Category: BNCMC

  • Bhiwandi Sanitation Worker Death: सफाई कर्मी की मौत पर श्रमजीवी संगठन का उग्र आंदोलन!

    Bhiwandi Sanitation Worker Death: सफाई कर्मी की मौत पर श्रमजीवी संगठन का उग्र आंदोलन!

    Bhiwandi Sanitation Worker Death: नाले की सफाई करते समय सफाई कर्मी सुभाष नवशा दिघे (उम्र 44 वर्ष, निवासी- मिठपाडा, शेलार) की नाले में गिरने से मौत होने की घटना गुरुवार को घटी थी। इस घटना के बाद भिवंडी नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को श्रमजीवी संगठन ने नगर निगम मुख्यालय के सामने जोरदार निषेध आंदोलन किया।

    यह आंदोलन श्रमजीवी संगठन की अध्यक्षा सीता घाटाळ और श्रमजीवी रयत कामगार संगठन के कार्याध्यक्ष सुल्तान पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मृतक कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा ठेकेदार व मनपा के जिम्मेदार अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की गई। श्रमजीवी संगठन के आंदोलन का संज्ञान लेते हुए शांतिनगर पुलिस स्टेशन में नाला सफाई के ठेकेदार ‘चंडिका कंस्ट्रक्शन’ के बाळू खरात और संबंधित मनपा अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया है।

    संबंधित खबरें: Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिरिक्त आयुक्त नयना ससाणे ने आंदोलन स्थल का दौरा किया और संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ सकारात्मक चर्चा की। इस अवसर पर मनपा प्रशासन ने मृतक सुभाष दिघे के परिवार को तुरंत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। साथ ही, दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन भी मनपा प्रशासन द्वारा दिया गया है।

    श्रमजीवी संगठन की राज्य अध्यक्षा सीता घाटाळ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “यह घटना सिर्फ एक दुर्घटना नहीं है, बल्कि कानूनन प्रतिबंधित ‘मैनुअल स्कैवेंजिंग’ की प्रथा के कारण व्यवस्था द्वारा ली गई बलि है। आदिवासी समाज जानवर नहीं, इंसान है। इंसान को इंसान की तरह जीने और सुरक्षा का पूरा अधिकार है। हम जानवरों जैसा जीवन जीना अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

    इस आंदोलन में संगठन के उपाध्यक्ष दत्तात्रेय कोळेकर, कार्याध्यक्ष बाळाराम भोईर, जिलाध्यक्ष अशोक सापटे, जिला सचिव दशरथ भालके, ठाणे जिला महिला प्रमुख जया पारधी, भिवंडी तालुका उपाध्यक्ष सागर देसक, श्रमजीवी कामगार संगठन सचिव महेंद्र निरगुडा, तालुका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सचिव तानाजी लहांगे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश भांगरे (अंबरनाथ), भिवंडी शहर तालुका उपाध्यक्ष गुरुनाथ जाधव, गुलाब म्हसकर, कविता कदम, ठाणे तालुका सचिव नंदा वाघे, वाडा तालुका सचिव सूरज दळवी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    Bharatiya Kisan Union: प्रयागराज जिले की खेडुआ ग्रामसभा के प्रधान तीरथ सिंह यादव अपने दो दिवसीय मुंबई प्रवास के दौरान भिवंडी पहुंचे, जहां उनका यदुवंशी समाज सेवा संस्था की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने टाटा हॉस्पिटल में इलाज करा रहे अपने ग्रामसभा के कैंसर पीड़ित मरीज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    बता दें कि तीरथ सिंह यादव अपने क्षेत्र में एक कर्मठ, मिलनसार और जनहितैषी प्रधान के रूप में पहचाने जाते हैं। ग्रामीण विकास, सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे सदैव सक्रिय रहते हैं। मुंबई प्रवास के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र व समाज के लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।

    संबंधित खबरें: Bhiwandi RTI Activist Protest: सूचना अधिकार कार्यकर्ता का भिवंडी में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर अनोखा आंदोलन; जानिए कारण!

    भिवंडी निवासी यदुवंशी समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय सचिव आचार्य सूरजपाल यादव के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में तीरथ सिंह यादव को अंग वस्त्र एवं यादव समाज की सामाजिक पुस्तिका ‘यदु यादव कोश’ भेंट कर सम्मानित किया गया।

    इसी अवसर पर भारतीय किसान यूनियन प्रयागराज मंडल अध्यक्ष संजय यादव (गांधी) तथा समाजसेवी सुधीर यादव का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के युवाओं को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं की सकारात्मक भागीदारी बेहद आवश्यक है।

    साथ ही गाँवों के विकास, किसानों की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर कुंभकर्ण यादव, मनीष यादव, राजकुमार, पिंटू यादव, सौरभ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा।

  • Bhiwandi RTI Activist Protest: सूचना अधिकार कार्यकर्ता का भिवंडी में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर अनोखा आंदोलन; जानिए कारण!

    Bhiwandi RTI Activist Protest: सूचना अधिकार कार्यकर्ता का भिवंडी में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर अनोखा आंदोलन; जानिए कारण!

    Bhiwandi RTI Activist Protest: यवतमाल जिले के एक ग्राम पंचायत कार्यालय से सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने और गायब हुए दस्तावेजों के संबंध में मांग करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से परेशान यवतमाल के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भिवंडी तालुका में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर अनोखा आंदोलन शुरू कर दिया है। यवतमाल जिले के ईसापुर के सामाजिक कार्यकर्ता श्याम मारोती गायकवाड ने यह आंदोलन शुरू किया है।

    उन्होंने संकल्प जताया है कि जब तक उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे मिलने नहीं आते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। चूंकि ठाणे जिला उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृह जिला है, इसीलिए गायकवाड द्वारा यहाँ आंदोलन करने की चर्चा हो रही है। दिग्रस तालुका के ईसापुर ग्राम पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण कब से शुरू हुआ, इसकी जानकारी मांगी गई थी।

    संबंधित ख़बरें: Bhiwandi Road Repair: बरसात से पहले भिवंडी की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, नालों और शहर में इकट्ठा कचरे की हो सफाई!

    साथ ही, ग्राम पंचायत के घरों के ‘नमुना 8’ के रिकॉर्ड वाले दस्तावेज चोरी होने की बात कही गई, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद भी असल में क्या कार्रवाई हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। गाँव का नक्शा उपलब्ध न होने के कारण उनके खुद के घर को उनके नाम पर न करके उनके साथ भेदभाव किया गया है। इस अन्याय के खिलाफ बार-बार पत्राचार करने के बाद भी न्याय न मिलने के कारण श्याम गायकवाड ने यह आंदोलन शुरू किया है।

    शिकायत आवेदन पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई निर्णय न लिए जाने के कारण श्याम गायकवाड बुधवार सुबह भिवंडी-कल्याण रोड पर पिंपलास गाँव की सीमा में स्थित बीएसएनएल के टॉवर पर करीब 250 फीट की ऊँचाई पर चढ़ गए। “इस व्यक्ति के संदर्भ में जब दिग्रस पुलिस प्रशासन से जानकारी ली गई, तो यवतमाल पुलिस ने बताया कि श्याम गायकवाड नामक इस व्यक्ति को इस तरह से आंदोलन करने की आदत है। इससे पहले भी वह पांच बार इस तरह का आंदोलन कर चुका है। उसे नीचे उतारने के लिए दमकल विभाग की मदद ली जा रही है।”

  • Bhiwandi Road Repair: बरसात से पहले भिवंडी की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, नालों और शहर में इकट्ठा कचरे की हो सफाई!

    Bhiwandi Road Repair: बरसात से पहले भिवंडी की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, नालों और शहर में इकट्ठा कचरे की हो सफाई!

    Bhiwandi Road Repair: समाजवादी पार्टी भिवंडी जिला अध्यक्ष अनस अंसारी ने भिवंडी मनपा महापौर नारायण चौधरी को एक लिखित निवेदन पत्र देकर मांग करते हुए बताया है कि बरसात का मौसम आने वाला है और भिवंडी शहर के पुराना आगरा रोड और साई बाबा से लेकर कल्यान रोड, आगरा रोड कल्यान नाका से अंजूर फाटा रोड, बंजार पट्टी से लेकर चाबिंन्द्रा रोड, बंजार पट्टी नाका से लेकर शिवाजी चौक , तीन बत्ती , दीवान शाह रोड, दर्गाह रोड, आदि क्षेत्रों में रोड पर बडे बडे जान लेवा गड्ढे है इन गड्डों के कारण तमाम जान लेवा ऐक्सीडेन्ट होते रहते है।

    संबंधित ख़बरें: Maha Vikas Aghadi Demand: विशेष पुनरीक्षण अभियान निष्पक्ष व पारदर्शी हो… महाविकास आघाड़ी ने चुनाव आयोग से की मांग!

    रोड पर गड्ढे होने के कारण बारिश में जल जमाव होता है। रास्ता चलने वाले राह गीरों के उपर कीचड ऊडता है । रोड पर आने जाने वाले लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पडता है । इसी तरह भिवंडी शहर में फलाई ओबर ब्रिज पर जल निकासी के लिए तमाम जगहों  पर पाईप टूट गया है। उन सभी पाईप को तत्काल प्रभाव से बारिश से पहले ठीक कराया जाय।

    जिससे बारिश में नागरिकों को आने जाने में रास्ते पर गंदा पानी व कीचड किसी के उपर ना गिरे । राहगीरो को बारिश में रोड पर चलने में कोई कठिनाई न हो। भिवंडी शहर के सभी क्षेत्रों के नालों की साफ सफाई कराई जाय , जो भी गटर टूटे हुये है उनकी मरम्मत कराई जाय और साफ सफाई कराई जाय।

  • Devkunj Eye Hospital: देवकुंज नेत्र रुग्णालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन!

    Devkunj Eye Hospital: देवकुंज नेत्र रुग्णालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन!

    Devkunj Eye Hospital: मुंबई के मुलुंड पश्चिम स्थित देवकुंज नेत्र रुग्णालय में 18 मई 2026 से 30 मई 2026 तक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

    संबंधित ख़बरें: Bhiwandi Vegetable Market: भिवंडी सब्जी मार्केट में नगर निगम की बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई!

    अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में शहर के नागरिकों के लिए आंखों की जांच निःशुल्क की जाएगी। शिविर का उद्देश्य लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।

    देवकुंज चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी सुनील सानप ने मुंबई शहर के नागरिकों से इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

  • Bhiwandi Municipal Corporation: नालासफाई के कार्यों का महापौर ने किया निरिक्षण; बेहतर सफाई कार्य करने वाले ठेकेदार को 1 लाख रुपये इनाम की घोषणा!

    Bhiwandi Municipal Corporation: नालासफाई के कार्यों का महापौर ने किया निरिक्षण; बेहतर सफाई कार्य करने वाले ठेकेदार को 1 लाख रुपये इनाम की घोषणा!

    Bhiwandi Municipal Corporation: भिवंडी मनपा के महापौर नारायण रतन चौधरी ने मानसून से पहले शहर में शुरू किए गए नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने घोषणा की कि सबसे बेहतर तरीके से नाला सफाई करने वाले ठेकेदार को नकद 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

    महापौर चौधरी ने रतन टॉकीज, भंडारी परिसर, काकूबाई चाल, दरगाह दीवान शाह नगर, देव नगर और कारिवली समेत कई क्षेत्रों में चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने नाला सफाई में लगे मजदूरों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को गम बूट और हाथों के लिए दस्ताने उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

    हालांकि मजदूरों ने बताया कि कुछ स्थानों पर अधिक फिसलन होने के कारण सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने में परेशानी होती है। भिवंडी मनपा के आरोग्य एवं स्वच्छता विभाग द्वारा विभिन्न प्रभाग समितियों में करोड़ों रुपये के ठेके जारी किए गए हैं। प्रभाग समिति क्रमांक-01 और 03 के नालों की सफाई का कार्य मैसर्स सुजित बालासाहेब खरात कंपनी को सौंपा गया है, जबकि प्रभाग समिति क्रमांक-02 और 05 का कार्य चंडिका कन्स्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है।

    संबंधित ख़बरें: Bhiwandi Vegetable Market: भिवंडी सब्जी मार्केट में नगर निगम की बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई!

    इसके अलावा प्रभाग समिति क्रमांक-04 तथा मुख्य सड़कों के नालों की सफाई के लिए भी अलग-अलग कंपनियों को ठेके जारी किए गए हैं। वहीं मनपा के आंकड़ों को लेकर अब सवाल भी उठने लगे हैं। वर्ष 2025 में जहां 135 नालों की सफाई पर 2.27 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, वहीं वर्ष 2026 में नालों की संख्या बढ़ाकर 235 कर दी गई और खर्च भी 2.44 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया।

    ऐसे में शहर में चर्चा है कि आखिर अतिरिक्त नाले कहां से आए और क्या कागजों में संख्या बढ़ाकर करोड़ों रुपये के ठेके जारी किए गए हैं। महापौर के साथ निरीक्षण के दौरान आरोग्य एवं स्वच्छता अधिकारी फैसल तातली, जे.एम. सोनवणे, वार्ड अधिकारी अरविंद घुगरे सहित अन्य मनपा अधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि वसीम अंसारी, इरफान अंसारी और शकील पापा भी उपस्थित थे।

  • Bhiwandi Vegetable Market: भिवंडी सब्जी मार्केट में नगर निगम की बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई!

    Bhiwandi Vegetable Market: भिवंडी सब्जी मार्केट में नगर निगम की बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई!

    Bhiwandi Vegetable Market: भिवंडी शहर के सब्जी मार्केट इलाके में बढ़े हुए अतिक्रमण और हाथगाड़ियों के कारण नागरिकों का सड़क पर चलना भी दूभर हो गया था। बाजार क्षेत्र में भारी भीड़ होने की वजह से यातायात पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा था। इसी के चलते भिवंडी नगर निगम के अतिक्रमण विभाग द्वारा प्रभाग समिति के प्रभाग अधिकारी गिरीश गोश्तेकर के नेतृत्व में एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की गई।

    संबंधित ख़बरें: Bhiwandi Taluka Police: 5 वर्षीय नाबालिग बच्चे का अपहरणकर्ता एक घंटे में हुआ गिरफ्तार; भिवंडी तालुका पुलिस को मिली सफलता!

    पुराने निजामपुर पुलिस स्टेशन के सामने और आसपास की सड़कों पर फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा लगाई गई अनधिकृत दुकानें, हाथगाड़ियाँ और अन्य अतिक्रमणों को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाते समय कुछ दुकानदारों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

    हालांकि, कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच कार्रवाई को लगातार जारी रखा गया। बाजार क्षेत्र की सड़कों को खाली कराने के लिए हाथगाड़ियों, अस्थायी शेड और सड़कों पर रखे गए सामान को हटा दिया गया। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि नगर निगम के अतिक्रमण विभाग द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाई जा रही मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई है।

  • Bhiwandi Taluka Police: 5 वर्षीय नाबालिग बच्चे का अपहरणकर्ता एक घंटे में हुआ गिरफ्तार; भिवंडी तालुका पुलिस को मिली सफलता!

    Bhiwandi Taluka Police: 5 वर्षीय नाबालिग बच्चे का अपहरणकर्ता एक घंटे में हुआ गिरफ्तार; भिवंडी तालुका पुलिस को मिली सफलता!

    Bhiwandi Taluka Police: भिवंडी तालुका के सावंदे गाँव में एक पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण होने के बाद, भिवंडी तालुका पुलिस ने स्थानीय अपराध शाखा की मदद से महज पांच घंटे में मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने कुर्ला से अपहृत बच्चे को सकुशल छुड़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 मई को गाँव की ‘विलास पाटिल चॉल’ में रहने वाले अंकुर पासवान का पांच साल का छोटा बेटा अंश घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो माता-पिता ने भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

    संबंधित ख़बरें: Bhiwandi Padmanagar Murder Case: प्रेम का जवाब न देने पर महिला की हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव जलाने वाला प्रेमी गिरफ्तार!

    घटना की गंभीरता को देखते हुए तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हर्षवर्धन बारवे के नेतृत्व में नाबालिग बच्चे की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया था। इसके साथ ही स्थानीय अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप गीते के नेतृत्व में भी जांच शुरू की गई। गुप्त और तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ठाणे शहर सहित मुंबई पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के अपराध प्रकटीकरण शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद ली।

    कल्याण, मुंब्रा, ठाणे और पवई (मुंबई) जैसे इलाकों में तलाश करने पर नाबालिग बच्चा अंश पासवान, पवई के खैराणीपाडा स्थित एक कमरे में आरोपी इकबाल गुड्डू अंसारी (उम्र ३४ वर्ष, निवासी: यूसुफ कंपाउंड, सावंदे) के कब्जे में मिला। पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया और नन्हे अंश को भिवंडी लाकर उसके माता-पिता को सौंप दिया।

    इस दौरान आरोपी द्वारा बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के कारण, उसके खिलाफ अपहरण के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस अपराध का महज पांच घंटे में पर्दाफाश कर बच्चे को छुड़ाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भिवंडी तालुका पुलिस की हर तरफ सराहना की जा रही है।

  • Bhiwandi Padmanagar Murder Case: प्रेम का जवाब न देने पर महिला की हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव जलाने वाला प्रेमी गिरफ्तार!

    Bhiwandi Padmanagar Murder Case: प्रेम का जवाब न देने पर महिला की हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव जलाने वाला प्रेमी गिरफ्तार!

    Bhiwandi Padmanagar Murder Case: भिवंडी में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है, जहां प्रेम संबंध से इनकार करने पर एक महिला की हत्या कर शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। इस मामले में भिवंडी क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है।

    पुलिस के अनुसार, पद्मानगर क्षेत्र में रहने वाली सरितादेवी विकास महतो (33) की पहचान संजय मुकादम उर्फ द्वारकाप्रसाद वर्मा (42) से थी। आरोपी महिला से प्रेम संबंध रखना चाहता था, लेकिन महिला ने उसके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया और उससे बातचीत भी बंद कर दी। इसी बात को लेकर आरोपी लगातार नाराज चल रहा था।

    11 मई को आरोपी ने महिला को अपने घर बुलाया। वहां उसने बातचीत के बहाने महिला को रोक लिया। इसी दौरान मोबाइल फोन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने घर में छिपाकर रखा और रात होने का इंतजार करता रहा।

    मध्यरात्रि के बाद करीब ढाई बजे आरोपी ने शव को एक प्लास्टिक की बोरी में भरा और कंधे पर उठाकर पद्मानगर स्थित दुर्गा प्रसाद होटल के पास एक सुनसान मैदान में ले गया। वहां फटे-पुराने कपड़े और धागों की मदद से शव में आग लगा दी, ताकि पहचान और सबूत पूरी तरह नष्ट हो जाएं।

    संबंधित ख़बरें: Census 2027 Self-Enumeration: ठाणे में ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन’ प्रोसेस को लोगों ने उत्साह से लिया; 16 मई से एन्यूमरेटर घरों में जाएंगे!

    मामले की जांच भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के साथ-साथ क्राइम ब्रांच भी कर रही थी। शुरुआती जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी थी और कोई प्रत्यक्ष गवाह भी नहीं था। इसके बावजूद क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल के आसपास मौजूद पावरलूम कारखानों और मजदूर बस्तियों में गहन पूछताछ शुरू की।

    गुप्त मुखबिरों से मिली जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध के रूप में द्वारकाप्रसाद गिरीधारीप्रसाद वर्मा उर्फ संजय मुकादम को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

    इस कार्रवाई का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राउत ने किया। उनके मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीराज माली, मिथुन भोईर, उपनिरीक्षक रवींद्र पाटिल, राजेश शिंदे, रामचंद्र जाधव सहित कई पुलिस कर्मियों ने इस जटिल मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Bhiwandi Municipal Corporation: स्थायी समिति सभापति पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, तीन प्रभाग समितियों में निर्विरोध चयन तय!

    Bhiwandi Municipal Corporation: स्थायी समिति सभापति पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, तीन प्रभाग समितियों में निर्विरोध चयन तय!

    Bhiwandi Municipal Corporation: भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका में स्थायी समिति सभापति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी 14 मई को होने वाले चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा की उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

    वहीं पाँच प्रभाग समितियों में से तीन में सभापति पद पर निर्विरोध चयन लगभग तय माना जा रहा है। स्थायी समिति सभापति पद के लिए तीन महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें ईशा इमरान खान राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट), अस्मिता प्रभुदास नाईक शिवसेना (शिंदे गुट) और गीता विठोबा नाईक भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रही हैं।

    16 सदस्यीय स्थायी समिति में आंकड़ों का गणित काफी पेचीदा नजर आ रहा है। वर्तमान दलीय स्थिति में कांग्रेस के 5, भाजपा के 4, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के 2, शिवसेना शिंदे गुट के 2, समाजवादी पार्टी का 1, कोणार्क विकास आघाड़ी का 1 और भिवंडी विकास आघाड़ी का 1 सदस्य शामिल है। ऐसे में सभापति पद के लिए छोटे दलों और निर्दलीय समर्थन की भूमिका अहम मानी जा रही है।

    संबंधित खबरें: Bhiwandi Farmers’ Protest: कुकसे में प्राकृतिक नाला बंद करने से किसानों का फूटा गुस्सा, बिल्डर और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा!

    प्रभाग समितियों की बात करें तो प्रभाग समिति क्रमांक 1 में हसनेन इम्तियाज फारूकी, प्रभाग समिति क्रमांक 2 में तबस्सुम जाकिर बेग तथा प्रभाग समिति क्रमांक 4 में समीना मोहम्मद इमरान अंसारी के खिलाफ कोई अन्य नामांकन नहीं आने से उनका निर्विरोध चयन तय माना जा रहा है।

    वहीं प्रभाग समिति क्रमांक 3 में रंजीता मोहन कोंडा और संजय गणपत भोईर के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। प्रभाग समिति क्रमांक 5 में त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल सकता है, जहां वैभव एकनाथ भोईर, रोमा नीलेश आलसी और अनाम तारिक अंसारी ने नामांकन दाखिल किया है। अब राजनीतिक दलों और समर्थकों की निगाहें 14 मई को होने वाले मतदान और उसके नतीजों पर टिकी हुई हैं।