Category: Bharat

Stay updated with the pulse of the nation!
In this category, explore the latest news and breaking updates from across India – including politics, economy, education, science, law, social issues, and more. Get real-time updates and in-depth coverage of stories that matter to every Indian.

  • Grand Gyan Dindi Procession on Ashadhi Ekadashi with Participation of Century Rayon and Birla Institutions:”आषाढी एकादशी पर भव्य ज्ञान दिंडी यात्रा, सेंचुरी रेयान व बिड़ला संस्थानों की सहभागिता

    आषाढ़ी एकादशी पर कल्याण में विठ्ठल-रुक्मिणी की पालकी सहित ज्ञान दिंडी यात्रा का आयोजन

    कल्याण। आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर 6 जुलाई, रविवार को सेंचुरी रेयान, बी.के. बिड़ला महाविद्यालय, बी.के. बिड़ला रात्रिकालीन महाविद्यालय, बी.के. बिड़ला पब्लिक स्कूल और सेंचुरी रेयान हाई स्कूल द्वारा श्री विठोबा-रुक्मिणी जी की भक्ति एवं प्रकृति संरक्षण को समर्पित एक भव्य ज्ञान दिंडी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

    यह श्रद्धा और समर्पण से भरी यात्रा बी.के. बिड़ला महाविद्यालय, कल्याण के प्रांगण से प्रारंभ होकर शहाड स्थित विट्ठल मंदिर तक जाएगी। यात्रा की शुरुआत भगवान विठ्ठल की पालकी की पूजा-अर्चना के साथ होगी, जिसमें महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री ओ.आर. चितलांगे, उपाध्यक्ष श्री सुबोध दवे, शिक्षा निदेशक डॉ. नरेश चंद्र, प्राचार्य डॉ. अविनाश पाटील, डॉ. हरीश दुबे सहित अनेक स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।

    ज्ञान दिंडी यात्रा में भगवान विठ्ठल-रुक्मिणी की भव्य रूप से सुसज्जित पालकी, आकर्षक रथ, पारंपरिक ढोल पथक, विविध शिक्षण संस्थानों के लेज़िम पथक, योग पथक की झांकियां, विद्यार्थियों की टोलियाँ तथा हजारों भक्तों की भजन मंडलियाँ यात्रा को दिव्यता प्रदान करेंगी।

    यह आयोजन वर्ष 2016 से श्री ओ.आर. चितलांगे के मार्गदर्शन में नियमित रूप से आयोजित होता आ रहा है। यात्रा का समापन शहाड स्थित विट्ठल मंदिर में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।

    आयोजकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं विठ्ठल भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे इस पुण्य अवसर पर ज्ञान दिंडी में सहभागी बनें और भक्ति, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

  • Brahmin Bride-Groom Introduction Meet on June 29 in Kalyan; All Brahmin Families Invited to the Free Event:”कल्याण में 29 जून को ब्राह्मण वर-वधू परिचय सम्मेलन, निःशुल्क आयोजन में आमंत्रित हैं सभी ब्राह्मण परिवार”

    कल्याण में ब्राह्मण वर-वधू परिचय सम्मेलन के लिए जुटे समाजसेवी और प्रतिभागी, मंच पर अतिथिगण

    कल्याण:
    विश्व ब्राह्मण समाज – कल्याण और दैनिक राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 29 जून 2025 को कल्याण स्थित अग्रवाल कॉलेज ऑडिटोरियम में सरयूपारीण ब्राह्मण वर-वधू परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन पूरी तरह निःशुल्क होगा और सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।

    संस्था के उपाध्यक्ष रामचंद्र पांडेय, महामंत्री मुरलीधर तिवारी, परामर्श मंत्री कृष्णानंद (मुन्ना) तिवारी, सहमंत्री अमित तिवारी, दर्शन तिवारी, संयुक्त मंत्री विजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी समिति सदस्य राजेश (पप्पू) पाठक, नागेश मिश्रा और कोषाध्यक्ष जितेंद्र (कुमार) पंडित ने सभी ब्राह्मण परिवारों से सम्मेलन में उपस्थित होने की अपील की है।

    अब तक ब्राह्मण समाज द्वारा मुंबई, वसई, ठाणे, दादर, मलाड, नाला सोपारा, टिटवाला, नवी मुंबई, कल्याण आदि क्षेत्रों में 19 परिचय सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें हजारों विवाह तय हुए हैं। आयोजनों की अगुवाई करने वाले डॉ. विजय पंडित ने बताया कि इन सम्मेलनों के माध्यम से ब्राह्मण समाज की वैवाहिक समस्या के समाधान में मदद मिल रही है।

    इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में पूर्व सांसद रमेश दूबे, राष्ट्रीय भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, विधायक संजय उपाध्याय, समाजसेवक जगदंबा तिवारी, डॉ. राधेश्याम तिवारी, डॉ. हृदय नारायण मिश्रा, प्रेमशंकर मिश्रा, बृजेश रमेशचंद्र पांडेय, डॉ. पंकज उपाध्याय, नरेंद्र पाठक, एवं अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

    डॉ. विजय पंडित ने समाज से तीन-तेरह का भेद भूलकर एकजुट होने का आह्वान किया ताकि वैवाहिक समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सके। उन्होंने घोषणा की कि अगला सम्मेलन समग्र भारत के ब्राह्मणों के लिए आयोजित किया जाएगा जिसमें उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत के ब्राह्मणों को एक मंच पर लाया जाएगा।

    सम्मेलन में आने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए चाय-पानी, जलपान और स्वरुचि भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क रखी गई है। आयोजकों ने सभी ब्राह्मण परिवारों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

  • Shramajeevi Sanghatana’s Road Blockade Protest on Pothole-Ridden Bhiwandi-Wada and Kharbav-Chinchoti Roads, Traffic Halted, 75 Lives Lost:”भिवंडी-वाडा और खारबाव-चिंचोटी” सड़कों पर गड्ढों के खिलाफ श्रमजीवी संगठन का रास्ता रोको आंदोलन, यातायात ठप

    भिवंडी-वाडा सड़क पर गड्ढों के विरोध में रास्ता रोको आंदोलन करते श्रमजीवी संगठन के कार्यकर्ता

    भिवंडी:
    भिवंडी-वाडा और मानकोली-खारबाव-चिंचोटी सड़कों की खस्ता हालत और गहरे गड्ढों के खिलाफ श्रमजीवी संगठन ने गुरुवार, 26 जून 2025 को अनिश्चितकालीन रास्ता रोको आंदोलन शुरू किया। आंदोलन के कारण सैकड़ों वाहन फंसे और पूरे मार्ग पर यातायात ठप हो गया। आंदोलन का नेतृत्व संगठन के महासचिव बाळाराम भोईर, जिलाध्यक्ष अशोक सापटे और प्रदेश उपाध्यक्ष दत्तात्रय कोलेकर ने किया।

    प्रदर्शन कवाड नाका, नांदीठणे, अंबाडी नाका, मालोडी, चिंचोटी, कुडूस, शिरीषपाडा, खंडेश्वरी नाका-वाडा सहित 11 स्थानों पर किया गया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर तिरपाल बिछाकर, चूल्हा जलाकर विरोध दर्ज किया। इस आंदोलन को सामाजिक संगठनों, रिक्शा चालकों और आम नागरिकों का भी समर्थन मिला।

    गौरतलब है कि भिवंडी-वाडा-मनोर सड़क 2012 से जर्जर है। 392 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क पर सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर टोल वसूलता था, लेकिन रखरखाव के अभाव में टोल बंद हो गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 2019 से अब तक 150 करोड़ रुपये खर्च किए, फिर भी गड्ढे जस के तस हैं। ठेकेदारों ने बिना मरम्मत किए बिल पास कराए।
    2022 से अब तक 138 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 75 लोगों की मौत और सैकड़ों घायल हुए हैं।

    18 दिसंबर 2023 को तत्कालीन निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण ने विधान परिषद में जिजाऊ कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट करने की घोषणा की थी, लेकिन 19 महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। संगठन के प्रवक्ता प्रमोद पवार ने चेतावनी दी है कि जब तक ठेकेदारों और अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज नहीं होता और गड्ढों को कोल्ड मिक्स डामर से भरा नहीं जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

    जिलाध्यक्ष अशोक सापटे ने कहा,
    “जनप्रतिनिधियों ने जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया। अगर विधायकों ने अधिकारियों से गड्ढे भरवाए होते, तो जनता उनका सम्मान करती।”

    यह आंदोलन जनआक्रोश का प्रतीक बन गया है, जो सड़कों की दुर्दशा के खिलाफ जनता की आवाज़ बनकर उभरा है।

  • Insult to Farmers Won’t Be Tolerated, Lonikar Must Apologize or Face the Consequences: Harshavardhan Sapkal’s Attack on BJP:”शेतकरों का अपमान बर्दाश्त नहीं, लोणीकर माफी मांगे या परिणाम भुगतने को तैयार रहें: हर्षवर्धन सपकाळ का भाजपा पर हमला

    मुंबई में प्रेस को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ

    मुंबई:
    भाजपा के पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर द्वारा किसानों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने तीखा विरोध जताते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। सपकाळ ने कहा, “जग के पोशिंदे किसान को गालियां देना विकृति की पराकाष्ठा है। लोणीकर ने किसानों का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।”

    टिळक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सपकाळ ने कहा कि भाजपा की विचारधारा “एक भाषा, एक धर्म, एक नेता” के सिद्धांत पर आधारित है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता यह भ्रम फैलाते हैं कि सारी योजनाएं केवल नरेंद्र मोदी की देन हैं, जबकि वे जनता के पैसों से चलाई जाती हैं। “शासक जनता पर उपकार नहीं कर रहे, वे सिर्फ जनता के हक की योजनाएं लागू कर रहे हैं,” उन्होंने जोड़ा।

    शक्ति पीठ महामार्ग को लेकर भी कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा दिल्ली के इशारे पर मंजूर किया गया ताकि कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को मध्य भारत से गोवा पोर्ट तक माल ले जाने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा, “जब राज्य के पास कर्मचारियों के वेतन, ठेकेदारों के भुगतान, किसानों की कर्जमाफी और बहनों को ₹2100 देने तक के लिए पैसे नहीं हैं, तो ऐसे में 20,000 करोड़ की परियोजना कैसे मंजूर की गई?” सपकाळ ने आशंका जताई कि यह प्रोजेक्ट अंततः 1.5 लाख करोड़ तक जाएगा और यह भ्रष्टाचार का बड़ा माध्यम बन सकता है।

    मराठी भाषा पर हिंदी थोपने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर सपकाळ ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हिंदी थोपने के खिलाफ है और महाराष्ट्र की भाषा, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए हर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करेगी। उन्होंने कहा, “यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, महाराष्ट्र की पहचान का सवाल है।”

    सपकाळ के इस आक्रामक रुख से साफ है कि कांग्रेस भाजपा के हर मोर्चे पर जवाब देने की रणनीति पर काम कर रही है, विशेषकर किसान, भाषा और आर्थिक नीतियों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर।

  • Officials Offering Floral Tributes to the Statue of Chhatrapati Shahu Maharaj at Bhiwandi Municipal Office: “भिवंडी महानगरपालिका द्वारा छत्रपति शाहू महाराज की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई”

    भिवंडी मनपा कार्यालय में छत्रपति शाहू महाराज की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करते अधिकारी

    भिवंडी मनपा द्वारा छत्रपति शाहू महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

    भिवंडी:
    भिवंडी महानगरपालिका में आज राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई गई। यह आयोजन शासन के निर्देशानुसार तथा मनपा प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके द्वारा शाहू महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान मनपा के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस महान समाजसुधारक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    छत्रपति शाहू महाराज को भारत के पहले सामाजिक समता के योद्धा और शिक्षा के माध्यम से समाज सुधार लाने वाले राजा के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बालिका शिक्षा, बहुजन हित, वेदोक्त अधिकार, जलसंवर्धन और आरक्षण जैसी क्रांतिकारी पहल कर समाज में ऐतिहासिक बदलाव लाए।

    डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने भी उन्हें अत्यंत सम्मान के साथ याद करते हुए कहा था—

    “मुझे भूल जाना चल जाएगा, परंतु शाहू महाराज को कभी मत भूलना। उनकी जयंती त्योहार की तरह मनाना।”

    इस अवसर पर सुरक्षा व क्रीड़ा अधिकारी मिलिंद पलसुले, शरद कलावंत, दूरध्वनी विभाग प्रमुख अश्विनी पांडव, बारनिशी विभाग प्रमुख दीपिका ठाकरे, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि आज भी राजर्षि शाहू महाराज के विचार और कार्य समाज में प्रासंगिक और प्रेरणादायी हैं।

  • Bhoomipujan of Shivaji Maharaj Chowk Renovation in Bhiwandi; New Statue and Beautification Work Begins at a Cost of ₹6 Crore:छत्रपति शिवाजी महाराज चौक नवीनीकरण का भूमिपूजन संपन्न, छह करोड़ की लागत से नई प्रतिमा और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

    छत्रपति शिवाजी महाराज चौक भूमिपूजन समारोह भिवंडी में विधायक महेश चौघुले और अन्य गणमान्य नागरिक

    भिवंडी:
    भिवंडी शहर के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन समारोह हाल ही में भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह भूमिपूजन विधायक महेश चौघुले के हाथों संपन्न हुआ, जिसमें शिवसेना शहर प्रमुख सुभाष माने, भाजपा शहराध्यक्ष रवि सावंत, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शिवप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।

    करीब 38 वर्ष पूर्व स्थापित अश्वारूढ़ प्रतिमा की जर्जर अवस्था को देखते हुए नागरिकों ने इस चौक के पुनर्निर्माण और नई प्रतिमा की माँग उठाई थी। नागरिकों की इस भावना का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने ₹6 करोड़ की निधि मंजूर की है। इस राशि से चौक में एक नई भव्य अश्वारूढ़ प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उसका पूर्ण सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

    इस अवसर पर विधायक महेश चौघुले ने कहा,

    “यह केवल एक चौक का नवीनीकरण नहीं है, बल्कि भिवंडी की सांस्कृतिक विरासत, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा। हमारा प्रयास रहेगा कि यह कार्य आगामी छह महीनों में पूर्ण हो जाए।”

    छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रही है। इसलिए इस ऐतिहासिक स्थल का नया स्वरूप भिवंडी को एक नई पहचान और ऊर्जा प्रदान करेगा।

  • “12 करोड़ से ज्यादा के सोने की चोरी:पिता-बेटे समेत तीन आरोपी गिरफ्तार”

    मुंबई पुलिस द्वारा सोना चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र और उनके साथी, जप्त सोने और वाहन के साथ

    मुंबई।
    एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने सोने की एक बड़ी चोरी के मामले में 12 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषणों की बरामदगी करते हुए राजकोट के रहने वाले पिता-पुत्र और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह चोरी एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई, जिसकी योजना मुख्य आरोपी नाथाभाई कुचड़िया ने बनाई थी, जो पहले से ही धोखाधड़ी और डकैती जैसे मामलों में आरोपी है।

    घटना का विवरण:
    राजकोट की जेपी एक्सपोर्ट ज्वेलरी कंपनी के कर्मचारी जिग्नेश कुचड़िया (19) अपने सीनियर अजय घगड़ा के साथ 20 जून को मल्टी-स्टेट गोल्ड डिलीवरी के तहत मुंबई पहुंचे थे। दोनों बोरीवली पश्चिम स्थित राजमधुर सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1206 में रुके थे। उन्होंने सोने के गहनों को दो बैगों में रखा था।

    दोपहर करीब 1:45 बजे, जब दोनों बाथरूम गए, तो बाहर आकर देखा कि जिग्नेश और दोनों बैग गायब थे। घटना की तत्काल जानकारी एमएचबी कॉलोनी पुलिस को दी गई।

    जांच में बड़ा खुलासा:
    पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि जिग्नेश अपने पिता नाथाभाई और मित्र यश जीवाभाई के साथ पहले से ही चोरी की योजना बनाकर मुंबई आया था। तीनों एक ही वाहन में चोरी का माल लेकर गुजरात की ओर फरार हो गए थे।

    गिरफ्तारी और जब्ती:
    डीसीपी आनंद भोईटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश पवार की निगरानी में पुलिस टीम ने 22 जून को गुजरात जाकर जिग्नेश और यश को गिरफ्तार किया। इसके अगले दिन 23 जून को नाथाभाई को भी सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस ने बताया कि तीनों को मुंबई लाकर अदालत में पेश किया गया है और ₹12 करोड़ से अधिक मूल्य के सोने के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल की गई एक THAR कार भी जब्त कर ली गई है।

    फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित नेटवर्क/संपर्कों की भी पड़ताल जारी है।

  • Celebration of Rajarshi Chhatrapati Shahu Maharaj Jayanti: “Dr. Gangadhar Parge” Paid Floral Tribute to the Statue:”राजश्री छत्रपति शाहू महाराज जयंती महोत्सव” का भव्य आयोजन-“डॉ. गंगाधर परगे” ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

    ठाणे जिला परिषद में शाहू महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डॉ. गंगाधर परगे और उपस्थित अधिकारी

    ठाणे।
    समाज सुधारक, सामाजिक न्याय के संस्थापक और बहुजन समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकार दिलाने वाले महान नेता राजश्री छत्रपति शाहू महाराज की जयंती के अवसर पर ठाणे जिला परिषद में समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंगाधर परगे द्वारा शाहू महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की गई। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    उपस्थित लोगों ने शाहू महाराज द्वारा दिए गए शिक्षा, समानता, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक समता के विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि उनके विचारों को केवल स्मरण न कर, जीवन में व्यवहार में लाया जाएगा, जिससे समाज में सच्चे अर्थों में समानता और न्याय स्थापित हो सके।

    सभी स्तरों पर यह बात दोहराई गई कि राजश्री शाहू महाराज के सिद्धांत आज भी प्रत्येक प्रशासनिक अधिकारी और सेवक के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनका जीवन और कार्य समाज के वंचित वर्गों को आत्मनिर्भरता और सम्मान की राह दिखाने वाला रहा है।