Category: Business

The real test is not whether you avoid this failure, because you won’t. It’s whether you let it harden or shame you into inaction, or whether you learn from it; whether you choose to persevere.

  • India Post Payments Bank: इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक में अब अपना बचत खाता खोलवा सकते हैं स्वयं सहायता समूह!

    India Post Payments Bank: इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक में अब अपना बचत खाता खोलवा सकते हैं स्वयं सहायता समूह!

    नयी दिल्ली: डाक विभाग के अंतर्गत आने वाले सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाले इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक ने स्वयं सहायता समूह बचत खाता आरंभ करने की गुरुवार को घोषणा की। डाक विभाग का कहना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय समावेशन बढ़ाना और महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों को बल मिलेगा। (India Post Payments Bank)

    आईपीपीबी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर विश्वेश्वरन ने कहा, ” बैंक का डोरस्टेप बैंकिंग मॉडल (ऐसी सेवा जिसके तहत बैंक अपने ग्राहकों को बैंक शाखा में आए बिना, उनके घर या कार्यस्थल पर ही बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करते हैं) और डिजिटल बुनियादी ढांचे द्वारा हमारा लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था में अधिक सक्रिय रूप से भाग लेने और सतत आर्थिक विकास को गति देने में सक्षम बनाना है।”

    इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक स्वयं सहायता समूह बचत खाता योजना के अंतर्गत न्यूनतम प्रारंभिक जमा राशि तथा मासिक औसत शेष राशि की आवश्यकता नहीं होगी। पर इस सुविधा पर राशि सीमा 2 लाख रुपये लागू होगी। लागू बचत दरों के अनुसार त्रैमासिक ब्याज भुगतान किया जाएगा। नकद जमा और निकासी , प्रति माह खाता विवरण, खाता बंद करने , तथा क्यूआर कार्ड जारी करने जैसी सुविधाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।

  • Reliance Retail: रिलायंस रिटेल ने किया प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड एनोमली का अधिग्रहण!

    Reliance Retail: रिलायंस रिटेल ने किया प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड एनोमली का अधिग्रहण!

    नयी दिल्ली: रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के हेयरकेयर ब्रांड एनोमली का अधिग्रहण कर लिया है। रिलायंस रिटेल ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस सौदे में ब्रांड के ट्रेडमार्क, ब्रांड से जुड़ी चीजें और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। एनोमली की शुरुआत 2021 में हुई थी। यह एक साफ, वीगन और अच्छी क्वालिटी वाला हेयरकेयर ब्रांड है, जो किफायती दाम में मिलता है। यह पहले से ही कई बड़े देशों में बेचा जा रहा है।(Reliance Retail)

    इस अधिग्रहण के बाद रिलायंस रिटेल के पास इस ब्रांड का पूरा अधिकार होगा। कंपनी ने कहा है कि अब वह अपने बड़े रिटेल नेटवर्क और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, जैसे ‘टीरा’, के जरिये एनोमली को तेजी से आगे बढ़ायेगी। उसका लक्ष्य ब्यूटी और पर्सनल केयर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करना है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि एनोमाली को कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल करना नये जमाने के ब्यूटी ब्रांड्स के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    उसकी मजबूत वैश्विक पहचान, क्लीन फॉर्मुलेशन और किफायती कीमत इसे बेहतरीन बनाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रियंका के साथ मिलकर कंपनी देश और विदेश में इस ब्रांड का तेजी से विस्तार करेगी। घरेलू बाजार पर ज्यादा ध्यान देते हुए भारतीय बाल और सिर की त्वचा के हिसाब से नये उत्पाद बनाये जाएंगे। साथ ही यह ब्रांड अमेरिका, ब्रिटेन और पश्चिम एशिया जैसे बाजारों में भी आगे बढ़ेगा।

    प्रियंका चोपड़ा जोनस ब्रांड में क्रिएटिव डायरेक्टर बनी रहेंगी और नये उत्पाद तथा आइडिया पर काम करेंगी। उन्होंने कहा, “यह एनोमाली के लिए एक अहम क्षण है। एक व्यक्तिगत यात्रा के रूप में जिसकी शुरुआत हुई थी, वह अब एक उद्देश्यपूर्ण और वैश्विक महत्वाकांक्षा वाला ब्रांड बन चुका है। रिलायंस रिटेल का यह अधिग्रहण एक नये और रोमांचक अध्याय की शुरुआत है। उनका व्यापक नेटवर्क और रिटेल अनुभव हमें देश और दुनिया भर में अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचने में मदद करेगा।

  • Bharat Forge: भारत फोर्ज ने खरीदी फोर्टुना इंजीनियरिंग की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी!

    नयी दिल्ली: भारत फोर्ज लिमिटेड ने फोर्टुना इंजी`नियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की गुरुवार को घोषणा की। कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार यह अधिग्रहण 129.60 करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्य पर किया गया है। फोर्टुना इंजीनियरिंग 1989 की कंपनी है और देश में वाहन और औद्योगिक उपयोगों के लिए इंजनों के कल पुर्जे बनाने वाली एक अग्रणी निर्माता है। (Bharat Forge)

    यह यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, ट्रैक्टर और ऑफ-हाईवे सेगमेंट में प्रमुख ऑटोमोटिव विनिर्माता कंपनियों को विनिर्मित सामान बेचती है। फोर्ज लिमिटेड के उपाध्यक्ष और संयुक्त प्रबंध निदेशक अमित कल्याणी ने कहा, “फोर्टुना भारत में विभिन्न प्रकार के उपयोगों के लिए मशीनीकृत घटकों का एक अग्रणी आपूर्तिकर्ता है। हम कंपनी की क्षमताओं, परिचालन ट्रैक रिकॉर्ड और बाजार में उसकी प्रतिष्ठा से प्रभावित हैं। हम फोर्टुना के प्रमोटरों और प्रबंधन टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि व्यवसाय को और आगे बढ़ाया जा सके और भविष्य में आने वाले महत्वपूर्ण अवसरों का लाभ उठाया जा सके।”

    फोर्टुना के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सूरिया नारायणन ने कहा, “यह साझेदारी हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और नए उत्पादों, नए ग्राहकों और नए भौगोलिक क्षेत्रों में हमारे विकास के अगले चरण के लिए एक सशक्त माध्यम है। हम इस साझेदारी को ‘मेक इन इंडिया’ के दृष्टिकोण में अपने योगदान को मजबूत करने के एक शक्तिशाली अवसर के रूप में देखते हैं। ..भारत फोर्ज के अनुभव, व्यापकता और रणनीतिक शक्ति के साथ, हमारा मानना है कि फोर्टुना भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शानदार विकास के अगले दौर के अवसरों को भुनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।”

  • Samsung India: सैमसंग इंडिया की हाइब इंडिया के साथ साझेदारी!

    Samsung India: सैमसंग इंडिया की हाइब इंडिया के साथ साझेदारी!

    मुंबई: सैमसंग इंडिया की ‘शो देम हाउ इट्स डन #withGalaxy’ पहल, हाइब इंडिया के साथ साझेदारी में, प्रतिभाशाली लड़कियों को ऑडिशन के माध्यम से अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी मंच प्रदान कर उन्हें सशक्त बना रही है।(Samsung India)

    इस अभियान के तहत, सैमसंग इंडिया 10 शहरों में ‘गैलेक्सी ऑडिशन स्टूडियो’ लॉन्च करेगा, जिससे चुनिंदा सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर्स को ऑडिशन और कंटेंट क्रिएशन के केंद्रों में बदल दिया जाएगा। ये स्टूडियो प्रत्येक शहर में ऑडिशन के पहले दिन क्रिएटर्स के नेतृत्व में मास्टरक्लास की मेजबानी करेंगे, जो प्रतिभागियों को परफॉर्म करने, कंटेंट बनाने और अपनी कहानियों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

    सैमसंग इंडिया के एमएक्स बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट आदित्य बब्बर ने कहा, “इस पहल का मुख्‍य केंद्र एक सरल विश्वास है कि भारत की हर युवा लड़की को बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास और वैश्विक मंच पर देखे जाने और सुने जाने का अवसर मिलना चाहिए। हाइब इंडिया के साथ हमारी साझेदारी एक ऐसी पीढ़ी के लिए सार्थक अवसर पैदा करके उस विश्वास को जीवन में लाने की प्रतिबद्धता है जो आगे बढ़ने के लिए तैयार है।”

    मुंबई में सैमसंग बीकेसी स्टोर पर मास्टरक्लास 2 मई से शुरू होकर 10 मई तक चलेगी। वहीं, पुणे में सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर, फीनिक्स मार्केटसिटी में यह मास्टरक्लास 9 मई से 17 मई तक आयोजित की जाएगी। इस पहल के तहत, सैमसंग इंडिया छह बड़े शहरों में हाइब इंडिया के सभी ‘पॉप-अप पार्क्स’ में #withGalaxy एक्सपीरियंस ज़ोन पेश करेगा।

    इन पार्कों की शुरुआत 2 मई को गुवाहाटी से होगी, जिन्हें विशेष रूप से कंटेंट शेयरिंग और यूज़र-जनरेटेड कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि आने वाले लोग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा का अनुभव ले सकें। इस अभियान में तीन फ़िल्में भी शामिल हैं—जिन्हें गैलेक्सी S26 अल्ट्रा से शूट किया गया है—इन्हें हाइब इंडिया के सहयोग से बनाया गया है, जो अंतिम ऑडिशन तक प्रतिभागियों की यात्रा को दर्शाती हैं।

  • itel: 10 हजार से कम में सबसे भरोसेमंद ब्रांड बना आईटेल; सीएमआर की ताजा रिपोर्ट ने किया खुलासा!

    itel: 10 हजार से कम में सबसे भरोसेमंद ब्रांड बना आईटेल; सीएमआर की ताजा रिपोर्ट ने किया खुलासा!

    मुंबई: आईटेल, एक अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड जो अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स के जरिए तकनीक को सबकी पहुंच में लाने के लिए जाना जाता है, साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) की ताजा रिपोर्ट “द राइजिंग रोल ऑफ ड्यूरेबिलिटी, रिलायबिलिटी एंड अफोर्डेबिलिटी इन इंडियाज डिवाइस मार्केट” में शीर्ष स्थान पर रहा है। (itel)

    क्रॉस-सेगमेंट ड्यूरेबिलिटी परफॉर्मेंस के साथ-साथ पोर्टफोलियो की मजबूती और विविधता के आधार पर, आईटेल 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में 0.86 के प्रभावशाली ड्यूरेबिलिटी इंडेक्स के साथ शीर्ष ब्रांड बनकर उभरा, जबकि सैमसंग (0.79) और विवो (0.72) क्रमशः दूसरे और तीसरे sस्थान पर रहे। 15 करोड़ के विशाल ग्राहक आधार के साथ आईटेल अब दुनिया के 80 से अधिक देशों में मौजूद है।

    साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) के इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट प्रभु राम ने कहा कि भारत में 10,000 रुपये से कम सेगमेंट में उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएं तेजी से बदल रही हैं, जहां टिकाऊपन, विश्वसनीयता और किफायती कीमत (DRA) खरीद के प्रमुख कारक बन गए हैं। अब ग्राहक ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो मजबूत बिल्ड, लगातार बेहतर परफॉर्मेंस, प्रैक्टिकल डिजाइन और भरोसेमंद सर्विस दें।

    सीएमआर अध्ययन के अनुसार, उपभोक्ता ब्रांड को लंबी चलने वाली क्वालिटी, उपयोग में आसानी और विश्वसनीयता से जोड़ते हैं, जबकि फीचर फोन और स्मार्टफोन में ड्यूरेबिलिटी व रिलायबिलिटी स्कोर शहरी और उभरते बाजारों में खरीदारी के फैसलों को प्रभावित कर रहे हैं। सीएमआर ड्यूरेबिलिटी इंडेक्स में आईटेल एक मजबूत प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरा, जिसने फीचर फोन में 0.65 और स्मार्टफोन में 0.86 का स्कोर हासिल किया। रिलायबिलिटी (विश्‍वसनीयता) और सर्विस स्कोर भी लगातार ऊंचे रहे।

    आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा कि टिकाऊपन कंपनी के हर उत्पाद के केंद्र में है और सच्चा इनोवेशन उसी से मापा जाता है कि उत्पाद कितने समय तक टिकता है। उन्होंने कहा कि सीएमआर से मिली यह मान्यता आईटेल के टिकाऊपन और विश्वसनीयता को फिर साबित करती है और अध्ययन के नतीजे विभिन्न कीमत श्रेणियों में ब्रांड के वादे को लगातार पूरा करने का प्रमाण हैं।

    फीचर फोन सेगमेंट में आईटेल 91% के साथ ड्यूरेबिलिटी परसेप्शन में पहले स्थान पर रहा, जबकि एचएमडी (89%) और लावा (86%) पीछे रहे। स्मार्टफोन में आईटेल 85% के साथ दूसरे और वीवो 84% के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जिससे आईटेल दोनों कैटेगरी में टॉप-3 में शामिल है। मौजूदा यूजर्स के बीच ब्रांड किफायती कीमत (58%), विश्वसनीयता (56%) और टिकाऊपन (53%) पर मजबूत स्कोर करता है। वहीं 85% यूजर्स इसे वैल्यू फॉर मनी, 81% मजबूती, 79% डिजाइन और 74% भरोसेमंद ब्रांड मानते हैं।

    स्मार्ट डिवाइसेज में भी ब्रांड ने 0.88 का मजबूत स्कोर हासिल किया, जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के टिकाऊपन पर उसके फोकस को दर्शाता है। सर्वे में 51% उपभोक्ताओं ने भविष्य में आईटेल फीचर फोन खरीदने में रुचि दिखाई, जबकि एचएमडी के लिए 43% और लावा के लिए 29% रहे। स्मार्टफोन सेगमेंट में भी 30% उपभोक्ता आईटेल खरीदने के इच्छुक हैं, जो सबसे अधिक में से एक है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए टिकाऊपन अब खरीद के बाद का भरोसा नहीं, बल्कि खरीद निर्णय का एक अहम आधार बन गया है।

    ताजा सीएमआर ड्यूरेबिलिटी इंडेक्स के लिए भारत के 13 शहरों में 18–35 वर्ष के 2,086 फीचर फोन और स्मार्टफोन यूजर्स का सर्वे किया गया, जिसमें टियर 1, 2 और 3 बाजार शामिल रहे। इंडेक्स में रोजमर्रा के उपयोग से जुड़े टिकाऊपन के पहलुओं को एक स्कोर में समेटकर वास्तविक विश्वसनीयता को दर्शाया गया है। उच्च स्कोर बेहतर परफॉर्मेंस और भरोसेमंद सर्विस के आधार पर उपभोक्ता विश्वास को दिखाता है.

  • Kia India: किआ इंडिया ने 500 वर्कशॉप की उपलब्धि हासिल की

    Kia India: किआ इंडिया ने 500 वर्कशॉप की उपलब्धि हासिल की

    Kia India: देश की अग्रणी मास-प्रीमियम कार निर्माताओं (leading mass-premium car manufacturers) में से एक, किआ इंडिया (Kia India) ने आज अहमदाबाद के चांदखेड़ा में अपने 500वें सर्विस वर्कशॉप का उद्घाटन किया। यह उपलब्धि कंपनी की ग्राहकों को अपने केंद्र में रखने की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है और देशभर में 15 लाख से अधिक ग्राहकों के लिए एक मजबूत, आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार बिक्री पश्चात नेटवर्क को और सुदृढ़ करती है। (Kia India)

    500वें वर्कशॉप का यह पड़ाव केवल नेटवर्क विस्तार नहीं है, बल्कि यह इस बात को भी दर्शाता है कि किआ इंडिया लगातार ग्राहकों को एक सहज, पारदर्शी और सुविधाजनक स्वामित्व अनुभव देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ‘मूवमेंट दैट इंस्पायर्स’ के मूल दर्शन पर आधारित कंपनी ने इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक और सेवा क्षमताओं में लगातार निवेश किया है, ताकि हर ग्राहक संपर्क विश्वास, दक्षता और सरलता से परिभाषित हो सके।

    चांदखेड़ा में नए वेस्ट कोस्ट वर्कशॉप, जो भारत में किआ के सबसे बड़े वर्कशॉप्स में से एक है, कंपनी के विस्तार और सेवा उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 76,069 वर्ग फुट (41,640 वर्ग फुट कवर्ड एरिया) में फैली यह अत्याधुनिक सुविधा उच्च क्षमता और परिचालन दक्षता के लिए डिज़ाइन की गई है। इसमें 57 सर्विस बे शामिल हैं, जिनमें 8 समर्पित वाशिंग और मॉपिंग बे के साथ-साथ वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए 100 पार्किंग बे शामिल हैं। 90 प्रशिक्षित पेशेवरों की टीम के साथ, यह सालाना 40,000 वाहनों की सर्विस कर सकता है, जिससे क्षेत्र में सेवा की पहुंच काफी बढ़ जाएगी। वेस्ट कोस्ट किआ सबसे अधिक सम्मानित डीलर समूहों में से एक है और देश का तीसरा सबसे बड़ा किआ डीलर समूह है, जिसकी अहमदाबाद, गांधीनगर और हिम्मतनगर में मजबूत उपस्थिति है।

    इस उपलब्धि के बारे में, किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ, श्री ग्वांगु ली ने कहा, ‘’हमारे 500वें सर्विस वर्कशॉप का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो ग्राहक-केंद्रितता के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह केवल नेटवर्क के विस्तार का संकेत नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि हर किआ ग्राहक अपनी स्वामित्व यात्रा के दौरान सुविधा, पारदर्शिता और भरोसे का अनुभव करे। जैसे-जैसे हम अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं, हमारा ध्यान भविष्य के लिए तैयार, टिकाऊ और डिजिटल रूप से सक्षम आफ्टर-सेल्स नेटवर्क विकसित करने पर केंद्रित है।”

    किआ इंडिया ने 391 शहरों में 800 सर्विस टचप्वाइंट (मोबाइल टचप्वाइंट सहित) तक अपना नेटवर्क बढ़ा लिया है, जिससे यह देश के सबसे व्यापक बिक्री पश्चात नेटवर्क में से एक बन गया है। 500वें वर्कशॉप की यह उपलब्धि कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पहले पहुंच सीमित थी। इससे ब्रांड अपने ग्राहकों के और अधिक करीब आ गया है और सेवा उपलब्धता भी बेहतर हुई है।

  • Samsung India: सैमसंग के रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और भी बहुत कुछ! सैमसंग फाइनेंस+ के साथ बीस्पोक एआई अप्लायंसेज खरीदने की सुविधा

    Samsung India: सैमसंग के रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और भी बहुत कुछ! सैमसंग फाइनेंस+ के साथ बीस्पोक एआई अप्लायंसेज खरीदने की सुविधा

    Samsung India: सैमसंग इंडिया अपने स्मार्ट होम अप्लायंसेज को देश भर के ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए सैमसंग फाइनेंस+ (Samsung Finance+) के तहत नई योजनाएं लेकर आया है। अब उपभोक्ता सैमसंग के रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एसी और माइक्रोवेव जैसे उपकरण खरीदने के लिए आसान फाइनेंसिंग समाधानों का लाभ उठा सकते हैं। यह सेवा देश भर के 8,000 से अधिक स्टोर्स पर उपलब्ध है।(Samsung India)

    सैमसंग फाइनेंस+ का ‘ईज़ी ईएमआई फॉर ऑल’ विकल्प खरीदारी की प्रक्रिया को आसान बनाता है। ग्राहक पूरी तरह से डिजिटल और बिना कागज़ी झंझट वाली इस प्रक्रिया से मात्र पांच मिनट में फाइनेंस अप्रूवल पा सकते हैं। ईएमआई के विकल्प मात्र 33 रुपये प्रति दिन से शुरू होते हैं। यह समाधान पहली बार लोन लेने वाले उन लोगों के लिए भी बिल्कुल उपयुक्त है जिनका कोई क्रेडिट इतिहास नहीं है। इस लॉन्च का जश्न मनाने के लिए, कंपनी सैमसंग फाइनेंस+ के माध्यम से की गई खरीदारी पर 1,000 रुपये का सीमित समय के लिए विशेष कैशबैक भी दे रही है।

    सैमसंग इंडिया के डिजिटल अप्लायंसेज विभाग के उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) घुफरान आलम ने कहा , “सैमसंग में, हम सार्थक डिजिटल नवाचार के माध्यम से अपने उत्पादों की सुलभता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सैमसंग फाइनेंस+ का उद्देश्य ग्राहकों को बिना किसी वित्तीय बोझ के नवीनतम तकनीक अपनाने में सक्षम बनाना है। हमारे नए ऑफर्स के साथ, हम भारतीय परिवारों के लिए नवाचार को अपनाना और अपने घरों को अपग्रेड करना पहले से कहीं अधिक आसान बना रहे हैं।”

    सैमसंग इंडिया ने ग्राहकों को केंद्र में रखकर समाधान पेश करना और नवाचार करना जारी रखा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि अत्याधुनिक तकनीक सभी के लिए सुलभ हो। सैमसंग फाइनेंस+ के माध्यम से, कंपनी अपने ग्राहकों के लिए किफायती और परेशानी मुक्त फाइनेंसिंग विकल्प प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराती है। ग्राहक अपने आधार और पैन कार्ड के साथ नजदीकी स्टोर पर जाकर फाइनेंस समाधानों का लाभ उठा सकते हैं।

    सैमसंग की बीस्पोक एआई अप्लायंसेज रेंज आधुनिक भारतीय घरों के लिए व्यक्तिगत ज़रूरतों के अनुसार ढली, ऊर्जा-कुशल और सुरक्षित स्मार्ट होम समाधान पेश करती है। एआई होम स्क्रीन इंटरफेस, सहज संचार वाले बिक्सबी वॉइस असिस्टेंट, सैमसंग नॉक्स सुरक्षा और स्मार्टथिंग्स कनेक्टिविटी से लैस यह रेंज घर में आसानी से शामिल होती है और उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव प्रदान करती है।

  • LPG Cylinder: यूएस-इजरायल और ईरान तनाव के बीच भारत ने एलपीजी सप्लाई को सुरक्षित रखा लेकिन जनता कालाबाजारी से बेहाल

    LPG Cylinder: यूएस-इजरायल और ईरान तनाव के बीच भारत ने एलपीजी सप्लाई को सुरक्षित रखा लेकिन जनता कालाबाजारी से बेहाल

    ;

    नई दिल्ली/मुंबई: यूएस-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया भर में ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है, जिससे एलपीजी (LPG Cylinder) की सप्लाई पर भी असर पड़ा। भारत सरकार ने एलपीजी की घरेलू आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाए हैं और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दावा किया है कि घरेलू डिलीवरी सामान्य समय पर ही जारी रहेगी।

    लेकिन वास्तविक स्थिति जनता के लिए भयावह बनी हुई है। कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और ऊँचे होलसेल दाम आम जनता को परेशान कर रहे हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार बड़े कारोबारी और डीलर एलपीजी की उपलब्धता को नियंत्रित कर उसके दाम बढ़ा रहे हैं। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर खरीदने में मुश्किल हो रही है, और सरकारी राहत की योजनाएं प्रभावी रूप से जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं।

    पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने एलपीजी की सुरक्षित सप्लाई और नए LNG कार्गो की व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि घरेलू सेक्टर को प्राथमिकता दी जा रही है और नॉन-डोमेस्टिक सेक्टर जैसे हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को भी जरूरत के अनुसार आवंटन किया जा रहा है। वहीं एलपीजी बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतराल को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

    सरकार का दावा है कि घरेलू डिलीवरी सामान्य रूप से 2.5 दिन में होगी, लेकिन जनता का कहना है कि होलसेल दामों और कालाबाजारी के कारण सिलेंडर आसानी से नहीं मिल रहा। BPCL, IOC और HPCL की संयुक्त समिति मांग और आवंटन की समीक्षा कर रही है, लेकिन कई क्षेत्रों में लोग निजी डीलरों के बढ़ते दाम और काले बाजारी आपूर्ति से परेशान हैं।

    केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों के डीजीपी और सचिवों से कहा है कि कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएँ। हालांकि जनता का अनुभव बताता है कि इस दिशा में कार्रवाई पर्याप्त नहीं हो रही है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार के उपायों और अतिरिक्त LNG आयात के बावजूद स्थानीय डीलरों द्वारा किए जा रहे मनमाने दामों और कालाबाजारी पर नजर रखना बेहद जरूरी है, वरना आम जनता की परेशानी और बढ़ सकती है।

    सरकार का दावा और जनता का अनुभव फिलहाल आमने-सामने हैं, और एलपीजी संकट को लेकर वास्तविक राहत जनता तक पहुँचने में देरी हो रही है।

  • MWC 2026 में गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को ‘बेस्ट इन शो’ अवॉर्ड

    MWC 2026 में गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को ‘बेस्ट इन शो’ अवॉर्ड

    मुंबई: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने घोषणा की है कि उसके फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को ‘ग्लोबल मोबाइल अवार्ड्स’ में ‘बेस्ट इन शो’ के सम्मान से नवाज़ा गया है। यह पुरस्कार बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 (MWC 2026) के दौरान दिया गया। इन पुरस्कारों का आयोजन हर साल ‘ग्लोबल मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन’ द्वारा किया जाता है, जो मोबाइल उद्योग में बेहतरीन नवाचारों को मान्यता देता है। ‘बेस्ट इन शो’ श्रेणी उन उपभोक्ता-केंद्रित उत्पादों को सम्मानित करती है जो तकनीक के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करते हैं। इसे उद्योग के सबसे बड़े सम्मानों में से एक माना जाता है। 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों, पत्रकारों और विशेषज्ञों की जूरी द्वारा चुने जाने के कारण इन डिवाइस को डिजिटल जगत का “गोल्ड स्टैंडर्ड” माना जाता है।

    जूरी के अनुसार, यह पुरस्कार इसके उन्नत हार्डवेयर और One UI 8.5 सॉफ्टवेयर के बेहतरीन मेल के लिए दिया गया है। इसमें मौजूद गैलेक्सी AI यूज़र की जरूरतों को समझकर रोज़मर्रा के काम आसान बनाता है और सुरक्षा व गोपनीयता का भी पूरा ध्यान रखता है। गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में दुनिया का पहला इन-बिल्ट ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ दिया गया है, जो अधिक निजी और बेहतर व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। साथ ही इसका कस्टमाइज़्ड चिपसेट तेज़ और उन्नत गैलेक्सी AI को पावर देता है। जूरी चेयरमैन शॉन कॉलिन्स ने कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच गैलेक्सी S26 अल्ट्रा अपने नवाचार और प्राइवेसी-केंद्रित तकनीक के कारण सबसे अलग रहा। 3,000 से अधिक प्रदर्शकों के बीच इसे ऐसी तकनीक के रूप में सराहा गया, जो भविष्य की संभावनाओं को आज ही उपभोक्ताओं तक पहुंचाती है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की स्टेफ़नी चोई ने कहा कि ‘बेस्ट इन शो’ सम्मान गैलेक्सी S26 अल्ट्रा के एजेंटिक एआई फोन के रूप में मोबाइल तकनीक में नए मानक स्थापित करने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • AUDI INDIA:ऑडी इंडिया ने नई ऑडी SQ8 की बुकिंग शुरू की, 17 मार्च को होगी लॉन्च

    AUDI INDIA:ऑडी इंडिया ने नई ऑडी SQ8 की बुकिंग शुरू की, 17 मार्च को होगी लॉन्च

    मुंबई। जर्मन लग्ज़री कार निर्माता ऑडी इंडिया(AUDI INDIA) ने भारत में अपनी नई लग्ज़री एसयूवी ऑडी SQ8 की बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। ग्राहक इस एसयूवी को 5 लाख रुपये की शुरुआती राशि के साथ ऑडी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या ‘मायऑडी कनेक्ट’ ऐप के माध्यम से बुक कर सकते हैं। कंपनी इस कार को 17 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।

    नई ऑडी SQ8 में 4.0-लीटर V8 TFSI इंजन दिया गया है, जो 373 kW की पावर और 770 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह दमदार इंजन एसयूवी को केवल 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचाने में सक्षम बनाता है, जबकि इसकी अधिकतम स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।

    ऑडी इंडिया ने नई लग्ज़री एसयूवी ऑडी SQ8 की बुकिंग शुरू की, 5 लाख रुपये की शुरुआती राशि के साथ ग्राहक वेबसाइट और ‘मायऑडी कनेक्ट’ ऐप के जरिए कर सकते हैं बुकिंगऑडी इंडिया ने नई लग्ज़री एसयूवी ऑडी SQ8 की बुकिंग शुरू की, 5 लाख रुपये की शुरुआती राशि के साथ ग्राहक वेबसाइट और ‘मायऑडी कनेक्ट’ ऐप के जरिए कर सकते हैं बुकिंग

    इस एसयूवी में ऑडी का क्वॉट्रो परमानेंट ऑल-व्हील ड्राइव, सेल्फ-लॉकिंग सेंटर डिफरेंशियल, एडैप्टिव एयर सस्पेंशन स्पोर्ट और ऑल-व्हील स्टीयरिंग जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे दमदार और स्मूद ड्राइविंग अनुभव प्रदान करते हैं।

    ऑडी इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर बलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि ऑडी SQ8 रोजमर्रा की लग्ज़री और शानदार स्पोर्टी परफॉर्मेंस का बेहतरीन मिश्रण है। उन्होंने बताया कि भारत में ऑडी की Q सीरीज़ को ग्राहकों से अच्छा प्रतिसाद मिला है और कंपनी को उम्मीद है कि नई SQ8 भी परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित करेगी। उन्होंने ग्राहकों को सीमित उपलब्धता के कारण समय रहते बुकिंग कराने की सलाह भी दी।