Blog

  • ठाणे में संत ज्ञानेश्वर की 750वीं जयंती पर दिंडी का भव्य आयोजन

    ठाणे में संत ज्ञानेश्वर की 750वीं जयंती पर दिंडी का भव्य आयोजन

    ठाणे। संत ज्ञानेश्वर की 750वीं जयंती के अवसर पर ठाणे महानगरपालिका और संत ज्ञानदेव सेवा मंडल की संयुक्त पहल पर भव्य दिंडी का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा में ठाणे के नागरिकों और वारकरी मंडलियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

    दिंडी संत ज्ञानेश्वर मंदिर, पाचपखाड़ी से प्रारंभ होकर मनपा मुख्यालय, कलावती मंदिर और धर्मवीर आनंद दिघे मार्ग होते हुए पुनः संत ज्ञानेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान “ज्ञानोबा-तुकाराम” के गगनभेदी जयकारे और वारकरी मंडलियों के भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

    इस अवसर पर विधायक संजय केलकर, विधायक निरंजन डावखरे, पूर्व सांसद राजन विचारे, मनपा के अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, उपायुक्त उमेश बिरारी, जनसंपर्क अधिकारी रवींद्र मांजरेकर सहित अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। संत ज्ञानदेव सेवा मंडल के अजीत मराठे, पूर्व उपमहापौर एड. सुभाष काले, अभय मराठे, मधुकर घोलप, अशोक घोलप भी शामिल हुए।

    दिंडी जब मनपा मुख्यालय पहुंची, तब वारकरी मंडलियों ने पारंपरिक वादन के साथ रिंग प्रदर्शन कर उत्सव की शोभा बढ़ाई। समापन पर संत ज्ञानेश्वर महाराज की आरती और सामूहिक भजन के साथ भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • गोविंदा पथक उत्साह के आगे बारिश भी फीकी, ठाणे में दही हांडी का रोमांच,नौ गोविंदा घायल

    गोविंदा पथक उत्साह के आगे बारिश भी फीकी, ठाणे में दही हांडी का रोमांच,नौ गोविंदा घायल

    ठाणे। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ठाणे शहर दही हांडी के उल्लास और उत्साह में डूबा रहा। सुबह से जारी बूंदाबांदी ने भी गोविंदा पथकों के जोश को कम नहीं किया, बल्कि “गोविंदा आला रे आला” की गूँज, ढोल-नगाड़ों और रंग-बिरंगी झांकियों ने पूरे शहर को मेले के रंग में रंग दिया।

    शहर के टेंभी नाका स्थित आनंद दिघे दही हांडी, संस्कृति प्रतिष्ठान, संकल्प प्रतिष्ठान, गोकुल हांडी, स्वामी प्रतिष्ठान और जांभली नाका सहित प्रमुख स्थानों पर भारी भीड़ उमड़ी। दर्शकों की तालियों के बीच गोविंदाओं ने छह से आठ परतों की मानव पिरामिड बनाई। वहीं, वर्तकनगर स्थित संस्कृति युवा प्रतिष्ठान के दही हांडी उत्सव में कोंकण नगर गोविंदा दल ने बारिश और फिसलन के बावजूद दस परतों की सलामी देकर सभी को रोमांचित कर दिया।

    उत्सव के दौरान सुरक्षा इंतज़ामों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस की टीम हर समय मुस्तैद रही, वहीं आयोजकों ने स्वयंसेवकों और सुरक्षा जाल का भी इंतजाम किया था।

    नौ गोविंदा घायल

    सभी सावधानियों के बावजूद दही हांडी फोड़ने के दौरान नौ गोविंदा घायल हो गए। इनमें बच्चे से लेकर युवा तक शामिल हैं। घायलों को कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल और ठाणे जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    • छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल : 18 वर्षीय आदित्य वर्मा, 13 वर्षीय कृष्णा स्वयान, 10 वर्षीय समर राजभर, 5 वर्षीय निशांत सावंत और 26 वर्षीय सौरभ जाधव।
    • ठाणे जिला सरकारी अस्पताल : 10 वर्षीय शिवराज पवार, 24 वर्षीय रोहन पेज, 35 वर्षीय कल्पक पाटिल और 17 वर्षीय करण पवार।

    कुछ को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ का विशेष उपचार जारी है।

    त्योहार का रोमांच देखने आई जनता ने गोविंदाओं के साहस की सराहना की, लेकिन परिवारजन अस्पताल में इलाजरत अपने बच्चों और प्रियजनों की स्थिति को लेकर चिंतित दिखाई दिए।

  • मध्य रेलवे विजिलेंस ने गोदान एक्सप्रेस से 6  लाख रुपए का प्रतिबंधित तम्बाकू किया बरामद

    मध्य रेलवे विजिलेंस ने गोदान एक्सप्रेस से 6 लाख रुपए का प्रतिबंधित तम्बाकू किया बरामद

    यूपी के आज़मगढ़–गोंडा रूट पर मादक पदार्थों की तस्करी चरम पर

    राष्ट्रीय स्वाभिमान। सुजीत मिश्र

    मुंबई। मध्य रेलवे की विजिलेंस टीम ने 13 अगस्त की शाम लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ट्रेन संख्या 11056 गोदान एक्सप्रेस से 500 किलोग्राम प्रतिबंधित तम्बाकू जब्त किया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 6 लाख रुपये आँकी गई है। बरामद माल को तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया गया।
    गोंडा से लोड होकर मुंबई पहुँचा माल
    जाँच में सामने आया है कि यह तम्बाकू गोंडा जंक्शन से ही लोड किया गया था और इसे मुंबई में उतारकर स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई करने की तैयारी थी। विजिलेंस टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि गोदान एक्सप्रेस में अवैध सामान की खेप भेजी जा रही है। टीम ने LTT पर ट्रेन पहुँचते ही बोगियों की सघन तलाशी ली और तम्बाकू के बड़े-बड़े 10 बोरे बरामद किए।
    पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं मादक पदार्थ की भारी खेपें
    रेलवे सूत्र बताते हैं कि गोंडा–आज़मगढ़ दिशा से आने वाली कई ट्रेनों में प्रतिबंधित और मादक पदार्थों की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 11 दिसंबर 2024 को विजिलेंस टीम ने ट्रेन संख्या 20104 आज़मगढ़–एलटीटी एक्सप्रेस से 1,200 किलो भाँग पकड़ी थी। इन घटनाओं के बाद इस रूट को रेलवे के उच्चाधिकारियों को हाई रिस्क में रखना चाहिए।
    तस्करी के लिए पसंदीदा रूट क्यों?
    विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्वांचल क्षेत्र के कुछ हिस्सों में प्रतिबंधित तम्बाकू, भाँग और अन्य मादक पदार्थों का अवैध उत्पादन और कारोबार होता है। गोंडा और आज़मगढ़ से मुंबई तक सीधी ट्रेन सेवा होने के कारण तस्कर इन ट्रेनों का इस्तेमाल सप्लाई चैन के रूप में करते हैं। इस दौरान अन्य अवैध सामान और असामाजिक तत्वों की आवाजाही भी बनी रहती है।
    रेलवे प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों में अब निगरानी और कड़ी होगी। विजिलेंस, RPF और GRP का संयुक्त अभियान चलाकर बोगियों में आकस्मिक तलाशी की जाएगी। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे संदिग्ध सामान या गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें।

  • विधायक स्नेहा ताई दुबे के प्रयास से चिंचोटी–भिवंडी रोड की मरम्मत 2 दिन में शुरू

    विधायक स्नेहा ताई दुबे के प्रयास से चिंचोटी–भिवंडी रोड की मरम्मत 2 दिन में शुरू

    प्रेम चौबे

    वसई विधानसभा की विधायक संघर्षकन्या सौ. स्नेहा ताई दुबे पंडित ने 12 अगस्त 2025 को मंत्रालय में महाराष्ट्र के सार्वजनिक निर्माण मंत्री मा. शिवेंद्रसिंह राजे भोसले से मुलाकात कर चिंचोटी–भिवंडी मार्ग की तात्कालिक मरम्मत एवं स्थायी पुनर्निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
    बैठक के दौरान मंत्री महोदय ने अधिकारियों को अगले दो दिनों में सड़क मरम्मत कार्य शुरू करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही सड़क के स्थायी पुनर्निर्माण हेतु कंक्रीटीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के आदेश भी दिए। चूंकि यह मामला वर्तमान में मुंबई उच्च न्यायालय में लंबित है, इसलिए आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
    इस सकारात्मक निर्णय के लिए विधायक सौ. स्नेहा ताई दुबे पंडित ने सार्वजनिक निर्माण मंत्री मा. शिवेंद्रसिंह राजे भोसले का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वसई की जनता की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगी और इस कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।
    बैठक में भाजपा वसई–विरार शहर जिला उपाध्यक्ष राजू म्हात्रे, जिला सरचिटणीस बिजेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत वाघमारे, संदीप पाटील तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • गौ सेवा, रक्षा और संवर्धन को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए : भाजपा नेता जे.पी. सिंह

    गौ सेवा, रक्षा और संवर्धन को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए : भाजपा नेता जे.पी. सिंह

    चातुर्मास में शंकराचार्य जी के संकल्प ‘गौमाता राष्ट्रमाता’ अभियान को मिला बल

    प्रेम चौबे

    मुंबई:मुंबई के बोरीवली स्थित कोरा केंद्र मैदान में चल रहे चातुर्मास महाव्रत एवं गौ प्रतिष्ठा यज्ञ में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी प्रतिदिन अपने प्रवचनों के माध्यम से गौ सेवा, संरक्षण, संवर्धन और सनातन धर्म पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनके सत्संग से पूरा पंडाल भक्ति और जागरूकता के वातावरण से गूंज रहा है।चातुर्मास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोक भारती स्कूल ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष जे.पी. सिंह ने स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। वे लोक भारती संस्थान के संस्थापक-संचालक भी हैं, जो शिक्षा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके अनुसार संस्थान में छात्रों पर किसी प्रकार की अनावश्यक बाध्यता नहीं थोपी जाती और शिक्षा संसाधनों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।इस अवसर पर शहडोल (म.प्र.) से आए पंडित राम अवतार शुक्ल, जिन्होंने श्रीमद्भागवत गीता के 700 श्लोक कंठस्थ कर किसी भी क्रम में सुनाने का अद्वितीय संकल्प पूरा किया, को स्वामी जी ने ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि और ‘शलाका सम्मान’ प्रदान किया। जे.पी. सिंह ने भी उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।अपने संबोधन में जे.पी. सिंह ने कहा, “गौ माता हमारी जननी के समान हैं, अतः केंद्र सरकार को उन्हें ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करना चाहिए।” उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि गौ सेवा, रक्षा, संवर्धन और आध्यात्मिक महत्व से जुड़े विषयों को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि बच्चे बचपन से ही इस विरासत को समझ सकें और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभा सकें।

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत युवा दिवस पर खेल सप्ताह आयोजित, विजेता बालिकाओं को मिला सम्मान

    एमसीबी। भारत सरकार की लोकप्रिय योजना “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अन्तर्गत मिशन शक्ति हब एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा युवा दिवस के अवसर पर खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं की प्रतिभा को सामने लाना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और हर क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।


    जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेकंट के निर्देश और जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कुमार खाती के मार्गदर्शन में जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक शाला बौरीडांड में खेल सप्ताह की शुरुआत हुई।
    आउटडोर खेलों में खो-खो, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, 100 मीटर दौड़ और फ्लाइंडनेस जैसे खेल हुए, वहीं इनडोर खेलों में कैरम, लूडो और सांप-सीढ़ी का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम में बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।


    कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक एन. लकरा, शिक्षक मंजुला डे, रीना साहू, राजकुमार यादव और मिशन शक्ति (हब) टीम सहित नवा बिहान एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम का विशेष सहयोग रहा। श्रीमती तारा कुशवाहा ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया और कहा कि इस तरह के आयोजन से बालिकाओं का आत्मविश्वास मजबूत होता है और वे समाज व देश में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

  • Water is life:जल जीवन मिशन से बदल गई प्यारेलाल की दुनिया, अब हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    Water is life:जल जीवन मिशन से बदल गई प्यारेलाल की दुनिया, अब हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल


    एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत गढ़वार में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों की जिंदगी बदल दी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत संचालित इस योजना ने न सिर्फ पानी की कमी दूर की, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका में भी सकारात्मक बदलाव लाए हैं।
    पहले पानी के लिए लंबी जद्दोजहद
    गांव के निवासी प्यारेलाल बताते हैं कि पहले स्वच्छ पानी के लिए रोजाना कुएं या तालाब से लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। गर्मी में यह परेशानी और बढ़ जाती थी, साथ ही असुरक्षित पानी से बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता था।
    ‘हर घर नल से जल’ बना बदलाव का आधार
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू इस योजना से अब हर घर तक पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। साफ पानी मिलने से गांव में संतोष और प्रसन्नता का माहौल है।
    महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा लाभ
    अब महिलाएं और बच्चे पानी ढोने में समय बर्बाद नहीं करते। बच्चे नियमित स्कूल जा रहे हैं और महिलाएं आयवर्धक कार्यों में समय दे रही हैं। बीमारियों में कमी से स्वास्थ्य खर्च भी घटा है।
    गांव के लोग कहते हैं—जल जीवन मिशन ने उनके भविष्य को नई दिशा दी है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी वरदान साबित होगा।

  • Relative Driven to Suicide by Mother-Daughter Duo’s Harassment: चिरमिरी में मां-बेटी की प्रताड़ना और ठगी से तंग आकर रिश्तेदार ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

    Relative Driven to Suicide by Mother-Daughter Duo’s Harassment: चिरमिरी में मां-बेटी की प्रताड़ना और ठगी से तंग आकर रिश्तेदार ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

    चिरमिरी। चिरमिरी में मां-बेटी की प्रताड़ना और ठगी से तंग आकर रिश्तेदार ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांचछत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां-बेटी की प्रताड़ना और ठगी से तंग आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। चिरमिरी थाना प्रभारी आर.एन. गुप्ता ने बताया कि प्रार्थी रामा राव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके छोटे भाई श्याम राव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।

    सुसाइड नोट में ठगी और धमकी का खुलासा
    श्याम राव ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह तनुश्री और मीनाक्षी राव से मानसिक रूप से काफी परेशान थे। सुसाइड नोट के अनुसार, दोनों ने 9.30 लाख रुपये की ठगी की और नौकरी से निकालने व जेल भेजने की धमकी देकर और पैसे की मांग की। इसके अलावा, कार्तिक राव और उनके परिजनों द्वारा भी श्याम राव को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी
    पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गुप्ता ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना की जाएगी।

    लालच ने तोड़ा परिवार
    मृतक श्याम राव पीएचई विभाग में कार्यरत थे और उनके पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि डाल्फिन रेस्टोरेंट के संचालक और रिश्तेदारों ने पैसे के लालच में श्याम राव को इस कदर परेशान किया कि एक हंसता-खेलता परिवार बिखर गया। परिजन और श्याम राव के चाहने वाले गहरे सदमे में हैं और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    न्याय की गुहार
    परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। इस घटना ने न केवल चिरमिरी बल्कि पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • विश्व मूल वंश स्वदेशी दिवस पर चिरमिरी में बच्चों और समाजसेवियों का सम्मान

    विश्व मूल वंश स्वदेशी दिवस पर चिरमिरी में बच्चों और समाजसेवियों का सम्मान

    80 मेधावी छात्र और 5 विशिष्ट नागरिक हुए सम्मानित, अगले वर्ष और भव्य आयोजन की तैयारी


    चिरमिरी (छत्तीसगढ़)। राष्ट्रीय मूल वंश समाज संघ चिरमिरी द्वारा लगातार तीसरे वर्ष विश्व मूल वंश स्वदेशी दिवस का आयोजन एनसीपीएच कलारी क्लब में धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जनरल नॉलेज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
    मेधावी छात्रों और विशिष्ट नागरिकों का सम्मान
    कार्यक्रम में क्षेत्र के पाँच नागरिकों को उनके उम्र और अनुभव के साथ किए गए प्रेरणादायक एवं अनोखे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा हायर सेकेंडरी स्तर के 16–17 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने 80% से अधिक अंक अर्जित कर चिरमिरी, अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया।
    पदाधिकारियों ने रखे विचार
    इस अवसर पर प्रदेश से आए राष्ट्रीय मूल वंश समाज संघ के पदाधिकारियों ने विश्व आदिवासी दिवस मनाने के उद्देश्य, महत्व और इतिहास पर विस्तार से चर्चा की।
    अर्चना बागड़े ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक बच्चों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जाएं और ज़रूरतमंद छात्रों को हर संभव सहायता दी जाए।
    रामकुमार कनौजिया ने सुझाव दिया कि स्कूलों में जनरल नॉलेज और संविधान से संबंधित किताबें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि बच्चों को अपने अधिकारों और क्षेत्र के बारे में अधिक जानकारी हो।
    रामदास बघेल, मंगलदास और अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए।
    आगामी वर्ष के लिए भव्य योजना
    संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार हो रहा है और आने वाले वर्ष में इसे और बड़े पैमाने पर आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में शेख स्माइल, अलेक्स गुरु, दयाल, रामदास बघेल सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

  • बोदेला में युवक की हत्या, 6 नाबालिग आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार

    बोदेला में युवक की हत्या, 6 नाबालिग आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार

    राजनांदगांव। ग्राम बोदेला में बुधवार शाम कार्यक्रम के दौरान चाकू से गोदकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 4 घंटे के भीतर 6 नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें से तीन आरोपी तुमडीबोड़ और तीन आरोपी पेटेश्री से गिरफ्तार किए गए। मामले की शुरुआत उस समय हुई जब प्रार्थी जितेंद्र बंजारे (उम्र 27 वर्ष, निवासी सिवनीखुर्द, पुलिस चौकी तुमडीबोड़) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 अगस्त 2025 को शाम करीब 7:30 बजे महाकाल रैली में भाग लेकर बोदेला लौटने के बाद प्रसाद वितरण के समय कुछ नाबालिग लड़कों ने युवराज बंजारे पर हाथ-मुक्कों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पेट में गंभीर चोट लगने से उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 66/25 धारा 194 बीएनएसएस. कायम कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर (अपराध क्रमांक 368/25 धारा 103(1), 192(2) बीएनएस.) विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और अनुविभागीय अधिकारी डोगरगढ़ आशीष कुजाम के निर्देशन में पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप पटेल, तुमडीबोड़ पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। लगातार पतासाजी और पूछताछ में सामने आया कि युवराज की हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई। पुलिस ने पर्याप्त सबूत मिलने पर सभी 6 नाबालिग आरोपियों को 8 अगस्त 2025 को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर सुरक्षात्मक अभिरक्षा में भेज दिया।