पिता के संघर्ष, पारिवारिक मूल्यों और व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करती सशक्त फिल्म
मुंबई। एमबी मीडिया वर्क्स (MB Media Works) के बैनर तले निर्मित हिंदी फीचर फिल्म “बारहसिंगा” मुंबई में रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। पारिवारिक मूल्यों, पिता के त्याग, संघर्ष, सपनों और सामाजिक व्यवस्था की सच्चाई को संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करने वाली इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कहानी, निर्देशन, अभिनय और संगीत की हर वर्ग के दर्शक सराहना कर रहे हैं।

फिल्म के निर्माता आर. एस. शर्मा तथा निर्देशक राजीव रंजन दास हैं। फिल्म एक ऐसे संघर्षशील पिता की भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है, जो आर्थिक कठिनाइयों और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद अपने परिवार और बेटे के सपनों को साकार करने के लिए हर मुश्किल का सामना करता है। फिल्म यह संदेश देती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, ईमानदारी, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हर चुनौती पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

फिल्म केवल पारिवारिक भावनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में फैले भ्रष्टाचार, लालफीताशाही और आम नागरिकों के संघर्ष को भी प्रभावशाली ढंग से उजागर करती है। बैंक और पुलिस तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ फिल्म बेबाकी से सवाल उठाती है और यह संदेश देती है कि अंततः सत्य और न्याय की ही जीत होती है।

फिल्म में अनिल रस्तोगी, राजेश शर्मा, सुषमा मिश्रा, भावेश बाबानी, मुस्कान मुलचंदानी, रोशनी तिवारी, प्रकाश चौहान, धर्मेश तरैया, किशोर भानुशाली, प्रकाश शुक्ला, आलोक कपूर, एम. डी. अली पारा, प्रियंका खेमानी, दिनेश कृपालानी, भगवान असवानी, हितेश शर्मा और नीरज शर्मा ने अपने दमदार अभिनय से प्रत्येक किरदार को जीवंत बना दिया है।
फिल्म का संगीत राजीव–मोना, प्रकाश चौहान और अनुश्री जैन ने तैयार किया है, जबकि सचिन दास ने संगीत संयोजन (अरेंजर) की जिम्मेदारी निभाई है। फिल्म के गीतों को प्रकाश चौहान, राजेश तिवारी, बुद्धा आदित्य और आंचल ने अपनी मधुर आवाज़ से और अधिक प्रभावशाली बनाया है।

प्रीमियर शो में अतिथियों ने की फिल्म की जमकर तारीफ
फिल्म के प्रीमियर शो में लॉयर गिरीश मिश्रा, राष्ट्रीय स्वाभिमान के संपादक अश्विनीकुमार दुबे, कुर्ला के समाजसेवी एवं व्यवसायी दीनदयाल राय, सिविल कॉन्ट्रैक्टर राजेश चौहान, Zen 10 News के सर्वेसर्वा राजहंस मौर्य तथा तुषार मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रीमियर के बाद सभी अतिथियों ने फिल्म की कहानी, निर्देशन और सामाजिक संदेश की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
लॉयर गिरीश मिश्रा ने कहा, “बारहसिंगा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने वाली एक प्रेरणादायी फिल्म है। इसमें परिवार, संघर्ष और न्याय की भावना को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।”
संपादक अश्विनीकुमार दुबे ने कहा, “आज के दौर में ऐसी सार्थक फिल्मों का निर्माण बेहद आवश्यक है। ‘बारहसिंगा’ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी ऐसी फिल्म है, जिसे हर परिवार को अवश्य देखना चाहिए।”
समाजसेवी एवं व्यवसायी दीनदयाल राय ने कहा, “फिल्म भावनात्मक रूप से दर्शकों को जोड़ती है और परिवार के प्रति जिम्मेदारी तथा ईमानदारी का मजबूत संदेश देती है। यह हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी।”
सिविल कॉन्ट्रैक्टर राजेश चौहान ने कहा, “निर्देशक राजीव रंजन दास ने एक संवेदनशील विषय को बेहद सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया है। फिल्म शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है।”
Zen 10 News के प्रमुख राजहंस मौर्य ने कहा, “बारहसिंगा एक ऐसी फिल्म है, जो मनोरंजन के साथ समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी गंभीर सवाल उठाती है। यह निश्चित रूप से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाएगी।”
तुषार मिश्रा ने कहा, “फिल्म की कहानी, अभिनय, संगीत और भावनात्मक प्रस्तुति उत्कृष्ट है। यह फिल्म समाज को सकारात्मक सोच और संघर्ष की प्रेरणा देती है।”
“बारहसिंगा” मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक चेतना का संदेश देने वाली एक सशक्त फिल्म बनकर उभरी है। निर्माता आर. एस. शर्मा, निर्देशक राजीव रंजन दास और एमबी मीडिया वर्क्स की पूरी टीम ने एक ऐसी फिल्म प्रस्तुत की है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा भी देती है।

