Category: Maharashtra

  • 1 अक्तूबर से देश में लागू हुए नए नियम: आपकी जेब, यात्रा और डिजिटल जीवन पर सीधा असर

    1 अक्तूबर से देश में लागू हुए नए नियम: आपकी जेब, यात्रा और डिजिटल जीवन पर सीधा असर

    नई दिल्ली। 1 अक्तूबर से देशभर में लागू हुए नए नियम: जानिए रेलवे, यूपीआई, एलपीजी और एनपीएस में क्या-क्या बदल गया है.
    देश में 1 अक्तूबर 2025 से कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जो आम जनता की जेब, यात्रा, डिजिटल लेन-देन और पेंशन निवेश को सीधे प्रभावित करेंगे। अगर आप इन बदलावों से अनजान हैं तो न सिर्फ आपको नुकसान हो सकता है, बल्कि कई सुविधाओं से भी वंचित रह सकते हैं।

    रेलवे टिकट बुकिंग में आधार अनिवार्य
    अब IRCTC ऐप और वेबसाइट से टिकट बुक करने पर पहले 15 मिनट में केवल वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा है। यह नियम तत्काल और सामान्य दोनों प्रकार की बुकिंग पर लागू होगा। इससे फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी और वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी।

    एनपीएस में निवेश के नए विकल्प
    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में अब नॉन-गवर्नमेंट सेक्टर के निवेशक एक ही PAN या PRAN के तहत कई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं।

    • मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क लागू हो चुका है।
    • अब निवेशक 100% इक्विटी में भी निवेश कर सकते हैं।
    • मासिक न्यूनतम योगदान ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 कर दिया गया है।
      यह बदलाव युवाओं और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    यूपीआई ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव
    डिजिटल पेमेंट की दुनिया में भी बड़ा फेरबदल हुआ है:

    • NPCI ने P2P ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ सुविधा बंद कर दी है। यानी अब आप किसी से डायरेक्ट UPI पर पैसे नहीं मांग पाएंगे।
    • धोखाधड़ी की घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
    • अब UPI से ₹5 लाख तक की राशि ट्रांसफर की जा सकती है, जो पहले ₹1 लाख थी।
    • ऑटो-पे सुविधा को भी और सुरक्षित बनाया गया है।

    एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी
    त्योहारी सीजन से पहले महंगाई ने फिर से दस्तक दी है:

    • 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹15.50 की बढ़ोतरी हुई है।
    • दिल्ली: ₹1595.50
    • कोलकाता: ₹1700
    • मुंबई: ₹1547
    • चेन्नई: ₹1754
    • घरेलू 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
      कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर असर पड़ सकता है।

    इन सभी बदलावों का मकसद व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और आधुनिक बनाना है। अगर आप इन नियमों को समझकर अपनी योजना बनाते हैं, तो न सिर्फ परेशानी से बच सकते हैं बल्कि इनका लाभ भी उठा सकते हैं।

  • Rotary Club: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर द्वारा नवरात्रि पर भव्य डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन

    पालघर: औद्योगिक शहर बोईसर में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर ने शारदीय नवरात्रि के छठे दिन शनिवार को बालाजी बैंक्वेट हॉल, पं. चित्रालय के समीप रंगारंग ‘डांडिया-गरबा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया। रोटेरियन मित्र परिवारों और सहयोगियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तिपूर्ण गीत-संगीत पर थिरकते हुए गरबा का आनंद लिया गया।
    परियोजना प्रभारी रोटेरियन संदीप ए. राऊत के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ क्लब प्रेसिडेंट रो. राम नारायण गोयल और फर्स्ट लेडी सविता रा. गोयल द्वारा मां कात्यायनी की सामूहिक महाआरती से किया गया। सभी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्धि की कामना के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में सेक्रेटरी रो. शैलेश अग्रवाल, रो. जगदीश भूते, रो. राकेश मिश्रा, रो. अलका जैन और वैशाली शिंदे का विशेष योगदान रहा। महोत्सव में बेस्ट ऑफ ड्रेस, बेस्ट कपल्स और बेस्ट गरबा-डांडिया जैसी श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सेल्फी प्वाइंट्स पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पोज दिए।
    कार्यक्रम के समापन पर स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स ने सभी रोटेरियन और उनके परिवारों को आनंदित किया। वाइस प्रेसिडेंट डॉ. प्रवीण वैश्य ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
    यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि रोटरी क्लब की सामाजिक एकता और उत्सवधर्मिता का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

  • TOYOTA KIRLOSKAR Celebration: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर सस्टेनेबिलिटी की प्रतिबद्धता दोहराई

    TOYOTA KIRLOSKAR Celebration: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर सस्टेनेबिलिटी की प्रतिबद्धता दोहराई

    मुंबई। विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने भारत में पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कंपनी ने 2015 में शुरू किए गए ‘टोयोटा एनवॉयरमेंटल चैलेंज 2050’ के तहत छह प्रमुख पर्यावरणीय लक्ष्यों को आधार बनाकर अपने उत्पादों, विनिर्माण प्रक्रियाओं और सप्लाई चेन में स्थायी बदलावों को अपनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।
    टीकेएम के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं निदेशक (मैन्युफैक्चरिंग) बी. पद्मनाभ ने कहा, “सस्टेनेबिलिटी हमारे नवाचार और संचालन का मूल है। हमने बिदादी संयंत्र में 100% रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग शुरू किया है और वैल्यू चेन में डीकार्बनाइजेशन को बढ़ावा दिया है। चक्रीय अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ते हुए, हमने लाखों लोगों के जीवन को सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।” कंपनी ने ग्रीन सप्लाई चेन को सशक्त करने के लिए सख्त ईएसजी फ्रेमवर्क लागू किया है और ग्रीन लॉजिस्टिक्स की शुरुआत की है, जिससे उत्पाद के पूरे जीवनचक्र में उत्सर्जन को कम किया जा सके। इसके इको-डीलरशिप नेटवर्क ने ग्राहक टचप्वाइंट्स पर भी सस्टेनेबिलिटी को शामिल किया है, जिससे पर्यावरणीय प्रभाव घटा है और उपभोक्ता अनुभव बेहतर हुआ है। टीकेएम की मल्टी-पाथवे रणनीति के तहत कंपनी भारत की ऊर्जा जरूरतों के अनुसार हाइब्रिड इलेक्ट्रिक, प्लग-इन हाइब्रिड, फ्यूल सेल और बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के समाधान विकसित कर रही है। इसके अलावा, कंपनी इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों पर भी काम कर रही है। वर्ष 2023 में टीकेएम ने इनोवा हाइक्रॉस पर आधारित दुनिया का पहला इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स-फ्यूल वाहन प्रोटोटाइप पेश किया, जो भारत के BS 6 (Stage II) उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है।
    टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का यह प्रयास न केवल पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि भारत में स्वच्छ ऊर्जा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रेरणादायक पहल है।

  • Launch Stylish Footwear: त्योहारी सीज़न के लिए रिलेक्सो ने लॉन्च की स्टाइलिश और आधुनिक फुटवियर रेंज

    Launch Stylish Footwear: त्योहारी सीज़न के लिए रिलेक्सो ने लॉन्च की स्टाइलिश और आधुनिक फुटवियर रेंज

    मुंबई। भारत के अग्रणी फुटवियर ब्रांड रिलेक्सो फुटवियर्स लिमिटेड ने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए एक नई स्टाइलिश और आधुनिक फुटवियर रेंज का अनावरण किया है। यह कलेक्शन रिलेक्सो के लोकप्रिय ब्रांड्स स्पार्क्स, फ्लाइट और बहामास के तहत पेश किया गया है, जो पूरे परिवार की रोज़मर्रा की ज़रूरतों और खास मौकों के लिए उपयुक्त है।
    महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों मुंबई, नागपुर, पुणे और कोल्हापुर में आयोजित रीटेलर मीट्स के दौरान इस फेस्टिव कलेक्शन को प्रदर्शित किया गया। इन मीट्स में 1500 से अधिक ट्रेड पार्टनर्स ने भाग लिया और स्लीपर्स, स्लाइड्स, क्लॉग्स तथा फेस्टिव-रैडी फैशन सैंडल्स की विविध रेंज को सराहा। स्पार्क्स ब्रांड की ओर से 50 से अधिक नए फेस्टिव स्टाइल्स का अनावरण किया गया, जिनमें ऑटो-लेसिंग टेक्नोलॉजी, वाइब्रेंट कलर्स और विशेष आउटसोल जैसे इनोवेटिव फीचर्स शामिल हैं। इन फुटवियर्स को आरामदायक और फैशनेबल बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। रिलेक्सो के होल टाईम डायरेक्टर श्री गौरव कुमार दुआ ने कहा, “हम अपने ब्रांड्स में ऐसा पोर्टफोलियो लाते हैं जो न केवल आरामदायक और टिकाऊ है, बल्कि त्योहारों के लिए भी उपयुक्त है। रीटेलर मीट्स में मिले शानदार रिस्पॉन्स से यह स्पष्ट है कि हम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” रिलेक्सो अपनी डी2सी वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और आधुनिक ट्रेड चैनलों के माध्यम से एक मजबूत लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में उभर रहा है, जो हर वर्ग के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण फुटवियर उपलब्ध कराने के वादे पर खरा उतरता है।

  • त्योहारी सीज़न में फोनपे ने पेश किया फायरक्रैकर इंश्योरेंस, ₹11 में मिलेगा ₹25,000 तक का कवरेज

    त्योहारी सीज़न में फोनपे ने पेश किया फायरक्रैकर इंश्योरेंस, ₹11 में मिलेगा ₹25,000 तक का कवरेज

    मुंबई। देश में त्योहारी उत्सवों की शुरुआत से पहले डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे ने एक अनोखी पहल करते हुए फायरक्रैकर इंश्योरेंस प्लान को फिर से लॉन्च किया है। यह बीमा योजना पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे लोग निश्चिंत होकर त्योहारों का आनंद ले सकें।

    फोनपे का यह इंश्योरेंस प्लान मात्र ₹11 (जीएसटी सहित) में उपलब्ध है और इसके तहत एक परिवार को ₹25,000 तक का कवरेज मिलेगा। यह कवरेज 12 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 11 दिनों तक वैध रहेगा। यदि कोई ग्राहक इस तारीख के बाद पॉलिसी खरीदता है, तो उसे खरीद की तारीख से अगले 11 दिनों तक सुरक्षा मिलेगी।

    इस बीमा योजना के अंतर्गत एक ही पॉलिसी में परिवार के चार सदस्य — स्वयं, पति/पत्नी और दो बच्चे — शामिल किए जा सकते हैं। प्लान में हॉस्पिटलाइजेशन (>24 घंटे), डे-केयर ट्रीटमेंट (<24 घंटे), और दुर्घटना से होने वाली मृत्यु जैसी स्थितियों के लिए कवरेज शामिल है।

    फोनपे ने इस प्लान को सरल, पारदर्शी और किफायती बनाते हुए ऐसा डिज़ाइन किया है कि ग्राहक इसे एक मिनट से भी कम समय में फोनपे ऐप पर खरीद सकते हैं। कंपनी का उद्देश्य है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और वित्तीय आश्वासन दोनों उपलब्ध हों, ताकि किसी भी अप्रत्याशित दुर्घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।

    यह पहल न केवल डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक कदम है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और जागरूकता को भी बढ़ावा देती है।

  • Nilambari Foundation: नीलांबरी फाउंडेशन द्वारा अनोखा कवयित्री समागम, मुंबई में देशभर की कवियित्रियों का सम्मान

    मुंबई। मुंबई यूनिवर्सिटी के शंकरराव चव्हाण शिक्षण-प्रशिक्षण अकादमी भवन, सांताक्रुज कलीना में नीलांबरी फाउंडेशन द्वारा एक अनोखे कवयित्री समागम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आईं कवियित्रियों ने भाग लिया। इस साहित्यिक आयोजन में एटा, लखनऊ से आईं मुख्य अतिथि डॉ. शैलजा दूबे ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। उनके साथ-साथ अन्य कवियित्रियों की रचनाओं ने भी सभागार में उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
    रोमा झा और डॉ. सुषमा शुक्ला की नई कलम ने विशेष प्रभाव छोड़ा। कार्यक्रम के अंत में संस्कृत शिक्षिका और प्रसिद्ध कवयित्री प्रमिला शर्मा को नीलांबरी फाउंडेशन का उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इसी क्रम में डॉ. प्रमोद पल्लवित ने डॉ. नीलिमा पाण्डेय को राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।


    कार्यक्रम में सिने कलाकारों, कवियित्रियों और साहित्य प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख नामों में श्रुति भट्टाचार्य, अलका पाण्डेय, रेखा किंगर, प्रोमिला शुक्ला, पल्लवी रानी, लक्ष्मी यादव, उषा मधु लक्ष्मी गुप्ता, सुषमा तिवारी, मनीषा श्रेयसी, अर्चना वर्मा सिंह, कविता पटेल, विद्या शर्मा, नताशा गिरी, वैष्णवी तिवारी सहित कई अन्य साहित्य साधकों की सहभागिता रही।
    कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीलिमा पाण्डेय ने किया और आभार प्रदर्शन ओजकवि लक्ष्मीकांत कमलनयन ने किया। यह समागम साहित्यिक सौंदर्य, भावनात्मक अभिव्यक्ति और महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

  • मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन द्वारा 108 कुंडीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ और श्रीमद्देवीभागवत कथा का भव्य आयोजन

    मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन द्वारा 108 कुंडीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ और श्रीमद्देवीभागवत कथा का भव्य आयोजन

    नालासोपारा। मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन द्वारा आगामी 7 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक 108 कुंडीय हवनात्मक सहस्त्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्देवीभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य अनुष्ठान कालीपुत्र कालीचरण महाराज के मुखारविंद से संपन्न होगा, जिसमें नौ दिनों तक श्रीमद्देवीभागवत कथा का पाठ होगा।
    पूर्व में यह आयोजन नालासोपारा पूर्व के सेन्ट्रल पार्क मैदान में प्रस्तावित था, लेकिन भारी जनसमुदाय की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल को बदलकर अब विरार पूर्व के न्यू लिंक रोड, मोहक सिटी के पास तय किया गया है। आयोजन समिति ने बताया कि नए स्थान पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
    महायज्ञ समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय नागरिकों से इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु यथासंभव सहयोग की अपील की है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरण का संदेश भी देगा।

  • Vihangam Yog Events: सनातन संस्कृति की ज्योति जलाते संत विज्ञानदेव

    Vihangam Yog Events: सनातन संस्कृति की ज्योति जलाते संत विज्ञानदेव

    मुंबई। विहंगम योग के युवा संत विज्ञानदेव जी महाराज ने यज्ञ की महिमा को उजागर करते हुए कहा कि श्रद्धा से दी गई यज्ञ की आहुतियां सतयुग का साक्षात्कार कराती हैं। वैदिक मंत्रों की ध्वनि में समर्पित आहुतियां हमारी सनातन संस्कृति को जीवंत करती हैं।

    स्वर्वेद संदेश यात्रा के माध्यम से वे कश्मीर से कन्याकुमारी तक आध्यात्मिक चेतना फैला रहे हैं। 25–26 नवंबर को वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर में होगा 25,000 कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ, जिसमें देशभर से श्रद्धालु भाग लेंगे। समर्पण दीप आध्यात्मिक महोत्सव में लाखों दीप जलाकर संविधान दिवस भी मनाया जाएगा।

    संतश्री ने कहा, “आध्यात्म हमें आत्मा से परमात्मा की ओर ले जाता है। सेवा, त्याग और समर्पण ही सनातन धर्म की आत्मा हैं।” उन्होंने युवाओं को धर्म और आध्यात्म का ध्वज थामकर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया।

    प्रेरणा वाक्य:
    यज्ञ से जीवन में अनुशासन आता है, योग से आत्मा का बोध होता है, और समर्पण से संस्कृति का उत्थान होता है।

  • MNS Protest Pothole Assurance-2025: मनसे के ‘रास्ता रोको’ आंदोलन से जागा प्रशासन, तीन दिन में गड्ढे भरने का आश्वासन

    MNS Protest Pothole Assurance-2025: मनसे के ‘रास्ता रोको’ आंदोलन से जागा प्रशासन, तीन दिन में गड्ढे भरने का आश्वासन

    उल्हासनगर: उल्हासनगर की खस्ताहाल सड़कों और जानलेवा गड्ढों के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के ‘रास्ता रोको’ आंदोलन ने प्रशासन को झकझोर दिया। आंदोलन की चेतावनी के बाद, उल्हासनगर नगर निगम (यूएमपी) ने तीन दिनों में शहर के सभी गड्ढे भरने का लिखित आश्वासन दिया है।
    🚧 सड़कें बनीं मौत का रास्ता

    • शहर की मुख्य सड़कों पर गहरे गड्ढों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
    • हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद समस्या बनी हुई है।
    • बार-बार फूटने वाले पानी के नाले भी गड्ढों की पुनरावृत्ति के लिए जिम्मेदार हैं।
      🚦 मनसे का आक्रामक रुख
    • मनसे यातायात बल, रिक्शा चालक और नागरिकों ने मिलकर आंदोलन की चेतावनी दी।
    • 27 सितंबर को मैनुद्दीन शेख ने सेंचुरी नाका से खेमानी मार्ग तक चक्का जाम की घोषणा की थी।
    • पुलिस ने कानून-व्यवस्था की दृष्टि से हस्तक्षेप किया।
      📝 प्रशासन का लिखित आश्वासन
    • यूएमपी ने तीन दिनों में सभी गड्ढे भरने का वादा किया।
    • आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
      👥 आंदोलन में शामिल प्रमुख चेहरे
    • मैनुद्दीन शेख (मनसे महानगर संयोजक)
    • कालू थोरात, बादशाह शेख
    • कैलाश घोरपड़े (विभाग अध्यक्ष)
    • बड़ी संख्या में रिक्शा चालक और स्थानीय नागरिक
  • पालघर में शिवसैनिकों का संकल्प: जिला परिषद और पंचायत समितियों पर लहराएगा शिवसेना का भगवा

    पालघर में शिवसैनिकों का संकल्प: जिला परिषद और पंचायत समितियों पर लहराएगा शिवसेना का भगवा

    पालघर। आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों को लेकर शिवसेना ने पालघर जिले में पूरी ताकत और रणनीति के साथ प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। जिला परिषद और पंचायत समितियों पर भगवा फहराने के संकल्प के साथ शिवसैनिकों ने एकजुटता और जोश का प्रदर्शन किया।
    पालघर विधानसभा के गंजाड जिला परिषद गट में आयोजित विशाल मेळावे में सैकड़ों शिवसैनिकों ने शिवसेना उम्मीदवारों को विजयी बनाने का संकल्प लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याएं रखते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
    इस अवसर पर जिल्हाप्रमुख कुंदन संखे ने कहा कि पालघर और डहाणू विधानसभाओं में जनता का विश्वास शिवसेना के साथ है। उन्होंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में किए गए कार्यों को जनता तक पहुँचाने और कार्यकर्ताओं को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।


    विधायक राजेंद्र गावित ने प्रशासन के माध्यम से जनता की समस्याओं को हल करने की प्रतिबद्धता जताई और कार्यकर्ताओं से समस्याएं सामने लाने का आग्रह किया। सहसंपर्क प्रमुख केदार काळे ने चुनाव लड़ने वालों को तैयारी पूरी रखने की सलाह दी, जबकि तालुकाप्रमुख संतोष देशमुख ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
    गंजाड के सरपंच अभिजीत देसक ने क्षेत्रीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि पार्टी के आदेशों का गाँव-गाँव में सम्मान होगा और शिवसेना की जीत सुनिश्चित की जाएगी।
    बैठक के दौरान शिवसैनिकों की एकजुटता और उत्साह साफ नजर आया। जिल्हाप्रमुख कुंदन संखे के नेतृत्व में जिलेभर में बैठकों का सिलसिला जारी है, जिससे स्पष्ट है कि शिवसेना ने चुनावी बिगुल बजने से पहले ही ग्रामीण इलाकों में माहौल गरमा दिया है।