Category: Bharat

Stay updated with the pulse of the nation!
In this category, explore the latest news and breaking updates from across India – including politics, economy, education, science, law, social issues, and more. Get real-time updates and in-depth coverage of stories that matter to every Indian.

  • कर्मदीप सम्मान 2025 से सम्मानित हुए डॉ. पारसनाथ तिवारी ; रज़ा मुराद के कर-कमलों से मिला यह गौरव

    मुंबई | राष्ट्रीय स्वाभिमान
    समाजसेवा, उद्योग और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. पारसनाथ तिवारी को “कर्मदीप सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 16 जून को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रज़ा मुराद के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

    कार्यक्रम का आयोजन वास्तु डायरेक्शन और सिने स्टार संस्था द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस गरिमामय अवसर पर फिल्म, मीडिया, सामाजिक संगठनों और उद्यम जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ मौजूद रहीं।

    🏅 डॉ. तिवारी को मिल चुके हैं कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान:

    • 🇺🇸 सेडर ब्रोक यूनिवर्सिटी, USA द्वारा “डॉक्टरेट ऑफ सोशल वर्क (Ph.D.)” की मानद उपाधि – उनके सामाजिक कार्यों की अंतरराष्ट्रीय मान्यता।
    • 🌟 विज़नरी इंडियन अवार्ड 2025 – दिल्ली के आकाशवाणी भवन में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के कर-कमलों से प्राप्त।
    • 🎬 दादासाहेब फाल्के अवार्ड्स 2025 – पुणे में महामंडलेश्वर कालीदास महाराज द्वारा सम्मान।
    • 🏆 स्वर्ण भारत सम्मान 2025 – नई दिल्ली के मुक्तधारा ऑडिटोरियम में इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा।
    • 🥇 महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार – पुणे में सामाजिक मंच से उनके परोपकारी कार्यों के लिए।

    🌟 सेवा, समर्पण और सफलता का परिचायक: डॉ. पारसनाथ तिवारी

    डॉ. तिवारी एक सफल उद्योगपति होते हुए भी अपने जीवन का ध्येय निस्वार्थ समाजसेवा को बना चुके हैं। वह न केवल ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा-स्त्रोत भी बन चुके हैं।

    उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि जब उद्योग और सेवा भावना का संगम होता है, तो समाज को एक सच्चा नेतृत्व मिलता है।


    🙏 राष्ट्रीय स्वाभिमान परिवार की ओर से अधिवक्ता अशोक दुबे और डॉ. पारसनाथ तिवारी को हार्दिक शुभकामनाएं!

    यह तो केवल शुरुआत है, अभी बुलंदियों की नई उड़ान बाकी है।कर्मदीपसम्मान2025

    #डॉपारसनाथतिवारी

    #रज़ा_मुराद

    #समाजसेवा

    #उद्योगपति_सम्मानित

    #VisionaryIndian

    #SwarnBharatSamman

    #PhDHonor

    #DadasahebPhalkeAwards

    #IndiaProudHonours

    #सामाजिक_प्रेरणा

    #MaharashtraRatna2025

    "रज़ा मुराद मुंबई में कर्मदीप सम्मान 2025 समारोह में डॉ. पारसनाथ तिवारी को सम्मानित करते हुए"

  • मराठी बनाम हिंदी का मुद्दा चुनावी चाल: पटोले बोले—GR के पीछे फडणवीस-राज ठाकरे की साठगांठ

    हिंदी भाषा विवाद के पीछे राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मिलीभगत: नाना पटोले का आरोप

    मुंबई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाना पटोले ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर जारी विवाद को एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की मुलाकात के बाद ही सरकार ने हिंदी को लेकर विवादित सरकारी आदेश (जीआर) जारी किया।

    नाना पटोले ने कहा कि राज्य में अभी कई ज्वलंत मुद्दे हैं जिनसे जनता परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर हिंदी भाषा का मुद्दा उछाल रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, कर्जमाफी की मांग जोर पकड़ रही है, बहनों को ₹2100 की सहायता की भी मांग है, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, और सरकार के पास न तो इन सवालों का जवाब है और न ही समाधान।

    पटोले ने आरोप लगाया कि ऐसे हालात में जनता का ध्यान भटकाने के लिए ही यह हिंदी भाषा का विवाद खड़ा किया गया है, जिसमें राज ठाकरे और फडणवीस दोनों की मिलीभगत है। उनका यह भी कहना है कि इन दोनों नेताओं का छात्रों की शिक्षा या भाषा के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।

    उन्होंने सवाल उठाया कि जब कुछ दिन पहले सरकार ने कहा था कि पहली कक्षा से हिंदी को अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा, तो राज ठाकरे से मुलाकात के बाद अचानक यह विवादित आदेश कैसे जारी हो गया?

    पटोले ने आरोप लगाया कि मुंबई महानगरपालिका और राज्य की अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव जल्द होने वाले हैं और इन चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह मुद्दा जानबूझकर उठाया गया है ताकि मतों का ध्रुवीकरण हो और भाजपा तथा मनसे को राजनीतिक लाभ मिल सके।

    उन्होंने कहा कि मराठी भाषा और संस्कृति को बचाना आवश्यक है और छात्रों पर पहली कक्षा से हिंदी का बोझ नहीं डालना चाहिए, लेकिन इस शैक्षणिक विषय को राजनीतिक रंग देकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

    नाना पटोले ने इस विवाद को “मैं मारने का नाटक करता हूं, तू रोने का नाटक कर” जैसी साजिश बताया और कहा कि इसका मकसद सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाना है।

    1. 🔗 महाराष्ट्र सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग (GR/सरकारी आदेशों के लिए):
      https://www.maharashtra.gov.in
    2. 🔗 राज ठाकरे (मनसे) की आधिकारिक वेबसाइट:
      https://www.manase.org
    3. 🔗 देवेंद्र फडणवीस की प्रोफाइल / भाजपा महाराष्ट्र:
      https://www.bjpmaharashtra.org
    4. 🔗 कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र (नाना पटोले की प्रेस रिलीज़ के लिए):
      https://www.inc.in/en/maharashtra
    5. 🔗 BMC चुनावों से जुड़ी जानकारी (चुनाव आयोग):
      https://ceo.maharashtra.gov.in
    6. 🔗 शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार (भाषा और पाठ्यक्रम संबंधित नीतियां):
      https://www.education.gov.in

    GR वाले संदर्भ में महाराष्ट्र सरकार की लिंक

    राज ठाकरे/फडणवीस के उल्लेख पर उनकी पार्टी साइट

    कांग्रेस नेता के बयान पर कांग्रेस की ऑफिशियल साइट

    BMC चुनाव/मतों के ध्रुवीकरण संदर्भ में चुनाव आयो

  • सांसद बाल्या मामा की अपील: बिजली ग्राहकों से अतिरिक्त सुरक्षा जमा राशि न देने का आग्रह, टोरेंट पावर पर फिर उठे सवाल

    सांसद ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी करते हुए बिजली ग्राहकों से इस राशि का भुगतान न करने की अपील की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई विभाग या टोरेंट अधिकारी जबरन यह राशि वसूलने का प्रयास करता है, तो ग्राहक सीधे उनसे या उनके कार्यालय से संपर्क करें।

    🗣️ “टोरेंट हटाओ” आंदोलन अब भी जारी है: बाल्या मामा

    सांसद ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि “टोरेंट हटाओ” उनके लोकसभा चुनाव का एक आंदोलनकारी वादा था और वह आज भी उस लड़ाई को नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा कि टोरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं पर जबरन अतिरिक्त भार डालना अस्वीकार्य है।

    🏢 कंपनी का पक्ष: नियामक के नियमों के तहत है मांग

    इस विषय पर जब टोरेंट पावर कंपनी से संपर्क किया गया, तो कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी चेतन बदयानी ने बताया कि यह राशि महाराष्ट्र राज्य विद्युत नियामक आयोग (MERC) के आपूर्ति संहिता नियम 2021 और बिजली अधिनियम 2003 की धारा 47 के अंतर्गत ली जा रही है।

    उन्होंने कहा कि सुरक्षा जमा राशि का निर्धारण पिछले 12 महीनों के औसत बिजली बिल के आधार पर किया जाता है, और यह राशि हर साल पुनः गणना की जाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह राशि महावितरण (MSEDCL) के पास जमा होती है और इस पर ग्राहकों को भारतीय रिज़र्व बैंक की बैंक दर के अनुसार ब्याज भी दिया जाता है।

    ⚖️ ग्राहकों में असमंजस और विरोध

    https://www.merc.gov.in, https://www.indiacode.nic.in

    भिवंडीसमाचार, बाल्यामामा, टोरेंटपावर, सुरक्षाजमाराशि, बिजलीविवाद, उपभोक्ता_अधिकार

  • रघु वामसी ग्रुप ने पेरिस एयर शो में पेश की भारत की रक्षा तकनीक, ‘एस्ट्रा 100’ और माइक्रो टर्बोजेट इंजन का अनावरण

    मुंबई | राष्ट्रीय स्वाभिमान

    भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करते हुए, हैदराबाद स्थित रघु वामसी एरोस्पेस ग्रुप ने 55वें पेरिस एयर शो में दो उन्नत तकनीकों का अनावरण किया। इनमें प्रमुख हैं:

    • 40 केजीएफ माइक्रो टर्बोजेट इंजन
    • कमिकाज़े यूएवी ‘एस्ट्रा 100’

    इन दोनों प्रणालियों को पूरी तरह भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है, जो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों को मजबूती देते हैं। माइक्रो टर्बोजेट इंजन का परीक्षण DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) की निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

    ‘एस्ट्रा 100‘ एक उन्नत स्वदेशी कमिकाज़े यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle) है, जिसकी रेंज 200 किलोमीटर और उड़ान गति 450 किमी/घंटा है। यह यूएवी आधुनिक युद्ध प्रणाली के लिए डिज़ाइन किया गया है और विशेष रूप से सर्जिकल स्ट्राइक, उच्च जोखिम वाले मिशन और लक्ष्यभेदी अभियानों में उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

    रघु वामसी ग्रुप ने हाल ही में अमेरिका की डब्ल्यूएमटी प्रेसीज़न एलएलसी और यूके की पीएमसी ग्रुप का अधिग्रहण किया है। यह अधिग्रहण कंपनी को सिर्फ एयरोस्पेस ही नहीं, बल्कि तेल और गैस क्षेत्र में भी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाएगा।

    इसके अतिरिक्त, कंपनी हैदराबाद में 2.5 लाख वर्गफीट में फैली एक नई अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी तैयार कर रही है। इसका उद्देश्य न केवल भारत की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाना है, बल्कि भारत को ग्लोबल डिफेंस सप्लाई चेन में एक विश्वसनीय और रणनीतिक साझेदार के रूप में स्थापित करना भी है।

    इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि भारत अब सिर्फ रक्षा उपकरणों का आयातक नहीं, बल्कि एक दृढ़ और नवोन्मेषी रक्षा उत्पादक राष्ट्र के रूप में भी उभर रहा है।

    https://www.drdo.gov.in – DRDO की आधिकारिक साइट

    https://www.paris-air-show.com – पेरिस एयर शो की वेबसाइट

    “DRDO द्वारा विकसित अन्य स्वदेशी तकनीकों की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें”

  • पंढरपुर यात्रा हेतु वसई से भेजी गई दवाइयों की खेप; विश्व हिंदू परिषद व श्रीराम मित्र मंडल का सेवाभावी उपक्रम

    पंढरपुर/वसई:
    महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पंढरपुर में आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर आयोजित होने वाली वारकरी संप्रदाय की ऐतिहासिक दिंडी यात्रा में लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा के दौरान वारकरी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु विश्व हिंदू परिषद, वसई और जय श्रीराम मित्र मंडल ने एक सेवाभावी पहल करते हुए इस वर्ष भी दवाइयों की एक विशेष खेप पंढरपुर भेजी है।

    यह खेप पंढरपुर में लगाए जाने वाले नि:शुल्क मेडिकल शिविर के माध्यम से लाखों वारकरी श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहयोग करेगी। यह सेवा डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. कृष्णा गुप्ता, डॉ. विद्या सावंत (विजयालक्ष्मी हॉस्पिटल) और फार्मा काइंड के अभिराम कामत के सहयोग से संपन्न हुई।

    इस पुनीत कार्य का नेतृत्व वसई जिला मंत्री देवेंद्र जेना ने किया, जबकि संचालन में श्रीराम मित्र मंडल के अध्यक्ष हितेश दुबे के साथ हरिकेश तिवारी, प्रदीप मिश्रा, आशुतोष तिवारी, राजेश तिवारी, हेमंत पांडेय, रोहित पांडेय, विनीत तिवारी, दीपक दुबे, संदीप सिंह ‘सिंपल’, धीरेश उपाध्याय और शिवम् मिश्रा ‘प्रधान’ का योगदान रहा।

    विश्व हिंदू परिषद हर वर्ष की तरह इस बार भी मेडिकल शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेहत की सेवा में लगा रहेगा। वसई से भेजी गई दवाइयां इस शिविर को और अधिक सक्षम बनाएंगी।

  • सूदखोरों ने ली फूलगेन सिंह (किन्नर) की जान, योगी सरकार के बुलडोजर का डर खत्म, वाराणसी में शुरु हुई किसानों की हत्या, पुलिस बनी मूकदर्शक

    विधायक और प्रधान पति की शह पर बेखौफ माफिया का आतंक
    📍 चोलापुर में प्रशासन की नाकामी, परंशु सिंह की न्याय की पुकार

    राष्ट्रीय स्वाभिमान

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सूदखोर माफिया बेलगाम हो चुके हैं। ताजा मामला वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहियां गांव का है, जहां 23 मई 2025 को गांव निवासी फूलगेन सिंह ने सूदखोरों से परेशान होकर फांसी लगा ली। परिवार का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, क्योंकि आरोपी माफियाओं को सत्ताधारी नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।

    ❗ क्या है पूरा मामला?
    🔸 सूदखोरों का जाल:
    फूलगेन सिंह ने संजीव कुमार सिंह और रिंकू सिंह उर्फ अजीत सिंह से 1 लाख रुपये कर्ज लिया था। ब्याज के नाम पर रकम 3.5 लाख रुपये पहुंच गई। परिवार अब तक 7.5 लाख रुपये लौटा चुका था, फिर भी प्रताड़ना जारी रही।

    🔸 जमीन पर कब्जा:
    1 फरवरी 2022 को दोनों आरोपियों ने फूलगेन और उनकी पत्नी को पिंडरा तहसील ले जाकर उनकी पैतृक जमीन (आराजी संख्या 2050) का रजिस्टर्ड सट्टा जबरन अपने नाम कराया और 3 लाख रुपये का चेक लिखवा लिया।

    🔸 गाली-गलौज और धमकी:
    लगातार बेदखली की धमकी दी गई। सुसाइड नोट में फूलगेन सिंह ने इन उत्पीड़नों का उल्लेख कर दोषियों के नाम लिखे हैं।

    🔸 पुलिस की निष्क्रियता:
    24 मई को मृतक के बेटे परंशु सिंह ने चोलापुर थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज ने FIR दर्ज नहीं की। उल्टे उन्हें ही समझौते के लिए दबाव डाला गया।

    ❓ योगी सरकार पर सवाल
    🔹 “जीरो टॉलरेंस” का दावा खोखला?:
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफियाओं पर सख्ती के दावे करते हैं, लेकिन चोलापुर में पुलिस सूदखोरों और नेताओं के दबाव में मूकदर्शक बनी है।

    🔹 राजनीतिक संरक्षण का आरोप:
    परिवार का आरोप है कि चोलापुर के भाजपा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और ग्राम प्रधान पति संदीप सिंह के संरक्षण में सूदखोर कानून से ऊपर हैं।

    🔹 परंशु सिंह का दर्द:

    “मेरे पिता को सूदखोरों ने मारा, जमीन हड़प ली, और अब पुलिस हमें ही परेशान कर रही है। योगी जी, क्या यही है आपके ‘रामराज्य’ का सच?”

    ⚖️ कानूनी विशेषज्ञों की राय
    🔸 BNS धारा 306: आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला।
    🔸 BNS धारा 384, 420, 506, 441: उगाही, धोखाधड़ी, धमकी और कब्जा।
    🔸 CrPC धारा 154: FIR दर्ज न करना कानून का उल्लंघन।

    इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता बताते हैं:

    “यह आपराधिक मामला है। FIR दर्ज न होना सीधा न्याय का हनन है। पीड़ित परिवार हाईकोर्ट या NHRC में याचिका दाखिल कर सकता है।”

    😡 जनता में आक्रोश, सोशल मीडिया पर उबाल
    🔸 #JusticeForPhoolgenSingh ट्रेंड कर रहा है।
    🔸 गांव में प्रदर्शन की चेतावनी, स्थानीय लोग लामबंद।
    🔸 PM मोदी और CM योगी से न्याय की अपील।
    🔸 मानवाधिकार उल्लंघन: NHRC से हस्तक्षेप की मांग।

    📢 परंशु सिंह की अपील
    “हमने सबकुछ खो दिया — पिता, जमीन और अब भरोसा भी। अगर हमें न्याय नहीं मिला, तो हम कोर्ट और सड़क दोनों पर लड़ाई लड़ेंगे।”

    परिवार ने अब NHRC, मुख्यमंत्री पोर्टल, और हाईकोर्ट में जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

    🧾 जनता की चार मांगें
    FIR दर्ज कर संजीव कुमार सिंह और रिंकू सिंह की गिरफ्तारी हो।

    विधायक और ग्राम प्रधान पति पर लगे दबाव के आरोपों की CBI जांच हो।

    चोलापुर पुलिस पर लापरवाही की जांच और निलंबन।

    जिले में सूदखोरों के खिलाफ विशेष अभियान।

    🧭 मुख्यमंत्री योगी से सवाल
    क्या सूदखोर माफियाओं पर कोई कार्यवाही होगी?

    क्या प्रभावशाली नेताओं पर जांच होगी?

    क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा या यह केस भी दफन हो जाएगा?

    क्या वाराणसी में कानून व्यवस्था नेताओं की मर्जी से चलेगी?

  • NACIN वडोदरा: एनडीपीएस एक्ट और कस्टम्स कानून पर IRS अधिकारी समीर वानखेड़े का प्रेरक व्याख्यान

    नव-नियुक्त अधिकारियों को सिखाया आधुनिक तस्करी से निपटने का हुनर

    एनडीपीएस एक्ट और कस्टम्स कानून पर IRS अधिकारी समीर वानखेड़े का प्रेरक व्याख्यान

    नव-नियुक्त अधिकारियों को सिखाया आधुनिक तस्करी से निपटने का हुनर

    रिपोर्ट: शिवदिनेश शर्मा | मुंबई

    वडोदरा (गुजरात): देश के चर्चित IRS अधिकारी और नशे के विरुद्ध निर्णायक जंग के प्रतीक समीर वानखेड़े ने हाल ही में वडोदरा स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम्स, इंडायरेक्ट टैक्सेज एंड नारकोटिक्स (NACIN) में नव-नियुक्त अधिकारियों को एक विशेष व्याख्यान दिया। विषय था – NDPS एक्ट, 1985 और कस्टम्स एक्ट, 1962 के अंतर्गत तस्करी और करचोरी के बदलते स्वरूप।

    इस विशेष सत्र में वानखेड़े ने ड्रग तस्करी के आधुनिक तरीकों, जैसे – सोशल मीडिया, क्रिप्टोकरेंसी, डार्क वेब और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क्स के उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों को जमीनी हकीकतों, केस स्टडीज और अपने अनुभवों के माध्यम से सिखाया कि किस प्रकार आज की तकनीक-संपन्न दुनिया में अपराधी सिस्टम को चकमा देने की कोशिश करते हैं।


    “ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई समाज और भविष्य की रक्षा का कर्तव्य है” – समीर वानखेड़े

    अपने भावपूर्ण संबोधन में वानखेड़े ने कहा –

    “ड्रग्स के खिलाफ हमारी लड़ाई केवल कानून लागू करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज, हमारे युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा का कर्तव्य भी है।”

    वानखेड़े, जिन्होंने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में अहम भूमिका निभाई है, सतर्कता, निष्ठा और नैतिक साहस के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने युवा अधिकारियों से कहा कि वे अपने कर्तव्य को सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा समझें।


    प्रेरणा का स्रोत बने समीर वानखेड़े

    NACIN के अधिकारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। एक अधिकारी ने कहा,

    “समीर सर की बातों ने हमें न केवल कानून की बारीकियों से रूबरू कराया, बल्कि यह भी सिखाया कि एक अधिकारी का नजरिया, संवेदनशीलता और साहस किस तरह एक बड़ा बदलाव ला सकता है।”


  • “Railway stations are being transformed into modern, inclusive, and cultural hubs: Jay Varma Sinha.” विकसित भारत की नींव बनेंगे अमृत स्टेशन; रेलवे स्टेशनों को बनाया जा रहा है आधुनिक, समावेशी और सांस्कृतिक केंद्र: जय वर्मा सिन्हा

    नई दिल्ली : विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में देश में बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व बदलाव हो रहे हैं। यह परिवर्तन अब केवल नीति और भाषणों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और स्मार्ट सिटी के रूप में ज़मीन पर साफ दिखाई दे रहा है। अब इस कड़ी में रेलवे भी तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है।
    भारतीय रेल की पूर्व अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जय वर्मा सिन्हा ने कहा कि जिस भारतीय रेलवे को पहले केवल एक यातायात माध्यम के रूप में देखा जाता था, अब वह आधुनिक भारत के परिवर्तन का प्रमुख स्तंभ बन चुका है। अमृत भारत स्टेशन परियोजना इसी व्यापक बदलाव का प्रतीक है।

    देशभर में 1,300 से अधिक स्टेशनों का कायाकल्प
    अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 1,300 से अधिक स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इनका उद्देश्य केवल संरचनात्मक सुधार नहीं है, बल्कि यात्रियों की सुविधा, स्थानीय संस्कृति का सम्मान और शहरों की पहचान को भी समाहित करना है। अब रेलवे स्टेशन सिर्फ ट्रेन पकड़ने की जगह नहीं रहेंगे, बल्कि ये सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र भी बनेंगे। यात्रियों को केवल सफर का अनुभव नहीं, बल्कि एक संपूर्ण सेवायुक्त वातावरण प्रदान किया जाएगा।

    स्थानीयता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण
    इस परियोजना के तहत प्रत्येक स्टेशन का मास्टर प्लान बनाया जा रहा है, जिसमें स्थानीय ज़रूरतें, सांस्कृतिक विशेषताएं और भविष्य की यात्री वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सुधार किए जा रहे हैं। डिज़ाइन में पारंपरिक वास्तुकला के साथ आधुनिक तकनीक और पर्यावरणीय सोच को जोड़ा जा रहा है।

    यात्री सुविधा सर्वोपरि
    यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, विशेष रैंप जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्वच्छता, रोशनी, प्रतीक्षा कक्ष, खानपान और डिजिटल सूचना जैसे पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    रेलवे की सोच में बड़ा बदलाव
    जय वर्मा सिन्हा के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन परियोजना न केवल रेलवे की भौतिक छवि को बदल रही है, बल्कि भारतीय रेलवे की सोच को भी एक समग्र और मानव-केंद्रित दृष्टिकोण की ओर ले जा रही है। अब स्टेशन केवल ट्रांसपोर्ट हब नहीं, बल्कि शहरों की पहचान और विकास का आधार बनते जा रहे हैं।

  • Dr. Parasnath Tiwari Honored with “Visionary Indian Award” for Social Service and Cultural Contributions: डॉ. पारसनाथ तिवारी को मिला “विज़नरी इंडियन अवार्ड”, समाज सेवा और सांस्कृतिक योगदान के लिए राष्ट्रीय मंच पर हुआ सम्मान

    नई दिल्ली (प्रतिनिधि): समाज, शिक्षा, धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. पारसनाथ तिवारी को राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस्टीजियस “विज़नरी इंडियन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के करकमलों से प्रदान किया गया, जिसने इस उपलब्धि को और भी विशेष बना दिया।
    इस भव्य समारोह का आयोजन गोल्डन स्पैरोज़ द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से विशिष्ट और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को उनके क्षेत्रों में योगदान के लिए नवाजा गया। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया पद्मश्री डॉ. बीके जैन, पॉजिटिव वार्ता के संस्थापक मलय पिट, और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने।
    डॉ. तिवारी इससे पहले भी “महाराष्ट्र रत्न” और दादासाहेब फालके सिने अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत हो चुके हैं, जो उनके बहुआयामी योगदान को दर्शाता है।
    इस समारोह में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. तिलक तन्वर की 15वीं पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ, जो समारोह की एक और उपलब्धि रही। लेखक व पत्रकार आरजे मल्होत्रा और डॉ. तन्वर के संयोजन से यह आयोजन एक प्रेरणास्रोत मंच के रूप में उभरा।
    डॉ. पारसनाथ तिवारी की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण की प्रतीक है, बल्कि युवा पीढ़ी को समाज सेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणा भी देती है।

  • डॉ. पारसनाथ तिवारी “दादा साहेब फालके सिने अवॉर्ड 2025” से भी हुए सम्मानित: Dr. Parasnath Tiwari,Head of the Hindi Cell of Nationalist Congress Party in Maharashtra, was honored with the “Dadasaheb Phalke Cine Award 2025.”

    पुणे: सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव व हिंदीभाषी प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रमुख डॉ. पारसनाथ तिवारी को “दादा साहेब फालके सिने अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुणे के पं. जवाहरलाल नेहरू ऑडिटोरियम में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु “श्री श्री 1008 अंतरराष्ट्रीय महामंडलेश्वर परमहंस कृष्णानंद कालिदास बाबाजी” के करकमलों से प्रदान किया गया। समारोह में भू माता ब्रिगेड की संस्थापिका तृप्ति देसाई, डॉ. अविनाश सकूंडे, गणेश वित्कर सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां उपस्थित थीं। अकादमी ने डॉ. तिवारी के राष्ट्रनिर्माण और समाज सेवा में समर्पण को प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय अलंकरण प्रदान किया, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।