Category: Thane

  • Bhiwandi: भिवंडी में 5 किलो गैस सिलेंडर की कमी, मजदूरों को रातभर लगानी पड़ रही लाइन

    Bhiwandi: भिवंडी में 5 किलो गैस सिलेंडर की कमी, मजदूरों को रातभर लगानी पड़ रही लाइन

    भिवंडी: भिवंडी(Bhiwandi) शहर में 5 किलो के गैस सिलेंडरों की भारी कमी के कारण प्रवासी मजदूरों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्धों के असर से गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर कामगारों के शहर भिवंडी पर देखने को मिल रहा है।भिवंडी में बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग 5 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर पर निर्भर है, लेकिन मौजूदा समय में गैस एजेंसियों पर सीमित स्टॉक के कारण स्थिति चिंताजनक बन गई है। रोजाना केवल 40 से 50 सिलेंडर उपलब्ध होने से “पहले आओ, पहले पाओ” जैसी स्थिति बन गई है।

    सिलेंडर पाने के लिए मजदूर आधी रात से ही कतार में लगना शुरू कर देते हैं। कई लोग नंबर लगाकर सड़क किनारे या एजेंसी के बाहर ही सो जाते हैं, ताकि सुबह उन्हें सिलेंडर मिल सके। बावजूद इसके, सीमित आपूर्ति के कारण 400 से 500 लोगों में से कई को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।पिछले तीन-चार दिनों से लगातार लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलेंडर न मिलने से मजदूरों में नाराजगी बढ़ रही है। गैस की कमी के चलते खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है, और होटल का खाना या वैकल्पिक व्यवस्था उनके लिए महंगी साबित हो रही है।

    इस संबंध में सिद्धिविनायक गैस एजेंसी के संचालक सागर कामुर्ती ने बताया कि फिलहाल सीमित स्टॉक के कारण आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ आवेदन लेकर ही सिलेंडर दिया जा रहा है, ताकि इसका उपयोग केवल घरेलू जरूरतों के लिए हो। उन्होंने बताया कि हाल ही में केवल 120 सिलेंडर का स्टॉक आया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को समझाकर वापस भेजना पड़ा।मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि 5 किलो गैस सिलेंडरों की आपूर्ति तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में राहत मिल सके।

    Q

  • बिल्डर गुरुनाथ चिचकर की कथित आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज, NCB अधिकारी का नाम भी शामिल

    बिल्डर गुरुनाथ चिचकर की कथित आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज, NCB अधिकारी का नाम भी शामिल

    नवी मुंबई (संवाददाता): नवी मुंबई के एनआरआई सागरी पुलिस स्टेशन में 27 मार्च 2026 को बिल्डर गुरुनाथ चिचकर की कथित आत्महत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत दर्ज की गई है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील बन गया है।
    एफआईआर में कई आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिनमें , जो (NCB) की मुंबई जोनल यूनिट के जोनल डायरेक्टर हैं, का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है। शिकायत में उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।
    मामले में (BNS) की विभिन्न धाराओं—108, 308(3), 351(2), 352 और 3(5)—के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। ये धाराएं उकसावे, आपराधिक धमकी, बल प्रयोग और साझा मंशा से जुड़े अपराधों से संबंधित हैं।
    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कथित घटनाएं 2 फरवरी 2025 से 25 अप्रैल 2025 के बीच की बताई गई हैं, जबकि शिकायत 27 मार्च 2026 को प्राप्त हुई और उसी दिन शाम करीब 7:49 बजे जनरल डायरी में दर्ज की गई। शिकायत दर्ज करने में हुई देरी का उल्लेख किया गया है, हालांकि इसके कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
    प्रशासन के मुताबिक, मामले की जांच फिलहाल प्रारंभिक चरण में है। साक्ष्य जुटाने, गवाहों के बयान दर्ज करने और आरोपों की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। आगे की कार्रवाई, जिसमें संभावित गिरफ्तारियां भी शामिल हो सकती हैं, जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।


    अब तक इस मामले में किसी प्रकार के वित्तीय नुकसान या संपत्ति क्षति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। केंद्रीय एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी का नाम सामने आने और नए आपराधिक कानूनों के तहत मामला दर्ज होने के कारण इस प्रकरण को अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील माना जा रहा है।

  • मुंब्रा में छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, वीडियो वायरल; एक युवक घायल

    मुंब्रा में छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, वीडियो वायरल; एक युवक घायल

    ठाणे (संवाददाता): ठाणे के मुंब्रा इलाके में शनिवार को खडी मशीन रोड स्थित एक कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

    जानकारी के अनुसार, किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। वायरल वीडियो में एक युवक को अन्य छात्रों द्वारा बेल्ट और लात-घूंसों से पीटते हुए देखा गया है। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक स्थानीय युवक को चाकू लगने से हाथ में चोट आई, जिसे इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक केस दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।स्थानीय नागरिकों ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है और कॉलेज परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  • Lockdown:मुंब्रा में फर्जी लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

    Lockdown:मुंब्रा में फर्जी लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

    ठाणे (संवाददाता): सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी फैलाकर लोगों में डर और भ्रम पैदा करने के मामले में मुंब्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा “रात 12 बजे से सख्त लॉकडाउन लागू होने” का दावा करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
    जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के लॉकडाउन लागू होने की बात कही। वीडियो तेजी से वायरल होते ही लोगों में भय फैल गया और कई लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकल पड़े, जिससे अनावश्यक भीड़ और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से वीडियो की सत्यता की जांच कर तकनीकी आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने केवल मजाक और ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाया था।
    वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, मुंब्रा पुलिस स्टेशन ने आरोपी से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाते हुए उसे भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। साथ ही, फर्जी संदेशों को आगे बढ़ाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

  • Thane News:ठाणे के वृंदावन सोसाइटी में पेड़ गिरा, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कोई हताहत नहीं

    Thane News:ठाणे के वृंदावन सोसाइटी में पेड़ गिरा, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कोई हताहत नहीं

    ठाणे (Thane News): ठाणे के वृंदावन सोसाइटी इलाके में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब साई तुलसी सोसाइटी परिसर में करीब 6:30 बजे एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ, हालांकि तीन कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

    ठाणे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को शाम 6:26 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव टीम तथा दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाया और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया।इस हादसे में एक वैगनआर कार के पीछे और दाहिने हिस्से को नुकसान पहुंचा, जबकि महिंद्रा XUV 500 की आगे की छत और पीछे का हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा एक एर्टिगा कार की छत को भी नुकसान पहुंचा है।

    समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया और किसी के हताहत न होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

  • Digital Thane: ठाणे जिले में डिजिटल प्रशासन की नई पहचान, डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल की पहल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    Digital Thane: ठाणे जिले में डिजिटल प्रशासन की नई पहचान, डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल की पहल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    ठाणे (संवाददाता): महाराष्ट्र के तेजी से विकसित हो रहे ठाणे जिले में डिजिटल प्रशासन (Digital Thane) का एक नया मॉडल सामने आया है। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के नेतृत्व में ‘ई-गवर्नेंस इम्प्रूवमेंट मिशन’ के तहत शुरू की गई पहलों ने प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और आम नागरिकों के लिए सुलभ बना दिया है।
    ‘सेवा संवाद’ और ‘डिजी संवाद’ जैसी पहलों के जरिए प्रशासन ने नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत दी है। 15 अगस्त 2025 से शुरू ‘सेवा संवाद’ के तहत जिले के 873 ‘आपले सरकार’ सेवा केंद्रों पर QR कोड आधारित फीडबैक सिस्टम लागू किया गया है, जिससे नागरिक सीधे सेवाओं की गुणवत्ता, शुल्क और व्यवहार पर अपनी राय दर्ज कर सकते हैं। वहीं, WhatsApp आधारित ‘डिजी संवाद’ (9930001185) प्लेटफॉर्म ने 24×7 शिकायत दर्ज करने और उसे ट्रैक करने की सुविधा देकर प्रशासन को और अधिक रिस्पॉन्सिव बनाया है।


    इतिहास और भूमि प्रबंधन के क्षेत्र में भी ठाणे प्रशासन ने उल्लेखनीय कार्य किया है। ‘ई-संजीवन’ सिस्टम के माध्यम से 1890 से अब तक के जन्म और मृत्यु रिकॉर्ड को AI और ब्लॉकचेन तकनीक से सुरक्षित किया गया है। साथ ही ‘राजभूमि’ पोर्टल के जरिए सरकारी जमीनों का जियो-रेफरेंसिंग आधारित डिजिटल मैनेजमेंट शुरू कर अवैध कब्जों और लैंड माफिया पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
    स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे की सेवाओं को भी डिजिटल मैपिंग के जरिए आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाया गया है। जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सरकारी स्कूल और सड़क नेटवर्क जैसी सुविधाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर उपलब्ध है, जिससे आपदा प्रबंधन और भविष्य की योजना अधिक वैज्ञानिक तरीके से संभव हो पाई है।

    इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘150 Days of e-Governance Improvement’ कार्यक्रम के अंतर्गत ठाणे जिला प्रशासन के अधिकारियों को मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर Ranjit Yadav, Ashutosh Dumbre, Manisha Awhale, Dr. D. Swami और Sunil Pawar को भी सम्मानित किया गया।
    ठाणे जिले में लागू यह ई-गवर्नेंस मॉडल न केवल तकनीकी बदलाव का उदाहरण है, बल्कि प्रशासनिक कार्यशैली में एक व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बनकर उभरा है, जिससे आम नागरिकों का समय, पैसा और श्रम तीनों की बचत हो रही है।

  • दिवा शहर में गैस सिलेंडर वितरण में कथित घोटाला, MNS ने कलेक्टर को सौंपा पत्र

    दिवा शहर में गैस सिलेंडर वितरण में कथित घोटाला, MNS ने कलेक्टर को सौंपा पत्र

    ठाणे (संवाददाता): ठाणे जिले के दिवा शहर में घरेलू गैस सिलेंडर वितरण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि उपभोक्ताओं द्वारा सिलेंडर बुक करने के बाद उन्हें कंपनी की ओर से “सिलेंडर डिलीवर हो गया है” का मैसेज भेज दिया जाता है, जबकि वास्तविक डिलीवरी 8 से 10 दिनों तक नहीं की जाती।इस दौरान संबंधित डिलीवरी कर्मियों या गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को दोबारा नया सिलेंडर बुक करने के लिए कहा जाता है, जिसे लोगों ने सीधा फ्रॉड करार दिया है। आशंका जताई जा रही है कि जिन सिलेंडरों की डिलीवरी नहीं हो रही, उन्हें ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा है।

    स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पहले से ही गैस की कमी की बात कही जा रही है, वहीं दिवा में कुछ एजेंसियां इस स्थिति का फायदा उठाकर उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रही हैं। कई परिवारों को 8 से 10 दिनों तक गैस सिलेंडर न मिलने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।इस संबंध में सबसे अधिक शिकायतें भारत गैस की कुछ एजेंसियों के खिलाफ सामने आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए Maharashtra Navnirman Sena (MNS) ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए जिला कलेक्टर को पत्र सौंपा है।

    दिवा शहर MNS के सचिव प्रशांत प्रभाकर गावड़े ने प्रशासन से मांग की है कि:

    • – गैस एजेंसियों की तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।
    • – दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं।
    • – गैस वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाकर समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।
    • MNS ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से ब्लैक मार्केटिंग में शामिल लोगों के लाइसेंस रद्द करने की भी मांग की गई है।

  • नवी मुंबई में 14 साल के छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षक पर संदेह !

    नवी मुंबई में 14 साल के छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षक पर संदेह !

    नवी मुंबई| एक चौंकाने वाली घटना हुई है जिसमें नवी मुंबई के घनसोली में रहने वाले एक 14 साल के लड़के ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रबाले पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। आत्महत्या करने वाले स्टूडेंट का नाम प्रीत रंकर है। वह अपने माता-पिता के साथ घनसोली गांव के रंकर अली में रहता था। शुक्रवार शाम को जब घर पर कोई नहीं था, तो उसने पर्दे की रॉड पर तौलिए से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस मामले मे शिक्षक पर संदेह जताया जा रहा है फिलहाल मामले की जांच शुरू है |

    जब माता-पिता बाहर से घर आए तो इस बात का पता चला। रबाले पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। यह जानकारी सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर बालकृष्ण पाटिल ने दी। पुलिस परिवार से कुछ नाराजगी, स्कूल में हुई कोई बात, दोस्तों से झगड़ा जैसे सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने शुरुआती शक जताया है कि यह पढ़ाई का तनाव हो सकता है।

    स्टूडेंट का आत्महत्या करना एक गंभीर समस्या है। नवी मुंबई में स्टूडेंट सुसाइड एक गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। वैसे तो इसके कई कारण हैं, लेकिन पढ़ाई का स्ट्रेस एक बड़ा कारण है। 2 जून, 2025 को सीवुड्स के एक स्टूडेंट ने स्कूल की पांचवीं मंज़िल से कूदकर सुसाइड कर लिया। सुबह 7 बजे स्कूल बंद होने से पहले, वह सबकी नज़रों से बचकर छत पर गया और वहां से सीधे कूद गया। इस घटना ने न सिर्फ नवी मुंबई को हिलाकर रख दिया, बल्कि स्कूल में स्टूडेंट सेफ्टी का मुद्दा भी उठा दिया।

    12 दिसंबर, 2023 को नवी मुंबई में एक ही दिन दो स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया। करावे गांव के एक तालाब में पंद्रह साल के लड़के ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट का नाम दर्शिक पाटिल है। दर्शिक क्लास 10 में पढ़ता था। वह रविवार आधी रात को चुपके से अपने घर से निकल गया। और करावे गांव के तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। दूसरी घटना में पता चला कि नेरुल सेक्टर 16 में रहने वाले क्लास 9 के स्टूडेंट पृथ्वी धवले ने अपने घर में चादर के सहारे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस समय उसके माता-पिता काम से बाहर गए हुए थे। जब घर पर कोई नहीं था, तो उसने अपनी जान दे दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुसाइड से पहले लिखे नोट में उसने पढ़ाई न कर पाने को वजह बताया था।

    पढ़ाई के स्ट्रेस में मां ने जान दे दी
    वैसे तो पढ़ाई के स्ट्रेस में स्टूडेंट्स के सुसाइड करने की कई घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन 30 अगस्त, 2021 को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब एक मां ने अपनी ही बेटी को इसलिए मार डाला क्योंकि वह उसे पढ़ाई के लिए मजबूर कर रही थी। शुरुआत में इस घटना को सुसाइड माना गया, लेकिन जांच में पता चला कि यह सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर था, और यह मर्डर उसकी अपनी नाबालिग बेटी ने ही किया था।

  • Jaunpur:जौनपुर के सरावां बडेरी निवासी विजय कांत मिश्रा (सच्चन) का मुंबई में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    Jaunpur:जौनपुर के सरावां बडेरी निवासी विजय कांत मिश्रा (सच्चन) का मुंबई में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    कल्याण। जौनपुर (Jaunpur) जनपद के सरावां बडेरी निवासी एवं वर्तमान में मुंबई में निवास कर रहे विजय कांत मिश्रा (सच्चन) का 13 फरवरी को उनके मुंबई स्थित निवास पर अल्प बीमारी के चलते निधन हो गया।

    उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों और समाज में गहरा शोक व्याप्त हो गया।बताया जाता है कि विजय कांत मिश्रा अपने सरल, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कारण समाज में विशेष पहचान रखते थे। वे बच्चों के साथ बच्चों की तरह घुल-मिल जाते थे और अपने हमउम्र लोगों के साथ भी बेहद आत्मीयता से व्यवहार करते थे। उनके इसी स्नेहपूर्ण स्वभाव के कारण वे सभी के प्रिय थे।

    परिवारिक सूत्रों के अनुसार उनके परिवार में चार बेटियाँ, एक पुत्र तथा पोती-पोते हैं। उनके निधन से पूरे परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है।दिवंगत विजय कांत मिश्रा का अंतिम संस्कार मुंबई के विट्ठलवाड़ी श्मशान घाट में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जहाँ उनके पुत्र अरुण मिश्रा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवारजन, रिश्तेदार और समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।शोक व्यक्त करने वालों में उनके भाई चंद्रकांत मिश्रा, विनोद मिश्रा, बबलू मिश्रा सहित समाज के अनेक लोगों ने गहरा दुःख प्रकट किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगे की सभी धार्मिक विधियाँ मुंबई के कल्याण स्थित निवास पर संपन्न की जाएंगी।

  • दिवा-मुंब्रा में दहशत फैलाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,48 चोरी कर फैला दी थी दहशत

    दिवा-मुंब्रा में दहशत फैलाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,48 चोरी कर फैला दी थी दहशत

    ठाणे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंद घरों को निशाना बनाकर लगातार चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 करोड़ 39 लाख रुपये कीमत के लगभग 1.03 किलो सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, पिछले दो वर्षों से मुंब्रा और दिवा पूर्व इलाके में बंद घरों में खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर या दरवाजों के कुंडे तोड़कर चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इस मामले में Mumbra Police Station में 48 घरफोड़ियों की शिकायतें दर्ज की गई थीं। गिरफ्तार आरोपी का नाम शिवाजी सांतें (31) है, जो Titwala का रहने वाला है। वह बंद घरों की पहचान कर बेहद सुनियोजित तरीके से चोरी करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए अलग-अलग परिवहन साधनों का इस्तेमाल करता था और कई बार उल्टी दिशा में चलकर अपना सुराग छिपाता था। इस मामले की जांच Ashutosh Dumbre के निर्देश पर चल रही थी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़ के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पता लगाते हुए 2 मार्च को टिटवाला से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मुंब्रा इलाके में 48 चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। मामले की आगे की जांच जारी है, ऐसी जानकारी पुलिस उपायुक्त Amar Singh Jadhav ने दी।