नोएडा। सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून सभागार में आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘श्री सिद्ध विष्णु सुदर्शन कवच महाअनुष्ठान’ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट के कुलप्रमुख परमप्रज्ञ जगद्गुरु प्रो. पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज ने किया। उनके वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा सभागार आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालु इस अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।
गुरुदेव ने सुदर्शन चक्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल आयुध नहीं, बल्कि धर्म और न्याय की रक्षा का दिव्य प्रतीक है। जैसे श्रीकृष्ण ने असुरों के नाश के लिए इसका प्रयोग किया, वैसे ही साधक की पूजा से यह नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है।
ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता मां यामिनी श्री ने कहा कि आर्यम जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चनाएं विश्व स्तर पर सनातन धर्म की प्रतिष्ठा को बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर ध्वजारोहण भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राकेश रघुवंशी, संध्या रघुवंशी सहित अनेक भक्तों का योगदान रहा।
Category: Bharat
Stay updated with the pulse of the nation!
In this category, explore the latest news and breaking updates from across India – including politics, economy, education, science, law, social issues, and more. Get real-time updates and in-depth coverage of stories that matter to every Indian.
-

Janmashtami And Indepenceday: नोएडा में जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस पर ‘श्री सिद्ध विष्णु सुदर्शन कवच महाअनुष्ठान’ सम्पन्न
-

दादर और एलटीटी नये रेलवे पुलिस स्टेशनों का उद्घाटन रेलवे पुलिस महासंचालक प्रशांत बुरडे एवं पुलिस आयुक्त राकेश कलासागर के हाथों
मुंबई।
रेलवे पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और कार्यभार कम करने के उद्देश्य से मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में नए पुलिस स्टेशनों की स्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और आसनगांव रेलवे पुलिस स्टेशनों का निर्माण पूरा कर इन्हें कार्यान्वित किया गया। साथ ही दादर और पनवेल रेलवे पुलिस स्टेशनों की नई सुसज्जित इमारतों का भी उद्घाटन रेलवे पुलिस महासंचालक प्रशांत बुरडे और रेलवे पुलिस आयुक्त राकेश कलासागर के हाथों संपन्न हुआ।रेलवे पुलिस पर बढ़ा बोझ
वर्तमान में मुंबई रेलवे पुलिस बल के अधीन 17 पुलिस स्टेशन कार्यरत हैं, लेकिन बढ़ती आबादी और यात्री संख्या की तुलना में उपलब्ध जनशक्ति अपर्याप्त है। नतीजतन पुलिसकर्मियों पर कार्यभार लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण रेलवे पुलिस ने 5 नए स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस और आसनगांव सबसे पहले कार्यान्वित किए गए हैं।
उद्घाटन समारोह
इस अवसर पर आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला, पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी परिमंडल) सुनीता ठाकरे, पुलिस उपायुक्त (मध्य परिमंडल) प्रज्ञा ज़ेडगे, एसीपी (अपराध शाखा) राजेंद्र रनमाले, एसीपी (सीएसएमटी डिवीजन) सुधाकर शिरसाठ, एसीपी (कल्याण डिवीजन) नंदराज पाटिल, एसीपी (हार्बर डिवीजन) नीलिमा कुलकर्णी, एसीपी (बांद्रा डिवीजन) किशोर शिंदे, एसीपी (वसई डिवीजन) मनीषा रावखंडे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संभाजी यादव और कुंजबिहारी सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नए थानों का कार्यक्षेत्र
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे पुलिस स्टेशन का अधिकार क्षेत्र: कुर्ला हार्बर प्लेटफॉर्म नं. 7-8, तिलकनगर, गोवंडी और मानखुर्द स्टेशन।
- आसनगांव रेलवे पुलिस स्टेशन का अधिकार क्षेत्र: टिटवाला, खडावली, वासिंद, आसनगांव, अटगांव, तानशेत, खरडी, उंबरमाली और कसारा स्टेशन।
नई नियुक्तियाँ
नवनिर्मित एलटीटी रेलवे पुलिस स्टेशन पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जबर ताबोली तथा आसनगांव रेलवे पुलिस स्टेशन पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन मोरे को नियुक्त किया गया है।
सहयोग से निर्माण
इन नए स्टेशनों का निर्माण मध्य रेलवे और केंद्रीय रेलवे सुरक्षा बल की मदद से किया गया है। इसके साथ ही दादर और पनवेल रेलवे पुलिस स्टेशनों की पुरानी इमारतों को तोड़कर नई आधुनिक इमारतें बनाकर संचालन शुरू कर दिया गया है।
-

Aashirwad Foundation:आशिर्वाद फाउंडेशन ने वृक्षारोपण और स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
प्रेम चौबे।
भाईंदर (पश्चिम), उत्तन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आशिर्वाद फाउंडेशन – जीने का सहारा ने उत्तन क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। संस्था की ओर से विशेष नारा दिया गया –
“एक वृक्ष इस शहर के स्वच्छ वातावरण के लिए।”कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मीरा-भाईंदर शहर की पूर्व नगरसेविका एवं समाजसेविका सुनीला शर्मा तथा समस्त ब्राह्मण समाज फाउंडेशन के संस्थापक सतेन्द्र शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आशिर्वाद फाउंडेशन की ओर से गणेश पाण्डेय, रामकृष्ण लाल, शांत प्रकाश शर्मा, कृष्ण कुमार, निलेश गुप्ता, विशाल तिवारी, सूरज दूबे और धनंजय दीक्षित सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया और हरियाली एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और हर नागरिक का दायित्व है कि पर्यावरण की रक्षा के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
-

Har Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा सिर्फ़ अभियान नहीं, बल्कि देशभक्तों के प्रति सम्मान का प्रतीक
ठाणे। हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर ठाणे ज़िला प्रशासन ने एक सराहनीय और प्रेरक पहल की। इस विशेष अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद सैनिकों, पूर्व सैनिकों और आपातकाल विरोधी सत्याग्रहियों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करना था। जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान ने देशभक्ति की भावना को और प्रखर किया।
शहीद परिवारों को सम्मान
जिलाधिकारी डॉ. पांचाल स्वयं शहीद हवलदार सुधीर धोंडू आम्ब्रे की वीर पत्नी सुप्रिया सुधीर आम्ब्रे के घर पहुंचे और उन्हें धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया। 17 सितंबर 2001 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकवादी हमले में हवलदार सुधीर आम्ब्रे ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।
इसी तरह जिले की सभी तहसीलों में तहसीलदारों और कर्मचारियों ने शहीद सैनिकों के माता-पिता और पत्नियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया और धन्यवाद पत्र सौंपे।
पूर्व सैनिकों और सत्याग्रहियों को भी नमन
पूर्व सैनिकों के योगदान को मान्यता देते हुए जिलाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रशंसा पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से 10,000 से अधिक पूर्व सैनिकों को भेजे गए।
इसके अतिरिक्त, 1975 के आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले 129 सत्याग्रहियों को भी जिलाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रशंसा पत्र तहसीलदारों के माध्यम से प्रदान किए गए।
प्रशासन का व्यापक सहयोग
इस अभिनव पहल को सफल बनाने में अतिरिक्त जिलाधिकारी हरिश्चंद्र पाटिल, निवासी उपजिलाधिकारी डॉ. संदीप माने, उपजिलाधिकारी रूपाली भालके, तहसीलदार सचिन चौधरी, तहसीलदार उमेश पाटील सहित सभी प्रांतीय अधिकारी, तहसीलदार, राजस्व अधिकारी, कर्मचारी और ठाणे जिला सूचना कार्यालय ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सामाजिक जागरूकता का संदेश
2 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत चलाई गई इस पहल ने समाज में एक नया संदेश दिया कि स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए योगदान देने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान का हकदार है। यह पहल न केवल एक अभियान रही बल्कि बलिदानियों को स्मरण कर उनके प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक बनी।
-

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CSMT में ऑपरेशन सिंदूर को श्रद्धांजलि, RPF बैंड का देशभक्ति प्रदर्शन
मुंबई। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार मध्य रेलवे ने स्वतंत्रता दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक CSMT हेरिटेज बिल्डिंग में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बैंड ने देशभक्ति धुनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। यह आयोजन पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सैनिकों की वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से किया गया था।
देशभक्ति के रंग में रंगा CSMT
CSMT का परिसर तिरंगे की रोशनी से जगमगाता दिखा और जैसे ही RPF बैंड ने राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन बजानी शुरू की, वहां मौजूद हर शख्स राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना से अभिभूत हो गया। दर्शकों ने तिरंगा लहराया और संगीत की लय पर देशभक्ति गीत गुनगुनाए। पूरा वातावरण “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।
आम जनता की उत्साही भागीदारी
यह कार्यक्रम आम जनता के लिए खुला था और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। न केवल रेलवे अधिकारी और कर्मचारी, बल्कि मुंबईकरों ने भी तिरंगा लहराते हुए और धुनों पर तालियां बजाते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
प्रमुख अतिथि और संबोधन
इस अवसर पर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक धर्मवीर मीना, आईजी विवेक सागर, डीआईजी हेमंत कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला, सुरक्षा आयुक्त प्रतीक्षा सिंह और सहायक सुरक्षा आयुक्त रंजीत कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
महाप्रबंधक धर्मवीर मीना ने दर्शकों के बीच खड़े होकर तिरंगा लहराया और अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा—“ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान का प्रतीक है। हम उन शहीदों के प्रति कृतज्ञ हैं जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए।” उन्होंने RPF बैंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की।
श्रद्धांजलि का काव्यात्मक स्पर्श
कार्यक्रम के अंत में एक भावपूर्ण काव्यात्मक श्रद्धांजलि प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित लोगों के हृदय को छू लिया। यह प्रस्तुति राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदानों और देशभक्ति की अमर भावना का सशक्त स्मरण थी।
कार्यक्रम का महत्व
इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि उन वीरों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने भारत की रक्षा के लिए बलिदान दिया। RPF बैंड की धुनों और जनता की भागीदारी ने इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।
-

गोविंदा पथक उत्साह के आगे बारिश भी फीकी, ठाणे में दही हांडी का रोमांच,नौ गोविंदा घायल
ठाणे। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ठाणे शहर दही हांडी के उल्लास और उत्साह में डूबा रहा। सुबह से जारी बूंदाबांदी ने भी गोविंदा पथकों के जोश को कम नहीं किया, बल्कि “गोविंदा आला रे आला” की गूँज, ढोल-नगाड़ों और रंग-बिरंगी झांकियों ने पूरे शहर को मेले के रंग में रंग दिया।
शहर के टेंभी नाका स्थित आनंद दिघे दही हांडी, संस्कृति प्रतिष्ठान, संकल्प प्रतिष्ठान, गोकुल हांडी, स्वामी प्रतिष्ठान और जांभली नाका सहित प्रमुख स्थानों पर भारी भीड़ उमड़ी। दर्शकों की तालियों के बीच गोविंदाओं ने छह से आठ परतों की मानव पिरामिड बनाई। वहीं, वर्तकनगर स्थित संस्कृति युवा प्रतिष्ठान के दही हांडी उत्सव में कोंकण नगर गोविंदा दल ने बारिश और फिसलन के बावजूद दस परतों की सलामी देकर सभी को रोमांचित कर दिया।
उत्सव के दौरान सुरक्षा इंतज़ामों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस की टीम हर समय मुस्तैद रही, वहीं आयोजकों ने स्वयंसेवकों और सुरक्षा जाल का भी इंतजाम किया था।
नौ गोविंदा घायल
सभी सावधानियों के बावजूद दही हांडी फोड़ने के दौरान नौ गोविंदा घायल हो गए। इनमें बच्चे से लेकर युवा तक शामिल हैं। घायलों को कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल और ठाणे जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल : 18 वर्षीय आदित्य वर्मा, 13 वर्षीय कृष्णा स्वयान, 10 वर्षीय समर राजभर, 5 वर्षीय निशांत सावंत और 26 वर्षीय सौरभ जाधव।
- ठाणे जिला सरकारी अस्पताल : 10 वर्षीय शिवराज पवार, 24 वर्षीय रोहन पेज, 35 वर्षीय कल्पक पाटिल और 17 वर्षीय करण पवार।
कुछ को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ का विशेष उपचार जारी है।
त्योहार का रोमांच देखने आई जनता ने गोविंदाओं के साहस की सराहना की, लेकिन परिवारजन अस्पताल में इलाजरत अपने बच्चों और प्रियजनों की स्थिति को लेकर चिंतित दिखाई दिए।
-

मध्य रेलवे विजिलेंस ने गोदान एक्सप्रेस से 6 लाख रुपए का प्रतिबंधित तम्बाकू किया बरामद
यूपी के आज़मगढ़–गोंडा रूट पर मादक पदार्थों की तस्करी चरम पर
राष्ट्रीय स्वाभिमान। सुजीत मिश्र
मुंबई। मध्य रेलवे की विजिलेंस टीम ने 13 अगस्त की शाम लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ट्रेन संख्या 11056 गोदान एक्सप्रेस से 500 किलोग्राम प्रतिबंधित तम्बाकू जब्त किया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 6 लाख रुपये आँकी गई है। बरामद माल को तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया गया।
गोंडा से लोड होकर मुंबई पहुँचा माल
जाँच में सामने आया है कि यह तम्बाकू गोंडा जंक्शन से ही लोड किया गया था और इसे मुंबई में उतारकर स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई करने की तैयारी थी। विजिलेंस टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि गोदान एक्सप्रेस में अवैध सामान की खेप भेजी जा रही है। टीम ने LTT पर ट्रेन पहुँचते ही बोगियों की सघन तलाशी ली और तम्बाकू के बड़े-बड़े 10 बोरे बरामद किए।
पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं मादक पदार्थ की भारी खेपें
रेलवे सूत्र बताते हैं कि गोंडा–आज़मगढ़ दिशा से आने वाली कई ट्रेनों में प्रतिबंधित और मादक पदार्थों की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 11 दिसंबर 2024 को विजिलेंस टीम ने ट्रेन संख्या 20104 आज़मगढ़–एलटीटी एक्सप्रेस से 1,200 किलो भाँग पकड़ी थी। इन घटनाओं के बाद इस रूट को रेलवे के उच्चाधिकारियों को हाई रिस्क में रखना चाहिए।
तस्करी के लिए पसंदीदा रूट क्यों?
विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्वांचल क्षेत्र के कुछ हिस्सों में प्रतिबंधित तम्बाकू, भाँग और अन्य मादक पदार्थों का अवैध उत्पादन और कारोबार होता है। गोंडा और आज़मगढ़ से मुंबई तक सीधी ट्रेन सेवा होने के कारण तस्कर इन ट्रेनों का इस्तेमाल सप्लाई चैन के रूप में करते हैं। इस दौरान अन्य अवैध सामान और असामाजिक तत्वों की आवाजाही भी बनी रहती है।
रेलवे प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों में अब निगरानी और कड़ी होगी। विजिलेंस, RPF और GRP का संयुक्त अभियान चलाकर बोगियों में आकस्मिक तलाशी की जाएगी। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे संदिग्ध सामान या गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें। -

विधायक स्नेहा ताई दुबे के प्रयास से चिंचोटी–भिवंडी रोड की मरम्मत 2 दिन में शुरू
प्रेम चौबे
वसई विधानसभा की विधायक संघर्षकन्या सौ. स्नेहा ताई दुबे पंडित ने 12 अगस्त 2025 को मंत्रालय में महाराष्ट्र के सार्वजनिक निर्माण मंत्री मा. शिवेंद्रसिंह राजे भोसले से मुलाकात कर चिंचोटी–भिवंडी मार्ग की तात्कालिक मरम्मत एवं स्थायी पुनर्निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान मंत्री महोदय ने अधिकारियों को अगले दो दिनों में सड़क मरम्मत कार्य शुरू करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही सड़क के स्थायी पुनर्निर्माण हेतु कंक्रीटीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के आदेश भी दिए। चूंकि यह मामला वर्तमान में मुंबई उच्च न्यायालय में लंबित है, इसलिए आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
इस सकारात्मक निर्णय के लिए विधायक सौ. स्नेहा ताई दुबे पंडित ने सार्वजनिक निर्माण मंत्री मा. शिवेंद्रसिंह राजे भोसले का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वसई की जनता की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगी और इस कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।
बैठक में भाजपा वसई–विरार शहर जिला उपाध्यक्ष राजू म्हात्रे, जिला सरचिटणीस बिजेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत वाघमारे, संदीप पाटील तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। -

गौ सेवा, रक्षा और संवर्धन को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए : भाजपा नेता जे.पी. सिंह
चातुर्मास में शंकराचार्य जी के संकल्प ‘गौमाता राष्ट्रमाता’ अभियान को मिला बल
प्रेम चौबे
मुंबई:मुंबई के बोरीवली स्थित कोरा केंद्र मैदान में चल रहे चातुर्मास महाव्रत एवं गौ प्रतिष्ठा यज्ञ में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी प्रतिदिन अपने प्रवचनों के माध्यम से गौ सेवा, संरक्षण, संवर्धन और सनातन धर्म पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनके सत्संग से पूरा पंडाल भक्ति और जागरूकता के वातावरण से गूंज रहा है।चातुर्मास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोक भारती स्कूल ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष जे.पी. सिंह ने स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। वे लोक भारती संस्थान के संस्थापक-संचालक भी हैं, जो शिक्षा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके अनुसार संस्थान में छात्रों पर किसी प्रकार की अनावश्यक बाध्यता नहीं थोपी जाती और शिक्षा संसाधनों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।इस अवसर पर शहडोल (म.प्र.) से आए पंडित राम अवतार शुक्ल, जिन्होंने श्रीमद्भागवत गीता के 700 श्लोक कंठस्थ कर किसी भी क्रम में सुनाने का अद्वितीय संकल्प पूरा किया, को स्वामी जी ने ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि और ‘शलाका सम्मान’ प्रदान किया। जे.पी. सिंह ने भी उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।अपने संबोधन में जे.पी. सिंह ने कहा, “गौ माता हमारी जननी के समान हैं, अतः केंद्र सरकार को उन्हें ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करना चाहिए।” उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि गौ सेवा, रक्षा, संवर्धन और आध्यात्मिक महत्व से जुड़े विषयों को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि बच्चे बचपन से ही इस विरासत को समझ सकें और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभा सकें।
-
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत युवा दिवस पर खेल सप्ताह आयोजित, विजेता बालिकाओं को मिला सम्मान
एमसीबी। भारत सरकार की लोकप्रिय योजना “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अन्तर्गत मिशन शक्ति हब एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा युवा दिवस के अवसर पर खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं की प्रतिभा को सामने लाना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और हर क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेकंट के निर्देश और जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कुमार खाती के मार्गदर्शन में जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक शाला बौरीडांड में खेल सप्ताह की शुरुआत हुई।
आउटडोर खेलों में खो-खो, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, 100 मीटर दौड़ और फ्लाइंडनेस जैसे खेल हुए, वहीं इनडोर खेलों में कैरम, लूडो और सांप-सीढ़ी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक एन. लकरा, शिक्षक मंजुला डे, रीना साहू, राजकुमार यादव और मिशन शक्ति (हब) टीम सहित नवा बिहान एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम का विशेष सहयोग रहा। श्रीमती तारा कुशवाहा ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया और कहा कि इस तरह के आयोजन से बालिकाओं का आत्मविश्वास मजबूत होता है और वे समाज व देश में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।