By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: AI and Robotics Lab: मुंबई के मारवाड़ी कामर्शियल विद्यालय में ए.आई. एवं रोबोटिक्स लैब का हुआ उद्घाटन!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Technology > AI and Robotics Lab: मुंबई के मारवाड़ी कामर्शियल विद्यालय में ए.आई. एवं रोबोटिक्स लैब का हुआ उद्घाटन!
Technology

AI and Robotics Lab: मुंबई के मारवाड़ी कामर्शियल विद्यालय में ए.आई. एवं रोबोटिक्स लैब का हुआ उद्घाटन!

Vidya Dubey
Last updated: May 25, 2026 3:39 pm
Vidya Dubey
Share
3 Min Read
AI and Robotics Lab
AI and Robotics Lab
SHARE

AI and Robotics Lab: विद्यार्थियों को 21वीं सदी के तकनीकी कौशल से सुसज्जित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुंबई के कालबादेवी क्षेत्र स्थित मारवाड़ी कामर्शियल हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज में अत्याधुनिक ए.आई. एवं रोबोटिक्स लैब का भव्य उद्घाटन किया गया। इस आधुनिक लैब की स्थापना इनर व्हिल क्लब ऑफ बॉम्बे क्वीन्स टियारा, चिंगारी शक्ति फाउंडेशन तथा टीम सिग्मा #9692 आरएफएल अकेडमी के संयुक्त सहयोग से संभव हो सकी।

उद्घाटन समारोह में इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा गोपिका दोशी, चिंगारी शक्ति फाउंडेशन की संस्थापिका पिंकी राजगढ़िया तथा टीम सिग्मा की तकनीकी टीम के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि चिंगारी शक्ति फाउंडेशन द्वारा स्थापित यह 26वीं ए.आई. एवं रोबोटिक्स प्रयोगशाला है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र गाडिय़ा एवं सचिव पारस जैन ने इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

संबंधित खबरें: Illegal Slaughterhouse in Shilphata: शिलफाटा में अवैध पशु वधशाला – 7 लोग गिरफ्तार 500 किलोग्राम मांस और वाहन जब्त!

इस अवसर पर गोपिका दोशी ने कहा, “प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा ही विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कर सकती है। हमें विश्वास है कि यह लैब मुंबई के बच्चों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगी।” वहीं पिंकी राजगढ़िया ने कहा, “हमारा उद्देश्य वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को भी ए.आई. और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ सकें।”

विद्यालय की प्राचार्य कुसुम विजय पाठक ने बताया कि इस लैब के माध्यम से विद्यालय के 450 से अधिक विद्यार्थियों को अब कोडिंग, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा। उद्घाटन के दौरान विद्यार्थियों ने रोबोट निर्माण एवं प्रोग्रामिंग की डेमो प्रस्तुति भी दी, जिसे देखकर अतिथिगण अत्यंत प्रभावित हुए।

कार्यक्रम का समापन आभार प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय प्रशासन ने सभी सहयोगी संस्थाओं के योगदान की सराहना की। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मारवाड़ी स्कूल एंड जूनियर कॉलेज का यह प्रयास कालबादेवी क्षेत्र में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

TAGGED:AI and Robotics LabAI LearningArtificial IntelligenceDigital EducationEducation NewsEducational DevelopmentGopika DoshiInner Wheel Clubmaharashtra newsMarwadi Commercial VidyalayaMarwari Commercial High School and Junior CollegeMumbai EducationMumbai School NewsRobotics EducationRobotics LabSchool InnovationStudents TechnologyTechnology in Education

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Illegal Slaughterhouse Illegal Slaughterhouse in Shilphata: शिलफाटा में अवैध पशु वधशाला – 7 लोग गिरफ्तार 500 किलोग्राम मांस और वाहन जब्त!
Next Article Shramjeevi Sanghatana Protest Shramjeevi Sanghatana Protest: भिवंडी तहसीलदार कार्यालय के सामने श्रमजीवी संगठन का धरना आंदोलन!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Sikkim Visit
Sikkim Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर होंगी रवाना
Bharat May 25, 2026
Transfer Voucher for PNG Users
Transfer Voucher for PNG Users: पीएनजी कनेक्शन वालों को एलपीजी सिलेंडर जमा कराने पर ट्रांसफर वाउचर का विकल्प!
Bharat May 25, 2026
Twisha Sharma case
Twisha Sharma case: विकास पाहवा ने ट्विशा शर्मा मामले में ‘मीडिया ट्रायल’ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का किया स्वागत!
Bharat May 25, 2026
IPL Betting
IPL Betting: आईपीएल सट्टेबाजी के आरोप में तीन गिरफ्तार!
Bharat May 25, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?