Tag: Bhiwandi Crime

  • Midnight Uproar in Bhiwandi: युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, बचाने आया मामा भी पीटा गया!

    Midnight Uproar in Bhiwandi: युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, बचाने आया मामा भी पीटा गया!

    Midnight Uproar in Bhiwandi: भिवंडी के संगमपाड़ा इलाके में आधी रात को हुए विवाद में एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके मामा को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल दिया। निजामपुरा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, संगमपाड़ा स्थित बरकात मदरसा के पास रहते वाले शाहिद मोहम्मद हनीफ अंसारी (20) ने बताया कि 13 जून की रात करीब 12:30 बजे वह अपने इलाके में मौजूद थे। उसी दौरान कुछ लोगों को भागते हुए देखकर वह कारण जानने के लिए सड़क पर पहुंचे। इसी दौरान अमीनाबाग निवासी समशेरा, रिहान, अली फकीरा और अशफाक वहां पहुंचे और उनके हाथों में लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडे थे।

    इसी बीच अली फकीरा ने शाहिद अंसारी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। आरोप है कि इसके बाद समशेरा ने भी उनके साथ मारपीट की। घटना देख शाहिद के मामा रफीक रहमान शेख बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा।

    चारों आरोपियों ने रफीक शेख के हाथ, पीठ और पैरों पर लकड़ी के डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।घटना के बाद घायल व्यक्ति ने निजामपुरा पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जगदीश गीते कर रहे हैं। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • Bhiwandi Crime: भिवंडी के मंडई इलाके में ओला ड्राइवर को तीन लोगों ने बेरहमी से पीटा!

    Bhiwandi Crime: भिवंडी के मंडई इलाके में ओला ड्राइवर को तीन लोगों ने बेरहमी से पीटा!

    Bhiwandi Crime: भिवंडी शहर के मंडई इलाके में एक ओला ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मुंब्रा से भिवंडी अपने दोस्त के पास आ रहे ओला ड्राइवर मोहम्मद आजम तवाब जब मंडई इलाके में पहुंचे, तब ट्रैफिक में कट मारने की बात को लेकर विवाद हो गया।

    इसी गुस्से में अमजद अंसारी, अमन अनवर अंसारी और तौशीर अंसारी ने “ट्रैफिक में कट क्यों मारा?” इस बात पर नाराज होकर ओला ड्राइवर आजम तवाब की बेरहमी से पिटाई कर दी और उनकी गाड़ी का कांच व हेडलाइट भी तोड़ दी।

    इस मामले में मोहम्मद आजम तवाब द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अमजद अंसारी, अमन अनवर अंसारी और तौशीर अंसारी के खिलाफ शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

  • Bhiwandi Illegal Hookah Parlor: भिवंडी में अवैध हुक्का पार्लर पर पुलिस की छापेमारी, संचालक समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज!

    Bhiwandi Illegal Hookah Parlor: भिवंडी में अवैध हुक्का पार्लर पर पुलिस की छापेमारी, संचालक समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज!

    Bhiwandi Illegal Hookah Parlor: भिवंडी के खाड़ीपार क्षेत्र में संचालित एक कथित अवैध हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापेमारी कर संचालक सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तंबाकू मिश्रित हुक्का सामग्री एवं नकदी समेत कुल 6,140 रुपये का सामान जब्त किया। सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर छोड़ दिया गया है।

    पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 की रात करीब 10.30 बजे सूचना मिली थी कि खाड़ीपार इलाके में स्थित शान होटल के पीछे एक गाले में बिना वैध अनुमति के हुक्का पार्लर संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों को तंबाकू मिश्रित फ्लेवर वाला हुक्का पीते तथा ग्राहकों को उपलब्ध कराते हुए पाए जाने का दावा किया गया।

    इस मामले में पुलिस ने पार्लर संचालक मितेश निर्मल जैन (35) सहित अकबर रफीक अंसारी, बबलूकुमार राजोराम यादव, सज्जाद अख्तर अंसारी, एहतेशाम आलमदार हुसैन शेख, शहनवाज शाहआलम शेख, प्रेमनाथ नामदेव सूर्यवंशी, मुर्तुजा जमाल शेख तथा आबिद मोइनुद्दीन शेख के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (निषेध एवं विनियमन) संशोधित अधिनियम, 2003 की धारा 4(अ) एवं 21(अ) के तहत मामला दर्ज किया है।

    पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी कर छोड़ दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित हुक्का पार्लर बिना वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था तथा ग्राहकों को तंबाकू मिश्रित हुक्का उपलब्ध कराया जा रहा था।

    मामले की जांच मोहोड कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हुक्का पार्लरों तथा तंबाकू संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। हालांकि, शहर में अन्य स्थानों पर भी अवैध हुक्का पार्लरों के संचालन संबंधी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने नागरिकों से ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर प्रशासन को सूचित करने की अपील की है।

  • Bhiwandi: भिवंडी से 17 वर्षीय किशोर लापता, अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने का शक!

    Bhiwandi: भिवंडी से 17 वर्षीय किशोर लापता, अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने का शक!

    Bhiwandi: भिवंडी के टेमघर पाडा क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोर के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने कई दिनों तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर शांतीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, टेमघर पाडा, भादवड स्थित मंगलादेवी की चाल में रहने वाले 62 वर्षीय कुल्फी विक्रेता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका 17 वर्षीय पुत्र 5 जून 2026 की सुबह करीब 8 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों, मित्रों और भिवंडी के विभिन्न इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

    लगातार खोजबीन के बावजूद किशोर नहीं मिलने पर परिवार ने 9 जून को शांतीनगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत में आशंका जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने किशोर को किसी प्रकार का लालच या प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

    इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अवसारे कर रहे हैं।

  • Bhiwandi Crime: कोयता लेकर स्कूटी पर घूम रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े!

    Bhiwandi Crime: कोयता लेकर स्कूटी पर घूम रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े!

    Bhiwandi Crime: नारपोली पुलिस ने गश्त के दौरान स्कूटी पर हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे का कोयता बरामद किया है।

    पुलिस के अनुसार, अंजुरफाटा से वलपाड़ा जाने वाले मार्ग पर गश्त के दौरान सफेद रंग की स्कूटी क्रमांक MH-04-LC-0871 पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली तो पीछे बैठे पिंकेश हनुमान पाटील (28) के पास से लोहे का कोयता बरामद हुआ। आरोपी गुंदवली गांव का निवासी बताया गया है।

    संबंधित खबरें: Electricity Theft in Bhiwandi: भिवंडी में 6.10 लाख की बिजली चोरी पकड़ी गई, दो लोगों पर मामला दर्ज!

    स्कूटी चला रहे धिरेन दुर्गा माजी (26) को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से करीब 500 रुपये कीमत का लोहे का कोयता जब्त किया गया। दोनों आरोपी ठाणे पुलिस आयुक्त द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर घूम रहे थे।

    नारपोली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 4 और 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1) और 135 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस हवलदार हुंडेकरी कर रहे हैं।