम के दौरान ‘चेकलिस्ट’ और सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी: आयुक्त अभिनव गोयल

    भिवंडी। विद्युत क्षेत्र में कार्य करते समय सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना अत्यंत आवश्यक है और संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए ‘चेकलिस्ट’ (जांच सूची) सबसे महत्वपूर्ण साधन है। प्रत्येक कर्मचारी को इसे अपनी कार्यप्रणाली का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। यह बात कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के आयुक्त अभिनव गोयल ने कही।

    राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा अभियान के तहत 10 मार्च 2026 को कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका और महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य अत्रे कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर उद्घाटन भाषण देते हुए आयुक्त अभिनव गोयल ने कहा कि विद्युत सुरक्षा केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

    संगोष्ठी (Safety Seminar) में विभिन्न विशेषज्ञों ने बिजली से जुड़े तकनीकी विषयों और सुरक्षा उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।
    विद्युत निरीक्षक राजेश यादव (ठाणे-2) ने ‘विद्युत अधिनियम 2003’ और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विनियमन 2023 के महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमों की सही जानकारी ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
    सहायक विद्युत निरीक्षक अर्जुन जाधव (ठाणे-2) ने महाराष्ट्र में विद्युत क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं, उनके कारणों और उन्हें रोकने के उपायों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
    वहीं शाखा अभियंता भूषण मानकामे ने विद्युत इंस्टॉलेशन पर काम करते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में मार्गदर्शन किया।

    कार्यक्रम में शहर अभियंता अनीता परदेशी, महावितरण के अधीक्षक अभियंता अनिल थोरात, केडीएमसी के अतिरिक्त शहर अभियंता (विद्युत) प्रशांत भागवत, कार्यकारी अभियंता जितेंद्र शिंदे, उप अभियंता भगवत पाटिल, जितेंद्र पाटिल सहित कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    इस संगोष्ठी में कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, ठाणे, भिवंडी और नवी मुंबई नगर निगमों के विद्युत अभियंता, कर्मचारी, ठेकेदार और महावितरण के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने विद्युत सुरक्षा की शपथ लेकर सुरक्षित कार्य करने का संकल्प लिया।

  • ठाणे में टेस्ट ड्राइव के दौरान अनियंत्रित हुई कार 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, महिला चालक घायल

    ठाणे में टेस्ट ड्राइव के दौरान अनियंत्रित हुई कार 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, महिला चालक घायल

    ठाणे | ठाणे के नौपाड़ा स्थित पचपखाड़ी इलाके में मंगलवार शाम एक कार टेस्ट ड्राइव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टाटा सियारा कार चला रही महिला का नियंत्रण बिगड़ने से कार सड़क किनारे निर्माण स्थल के पास करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में महिला चालक गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

    जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पचपखाड़ी के उत्सव होटल के पास हुई। कल्याण के आधारवाड़ी की प्रिया (36) ठाणे स्थित टाटा हेरिटेज शोरूम से टाटा सियारा कार की टेस्ट ड्राइव ले रही थीं और कार वही चला रही थीं। उनके साथ मिथिलेश पासवान (48) और शोरूम कर्मचारी चेतन देशमुख (30) भी मौजूद थे।

    टेस्ट ड्राइव के दौरान अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो रिक्शा और दो दोपहिया वाहनों से टकरा गई। इसके बाद कार सीधे पास के निर्माण स्थल के मुख्य द्वार से टकराते हुए वहां खोदे गए करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई।

    हादसे में महिला चालक प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए ठाणे के कौशल्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मिथिलेश पासवान को हल्की चोटें आईं और चेतन देशमुख के पैर में चोट लगी है।

    बताया जा रहा है कि टाटा सियारा एक ऑटोमैटिक कार है, और घटनास्थल पर महिला चालक से गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर दब गया, जिससे कार की रफ्तार अचानक बढ़ गई और यह दुर्घटना हो गई।

    ठाणे आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, हादसे के दौरान कार के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे कार में सवार तीनों लोगों की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

    इस घटना में सड़क किनारे खड़ी हेमंत मोहिते की ऑटो रिक्शा, एक एक्टिवा और एक सुजुकी एक्सेस बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। मामले की शिकायत नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

  • PM-E बस सर्विस स्कीम में 200 किमी प्रतिदिन लक्ष्य कम करने की मांग, सांसद नरेश म्हस्के ने उठाया मुद्दा

    PM-E बस सर्विस स्कीम में 200 किमी प्रतिदिन लक्ष्य कम करने की मांग, सांसद नरेश म्हस्के ने उठाया मुद्दा

    ठाणे / नई दिल्ली | संवाददाता। शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय की स्थायी समिति की बैठक बुधवार को संसद भवन, नई दिल्ली में श्री मंगुथा श्रीनिवासुल रेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में PM-E बस सर्विस स्कीम की प्रगति और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान ठाणे लोकसभा क्षेत्र के सांसद नरेश म्हस्के ने योजना से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

    सांसद नरेश म्हस्के ने सबसे पहले देश के विभिन्न शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्थानीय निकायों को दी जा रही सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पूरे देश में 10,000 नई बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

    योजना के अंतर्गत ठाणे शहर के लिए 100 और मीरा-भायंदर के लिए 60 नई बसें शामिल करने की प्रक्रिया जारी है। सांसद म्हस्के ने केंद्र सरकार से मांग की कि बसों को 10 वर्षों तक चलाने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी की अवधि और सहायता को बढ़ाया जाए, ताकि नगर निगमों पर वित्तीय बोझ कम हो सके।

    उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि नगर निगमों को प्रतिदिन 200 किलोमीटर बस चलाने का जो लक्ष्य दिया गया है, उसे घटाकर 150 किलोमीटर प्रतिदिन किया जाए, क्योंकि कई शहरों में इतनी लंबी दूरी रोजाना तय करना व्यावहारिक नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने ठाणे लोकसभा क्षेत्र के लिए और अधिक बसें उपलब्ध कराने की मांग भी बैठक में रखी।

    बैठक के दौरान देशभर में इस योजना के तहत हो रही प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद नरेश म्हस्के ने ई-बसों में आने वाली तकनीकी समस्याओं, बैटरी से जुड़ी दिक्कतों जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।

    इसके अलावा उन्होंने स्मार्ट ट्रैकिंग सिस्टम, ग्रीन एनर्जी पेमेंट सिक्योरिटी सिस्टम, प्रदूषण फैलाने वाली पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाने और ई-बसों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ड्राइवर और कंडक्टर को विशेष प्रशिक्षण देने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

  • Thane:नए रिक्शा-टैक्सी परमिट पर रोक, ठाणे में पहले से 73 हजार से ज्यादा रिक्शा

    Thane:नए रिक्शा-टैक्सी परमिट पर रोक, ठाणे में पहले से 73 हजार से ज्यादा रिक्शा

    ठाणे (Thane)। राज्य सरकार द्वारा ऑटो रिक्शा और टैक्सी परमिट की ओपन पॉलिसी को फिलहाल निलंबित किए जाने का असर अब ठाणे आरटीओ पर भी दिखाई देने लगा है। परिवहन आयुक्त कार्यालय के आदेश के अनुसार नए रिक्शा और टैक्सी परमिट जारी करने की प्रक्रिया अगले आदेश तक रोक दी गई है, साथ ही एलओआई (Letter of Intent) सिस्टम को भी ‘इनएक्टिव’ कर दिया गया है।

    ठाणे आरटीओ के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शहर और उपनगरों में वर्तमान में 73,672 ऑटो रिक्शा परमिट और 503 टैक्सी परमिट पंजीकृत हैं। इससे साफ है कि क्षेत्र में पहले से ही रिक्शा की संख्या काफी अधिक है। बढ़ते ट्रैफिक जाम, ऑटो चालकों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और उनकी आय पर पड़ने वाले असर को देखते हुए कई संगठनों ने लंबे समय से नए परमिट जारी करने पर रोक लगाने की मांग की थी।

    बताया जा रहा है कि परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद राज्य सरकार ने ओपन परमिट पॉलिसी को अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी आरटीओ और उप-आरटीओ कार्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    इस संबंध में मुख्य आरटीओ अधिकारी हेमांगिनी पाटिल ने बताया कि अगले आदेश तक नए परमिट से जुड़ी कोई भी प्रक्रिया लागू नहीं की जाएगी। ठाणे क्षेत्र में पहले से बड़ी संख्या में रिक्शा होने के कारण रिक्शा संघों ने इस निर्णय को राहत देने वाला बताया है। हालांकि, जो चालक नया परमिट लेने की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अब इसके लिए कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा।

  • Thane:मेयर शर्मिला पिंपलोलकर के नेतृत्व में वार्ड 13 में चला बड़ा सफाई अभियान

    Thane:मेयर शर्मिला पिंपलोलकर के नेतृत्व में वार्ड 13 में चला बड़ा सफाई अभियान

    ठाणे(Thane)। ठाणे महानगरपालिका की ओर से वार्ड नंबर 13 में बुधवार को बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मेयर शर्मिला पिंपलोलकर ने किया। अभियान की शुरुआत ज्ञानेश्वर चौक से हुई, जहां उपस्थित नागरिकों और कर्मचारियों ने अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की शपथ ली।

    इस अभियान में स्थानीय नगरसेवक अनिल भोर, निर्मला कांसे, वर्षा शेलार, शाहजी खुसपे, उप आयुक्त दिनेश तायडे, बड़ी संख्या में नागरिक और मनपा के सफाई कर्मचारी शामिल हुए।

    सफाई अभियान के तहत ज्ञानेश्वर नगर चौक से मराठा सर्कल, ज्ञानेश्वर नगर से नितिन सिग्नल, नितिन से कोरम मॉल, नितिन से पप्पू ढाबा, देव चौका से हेल्थ सेंटर, सिद्धिविनायक चौक से आनंद सालवी (हनुमान डेयरी), समता नगर और वैतीवाड़ी-2 सहित कई आंतरिक क्षेत्रों में व्यापक सफाई की गई। इसके अलावा ज्ञानेश्वर नगर सर्कल से भीतरी इलाके, पप्पू ढाबा से पाइपलाइन–हजूरी शौचालय, सबवे, नितिन सर्कल और ज्ञानेश्वर नगर सर्कल से नाना-नानी पार्क रोड नंबर 33 तक के क्षेत्रों को भी साफ किया गया।

    अभियान के दौरान कचरा संग्रहण, सड़कों की सफाई, नालियों की सफाई और कचरे के निष्कासन का काम किया गया। ठाणे महानगरपालिका की ओर से शहर को स्वच्छ रखने के लिए नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर मेयर शर्मिला पिंपलोलकर ने नागरिकों से अपील की कि वे शहर को साफ-सुथरा रखने में महानगरपालिका का सहयोग करें।

  • Ulhasnagar: नाना-नानी पार्क का नाम अमर शहीद हेमू कालानी के नाम पर रखने का प्रस्ताव

    Ulhasnagar: नाना-नानी पार्क का नाम अमर शहीद हेमू कालानी के नाम पर रखने का प्रस्ताव

    उल्हासनगर(Ulhasnagar)। उल्हासनगर महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 6 (ड) के लोकप्रिय नगरसेवक महेश सुखरामानी ने अपने पैनल क्षेत्र में स्थित नाना-नानी गार्डन का नामकरण अमर शहीद हेमू कालानी के नाम पर करने का प्रस्ताव महापौर अश्विनी कमलेश निकम को सौंपा है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए शिवसेना नेता महेश सुखरामानी ने बताया कि 23 मार्च को अमर शहीद हेमू कालानी की जयंती के अवसर पर उनके अद्वितीय बलिदान और देशभक्ति को सम्मान देने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि इस गार्डन का नाम शहीद हेमू कालानी के नाम पर रखा जाता है तो इससे शहर में देशभक्ति का सकारात्मक संदेश जाएगा और युवाओं को देश के लिए बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारियों से प्रेरणा मिलेगी।

    महेश सुखरामानी ने महानगरपालिका प्रशासन से इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गार्डन का नाम शहीद हेमू कालानी के नाम पर रखने के साथ-साथ उसका सुंदरीकरण भी किया जाएगा, ताकि स्थानीय नागरिक और बुजुर्ग यहां बेहतर सुविधाओं के साथ समय बिता सकें।

    इस अवसर पर शिवसेना के नगरसेवक जमनू पुरुस्वानी भी उपस्थित थे।

  • Abhay Yojana:उल्हासनगर में अभय योजना लागू करने की मांग- विधायक कुमार आयलानी ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र

    Abhay Yojana:उल्हासनगर में अभय योजना लागू करने की मांग- विधायक कुमार आयलानी ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र

    उल्हासनगर। शहर के कई नागरिकों द्वारा अब तक संपत्ति कर और पानी कर का भुगतान नहीं किए जाने के कारण मनपा की ओर से दंड सहित बिल भेजे गए हैं। ऐसे में नागरिकों को राहत देने के लिए विधायक कुमार आयलानी ने उल्हासनगर महानगरपालिका की आयुक्त मनीषा आव्हाले से शहर में अभय योजना(Abhay Yojana) लागू करने की मांग की है।

    विधायक कुमार आयलानी ने 27 फरवरी को आयुक्त मनीषा आव्हाले को पत्र लिखकर 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक अभय योजना लागू करने का आग्रह किया था, ताकि नागरिक बिना दंड के अपने बकाया संपत्ति कर और पानी कर का भुगतान कर सकें। इसके बाद 11 मार्च को उन्होंने एक बार फिर पत्र लिखकर इस योजना को जल्द लागू करने की मांग दोहराई।

    आयलानी ने बताया कि शहर के कई नागरिक आर्थिक कारणों से समय पर कर जमा नहीं कर पाए हैं और अब उन्हें दंड सहित बिल भेजे जा रहे हैं। ऐसे में अभय योजना लागू होने से नागरिकों को बड़ी राहत मिल सकेगी और वे बिना अतिरिक्त दंड के अपने बकाया कर का भुगतान कर सकेंगे।

    विधायक कुमार आयलानी ने इस मुद्दे पर आयुक्त मनीषा आव्हाले से फोन पर भी बातचीत की है। आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि नागरिकों को संपत्ति कर और पानी कर में राहत देने के लिए अभय योजना लागू करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

  • पत्नी के अवैध संबंध के शक में प्रेमी की हत्या, आरोपी पति 4 घंटे में गिरफ्तार

    पत्नी के अवैध संबंध के शक में प्रेमी की हत्या, आरोपी पति 4 घंटे में गिरफ्तार

    ठाणे जिले के शिल-दाइघर इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी की लोहे के हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पत्नी के अवैध संबंध के शक में की गई इस वारदात के बाद शिल-दाइघर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे से 11:40 बजे के बीच पिंपरी क्षेत्र के दाइघर गांव स्थित सर्वे नंबर 69 में किसान रामचंद्र कोडिम्बा सकपाल के धान के खेत में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रकाश बीसा (40) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हसनगंज का रहने वाला था और नवी मुंबई के महापे स्थित साई प्रसाद स्नैक्स सेंटर कैंटीन में वेटर के रूप में काम करता था। इस मामले में कल्याण जिले के वडावली खुर्द निवासी होटल मालिक जितेंद्र उत्तम पाटिल की शिकायत पर शिल-दाइघर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए शिल-दाइघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीराम पॉल के मार्गदर्शन में दो विशेष जांच दल गठित किए गए। पुलिस उपायुक्त सुभाष चंद्र बुरसे (जोन-1, ठाणे) और सहायक पुलिस आयुक्त प्रिया दामाले (कलवा डिवीजन) के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध रामराव दासु जाधव (39), निवासी शिलगांव, ठाणे को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी शोभाबाई के साथ मृतक प्रकाश बीसा के अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते आरोपी ने योजना बनाकर प्रकाश बीसा को शराब पिलाने के बहाने पिंपरी गांव के धान के खेत में बुलाया और लोहे के हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक (अपराध) गजेंद्र राउत, सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत खरात, अनिल राजपूत, योगेश लमखाडे, शाहजी शेल्के, संतोष चव्हाण, पुलिस उप-निरीक्षक अजय टिडके सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।