Category: Bharat

Stay updated with the pulse of the nation!
In this category, explore the latest news and breaking updates from across India – including politics, economy, education, science, law, social issues, and more. Get real-time updates and in-depth coverage of stories that matter to every Indian.

  • Navi Mumbai Medicover Hospital: मेडिकवर हॉस्पिटल ने नवी मुंबई में शुरू किया अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर , सड़क दुर्घटनाओं व आपात स्थितियों में अब मिलेगी त्वरित जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधा

    Navi Mumbai Medicover Hospital: मेडिकवर हॉस्पिटल ने नवी मुंबई में शुरू किया अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर , सड़क दुर्घटनाओं व आपात स्थितियों में अब मिलेगी त्वरित जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधा

    नवी मुंबई: आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में एक नई दिशा देते हुए मेडिकवर हॉस्पिटल ने नवी मुंबई में क्षेत्र का पहला एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर शुरू किया है। यह अत्याधुनिक केंद्र सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर चोटों और आपात स्थितियों में मरीजों को त्वरित और समग्र चिकित्सा सहायता प्रदान करेगा।

    इस केंद्र में प्री-हॉस्पिटल केयर, इन-हाउस मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम और पोस्ट-हॉस्पिटल रिहैबिलिटेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उद्घाटन समारोह में मरीज, एंबुलेंस चालक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और आरटीओ अधिकारी उपस्थित थे।

    मेडिकवर हॉस्पिटल्स के कंसल्टेंट कॉम्प्लेक्स ट्रॉमा एवं पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स सर्जन डॉ. नितीश अरोड़ा ने बताया कि ट्रॉमा मामलों में “गोल्डन ऑवर” यानी दुर्घटना के पहले 60 मिनट बेहद अहम होते हैं। इस समय के भीतर उपचार मिलने पर जीवन बचाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि नया ट्रॉमा सेंटर ऑन-साइट रिस्पॉन्स से लेकर सर्जरी और रिहैबिलिटेशन तक हर स्तर पर विशेषज्ञ देखभाल सुनिश्चित करेगा।

    डॉ. अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल ने विशेष आपातकालीन नंबर 8655845861 जारी किया है, जिस पर संपर्क करने पर प्रशिक्षित टीम तुरंत एंबुलेंस भेजकर मरीज को स्थिर स्थिति में अस्पताल पहुंचाती है। केंद्र में ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, जनरल सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, एनेस्थेसियोलॉजी, आईसीयू केयर और फिजियोथैरेपी विशेषज्ञों की 24×7 टीम कार्यरत है।

    मेडिकवर हॉस्पिटल्स के रीजनल डायरेक्टर (महाराष्ट्र व कर्नाटक) नीरज लाल ने कहा कि यह नया केंद्र नवी मुंबई के लिए “जीवनरक्षक पहल” साबित होगा। प्रशिक्षित इमरजेंसी टीम और अत्याधुनिक तकनीक से युक्त यह केंद्र हर सेकंड को बचाने की दिशा में काम करेगा।

    दुर्घटना पीड़ित विकास गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ट्रॉमा सेंटर की तत्परता और विशेषज्ञ टीम की वजह से उनकी जान बच पाई। उन्होंने कहा, “हर सेकंड जब मायने रखता था, तब मेडिकवर हॉस्पिटल ने मुझे नई जिंदगी दी।”

    मेडिकवर हॉस्पिटल का यह ट्रॉमा सेंटर न केवल नवी मुंबई बल्कि पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

  • BJP Corporate Hindutva: भाजपा देश के हवाई अड्डे, बंदरगाह और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियाँ पहले ही बेच चुकी है, अब देवी-देवताओं और महापुरुषों को भी नहीं बख्शा : कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत

    BJP Corporate Hindutva: भाजपा देश के हवाई अड्डे, बंदरगाह और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियाँ पहले ही बेच चुकी है, अब देवी-देवताओं और महापुरुषों को भी नहीं बख्शा : कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत

    भाजपा का ‘कॉरपोरेट हिंदुत्व’: सचिन सावंत का आरोप, कहा अस्मिता और आस्था का हो रहा सौदा

    मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन सावंत ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस ने सत्ता के लिए धर्म, अस्मिता और राष्ट्रीय गौरव का व्यापार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का तथाकथित हिंदुत्व अब “कार्पोरेट हिंदुत्व” बन चुका है, जहां देव-दैवत और महापुरुषों तक को प्रायोजक कंपनियों के हवाले किया जा रहा है।

    गांधी भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सावंत ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का नाम अब कोटक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कर दिया गया है। सिद्धिविनायक मेट्रो स्टेशन को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, महालक्ष्मी स्टेशन को एचडीएफसी लाइफ और आचार्य अत्रे स्टेशन को निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के नाम से जोड़ा गया है। यह महाराष्ट्र की अस्मिता और श्रद्धा का घोर अपमान है।”

    उन्होंने मांग की कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार इस नामकरण पर जनता के सामने स्पष्टीकरण दें। सावंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और स्वाभिमानी जनता यह अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।

    सावंत ने आगे कहा कि जब देश में किसान, मजदूर, बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा जैसे असली मुद्दे हैं, तब भाजपा नामकरण की राजनीति कर जनता का ध्यान भटका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इलाहाबाद का प्रयागराज, फैजाबाद का अयोध्या, दिल्ली के राजपथ का कर्तव्यपथ और रेसकोर्स रोड का लोक कल्याण मार्ग कर दिया, लेकिन नेहरू और गांधी के नामों को हटाने में उसे परेशानी नहीं होती।

    उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “भाजपा ने देश की संपत्तियाँ — हवाई अड्डे, बंदरगाह, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियाँ — पहले ही कार्पोरेट्स को सौंप दी हैं, अब देवताओं और महापुरुषों की अस्मिता भी बेचने निकल पड़ी है। जो पार्टी धर्म और संस्कारों की बात करती है, वही अब देवालयों और आस्थाओं के नाम पर सौदेबाज़ी कर रही है — यही भाजपा का असली, दोगला हिंदुत्व है।”

  • Election: भिवंडी में जिला परिषद चुनाव के लिए शिवसेना का सम्मेलन संपन्न

    Election: भिवंडी में जिला परिषद चुनाव के लिए शिवसेना का सम्मेलन संपन्न

    भिवंडी। आगामी पंचायत समिति और ठाणे जिला परिषद चुनावों की तैयारियाँ जोर पकड़ रही हैं। इसी कड़ी में शिवसेना ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नाशिक रोड स्थित शांग्रीला होटल में आयोजित किया गया।

    सम्मेलन का आयोजन शिवसेना पक्ष प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार और सांसद श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर शिवसेना नेता प्रकाश पाटील, ठाणे ग्रामीण जिलाध्यक्ष देवानंद थले, विधायक शांताराम मोरे, पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे, लोकसभा संपर्क प्रमुख मदनबुवा नाईक, उपनेता अरुण पाटील, मोनिकाताई पालवे सहित युवा सेना और महिला आघाडी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में महायुति के माध्यम से जीत हासिल करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने गुटों के युवा और महिला मतदाताओं के साथ संवाद स्थापित कर सक्रियता से काम करने का आह्वान किया गया।

    इस अवसर पर विधायक शांताराम मोरे, मदन नाईक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी मार्गदर्शन दिया। सम्मेलन में कोनगांव, पडघा, कशेली, अंबाडी, राहनाल, अंजूर, पिंपलास, काल्हेर, अनगांव जैसे विभिन्न गांवों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं से ठाणे जिला परिषद में महायुति का झंडा फहराने के लिए पूरी तैयारी रखने का संदेश दिया।

  • His personality is very attractive: “शख्सियत”

    His personality is very attractive: “शख्सियत”

    धर्म, समाज और कर्म का संगम ही जीवन का सच्चा अर्थ है: सौरभ सिंह

    राष्ट्रीय स्वाभिमान। प्रेम चौबे

    जब संस्कारों की जड़ें गहरी हों और कर्मभूमि पर सेवा का बीज बोया जाए, तब जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा बन जाता है।
    ऐसे ही एक प्रेरक युवा हैं सौरभ सिंह, जिनकी सोच में आध्यात्मिकता की गहराई और कर्म में समाजसेवा की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

    प्रश्न 1: सौरभ जी, अपने परिवार और प्रारंभिक जीवन के बारे में कुछ बताइए।

    उत्तर:
    मेरा जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के कोरा बीर गांव में वर्ष 1997 में हुआ। मेरे पिता श्री प्रभात सिंह ‘बबलू’ और माता श्रीमती पुष्पा सिंह ने बचपन से ही हमें सेवा, धर्म और संस्कार का मूल्य सिखाया।
    प्रारंभिक शिक्षा जौनपुर में प्राप्त करने के बाद मैंने ग्रेजुएशन और फार्मेसी की पढ़ाई अपनी कर्मभूमि वसई-विरार (महाराष्ट्र) में पूरी की।
    मेरे पिता स्वयं एक समाजसेवी हैं — उन्होंने मानिकपुर क्षेत्र में समाजसेवा की जो परंपरा शुरू की, वही आज मेरी प्रेरणा है।

    प्रश्न 2: आपके जीवन में आध्यात्मिकता की भूमिका क्या है?

    उत्तर:
    हमारा परिवार वसई तालुका की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित कांवड़ यात्रा का आयोजन करता है। यह यात्रा केवल भक्ति का नहीं, बल्कि सेवा और अनुशासन का प्रतीक है।
    मुझे लगता है कि समाजसेवा तभी सार्थक होती है जब उसमें ईश्वर के प्रति आस्था और मानवता के प्रति करुणा जुड़ी हो।
    भक्ति और सेवा — यही मेरे जीवन के दो आधार हैं।

    प्रश्न 3: कोरोना काल में आपके परिवार की भूमिका को समाज ने बहुत सराहा, उस अनुभव को कैसे देखते हैं?

    उत्तर:
    कोविड-19 महामारी के समय स्थिति बहुत कठिन थी। लोग भय और असहायता में थे।
    तब मेरे पिता ने मित्रों के सहयोग से जौनपुर जिले के लोगों की मदद के लिए दो विशेष ट्रेनें रवाना करवाने की पहल की।
    वह पल मेरे जीवन का turning point था, मैंने समझा कि सेवा किसी पद या पहचान से नहीं, बल्कि संवेदना से शुरू होती है।

    प्रश्न 4: आप राजनीति में आने की तैयारी कर रहे हैं। राजनीति को कैसे देखते हैं?

    उत्तर:
    मेरी दृष्टि में राजनीति केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाजसेवा का सबसे बड़ा मंच है।
    मेरे राजनीतिक प्रेरणास्रोत महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह जी हैं। उनसे मैंने सीखा कि राजनीति धर्म और नैतिकता के आधार पर चलनी चाहिए।
    धर्म हमारे खून में है, इसलिए राजनीति को मैं धर्म की तरह ही सेवा का साधन मानता हूँ, न कि व्यक्तिगत लाभ का।

    प्रश्न 5: युवा पीढ़ी के लिए आपका संदेश क्या है?

    उत्तर:
    आज के युवा को यह समझना होगा कि आधुनिकता और संस्कार एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं।
    अगर हम अपने धर्म, संस्कृति और परिवार से जुड़कर समाज के लिए कार्य करें, तो यही सच्ची देशभक्ति है।
    मैं मानता हूँ कि “धर्म मनुष्य को जोड़ता है, और राजनीति अगर धर्म के साथ चले तो समाज को ऊँचाई देती है।”

    सौरभ सिंह की यह यात्रा यह दर्शाती है कि भक्ति और कर्म, परंपरा और आधुनिकता, समाज और आत्मा सबका संगम एक युवा मन में संभव है। वे उस नई पीढ़ी का चेहरा हैं जो व्यवसाय में सफल होकर भी समाज से जुड़े रहना चाहती है, और जो राजनीति को सुधार और सेवा का माध्यम मानती है।

  • Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 10वां स्टील ब्रिज अहमदाबाद में लॉन्च

    Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 10वां स्टील ब्रिज अहमदाबाद में लॉन्च

    ठाणे। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अहमदाबाद, गुजरात में 10वां स्टील ब्रिज सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यह अहमदाबाद जिले में इस परियोजना का पहला स्टील ब्रिज है।

    60 मीटर लंबाई वाले इस ब्रिज को रेलवे ट्रैक के पास स्थित पश्चिमी रेलवे सुविधा (लॉन्ड्री) के ऊपर लॉन्च किया गया। महीनों की बारीक योजना और तैयारी के बाद, ब्रिज की लॉन्चिंग केवल 7 घंटे में सटीकता के साथ पूरी की गई।

    ब्रिज को पार्श्विक रूप से लॉन्च करने के लिए इसे अस्थायी ट्रैसलों पर जमीन से 16.5 मीटर की ऊँचाई पर असेंबल किया गया और फिर साइड-स्ल्यू किया गया। इस प्रक्रिया में प्रत्येक 200-टन क्षमता वाले दो अर्ध-स्वचालित जैक और लॉकिंग ट्रॉली का उपयोग किया गया।

    ब्रिज की विशेषताएँ:

    • लंबाई: 60 मीटर
    • चौड़ाई: 11.4 मीटर
    • ऊँचाई: 12 मीटर
    • वजन: 485 मीट्रिक टन
    • निर्माण स्थल: वर्धा (नागपुर, महाराष्ट्र)
    • इस्तेमाल किए गए उच्च शक्ति वाले बोल्ट: 20360 टॉर-शियर प्रकार (TTHS)
    • संरचना में सी5 प्रणाली की सुरक्षात्मक पेंटिंग और इलास्टोमेरिक बीयरिंग का उपयोग

    मुख्य संरचना के संयोजन के लिए 35×60 मीटर का अस्थायी प्लेटफ़ॉर्म बनाया गया और ट्रैक बीम को मज़बूत करने के लिए अतिरिक्त ब्रैकेट लगाए गए। कुल 14 स्किड व्यवस्थाओं का उपयोग किया गया, जिनमें से चार विशेष रूप से अनुप्रस्थ प्रक्षेपण (transverse launching) के लिए डिज़ाइन की गई थीं।

    मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में कुल 28 स्टील ब्रिज बनाए जाएंगे, जिनमें से 17 गुजरात और 11 महाराष्ट्र में हैं। अहमदाबाद में यह ट्रेन रेलवे ट्रैक, फ्लाईओवर, नहर, साबरमती नदी पर पुल और छह स्टील ब्रिज सहित 31 क्रॉसिंग से होकर गुज़रती है।

  • Astrology Science Society :आचार्य पवन त्रिपाठी को राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में किया गया सम्मानित

    Astrology Science Society :आचार्य पवन त्रिपाठी को राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में किया गया सम्मानित

    रिपोर्ट: शिवदिनेश शर्मा

    वाराणसी। देश की प्राचीन और प्रतिष्ठित संस्था ज्योतिष विज्ञान समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में मुंबई के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी को विशेष सम्मान से नवाजा गया।

    यह दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आर.के. ग्रैंड होटल, सिगरा, वाराणसी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति श्री बिहारी लाल शर्मा, समिति के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय, प्रो. रामचंद्र पांडेय, श्री कामेश्वर उपाध्याय, प्रो. विनय पांडेय, प्रो. चंद्रमा पांडेय, प्रो. सदानंद शुक्ल, प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय, और राजीव नारायण पांडेय जैसे विद्वानों की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया।

    आचार्य त्रिपाठी, ‘एस्ट्रोलॉजी टुडे’ पत्रिका के संपादक हैं, साथ ही मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष और कई आध्यात्मिक पुस्तकों के लेखक भी हैं।

    सम्मेलन के दौरान आयोजित परिचर्चा “ज्योतिष शास्त्र के आलोक में भारत का भविष्य एवं उसका वैश्विक प्रभाव” में वक्ता के रूप में आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा—

    “काशी में सम्मानित होना मेरे जीवन का सौभाग्य है। यह भूमि ज्ञान, संस्कृति और ज्योतिष की जननी रही है। नालंदा और तक्षशिला जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों में ज्योतिष शास्त्र का अध्ययन होता था। यह विशुद्ध वैदिक विज्ञान है जिसने सदियों से मानव सभ्यता को दिशा दी है। मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे योग को आज दुनिया ने अपनाया है, वैसे ही एक दिन ज्योतिष भी वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित होगा।”

    आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि ज्योतिष न केवल धर्म या परंपरा का प्रतीक है बल्कि यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जीवन का मार्गदर्शक विज्ञान भी है — जो शुभ कार्यों के आरंभ से लेकर जीवन के हर महत्वपूर्ण निर्णय में दिशा प्रदान करता है।

  • भव्य रक्तदान व स्वास्थ्य चेकअप शिविर का आयोजन

    भव्य रक्तदान व स्वास्थ्य चेकअप शिविर का आयोजन

    ठाणे। शिवशांती प्रतिष्ठान और वी ग्लोबल हेल्थ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर एडवोकेट विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में धनंजय शिव बहाल सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया और विभिन्न स्वास्थ्य जांचों में भाग लिया। शिविर के आयोजन में डॉ. सुमित सिंह, डॉ. पिंकी पाटिल, संतोष, धनंजय सिंह, सुमित सिंह और हॉस्पिटल की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

    कार्यक्रम में नगरसेवक अमित सरैया, कुलदीप तिवारी, पंडित राममिलन शुक्ला, दीपक पाठक, लक्ष्मी मौर्या समेत कई मान्यवरों और शिव परिवार के शिवदूतों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

    शिवशांती प्रतिष्ठान ने बताया कि संस्था आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक और स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। प्रतिष्ठान कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान पर कार्य कर रहा है और अब स्वास्थ्य क्षेत्र में भी समाज के हर वर्ग तक “स्वस्थ भारत – स्वच्छ भारत” का संदेश पहुंचाने के लिए सक्रिय है।

  • Deepawali 2025: ठाणे के मनोरोग अस्पताल में मरीजों ने जगाई उम्मीद की रोशनी

    Deepawali 2025: ठाणे के मनोरोग अस्पताल में मरीजों ने जगाई उम्मीद की रोशनी

    ठाणे। दिवाली रोशनी, आनंद और आशा का पर्व है — लेकिन इस बार यह चमक एक अनोखे ठिकाने से आई है। ठाणे के क्षेत्रीय मनोरोग अस्पताल में हर साल की तरह इस वर्ष भी मरीजों ने अपने हाथों से बनाए लालटेन, तोरण, सुगंधित मोमबत्तियाँ और रंगोली से न सिर्फ़ अस्पताल को सजाया, बल्कि अपने जीवन में भी नई रोशनी भरी है।

    यहाँ जलने वाले दीये केवल मिट्टी के नहीं, बल्कि पुनर्वास, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं। मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के जीवन में जो अंधकार होता है, उसे रोशनी में बदलने का काम यह पहल करती है।

    अक्टूबर माह को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह’ के रूप में मनाते हुए, अस्पताल के व्यावसायिक चिकित्सा विभाग ने मरीजों को रचनात्मक कार्यों से जोड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नेताजी मुलिक के मार्गदर्शन में महिला और पुरुष विभागों के मरीजों ने मिलकर लगभग एक हज़ार लालटेन, पाँच सौ यूटेन पैकेट, सुगंधित मोमबत्तियाँ, तोरण, सुंदर रंगोलियाँ, डेढ़ सौ आकाश लालटेन, और एक हज़ार मोम के दीपक तैयार किए।

    इन हस्तनिर्मित वस्तुओं को दिवाली के दौरान प्रदर्शन के लिए रखा जाता है। नागरिक इन्हें ख़रीदते हैं — जिससे मरीजों को आर्थिक सहयोग तो मिलता ही है, साथ ही “मैं भी कुछ कर सकता हूँ” जैसी आत्मविश्वास की भावना भी विकसित होती है।

    अस्पताल परिसर को इस वर्ष भी मरीजों द्वारा बनाए गए आकाश लालटेन, झंडों और तोरणों से सजाया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता में व्यावसायिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. हेमांगिनी देशपांडे, डॉ. सुधीर पुरी, डॉ. जानवी केरजरकर, और डॉ. अश्लेषा कोली सहित समर्पित स्टाफ ने विशेष योगदान दिया है।

    “हम केवल दवाइयाँ नहीं देते, हम मन का पुनर्वास करते हैं। व्यावसायिक चिकित्सा विभाग में दी जाने वाली गतिविधियाँ रोगियों की एकाग्रता, समन्वय और समझ कौशल को विकसित करती हैं — ताकि वे समाज की मुख्यधारा में फिर से आत्मविश्वास के साथ लौट सकें।”
    — डॉ. नेताजी मुलिक, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय मनोरोग अस्पताल, ठाणे

    यह पहल याद दिलाती है कि दिवाली की सच्ची रोशनी बाहर नहीं, मन के भीतर जगती है — जहाँ उम्मीद का एक दीपक जलता है, वहीं से नया सवेरा शुरू होता है।

  • Seat Reservation: ज़िला परिषद, पंचायत समिति की मसौदा मतदाता सूची जारी; सोमवार को जारी होगा आरक्षण सूची

    Seat Reservation: ज़िला परिषद, पंचायत समिति की मसौदा मतदाता सूची जारी; सोमवार को जारी होगा आरक्षण सूची

    भिवंडी | प्रतिनिधि

    भिवंडी तालुका में ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की प्रक्रिया अब तेज़ हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, भिवंडी तालुका के 21 ज़िला परिषद गटों और 42 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मसौदा मतदाता सूचियां 8 अक्टूबर को जारी की गई हैं।

    तहसीलदार अभिजीत खोले ने जानकारी दी कि ये मतदाता सूचियां राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और आम नागरिकों के अवलोकन के लिए तहसील कार्यालय में निवासी नायब तहसीलदार के कक्ष में उपलब्ध हैं।

    मतदाता सूची में किसी भी त्रुटि या आपत्ति को 14 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय में दर्ज कराया जा सकता है। तहसीलदार खोले ने नागरिकों से अपील की है कि वे समयसीमा के भीतर अपनी आपत्तियां या सुझाव तहसील कार्यालय में लिखित रूप में जमा करें।


    आरक्षण की लॉटरी सोमवार को

    इसके अलावा, भिवंडी पंचायत समिति के 42 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया सोमवार, 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे निकाली जाएगी।

    यह लॉटरी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के निर्धारण हेतु वऱ्हाळ देवी माता मंगल भवन, कामतघर में आयोजित होगी।

    तहसीलदार अभिजीत खोले ने नागरिकों और राजनीतिक प्रतिनिधियों से इस आरक्षण प्रक्रिया में उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

  • Best Teacher Award: भिवंडी तालुका स्तरीय आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न, सांसद बाल्या मामा ने जताई नाराजगी

    Best Teacher Award: भिवंडी तालुका स्तरीय आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न, सांसद बाल्या मामा ने जताई नाराजगी

    भिवंडी | प्रतिनिधि

    भिवंडी पंचायत समिति शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तालुका स्तरीय गुणवंत शिक्षक सम्मान समारोह शहर में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिवंडी के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा उपस्थित थे।

    इस अवसर पर पंचायत समिति के पूर्व सभापति महादेव घरत, विकास भोईर, गट विकास अधिकारी गोविंद खामकर, गट शिक्षा अधिकारी संजय अस्वले समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में तालुका के लगभग 900 शिक्षकों में से 10 आदर्श शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री मेरी शाला सुंदर शाला वर्ष 2023-24 के अंतर्गत तीन सरकारी और तीन निजी प्रबंधन स्कूलों को पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला परिषद देवरुंग स्कूल को आदर्श शाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    सम्मानित शिक्षकों में संदीप लडकू मांजे, अर्चना दीपक डेगाणे, श्रद्धा शरद पाटील, पुष्पा परशुराम थोरात, छाया लक्ष्मण जाधव, जफर अहमद हुसेन मुजावर, शांताराम कुशा पवार, संदीप रामदास पाटील, विश्वास काथोड जाधव और मेघाली शशिकांत चौधरी शामिल रहे।
    इसके अलावा जिला आदर्श पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका पुष्पावती तुकाराम भोईर, आदर्श केंद्र प्रमुख प्रिया प्रकाश पाटील, और आदर्श विषय विशेषज्ञ योगिता पुंडलिक चौधरी को भी सम्मानित किया गया।

    मुख्यमंत्री स्वच्छ सुंदर शाला स्पर्धा में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय — जिला परिषद शाला खंबाळे, जिला परिषद शाला सोनाळे, परिषद शाला कुसापूर, तथा निजी प्रबंधन श्रेणी में बी.बी. पाटील विद्यालय (कुरुंद), कन्या विद्यालय (वज्रेश्वरी) और आश्रम शाला (शिरोळे) को भी पुरस्कृत किया गया।

    “कमीशन के लालच में इमारतें बन रही हैं, शिक्षक नहीं रखे जा रहे” — सांसद बाल्या मामा

    सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार विद्यालय भवनों की मरम्मत और निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति को नजरअंदाज किया जा रहा है।
    उन्होंने तीखे शब्दों में कहा — “सरकारी मशीनरी कमीशन के लालच में इमारतें बना रही है, पर बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक नहीं हैं। 308 ज़िला परिषद स्कूलों में 195 शिक्षकों की कमी है। जब तक यह स्थिति नहीं सुधरती, शिक्षा का स्तर नहीं उठेगा।”

    उन्होंने आगे कहा कि वे इस मुद्दे पर सरकार से व्यक्तिगत रूप से फॉलोअप करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर अपने व्यक्तिगत खर्च से मानदेय पर शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए भी तैयार हैं।