Tag: Auto News

  • Vida: हीरो के इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड ‘वीडा’ को मिली नयी पहचान!

    Vida: हीरो के इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड ‘वीडा’ को मिली नयी पहचान!

    Vida: हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड ‘वीडा’ को बुधवार को नये ‘लोगो’ के साथ एक नयी पहचान मिली। नये लोगों के मध्य में एक नया, जियोमेट्रिक ‘वी-लेटरमार्क’ है, जिसे इसके मूल ब्रांड ‘हीरो’ से लिया गया है। हीरो के ‘एच’ के मजबूत बाएं स्तंभ पर आधारित यह डिजाइन आगे की ओर 30-डिग्री के झुकाव पर है।

    इसे ‘द वूम’ के जरिये जीवंत किया गया है, जो एक गतिशीलता की निशानी, गति की भाषा और इलेक्ट्रिक की पहचान है। कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह बदलाव ब्रांड को राह दिखाने वाले एक इकलौते विचार को दर्शाता है: आकांक्षा पहुंच के दायरे में होनी चाहिए, न कि केवल कुछ खास लोगों तक सीमित हो।

    इस नये लोगो के रंग कंपनी की महत्वाकांक्षा की भावना को आगे बढ़ाते हैं। गहरा, आत्मविश्वासी काला और सफेद रंग वीडा वर्डमार्क को मजबूती, स्पष्टता और एक आधुनिक उपस्थिति देता है। जीवंत नारंगी रंग ऊर्जा, सकारात्मकता और गति का प्रतीक है। हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल ने कहा कि सच्ची प्रगति में ठहराव नहीं होता है।

    उन्होंने कहा, “ जब मैंने साल 2022 में वीडा को लॉन्च किया था, तो मैंने इसे ‘कुछ खास की शुरुआत’ कहा था। इसका अर्थ जीवन है, जिसे एक सकारात्मक प्रभाव डालने और हम सभी को सार्थक रूप से आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया था। चार साल बाद, वह उद्देश्य एक व्यापक अभियान में बदल गया – एक बेहतर दुनिया बनाने का उद्देश्य।”

    हीरो मोटोकॉर्प में इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट के मुख्य कारोबार अधिकारी कौशल्या नंदकुमार ने कहा, “ग्राहक आज अपने जीवन के लिए एक अपग्रेड खरीद रहा है, और वे उम्मीद करते हैं कि यह आसान, विश्वसनीय और उनकी पहुंच में हो। हमारी नयी पहचान उसी ग्राहक के लिए और वीडा के बढ़ते दायरे के लिए बनायी गयी है। वी-लेटरमार्क इसे सबसे बेहतरीन तरीके से दर्शाता है: हीरो की विरासत और वीडा का भविष्य एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

  • Kia India Hikes Car Prices: किआ इंडिया ने बढ़ाईं कारों की कीमतें, 1 जुलाई से 2% तक होगी वृद्धि

    Kia India Hikes Car Prices: किआ इंडिया ने बढ़ाईं कारों की कीमतें, 1 जुलाई से 2% तक होगी वृद्धि

    Kia India Hikes Car Prices: देश की प्रमुख मास-प्रीमियम ऑटोमोबाइल कंपनी किआ इंडिया ने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी।

    कंपनी के अनुसार, इनपुट लागत में लगातार वृद्धि और परिचालन खर्च बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, किआ इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया है कि बढ़ती लागत का एक बड़ा हिस्सा कंपनी ने खुद वहन किया है, ताकि ग्राहकों पर इसका प्रभाव न्यूनतम रखा जा सके।

    किआ इंडिया ने कहा कि वह अपने ग्राहकों को बेहतर उत्पाद और उत्कृष्ट ओनरशिप अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का प्रयास है कि कीमतों में वृद्धि के बावजूद ग्राहकों को मिलने वाली वैल्यू बरकरार रहे। यह भी बताया गया है कि कीमतों में वृद्धि अलग-अलग मॉडलों और वेरिएंट्स के अनुसार अलग-अलग होगी।

  • E20 Petrol Controversy: ई-20 पेट्रोल विवाद पर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बदला रुख, पुराने वाहनों के मालिकों को दी राहत!

    E20 Petrol Controversy: ई-20 पेट्रोल विवाद पर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बदला रुख, पुराने वाहनों के मालिकों को दी राहत!

    E20 Petrol Controversy: ई-20 पेट्रोल को लेकर उठे विवाद के बीच आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि पुराने वाहनों में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित ई-20 ईंधन के उपयोग को कंपनी लापरवाही नहीं मानती और केवल ईंधन के आधार पर बीमा दावे खारिज नहीं किए जाएंगे।

    दरअसल, पिछले सप्ताह कंपनी के एक ब्लॉग में यह उल्लेख किया गया था कि जिन वाहनों को ई-20 ईंधन के लिए डिजाइन नहीं किया गया है, उनमें इसका उपयोग लापरवाही की श्रेणी में आ सकता है और इससे जुड़े नुकसान के दावों पर असर पड़ सकता है। इस टिप्पणी के बाद वाहन मालिकों और उपभोक्ताओं के बीच चिंता बढ़ गई थी।

    विवाद बढ़ने पर कंपनी ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि मोटर बीमा दावों का मूल्यांकन वाहन में इस्तेमाल किए गए ईंधन के आधार पर नहीं किया जाता। बीमा सुरक्षा दुर्घटना, चोरी, व्यक्तिगत दुर्घटना और थर्ड पार्टी दायित्व जैसी घटनाओं पर आधारित होती है, न कि वाहन में प्रयुक्त ईंधन के प्रकार पर।

    कंपनी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई दावा पारंपरिक पेट्रोल के उपयोग की स्थिति में स्वीकार्य है, तो वही दावा ई-20 ईंधन के उपयोग की स्थिति में भी समान रूप से स्वीकार्य रहेगा। बीमा पॉलिसी की वैधता पर ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।

    गौरतलब है कि देश में सामान्य रूप से उपलब्ध पेट्रोल में अब इथेनॉल मिश्रण का स्तर बढ़ाया जा चुका है और अप्रैल 2023 से ई-20 अनुकूल वाहनों की बिक्री को अनिवार्य बनाया गया है। ऐसे में कंपनी के स्पष्टीकरण से बड़ी संख्या में वाहन मालिकों को राहत मिली है, जो बीमा दावों को लेकर आशंकित थे। कंपनी ने कहा कि ग्राहकों के हित सर्वोपरि हैं और बीमा दावों का निपटारा पॉलिसी की शर्तों तथा वास्तविक घटनाओं के आधार पर ही किया जाता रहेगा।

  • Tata Motors: 1 जुलाई से टाटा मोटर्स बढ़ाएगी कारों और एसयूवी की कीमतें!

    Tata Motors: 1 जुलाई से टाटा मोटर्स बढ़ाएगी कारों और एसयूवी की कीमतें!

    Tata Motors: भारत की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) ने घोषणा की है कि वह 1 जुलाई 2026 से अपने पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में वृद्धि करेगी। यह बढ़ोतरी कंपनी के आंतरिक दहन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) दोनों श्रेणियों के मॉडलों पर लागू होगी।

    कंपनी के अनुसार, विभिन्न मॉडलों और वेरिएंट्स की कीमतों में अधिकतम 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी। मूल्य वृद्धि की वास्तविक सीमा मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी। टाटा मोटर्स ने बताया कि कच्चे माल और अन्य इनपुट लागतों में लगातार वृद्धि के साथ-साथ मुद्रास्फीति के दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    हालांकि कंपनी इन बढ़ी हुई लागतों का बड़ा हिस्सा स्वयं वहन कर रही है, लेकिन लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए कीमतों में संशोधन आवश्यक हो गया है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि मूल्य वृद्धि के बावजूद ग्राहकों के लिए प्रत्येक उत्पाद का समग्र मूल्य प्रस्ताव और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी और सभी संबंधित मॉडल एवं वेरिएंट पर लागू रहेंगी।

  • Volkswagen Sri Lanka Entry: श्रीलंका पहुंचा फॉक्सवैगन, पुणे में बनी टाइगुन और वर्टस होंगी निर्यात!

    Volkswagen Sri Lanka Entry: श्रीलंका पहुंचा फॉक्सवैगन, पुणे में बनी टाइगुन और वर्टस होंगी निर्यात!

    Volkswagen Sri Lanka Entry: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने श्रीलंका में फॉक्सवैगन ब्रांड की आधिकारिक एंट्री की घोषणा की है। कंपनी ने वहां अपने वाहनों के वितरण के लिए कॉन्टिनेंटल कार्स एंड कमर्शियल्स लिमिटेड के साथ साझेदारी की है।

    शुरुआती चरण में फॉक्सवैगन अपनी लोकप्रिय एसयूवी टाइगुन और वर्टस सेडान को श्रीलंका के बाजार में उतारेगी। दोनों मॉडल अपनी यूरोपीय इंजीनियरिंग, उच्च गुणवत्ता और मजबूत सुरक्षा मानकों के लिए जाने जाते हैं।

    इन वाहनों का निर्माण महाराष्ट्र के पुणे स्थित अत्याधुनिक चाकन प्लांट में किया जाता है। यहीं से इन कारों का निर्यात श्रीलंका समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह कदम उसकी “भारत में निर्माण, दुनिया के लिए निर्माण” रणनीति को और मजबूत करेगा।

    संबंधित खबरें: PM SVANidhi: छह साल में लाखों रेहड़ी-पटरी वालों को मिला सहारा, आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी योजना!

    स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पियूष अरोड़ा ने कहा कि श्रीलंका ऐसा बाजार है जहां ग्राहकों के बीच गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद ऑटोमोबाइल की मजबूत मांग है। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत से वैश्विक विस्तार की अपनी दीर्घकालिक रणनीति पर लगातार आगे बढ़ रही है।

    ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए कॉन्टिनेंटल कार्स एंड कमर्शियल्स ने कोलंबो के श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे क्षेत्र में नया फॉक्सवैगन शोरूम स्थापित किया है। लगभग 18,700 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले इस आधुनिक केंद्र में बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। साथ ही 20 से अधिक सर्विस बे भी तैयार किए गए हैं। फॉक्सवैगन की श्रीलंका में एंट्री भारतीय ऑटोमोबाइल विनिर्माण क्षमता और निर्यात क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

  • Tata Motors New Launches: टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नेक्स्ट जेन टियागो और टियागो.इवी; प्रीमियम फीचर्स और बेहतर सुरक्षा के साथ बाजार में उतारी गई कार!

    Tata Motors New Launches: टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नेक्स्ट जेन टियागो और टियागो.इवी; प्रीमियम फीचर्स और बेहतर सुरक्षा के साथ बाजार में उतारी गई कार!

    Tata Motors New Launches: टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल्स इकाई ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार टियागो के नए अवतार “नेक्स्ट जेन टियागो” और “टियागो.इवी” को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को पेट्रोल, आईसीएनजी (iCNG) और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है। पेट्रोल वर्जन की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये जबकि इलेक्ट्रिक वर्जन की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है।

    कंपनी के अनुसार, नई टियागो आधुनिक डिजाइन, उन्नत तकनीक, बेहतर सुरक्षा और किफायती ड्राइविंग अनुभव का बेहतरीन संयोजन है। इसे खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम बजट में प्रीमियम फीचर्स वाली कार चाहते हैं।

    टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ ने कहा कि हैचबैक सेगमेंट आज भी भारतीय परिवारों के लिए निजी मोबिलिटी का सबसे बड़ा माध्यम है, लेकिन लंबे समय से इस सेगमेंट में ग्राहकों को सीमित फीचर्स ही मिलते रहे हैं। नेक्स्ट जेन टियागो इसी सोच को बदलने का प्रयास है।

    संबंधित ख़बरें: 2026 Vision AI TV Series: सैमसंग ने लॉन्च की 2026 विज़न एआई टीवी सीरीज!

    उन्होंने बताया कि नई टियागो में पूरी तरह नया एक्सटीरियर डिजाइन, अधिक प्रीमियम इंटीरियर, 360 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, कनेक्टेड कार तकनीक और मजबूत सेफ्टी पैकेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    वहीं, टियागो.इवी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए गेम चेंजर साबित होगी। इसमें इंडस्ट्री में पहली बार “लाइफटाइम बैटरी एचवी वारंटी” दी जा रही है। साथ ही फास्ट चार्जिंग तकनीक के जरिए मात्र 18 मिनट में 100 किलोमीटर तक की अतिरिक्त रेंज मिल सकेगी।

    कंपनी का कहना है कि कम रनिंग कॉस्ट के कारण चार से पांच वर्षों में वाहन की कीमत की भरपाई संभव हो सकेगी। 12 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की कम हिस्सेदारी को देखते हुए कंपनी को उम्मीद है कि नई टियागो.इवी बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है।

    नेक्स्ट जेन टियागो को “वॉव लुक्स”, “वॉव टेक”, “वॉव चॉइसेस”, “वॉव इकोनॉमिक्स” और “वॉव सेफ्टी” जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जो हैचबैक सेगमेंट में ग्राहकों की अपेक्षाओं को नया आयाम देने का दावा करती है।