Category: Business

The real test is not whether you avoid this failure, because you won’t. It’s whether you let it harden or shame you into inaction, or whether you learn from it; whether you choose to persevere.

  • Government-Owned PEC Ltd Allegedly Duped of ₹631 Crore by  Soumit Ranjan Jena and His Wife: सरकारी कंपनी पीईसी लिमिटेड को मोहन भागवत के फंटर सौमित रंजन जेना और उसकी पत्नी प्रीति ने लगाई 631 करोड़ की चपत

    Government-Owned PEC Ltd Allegedly Duped of ₹631 Crore by Soumit Ranjan Jena and His Wife: सरकारी कंपनी पीईसी लिमिटेड को मोहन भागवत के फंटर सौमित रंजन जेना और उसकी पत्नी प्रीति ने लगाई 631 करोड़ की चपत

    PEC Limited कंपनी से सौमित ने चीन को लौह अयस्क की सप्लाई के लिए थे 348 करोड़, व्याज सहित हो गए 613 करोड़

    मुंबई। सरकारी कंपनी पीईसी लिमिटेड से जुड़े 613 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय घोटाले को लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट विजय डागर ने जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए संबंधित एजेंसियों से मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच की मांग की है। डागर का दावा है कि उन्होंने इस मामले में उपलब्ध दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन का अध्ययन कर कई महत्वपूर्ण बिंदु जांच एजेंसियों के समक्ष रखे हैं।
    डागर के अनुसार, वर्ष 2011-12 में पिसीज एक्सिम के मुंबई यूनिट के प्रोपराइटर सौमित जेना ने पीईसी लिमिटेड से चीन को लौह अयस्क निर्यात के लिए करीब 613 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। उनका आरोप है कि बाद में कंपनी की संरचना में बदलाव कर कुछ कर्मचारियों को पिसीज एक्सिम (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक बनाया गया और जेना तथा उनकी पत्नी ने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। डागर का दावा है कि इस प्रक्रिया के जरिए ऋण की जिम्मेदारी नए निदेशकों वाली कंपनी पर डाल दी गई।
    डागर स्वयं पिसीज एक्सिम (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के वित्त वर्ष 2011-12 के वैधानिक ऑडिटर थे। उनके खिलाफ गोवा में SPCC/10/2019 मामला दर्ज होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन पर सरस्वत को-ऑपरेटिव बैंक से लिए गए करीब 3 करोड़ रुपये के सुरक्षित ऋण को कंपनी की पुस्तकों में नहीं दिखाने का आरोप लगाया गया। डागर का कहना है कि उक्त ऋण वास्तव में पिसीज एक्सिम के प्रोपराइटर सौमित जेना की प्रोपराइटरी इकाई से संबंधित था और ऋण की राशि उसी खाते में दर्ज एवं बाद में चुकाई गई थी।
    डागर का कहना है कि इस तथ्य को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने सरस्वत बैंक से संबंधित बैंक स्टेटमेंट हासिल करने का प्रयास किया, लेकिन बैंक ने उन्हें तीसरा पक्ष बताते हुए स्टेटमेंट उपलब्ध नहीं कराया। उनका आरोप है कि बैंक खाते और उसमें हुए लेन-देन की विस्तृत जांच होने पर 613 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय लेन-देन और धन के हस्तांतरण की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकती है।


    उन्होंने SPCC/11/2019 और SPCC/12/2019 का भी उल्लेख करते हुए दावा किया कि पिसीज एक्सिम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बाद में बनाए गए कुछ निदेशकों को भी मामले में आरोपी बनाया गया, जबकि उनकी भूमिका और नियुक्ति की परिस्थितियों की स्वतंत्र जांच आवश्यक है। डागर ने एक पूर्व कानूनी प्रबंधक की मौत का भी उल्लेख किया है और इस संबंध में जांच की मांग की है।
    डागर ने आरोप लगाया कि कथित घोटाले में निर्यात से प्राप्त धन के स्थानांतरण, नकद निकासी, कथित फर्जी कारोबार तथा दुबई स्थित खातों में धन भेजे जाने जैसे कई पहलुओं की जांच की जरूरत है। हालांकि, इन गंभीर आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित एजेंसियों अथवा न्यायालय के अंतिम निष्कर्ष का इंतजार है।


    उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले में आरोपी बताए जा रहे सौमित जेना वर्ष 2018 में भारत से बाहर चला गया, उसकी इतनी पहुंच थी कि उसने अपने रसूख से दो दिन के अंदर अपना और अपनी पत्नी का पासपोर्ट रिन्यू कराकर नेपाल के रास्ते प्राईवेट जेट से दुबई चला गया. सीबीआई दावा करती है कि दुबई की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। इस कांड में मोहन भागवत का हाथ है और उनकी सह पर सौमित रंजन जेना वर्ष 2018 में सरकारी कंपनी पीईसी लिमिटेड द्वारा दिए गए ऋण को गटकने में सफल हो सका।


    डागर ने भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) और नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) से भी इस मामले के लेखांकन पक्ष पर विशेषज्ञ राय देने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यदि 3 करोड़ रुपये के बैंक ऋण की वास्तविक प्रकृति और उधारकर्ता की स्थिति स्पष्ट हो जाती है तो उनके खिलाफ चल रही कार्यवाही के महत्वपूर्ण पहलुओं का समाधान हो सकता है।
    उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, कानून एवं न्याय मंत्रालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग, सीबीआई और अन्य संस्थानों को शिकायतें भेजे जाने का भी दावा किया है। डागर का आरोप है कि वर्ष 2022 में उनसे मामला समाप्त कराने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। इस आरोप की भी स्वतंत्र जांच आवश्यक है।
    डागर का कहना है कि पिछले कई वर्षों से वह इस मामले में न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें दो बार जान से मारने की धमकी भी मिली है। उनका कहना है कि इतने बड़े सरकारी वित्तीय मामले में केवल आरोपियों की पहचान करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बैंकिंग लेन-देन, निर्यात प्राप्तियों और धन के अंतिम उपयोग का फॉरेंसिक ऑडिट कर वास्तविक लाभार्थियों और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए।
    उन्होंने केंद्र सरकार, सीबीआई, संबंधित न्यायिक संस्थाओं और वित्तीय नियामक एजेंसियों से पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने के लिए शिकायत की गई है तथा यदि सरकारी धन की हेराफेरी प्रमाणित होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

    पीईसी लिमिटेड 613 करोड़ रुपये का वित्तीय घोटाला

    • घोटाले का स्वरूप: वर्ष 2011-12 में ‘पिसीज एक्सिम’ के मुंबई यूनिट के प्रोपराइटर सौमित जेना द्वारा सरकारी कंपनी पीईसी लिमिटेड से चीन को लौह अयस्क निर्यात के नाम पर लगभग 613 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था।
    • कंपनी संरचना में बदलाव का आरोप: आरोप है कि बाद में कंपनी की संरचना बदलकर कुछ अन्य कर्मचारियों को ‘पिसीज एक्सिम (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड’ का निदेशक बना दिया गया, जबकि जेना और उनकी पत्नी ने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। इस प्रक्रिया के जरिए ऋण की देयता नई कंपनी पर डाले जाने का दावा किया गया है।
    • फॉरेंसिक ऑडिट और निष्पक्ष जांच की मांग: मामले के वित्तीय लेन-देन, निर्यात प्राप्तियों, धन के अंतिम उपयोग, दुबई स्थित खातों में धन ट्रांसफर और नकद निकासी की गहराई से फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की गई है।

    चार्टर्ड अकाउंटेंट विजय डागर के दावे और पक्ष

    • वैधानिक ऑडिटर की भूमिका: विजय डागर वर्ष 2011-12 के दौरान पिसीज एक्सिम (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के वैधानिक ऑडिटर थे।
    • गोवा मामला (SPCC/10/2019): डागर पर सरस्वत को-ऑपरेटिव बैंक से लिए गए लगभग 3 करोड़ रुपये के सुरक्षित ऋण को कंपनी की पुस्तकों में नहीं दिखाने का आरोप है। डागर का स्पष्ट कहना है कि यह ऋण सौमित जेना की प्रोपराइटरी इकाई से संबंधित था और उसी खाते में दर्ज एवं चुकाया गया था।
    • अन्य मामले: डागर ने SPCC/11/2019 और SPCC/12/2019 का हवाला देते हुए बाद के निदेशकों की भूमिका और नियुक्ति की परिस्थितियों की स्वतंत्र जांच की मांग की है। साथ ही, उन्होंने एक पूर्व कानूनी प्रबंधक की संदिग्ध मौत की जांच की भी मांग उठाई है।
    • संस्थानों से अपील: डागर ने भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) और नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) से इस मामले के लेखांकन पक्ष पर विशेषज्ञ राय देने का आग्रह किया है।
    • सुरक्षा और धमकियां: डागर का दावा है कि वह लंबे समय से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं और इस दौरान उन्हें दो बार जान से मारने की धमकियां भी मिली हैं। साथ ही उन्होंने वर्ष 2022 में मामला समाप्त करने के एवज में रिश्वत मांगे जाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

    एजेंसियों और सरकार से मांग

    • प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, कानून एवं न्याय मंत्रालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग और सीबीआई जैसी प्रमुख संस्थाओं को शिकायतें भेजी गई हैं।
  • Boat Kids Tech Launch: boAt ने बच्चों के लिए किड सीरीज़ लॉन्च की, सेलर नैव स्मार्टवॉच और सेलर प्ले हेडफ़ोन पेश

    Boat Kids Tech Launch: boAt ने बच्चों के लिए किड सीरीज़ लॉन्च की, सेलर नैव स्मार्टवॉच और सेलर प्ले हेडफ़ोन पेश

    मुंबई, 26 जुलाई। भारत के ऑडियो और वियरेबल्स ब्रांड boAt ने बच्चों के लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी सेगमेंट में कदम रखते हुए अपनी नई किड सीरीज़ लॉन्च की है।(Boat Kids Tech Launch) इस सीरीज़ में सेलर नैव स्मार्टवॉच और सेलर प्ले वायरलेस हेडफ़ोन शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, सेलर नैव स्मार्टवॉच को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि माता-पिता रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, 4जी टू-वे वॉइस और वीडियो कॉलिंग, जियो-फेंसिंग, एसओएस और ऑडियो चैट जैसे फीचर्स के जरिए बच्चों से जुड़े रह सकें। स्मार्टवॉच की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है और यह फेयरी पिंक व स्काई ब्लू रंगों में उपलब्ध होगी।

    वहीं, सेलर प्ले वायरलेस हेडफ़ोन बच्चों के सुरक्षित और आरामदायक उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इनमें 85 डीबी की सुरक्षित वॉल्यूम सीमा, 40 एमएम ड्राइवर्स और 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है और यह बबलगम पिंक, शार्क ब्लू तथा कोरल ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। boAt के सीईओ गौरव नैय्यर ने कहा कि किड सीरीज़ का उद्देश्य बच्चों की बढ़ती स्वतंत्रता और माता-पिता की सुरक्षा संबंधी जरूरतों के बीच संतुलन स्थापित करना है। दोनों उत्पाद boAt की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।

  • नई गैलेक्सी Z सीरीज़ की भारत में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू

    नई गैलेक्सी Z सीरीज़ की भारत में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू

    मुंबई। सैमसंग ने भारत में अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज़ गैलेक्सी Z फोल्ड8, गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा और गैलेक्सी Z फ्लिप8 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। नई Z सीरीज़ सात पीढ़ियों के फोल्डेबल नवाचार पर आधारित है और इसमें गैलेक्सी AI तथा जेमिनी इंटेलिजेंस का समावेश किया गया है, जो उपयोगकर्ताओं को कम चरणों में अधिक स्मार्ट तरीके से कार्य करने में मदद करता है। साथ ही, डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और उपयोगकर्ता नियंत्रण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

    सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ जे.बी. पार्क ने कहा कि पिछले सात वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को मिली शानदार प्रतिक्रिया ने इस श्रेणी में सैमसंग की अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि आकर्षक डिज़ाइन, व्यक्तिगत AI अनुभव और अत्याधुनिक इंजीनियरिंग के साथ तैयार किए गए ये स्मार्टफोन भारत में निर्मित हैं तथा देश की आरएंडडी क्षमताओं का पूरा सहयोग इन्हें मिला है।

    नई सीरीज़ में गैलेक्सी Z फोल्ड8 को अब तक का सबसे हल्का और मजबूत फोल्डेबल स्मार्टफोन बताया गया है। इसका वजन 201 ग्राम है और इसमें 4800mAh बैटरी, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, फ्लेक्सी टाइटैनियम डिस्प्ले स्ट्रक्चर तथा डुअल 50MP कैमरा सिस्टम दिया गया है।

    वहीं, गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा केवल 4.1 मिमी मोटाई और 215 ग्राम वजन के साथ कंपनी का सबसे पतला फोल्डेबल फोन है। इसमें 8-इंच मुख्य डिस्प्ले, 200MP कैमरा, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं।

    गैलेक्सी Z फ्लिप8 मात्र 180 ग्राम वजन और 6.1 मिमी मोटाई के साथ पेश किया गया है। इसमें AI आधारित फ्लेक्सविंडो, जेमिनी इंटेलिजेंस और 50MP प्रोविजुअल इंजन कैमरा दिया गया है, जो बेहतर हैंड्स-फ्री फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान करता है।

    पूरी गैलेक्सी Z सीरीज़ में गैलेक्सी AI को पहले से अधिक व्यक्तिगत बनाया गया है। नाउ ब्रीफ, नाउ नज और 49 ऐप्स से एकीकृत जेमिनी इंटेलिजेंस उपयोगकर्ताओं के दैनिक कार्यों को अधिक सरल बनाते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें सैमसंग नॉक्स, नॉक्स वॉल्ट और वन यूआई 9 का नया AI असिस्टेंट एक्टिविटी डैशबोर्ड शामिल किया गया है, जो डेटा गोपनीयता और पारदर्शिता को और मजबूत बनाता है।

  • Force Motors Launches New Urbania Deluxe at ₹28.7 Lakh: फ़ोर्स मोटर्स ने लॉन्च की नई ‘अर्बानिया डीलक्स’, शुरुआती कीमत ₹28.7 लाख

    Force Motors Launches New Urbania Deluxe at ₹28.7 Lakh: फ़ोर्स मोटर्स ने लॉन्च की नई ‘अर्बानिया डीलक्स’, शुरुआती कीमत ₹28.7 लाख

    प्रीमियम शेयर्ड मोबिलिटी सेगमेंट के लिए नए फीचर्स, आधुनिक तकनीक और बेहतर सुरक्षा के साथ पेश की नई वैन

    Force Motors Launches New Urbania Deluxe

    मुंबई | भारत की अग्रणी वैन निर्माता फ़ोर्स मोटर्स लिमिटेड ने अपनी प्रीमियम शेयर्ड मोबिलिटी रेंज का विस्तार करते हुए नई ‘अर्बानिया डीलक्स’ लॉन्च की है। कंपनी के अनुसार यह मॉडल मौजूदा अर्बानिया की जगह लेगा और प्रीमियम शेयर्ड पैसेंजर मोबिलिटी सेगमेंट में कंपनी का नया फ्लैगशिप मॉडल होगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 28.7 लाख रुपये रखी गई है।

    कंपनी का कहना है कि नई अर्बानिया डीलक्स को यात्रियों के अधिक आराम, बेहतर प्रदर्शन और आधुनिक तकनीक को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसमें प्रीमियम इंटीरियर, उन्नत सुरक्षा सुविधाएं और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

    फ़ोर्स मोटर्स के प्रबंध निदेशक प्रसन फिरोदिया ने कहा कि अर्बानिया ने भारत में प्रीमियम शेयर्ड मोबिलिटी की नई पहचान बनाई है और नई अर्बानिया डीलक्स उसी सफलता को अगले स्तर पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।

    नई अर्बानिया डीलक्स में मर्सिडीज तकनीक पर आधारित 2.6 लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 100 किलोवाट (134 हॉर्सपावर) की शक्ति और 350 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है। इसके साथ बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए उन्नत सस्पेंशन और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

    वाहन के इंटीरियर में लेदरेट सीटें, वुड-फिनिश फ्लोरिंग और प्रीमियम केबिन दिया गया है। वहीं सुरक्षा के लिए प्रत्येक यात्री के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, ड्राइवर और सह-चालक एयरबैग, ABS, EBD, Electronic Stability Program (ESP), सभी पहियों में डिस्क ब्रेक और इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

    ड्राइविंग और मनोरंजन के लिए इसमें 9-इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऑनलाइन-ऑफलाइन नेविगेशन, HD रिवर्स कैमरा, ब्लूटूथ कॉलिंग, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8-स्पीकर डिजिटल थिएटर सिस्टम दिया गया है। साथ ही प्रत्येक सीट पंक्ति में USB Type-A और Type-C चार्जिंग पोर्ट भी उपलब्ध हैं।

    नई अर्बानिया डीलक्स 5 वर्ष या 5 लाख किलोमीटर की वारंटी, 3 वर्ष की रोडसाइड असिस्टेंस और कंपनी के आई-पल्स टेलीमैटिक्स सिस्टम के साथ उपलब्ध होगी। यह मॉडल देशभर में फ़ोर्स मोटर्स के डीलरशिप नेटवर्क पर तीन व्हीलबेस और 9+D से 16+D सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

  • Kia Carens Family Crosses 3 Lakh Sales Milestone in India: किआ कैरेंस फैमिली ने भारत में 3 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया

    Kia Carens Family Crosses 3 Lakh Sales Milestone in India: किआ कैरेंस फैमिली ने भारत में 3 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया

    कैरेंस, कैरेंस क्लैविस और क्लैविस ईवी की बढ़ती मांग से किआ इंडिया को मिली बड़ी उपलब्धि

    मुंबई | देश की प्रमुख मास-प्रिमियम ऑटोमोबाइल कंपनी किआ इंडिया ने घोषणा की है कि उसकी किआ कैरेंस फैमिली ने भारत में 3 लाख वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने इस उपलब्धि का श्रेय ग्राहकों के भरोसे, उत्पादों में लगातार सुधार और बदलती पारिवारिक जरूरतों के अनुरूप नवाचार को दिया है।

    कंपनी के अनुसार, किआ कैरेंस ने सुरक्षा, तकनीक, आराम, सुविधा और डिजाइन के क्षेत्र में लगातार सुधार करते हुए फैमिली मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। ग्राहकों से मिले फीडबैक और उपयोग के अनुभवों के आधार पर समय-समय पर इसमें नए फीचर्स और तकनीकों को शामिल किया गया।

    किआ ने कैरेंस लाइनअप का विस्तार करते हुए कैरेंस क्लैविस और कैरेंस क्लैविस ईवी भी पेश की हैं। कंपनी का कहना है कि इन मॉडलों को प्रीमियम फीचर्स और भविष्य की मोबिलिटी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। क्लैविस बेहतर डिजाइन, आधुनिक तकनीक और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के साथ आती है, जबकि क्लैविस ईवी भारतीय परिवारों के लिए व्यावहारिक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का विकल्प प्रदान करती है।

    फिलहाल किआ कैरेंस पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक—तीनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं।

    किआ इंडिया के चीफ सेल्स ऑफिसर सुन्हाक पार्क ने कहा कि 3 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा एमपीवी सेगमेंट में कैरेंस की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ग्राहकों की जरूरतों को समझने, गुणवत्ता बनाए रखने और लगातार नवाचार करने की कंपनी की रणनीति का परिणाम है।

    कंपनी के अनुसार, कैरेंस क्लैविस ईवी 6 और 7-सीटर विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 99 kW और 126 kW मोटर के विकल्प, 42 kWh तथा 51.4 kWh बैटरी पैक दिए गए हैं, जो क्रमशः 404 किलोमीटर और 490 किलोमीटर तक की दावा की गई ड्राइविंग रेंज प्रदान करते हैं। फास्ट चार्जिंग तकनीक की मदद से यह वाहन 10% से 80% तक केवल 39 मिनट में चार्ज हो सकता है।

    बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, कैरेंस की कुल बिक्री में पेट्रोल वेरिएंट की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत, डीजल की 30 प्रतिशत और ईवी की 10 प्रतिशत रही है। कंपनी का दावा है कि कैरेंस क्लैविस ईवी अपने सेगमेंट में सबसे अधिक ड्राइविंग रेंज देने वाले मॉडलों में शामिल है।

  • BUSY Infotech Launches AI-Powered ‘BUSY Magic’ Accounting Platform for MSMEs: एमएसएमई के लिए AI आधारित अकाउंटिंग प्लेटफॉर्म ‘बिज़ी मैजिक’ लॉन्च

    बिलिंग, अकाउंटिंग, जीएसटी, इन्वेंट्री और बिजनेस रिपोर्टिंग को बनाएगा आसान, इंडियामार्ट की सहयोगी कंपनी बिज़ी इंफोटेक की नई पेशकश

    मुंबई | 22 जुलाई 2026

    BUSY Infotech Launches AI-Powered ‘BUSY Magic’ Accounting Platform for MSMEs

    इंडियामार्ट की सहयोगी कंपनी बिज़ी इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए AI आधारित बिजनेस मैनेजमेंट और अकाउंटिंग प्लेटफॉर्म ‘बिज़ी मैजिक’ लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार यह प्लेटफॉर्म अकाउंटिंग, बिलिंग, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, जीएसटी अनुपालन और बिजनेस रिपोर्टिंग को सरल एवं अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

    कंपनी का दावा है कि छह लाख से अधिक कारोबारों के साथ काम करने के अनुभव के आधार पर तैयार किए गए इस प्लेटफॉर्म में आधुनिक यूजर इंटरफेस, तेज ऑनबोर्डिंग, AI आधारित ऑटोमेशन और आसान वर्कफ्लो जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसे विशेष रूप से उन कारोबारियों के लिए तैयार किया गया है, जो पहली बार डिजिटल अकाउंटिंग अपनाना चाहते हैं या तेजी से बढ़ते व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं।

    बिज़ी मैजिक के जरिए कारोबारी एक ही डैशबोर्ड पर बिक्री, खरीद, नकदी प्रवाह, बैंक बैलेंस, स्टॉक, लेनदारों एवं देनदारों की स्थिति, लंबित ऑर्डर, चालान, ई-वे बिल और ई-इनवॉइस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकेंगे। यह प्लेटफॉर्म रिटेलर, डिस्ट्रीब्यूटर, थोक व्यापारी, निर्माता, ट्रेडर और सेवा क्षेत्र के एमएसएमई के लिए उपयोगी बताया गया है।

    कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बृजेश अग्रवाल ने कहा कि छोटे कारोबारों के लिए डिजिटल अकाउंटिंग अपनाना व्यवसायिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बिज़ी मैजिक को इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विकसित किया गया है, ताकि कारोबारी अपने वित्तीय प्रबंधन पर बेहतर नियंत्रण रखते हुए तेजी से निर्णय ले सकें।

    प्लेटफॉर्म में AI Voucher Scan, Automatic Bank Reconciliation, तेज बिलिंग, बेहतर स्टॉक मैनेजमेंट, जीएसटी और ई-इनवॉइस सपोर्ट तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ Smooth Sync जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इन फीचर्स से मैनुअल डेटा एंट्री कम होगी और अकाउंटिंग एवं कंप्लायंस से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक तेज और सरल बनेंगी।

    कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसने 170 करोड़ रुपये का बिलिंग कारोबार, 44.5 करोड़ रुपये का एबिटा (EBITDA) दर्ज किया। इस दौरान कंपनी ने 4.42 लाख से अधिक सॉफ्टवेयर लाइसेंस बेचे और देशभर के 1,000 से अधिक शहरों एवं कस्बों में 800 से अधिक चैनल पार्टनर्स का नेटवर्क विकसित किया।

  • Winners of Sustainable Cities Challenge Announced for Varanasi: ‘सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज’ के विजेताओं की घोषणा, वाराणसी के लिए चुने गए स्मार्ट मोबिलिटी समाधान

    मुंबई | वाराणसी के पुराने शहर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बेहतर प्रबंधन तथा पैदल आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज’ के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस पहल का नेतृत्व वाराणसी नगर निगम ने टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन (TMF), चैलेंज वर्क्स और डब्ल्यूआरआई इंडिया (WRI India) के सहयोग से किया।

    Winners of Sustainable Cities Challenge Announced for Varanasi

    प्रतियोगिता में सिटीडेटा.एआई और निप्पोन कोए के ‘सिटीफ्लो’ तथा द अर्बनाइज़र के ‘जनजात्रा’ को विजेता चुना गया। इन टीमों को वाराणसी में अपने समाधानों को लागू करने और आगे विकसित करने के लिए वित्तीय तथा तकनीकी परामर्श सहायता प्रदान की जाएगी।

    इसके अलावा वोजिक एआई के ‘बेहतर वे’ और प्रमेया कंसल्टिंग के ‘नई चाल’ को शहर में अधिक समावेशी और प्रभावी मोबिलिटी समाधान विकसित करने में योगदान के लिए ऑनरेबल मेंशन दिया गया।

    कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस चुनौती के दौरान सामने आए नवाचारों को व्यापक स्तर पर लागू करने से वाराणसी सहित अन्य शहरों में भी शहरी परिवहन और भीड़ प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी।

    वाराणसी के घनी आबादी वाले और धार्मिक महत्व वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए ये समाधान आधुनिक तकनीक और मानव-केंद्रित डिजाइन पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए आवागमन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाना है।

    टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम डायरेक्टर प्रसन्ना गणेश ने कहा कि विजेता टीमों ने वाराणसी की चुनौतियों को अवसरों में बदलते हुए ऐसे व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए हैं, जो शहर प्रशासन को भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य तकनीक, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी के माध्यम से सभी के लिए बेहतर मोबिलिटी सुनिश्चित करना है।

  • India’s E-commerce Market to Reach $250 Billion; 2030 तक भारत का ई-कॉमर्स बाजार 250 बिलियन डॉलर तक पहुंचेगा:शिपरॉकेट और डेलॉइट की रिपोर्ट

    India’s E-commerce Market to Reach $250 Billion; 2030 तक भारत का ई-कॉमर्स बाजार 250 बिलियन डॉलर तक पहुंचेगा:शिपरॉकेट और डेलॉइट की रिपोर्ट

    मुंबई | 22 जुलाई 2026

    भारत के अग्रणी एआई-ड्रिवन कॉमर्स एनेबलर शिपरॉकेट और डेलॉइट ने संयुक्त रूप से “AI for Bharat Commerce: Unlocking the $250 Billion Opportunity” रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत का ई-कॉमर्स बाजार 2025 में लगभग 90 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2030 तक 250 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।(India’s E-commerce Market to Reach $250 Billion) इस वृद्धि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक, AI-पावर्ड डिस्कवरी, स्मार्ट चेकआउट सिस्टम और फुलफिलमेंट इनोवेशन आने वाले वर्षों में ऑनलाइन खरीदारी के अनुभव को पूरी तरह बदल देंगे। साथ ही, टियर-2 और टियर-3 शहरों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती डिजिटल पहुंच ई-कॉमर्स के विस्तार को नई गति दे रही है।

    अध्ययन में बताया गया है कि भारत में 488 मिलियन ग्रामीण इंटरनेट उपयोगकर्ता सक्रिय हैं, जो देश की कुल इंटरनेट आबादी का 55 प्रतिशत हिस्सा हैं। वहीं, 98 प्रतिशत इंटरनेट उपयोगकर्ता भारतीय भाषाओं में कंटेंट देखते हैं, जबकि स्थानीय भाषाओं में वॉइस सर्च की वृद्धि अंग्रेजी की तुलना में 156 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है। ऐसे में व्यवसायों के लिए वर्नाक्युलर-फर्स्ट और अधिक समावेशी डिजिटल कॉमर्स अनुभव विकसित करना आवश्यक होगा।

    रिपोर्ट में भारतीय ई-कॉमर्स के भविष्य को आकार देने वाले तीन प्रमुख रुझानों की पहचान की गई है—AI आधारित पर्सनलाइजेशन, कन्वर्ज़न इंटेलिजेंस और भारत-केंद्रित डिजिटल अपनाने (Bharat-led Digital Adoption)। रिपोर्ट के अनुसार, AI ग्राहकों को व्यक्तिगत सुझाव, कन्वर्सेशनल कॉमर्स और विजुअल डिस्कवरी जैसे फीचर्स प्रदान कर खरीदारी को अधिक आसान और प्रभावी बना रहा है।

    रिपोर्ट के अनुसार, 90 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ताओं का मानना है कि जनरेटिव AI ने उनके ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाया है। वहीं, AI के उपयोग से लौटकर आने वाले ग्राहकों की खरीदारी दर नए ग्राहकों की तुलना में 2.1 गुना अधिक पाई गई है। जिन ब्रांड्स की रिपीट परचेज़ रेट 25 प्रतिशत से अधिक है, उनका लाभ मार्जिन अन्य ब्रांड्स की तुलना में 3.4 गुना अधिक है।

    शिपरॉकेट के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी साहिल गोयल ने कहा कि भारत का ई-कॉमर्स क्षेत्र नए विकास चरण में प्रवेश कर रहा है और इसमें AI, मजबूत लॉजिस्टिक्स तथा बेहतर ग्राहक अनुभव निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

    वहीं, डेलॉइट इंडिया के पार्टनर एवं कंज्यूमर इंडस्ट्री लीडर डॉ. आनंद रमणाथन ने कहा कि भविष्य उन्हीं कंपनियों का होगा जो AI को तेजी, सटीकता और प्रभावी रणनीति के साथ अपनाएंगी।

  • Samsung Expands Foldable Portfolio with Galaxy Z Fold8 Ultra, Fold8 and Flip8: सैमसंग ने Galaxy Z Fold8 Ultra, Fold8 और Flip8 लॉन्च किए

    Samsung Expands Foldable Portfolio with Galaxy Z Fold8 Ultra, Fold8 and Flip8: सैमसंग ने Galaxy Z Fold8 Ultra, Fold8 और Flip8 लॉन्च किए

    नई फोल्डेबल सीरीज़ Samsung Galaxy Z Fold8 में AI, दमदार कैमरा, हल्का डिज़ाइन और उन्नत प्राइवेसी फीचर्स पर फोकस

    मुंबई | 22 जुलाई 2026

    सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि नई गैलेक्सी Z सीरीज़ को यूज़र्स के काम करने, कंटेंट बनाने और बेहतर तरीके से जुड़े रहने की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

    नई गैलेक्सी Z सीरीज़ में बड़ी स्क्रीन, उन्नत कवर डिस्प्ले और फ्लेक्सिबल डिज़ाइन के साथ Galaxy AI को और अधिक स्मार्ट, पर्सनल और उपयोगी बनाया गया है। कंपनी के अनुसार, नए AI फीचर्स कम स्टेप्स में अधिक काम करने में मदद करेंगे, जबकि प्राइवेसी और यूज़र कंट्रोल को भी प्राथमिकता दी गई है।

    Galaxy Z Fold8 कंपनी का अब तक का सबसे हल्का फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसका वजन केवल 201 ग्राम है। इसमें नया 10:16 कवर डिस्प्ले, 4:3 मुख्य डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 4800mAh बैटरी और डुअल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है।

    वहीं Galaxy Z Fold8 Ultra में 8 इंच का मुख्य डिस्प्ले, 200MP का प्राइमरी कैमरा, 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और प्रोफेशनल वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स दिए गए हैं। यह डिवाइस मल्टीटास्किंग, कंटेंट क्रिएशन और AI आधारित वर्कफ्लो को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

    Galaxy Z Flip8 को कंपनी का अब तक का सबसे पतला और हल्का फ्लिप स्मार्टफोन बताया गया है। इसमें नया FlexWindow AI इंटरफेस, 50MP मुख्य कैमरा, फ्लेक्स मोड, सुपर स्टेडी, फ्लिपशॉट और मिरर व्यू जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए उपयोगी हैं।

    नई Galaxy Z सीरीज़ में Now Brief, Now Nudge, Gemini Intelligence और Gemini Notebook जैसे AI फीचर्स शामिल किए गए हैं। साथ ही, Samsung Knox, Knox Vault और One UI 9 के नए सुरक्षा एवं प्राइवेसी फीचर्स यूज़र्स के डेटा की सुरक्षा और AI गतिविधियों पर बेहतर नियंत्रण सुनिश्चित करते हैं।

    कंपनी का कहना है कि नई Galaxy Z सीरीज़ फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में AI, प्रदर्शन, कैमरा और सुरक्षा के नए मानक स्थापित करेगी।

  • Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लंदन में होगा सैमसंग का बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked इवेंट

    Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लंदन में होगा सैमसंग का बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked इवेंट

    मुंबई | प्रतिनिधि

    सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 22 जुलाई 2026 को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अपने बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked इवेंट का आयोजन करेगा। दुनिया के प्रमुख ट्रेंडसेटर शहरों में शामिल लंदन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कंपनी अपनी गैलेक्सी सीरीज के नए डिवाइस पेश करेगी।

    कंपनी के अनुसार, नए गैलेक्सी डिवाइस उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं और नए डिजाइन के साथ आएंगे। इन डिवाइसों का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को पहले से अधिक व्यक्तिगत, स्मार्ट और सहज अनुभव प्रदान करना है। सैमसंग का कहना है कि उसकी फोल्डेबल स्मार्टफोन श्रृंखला ने इस श्रेणी को नई पहचान दी है और आगामी लॉन्च इसी दिशा में अगला कदम होगा।

    Galaxy Unpacked 2026 का सीधा प्रसारण 22 जुलाई को शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार) किया जाएगा। दर्शक इसे Samsung.com, Samsung Newsroom India और सैमसंग के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे।

    कंपनी ने इच्छुक ग्राहकों के लिए samsung.com/unpacked पर प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी शुरू की है। रजिस्ट्रेशन करने वाले ग्राहकों को Galaxy Unpacked 2026 से पहले विशेष ऑफर, टीजर, ट्रेलर और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट प्राप्त होंगे।