Tag: maharashtra news

  • Anil Nagre Appeal: पावसाल में अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के तबादले रोके जाएं, अनिल नागरे की सरकार से अपील!

    Anil Nagre Appeal: पावसाल में अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के तबादले रोके जाएं, अनिल नागरे की सरकार से अपील!

    Anil Nagre Appeal: मुंबई में मानसून की शुरुआत के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे समय में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा इमारत गिरने, भूस्खलन, जलभराव और सड़क धंसने जैसी घटनाओं से होने वाले नुकसान को रोका जा सके, इसके लिए महानगरपालिका प्रशासन युद्धस्तर पर काम करता है।

    इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शांताराम नागरे ने मांग की है कि मानसून के दौरान अत्यावश्यक सेवाओं में कार्यरत अभियंताओं और अधिकारियों के तबादले तत्काल प्रभाव से रोके जाएं। इस संबंध में नागरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे, मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे तथा नगर अभियंता रामचंद्र कदम को पत्र भेजकर अपनी मांग रखी है।

    संबंधित ख़बरें: AICC Minority Department: डॉ. प्रशांत रमेश इंगळे को एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग में मिली राष्ट्रीय दायित्व!

    अनिल नागरे ने कहा कि दक्षिण मुंबई में सैकड़ों पुरानी और जर्जर इमारतें हैं, जिनके मानसून के दौरान गिरने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा जलभराव, सड़क धंसने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और भूस्खलन जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं। ऐसे संवेदनशील समय में यदि अनुभवी अभियंताओं और अधिकारियों का तबादला किया जाता है तो उनकी जगह आने वाले नए अधिकारी स्थानीय परिस्थितियों और समस्याओं से पूरी तरह परिचित नहीं होते।

    उन्होंने कहा कि नए अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं को समझने और स्थिति पर नियंत्रण पाने में समय लगता है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में देरी हो सकती है और नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानसून समाप्त होने तक अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों और अभियंताओं के तबादले स्थगित किए जाने चाहिए।स्लग: मानसून में अधिकारियों के तबादलों पर रोक की मांग

  • Uttar Pradesh ATS: आतंकवादियों के रडार पर भिवंडी का नारपोली पुलिस स्टेशन, यूपी एटीएस की जांच में खुलासा!

    Uttar Pradesh ATS: आतंकवादियों के रडार पर भिवंडी का नारपोली पुलिस स्टेशन, यूपी एटीएस की जांच में खुलासा!

    Uttar Pradesh ATS: उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम द्वारा आतंकवादियों से की गई पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जिसके मुताबिक भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन की रेकी कर उसे उड़ाने की साजिश रची गई थी। जांच एजेंसियों ने आशंका जताई है कि बांद्रा के गरीब नगर इलाके में एक अनधिकृत मस्जिद को तोड़े जाने का बदला लेने के लिए पुलिस पर हमले की यह साजिश रची गई थी।

    संबंधित ख़बरें: PPI Launch India: 15 जून से लागू होगा नया प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स, महंगाई मापने का तरीका बदलेगा!

    इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी दानियाल अशरफ पर आरोप है कि उसने नारपोली पुलिस स्टेशन की तस्वीरें लीं और पास के मेट्रो पुल का 18 सेकंड का एक वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को भेजा। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों को पुलिस स्टेशनों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए थे।

    इस नेटवर्क के कथित संबंध ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ और शहजाद भट्टी से होने का संदेह जताया जा रहा है, साथ ही इसमें आईएसआई की संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच से यह जानकारी भी सामने आई है कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को पैसों का लालच देकर संवेदनशील स्थानों की रेकी करने के लिए उनका इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • Sanitation Workers Issues: सफाई कर्मचारियों के मुद्दों पर ढिलाई बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई!

    Sanitation Workers Issues: सफाई कर्मचारियों के मुद्दों पर ढिलाई बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई!

    Sanitation Workers Issues: महाराष्ट्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष मुकेश सारवान ने चेतावनी दी है कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर कोई समझौता नहीं होगा और यदि समस्याओं के समाधान में ढिलाई बरती गई तो संबंधित अधिकारियों और प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मंगलवार को मुकेश सारवान ने भिवंडी महानगरपालिका का दौरा कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की समीक्षा की तथा मनपा आयुक्त अनमोल सागर के साथ विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर आयोजित समीक्षा बैठक में अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, नयना ससाणे, उपायुक्त विक्रम दराडे, सहायक आयुक्त शैलेश दोंदे तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक में महानगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के साथ-साथ सामाजिक न्याय विभाग और नगर विकास विभाग द्वारा जारी सरकारी आदेशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। मुकेश सारवान ने स्थापना विभाग के अधिकारियों और आयुक्त से चर्चा करते हुए यह जानकारी ली कि सफाई कर्मचारियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं को किस प्रकार लागू किया जा रहा है।

    संबंधित ख़बरें: Ramdas Athawale: ‘हाथभट्टी’ शराब को वैध करें, सरकार का नियंत्रण रहने से राजस्व भी मिलेगा!

    उन्होंने ‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर श्रमसाफल्य योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन सफाई कर्मचारियों ने 25 वर्ष या उससे अधिक समय तक सेवा दी है, उन्हें मालिकाना हक के आधार पर निःशुल्क फ्लैट उपलब्ध कराए जाने चाहिए। इस संबंध में उन्होंने मनपा प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई कर मामले का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

    मुकेश सारवान ने 30 अप्रैल 2025 के सरकारी आदेश का हवाला देते हुए कहा कि दूषित नालों में काम करते समय जान गंवाने वाले, स्थायी रूप से दिव्यांग या विकलांग हुए मैनुअल स्कैवेंजर्स और सफाई कर्मचारियों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके अलावा 13 अक्टूबर 2024 के सरकारी आदेश के तहत लंबित अनुकंपा नियुक्ति और वारिस हक से जुड़े मामलों की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा गया।

    उन्होंने महानगरपालिका प्रशासन को निर्देश दिया कि सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत, भरे गए और रिक्त पदों का विवरण तैयार किया जाए तथा कर्मचारियों के समग्र विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाए। बैठक के दौरान आयोग की ओर से दोहराया गया कि सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और यदि समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Ramdas Athawale: ‘हाथभट्टी’ शराब को वैध करें, सरकार का नियंत्रण रहने से राजस्व भी मिलेगा!

    Ramdas Athawale: ‘हाथभट्टी’ शराब को वैध करें, सरकार का नियंत्रण रहने से राजस्व भी मिलेगा!

    Ramdas Athawale: पुणे में जहरीली शराब पीने के कारण गरीब परिवारों के मजदूर और कामगारों की मौत हो गई। रोज कमाने-खाने वाला समाज हाथभट्टी की शराब पीता है। मेरा यह व्यक्तिगत मानना है कि हाथभट्टी की शराब को सरकार द्वारा मान्यता देकर वैध किया जाना चाहिए।

    इससे हाथभट्टी की शराब आम मजदूर वर्ग के लिए किफायती होगी, इस पर सरकार का नियंत्रण रहेगा, सरकार को राजस्व मिलेगा और गरीब मजदूर वर्ग की जान भी बचेगी। ऐसा विश्वास केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने भिवंडी में व्यक्त किया है।

    केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले सोमवार को तालुका के बापगांव में एक निजी कार्यक्रम के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने भिवंडी शहर के आरपीआई शहराध्यक्ष महेंद्र गायकवाड के शहर कार्यालय का देर रात दौरा किया।

    इसके बाद वहां एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर राष्ट्रीय नेता सुरेश बारशिंगे, शहराध्यक्ष महेंद्र गायकवाड, प्रो. सुमित्र कांबळे, भाजपा नेता संतोष शेट्टी, कॉर्पोरेटर नंदिनी गायकवाड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    संबंधित ख़बरें: Vivek Tiwari Demand: शास्त्री विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, समाजसेवी विवेक तिवारी ने की कार्रवाई की मांग!

    हालांकि, अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है। मराठा आरक्षण आंदोलन को आरपीआई पार्टी का शुरुआत से ही समर्थन रहा है। मनोज जरांगे पाटिल धूप में आंदोलन पर बैठे थे। सरकार ने मराठा आरक्षण देने के संबंध में निर्णय लिया है।

    विदर्भ के कुणबी मराठा समाज को आरक्षण प्राप्त है। मराठा समाज भी कुणबी समाज की तरह ही खेती करता है। इसलिए, जिनके रिकॉर्ड में ‘कुणबी’ दर्ज है, उन्हें ओबीसी का प्रमाणपत्र दिया जाना चाहिए; पूरे मराठा समाज को सीधे तौर पर ओबीसी नहीं कहा जा सकता। लेकिन साथ ही, ओबीसी समाज के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए।

    10% आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के माध्यम से दिया जा सकता है, इसलिए मराठा समाज को इडब्लूएस में शामिल किया जाना चाहिए। जनगणना के बाद समाज के वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे। हमारा मानना है कि मराठा समाज के आरक्षण पर जल्द से जल्द निर्णय होना चाहिए। “उप-वर्गीकरण करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राज्य सरकार द्वारा इसकी कार्यप्रणाली शुरू की गई है।

    हमारी मांग है कि जो जनगणना अब हो रही है, उसके बाद समाज के सही आंकड़े सामने आएंगे। इसलिए किसी भी जाति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए; जिस जाति की जितनी हिस्सेदारी है, उसे उसी अनुपात में आरक्षण मिलना चाहिए, यही हमारी भूमिका है।” मातंग समाज में यह भावना है कि उनके साथ अन्याय हुआ है।

    कानूनन जाति व्यवस्था भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन लोगों के दिलों से जातीयता अभी खत्म नहीं हुई है; आज भी ग्रामीण इलाकों में अन्याय होता है। अगर जाति व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो जाए, तो हम भी आरक्षण छोड़ने के लिए तैयार हैं।

  • Vivek Tiwari Demand: शास्त्री विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, समाजसेवी विवेक तिवारी ने की कार्रवाई की मांग!

    Vivek Tiwari Demand: शास्त्री विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, समाजसेवी विवेक तिवारी ने की कार्रवाई की मांग!

    Vivek Tiwari Demand: विरार पूर्व स्थित शास्त्री विद्यालय की सुरक्षा एवं भवन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर समाजसेवी विवेक तिवारी ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक/माध्यमिक), जिला परिषद पालघर को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार शास्त्री विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा गंभीर खतरे में बताई गई है।

    पत्र में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय के पास विरार-वसई महानगरपालिका (VVMC) द्वारा जारी आवश्यक फायर एनओसी (Fire NOC) नहीं है। साथ ही अग्निशमन विभाग द्वारा पूर्व में जारी नोटिस एवं चेतावनी के बावजूद विद्यालय प्रशासन द्वारा आवश्यक सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं।

    संबंधित ख़बरें: Thane CBSE School: ठाणे मनपा – क्रिस्टल हाउस’ सीबीएसई स्कूल 8 जून से खारेगांव में शुरू होगा!

    विवेक तिवारी ने अपने पत्र में कहा है कि विद्यालय की संरचनात्मक स्थिति भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं दिखाई देती। आपातकालीन परिस्थितियों में विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकालने के पर्याप्त मार्ग उपलब्ध नहीं हैं, जिससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है।

    उन्होंने महाराष्ट्र शासन के स्कूल रेगुलेशन कानूनों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए विद्यालय की तत्काल जांच कराने की मांग की है। साथ ही विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक होने पर विद्यालय को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने अथवा विद्यालय संचालन पर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया है। समाजसेवी विवेक तिवारी ने जिला शिक्षा विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Mumbai–Ahmedabad Bullet Train: पालघर में तीसरी पर्वतीय सुरंग का ब्रेकथ्रू पूरा

    Mumbai–Ahmedabad Bullet Train: पालघर में तीसरी पर्वतीय सुरंग का ब्रेकथ्रू पूरा

    Mumbai–Ahmedabad Bullet Train: मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत महाराष्ट्र की तीसरी पर्वतीय सुरंग का ब्रेकथ्रू पालघर जिले के दहानू तालुका स्थित अंबेसरी गांव में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।यह सुरंग 417 मीटर लंबी और 14.4 मीटर चौड़ी है, जिसे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की अप और डाउन दोनों पटरियों को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

    सुरंग की खुदाई दोनों सिरों से नियंत्रित ड्रिलिंग एवं ब्लास्टिंग (Controlled Drilling and Blasting) तकनीक का उपयोग करके की गई। खुदाई कार्य के दौरान संरचनात्मक स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्नत मॉनिटरिंग प्रणालियों और भू-तकनीकी उपकरणों का उपयोग किया गया।

    खुदाई गतिविधियों के दौरान कंपन, सुरंग के व्यवहार तथा आसपास की संरचनाओं की सतत निगरानी के लिए सरफेस सेटलमेंट पॉइंट्स (SSP), 3D टार्गेट्स, स्ट्रेन गेज और सीस्मोग्राफ सहित रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किए गए।सुरंग के भीतर कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके लिए उचित वेंटिलेशन प्रणाली, अग्नि सुरक्षा उपाय, नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था तथा निरंतर भू-तकनीकी निगरानी सुनिश्चित की गई।

    गुजरात एवं महाराष्ट्र में पर्वतीय सुरंगों (MT) की स्थिति
    परियोजना में कुल आठ (08) पर्वतीय सुरंगों में से सात (07) महाराष्ट्र के पालघर जिले में तथा एक (01) गुजरात के वलसाड जिले में स्थित है।
    •⁠ ⁠MT-08 (350 मीटर) का ब्रेकथ्रू 5 अक्टूबर 2023 को पूरा किया गया
    •⁠ ⁠MT-07 (417 मीटर) का ब्रेकथ्रू 1 जून 2026 को पूरा किया गया
    •⁠ ⁠MT-06 (454 मीटर) का ब्रेकथ्रू 3 फरवरी 2026 को पूरा किया गया
    •⁠ ⁠MT-05 (1.5 किमी) का ब्रेकथ्रू 2 जनवरी 2026 को पूरा किया गया
    •⁠ ⁠MT-04 में लगभग 60% कार्य प्रगति हासिल की जा चुकी है
    •⁠ ⁠MT-03 में 80% से अधिक खुदाई कार्य पूरा हो चुका है
    •⁠ ⁠MT-02 और MT-01 का कार्य निरंतर प्रगति पर है

    इस पर्वतीय सुरंग की खुदाई पूर्ण होने के साथ ही महाराष्ट्र में पिछले पाँच महीनों के भीतर तीन पर्वतीय सुरंगों का सफलतापूर्वक उत्खनन पूरा किया जा चुका है, जो परियोजना के सबसे जटिल खंडों में से एक में तीव्र प्रगति को दर्शाता है।वापी और बोइसर बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित सभी तीन पर्वतीय सुरंगों का उत्खनन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

    मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर महाराष्ट्र के बोइसर और गुजरात के वापी के बीच स्थित एक महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इन दोनों औद्योगिक शहरों के बीच के मार्ग में तीन (03) पर्वतीय सुरंगें (MT-08, MT-07 एवं MT-06) शामिल हैं।

  • Congress Protests: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन!

    Congress Protests: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन!

    Congress Protests: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ के मार्गदर्शन में दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस ने जोरदार आंदोलन किया। यह प्रदर्शन दक्षिण जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविकांत बावकर के नेतृत्व में गोल देऊल मंदिर के पास, मोती टॉकीज चौक, कुंभारवाड़ा, मुंबई में आयोजित किया गया।

    संबंधित खबरें: Animal Healthcare Services: किसानों को 1962 हेल्पलाइन और WhatsApp चैटबॉट के ज़रिए उनके घर पर हेल्थ सर्विस मिलेंगी

    “जनता की लूट बंद करो, पेट्रोल-डीजल-सीएनजी की मूल्यवृद्धि वापस लो” की मांग को लेकर ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष केतन शाह के नेतृत्व में आज जोरदार आंदोलन किया गया। आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती ईंधन कीमतों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को उजागर किया।

    नेताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के लगातार बढ़ते दामों से महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम नागरिकों, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आंदोलनकारियों ने सरकार से ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने और जनता को राहत देने की मांग की।

  • Food and Drug Administration: एफडीए की बड़ी कार्रवाई; 11 लाख के आम, 4.5 लाख का गुटखा जब्त, 37 गिरफ्तार!

    Food and Drug Administration: एफडीए की बड़ी कार्रवाई; 11 लाख के आम, 4.5 लाख का गुटखा जब्त, 37 गिरफ्तार!

    Food and Drug Administration: फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के स्टेट कमिश्नर तुकाराम मुंडे के गाइडेंस में ठाणे जिले में फूड सेफ्टी नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए एक बड़ा और लगातार कैंपेन चलाया जा रहा है। इस कैंपेन के तहत, ठाणे जिले के फूड सेफ्टी अधिकारियों ने 30 और 31 मई, 2026 को APMC मार्केट (नवी मुंबई एरिया) और कई दूसरे इलाकों में अचानक रेड मारकर एक बड़ी कानूनी कार्रवाई की है।

    गर्मियों में आमों की ज़्यादा डिमांड का फायदा उठाकर, यह बात सामने आई है कि कुछ व्यापारी आमों को आर्टिफिशियल तरीके से पकाने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस रेड सेशन के दौरान, एडमिनिस्ट्रेशन ने तीन बड़ी जगहों पर कार्रवाई की है जो आमों को पकाने के लिए सीधे एथिलीन जैसे स्प्रे का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस ऑपरेशन में, संबंधित जगहों से कुल 3,453 kg आम ज़ब्त किए गए हैं, और इन ज़ब्त किए गए आमों की कुल कीमत 11 लाख 12 हज़ार 850 रुपये है।

    फ़ूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) के नियमों के मुताबिक, आम या दूसरे फलों को पकाने के लिए फलों पर सीधे एथिलीन स्प्रे करना पूरी तरह से मना है। व्यापारियों के लिए नियमों के मुताबिक सिर्फ़ सुरक्षित एथिलीन गैस चैंबर का ही इस्तेमाल करना ज़रूरी है। हालांकि, इंस्पेक्शन के दौरान, कई व्यापारी नियमों का उल्लंघन करके फलों पर सीधे स्प्रे करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। इन ज़ब्त किए गए आमों के सैंपल आगे की जांच और एनालिसिस के लिए लैब में भेजे गए हैं।

    इस लैब की रिपोर्ट मिलने के बाद, संबंधित लोगों के ख़िलाफ़ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस इंस्पेक्शन में कहीं भी कैल्शियम कार्बाइड जैसे बहुत जानलेवा और खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल नहीं पाया गया, लेकिन यह साफ़ हो गया है कि एथिलीन स्प्रे का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही, वर्ल्ड नो टोबैको डे के मौके पर 29 मई से 31 मई 2026 तक नवी मुंबई और ठाणे जिले के APMC मार्केट में गुटखा, पान मसाला और खुशबूदार तंबाकू जैसी सेहत के लिए खतरनाक और बैन खाने की चीज़ों के खिलाफ एक बड़ा कैंपेन भी चलाया गया।

    संबंधित खबरें: Shobha Shelar Appointment: महिला और बाल विकास विभाग की ऑफिसर शोभा शेलार की ज़िला परिषद ठाणे में नियुक्ति!

    इस ऑपरेशन में कुल 36 जगहों को कानूनी तौर पर सीज किया गया है। इन बैन चीज़ों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान, एडमिनिस्ट्रेशन ने 4 लाख 74 हजार 407 रुपये का गुटखा, खुशबूदार तंबाकू और पान मसाला का स्टॉक सीज किया है। इन चीज़ों को गैर-कानूनी तरीके से बेचने वाले वेंडर्स के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में FIR दर्ज की गई हैं और इस मामले में अब तक 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    साथ ही, नियमों का गंभीर उल्लंघन करते पाए गए कुल 31 जगहों को एडमिनिस्ट्रेशन ने तुरंत सील कर दिया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने साफ किया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले ऐसे मिलावटी और गैर-कानूनी व्यापारियों के खिलाफ यह रेड सेशन कैंपेन इसी तरह जारी रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि अगर उन्हें समाज में ऐसी प्रतिबंधित चीज़ों की बिक्री या खाने की चीज़ों में मिलावट की कोई जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को बताएं।

    नागरिकों के लिए अपील और शिकायत केंद्र:
    जनता को प्रतिबंधित और मिलावटी खाने की चीज़ों को 100% खत्म करने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करना चाहिए। प्रशासन ने किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करने या गड़बड़ी की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 1800222365 उपलब्ध कराया है।

    नागरिक अपनी शिकायतें ‘जॉइंट कमिश्नर (कोकण डिवीज़न), फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़िस, वरदान MIDC बिल्डिंग, ग्राउंड फ़्लोर, वागले एस्टेट, रोड नंबर 16, ठाणे (वेस्ट) – 400604’ पर लिखकर भी दर्ज करा सकते हैं, कोकण डिवीज़न के जॉइंट कमिश्नर (फ़ूड) श्री पराग नलावड़े से अपील की है।

  • Shobha Shelar Appointment: महिला और बाल विकास विभाग की ऑफिसर शोभा शेलार की ज़िला परिषद ठाणे में नियुक्ति!

    Shobha Shelar Appointment: महिला और बाल विकास विभाग की ऑफिसर शोभा शेलार की ज़िला परिषद ठाणे में नियुक्ति!

    Shobha Shelar Appointment: महाराष्ट्र सरकार के महिला और बाल विकास विभाग के सरकारी आदेश के अनुसार, शोभा एम. शेलार, जो मुंबई शहर में डिस्ट्रिक्ट महिला और बाल विकास ऑफिसर के पद पर काम कर रही हैं, का तबादला ज़िला परिषद ठाणे में डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर (महिला और बाल विकास) के पद पर कर दिया गया है और उन्होंने आज, 1 जून, 2026 को अपना पदभार संभाल लिया।

    सरकारी निर्देशों के अनुसार, शेलार ने ज़िला परिषद ठाणे में डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर (महिला और बाल विकास) के पद पर ज्वाइन करने के साथ-साथ मुंबई शहर में डिस्ट्रिक्ट महिला और बाल विकास ऑफिसर के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल लिया है।

    संबंधित खबरें: Congress Office Bearers Workshop: कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों की कार्यशाला संपन्न, संगठन मजबूत करने पर दिया जोर!

    महिला और बाल विकास सेक्टर में अलग-अलग स्कीम को असरदार तरीके से लागू करने का बहुत अनुभव रखने वाली मिसेज शेलार ने अलग-अलग पदों पर काम करते हुए महिला सशक्तिकरण, बच्चों की सुरक्षा, न्यूट्रिशन कैंपेन, इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस स्कीम, आंगनवाड़ी सर्विस और कई सरकारी वेलफेयर स्कीम को लागू करने में अहम योगदान दिया है।

    उनकी नियुक्ति से ज़िला परिषद ठाणे के तहत महिला और बाल विकास विभाग द्वारा लागू की गई अलग-अलग स्कीम को तेज़ी से लागू करने में मदद मिलेगी। खास तौर पर, उनका अनुभव महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, न्यूट्रिशन, शिक्षा, सुरक्षा और पूरे विकास से जुड़ी गतिविधियों को और असरदार तरीके से लागू करने में फायदेमंद होगा।

    ज़िला परिषद ठाणे प्रशासन ने शेलार का स्वागत किया है और उन्हें भरोसा है कि उनके नेतृत्व में महिला और बाल विकास विभाग की अलग-अलग गतिविधियों को और मज़बूती मिलेगी और स्कीम का फ़ायदा लाभार्थियों तक असरदार तरीके से पहुँचने में मदद मिलेगी।

  • Congress Office Bearers Workshop: कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों की कार्यशाला संपन्न, संगठन मजबूत करने पर दिया जोर!

    Congress Office Bearers Workshop: कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों की कार्यशाला संपन्न, संगठन मजबूत करने पर दिया जोर!

    Congress Office Bearers Workshop: महाराष्ट्र में कांग्रेस संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दादर स्थित तिलक भवन में 26 से 30 मई 2026 तक ओबीसी, अल्पसंख्यक, एससी और सोशल मीडिया विभाग के तालुकाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती, पार्टी विस्तार, जनसंपर्क, सोशल मीडिया संवाद, बूथ स्तर की रणनीति तथा विभिन्न समाज वर्गों के साथ समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

    संबंधित खबरें: Thane District Bank Forensic Audit: ठाणे जिला बैंक के वित्तीय लेन-देन का फोरेंसिक ऑडिट एवं कर्मचारी भर्ती की जांच कि मांग!

    कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) एडवोकेट गणेश पाटील, ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल भिंगे, एससी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अनिरुद्ध वनकर, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष वजाहत मिर्जा, पूर्व सांसद भालचंद्र मुणगेकर, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश शेट्टी, महासचिव गुरबिंदर बच्चर, अभिजीत सपकाळ, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हृषिकेश पाटील तथा प्रवक्ता हनुमंत पवार सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

    प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख आशुतोष शिर्के और निमिष साने के नेतृत्व में कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया। प्रसिद्ध आरजे संग्राम खोपड़े ने भी उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।