Healthy Korean Kimchi: खीरे से बनने वाली कोरियन किमची आजकल फूड लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। इसका खट्टा, मसालेदार और क्रंची स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है। खास बात यह है कि किमची सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाने और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। अगर आप घर पर कुछ नया, हेल्दी और आसान रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो खीरे की यह कोरियन किमची आपके लिए परफेक्ट है।
सामग्री
4–5 छोटे खीरे
1 बड़ा चम्मच नमक
2 बड़े चम्मच लाल मिर्च फ्लेक्स
1 बड़ा चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ
1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
1 छोटा चम्मच चीनी
2 हरी प्याज बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच तिल
बनाने की विधि
सबसे पहले खीरों को अच्छी तरह धोकर लंबाई में काट लें।
अब इनमें नमक लगाकर लगभग 20–25 मिनट के लिए रख दें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।
एक बाउल में लाल मिर्च फ्लेक्स, लहसुन, अदरक, सोया सॉस और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
अब इस मसाले में हरी प्याज और तिल डालें।
नमक लगे खीरों को हल्का धोकर सुखा लें और तैयार मसाला अच्छी तरह भर दें।
किमची को एयरटाइट कंटेनर में भरकर 5–6 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
अब आपकी टेस्टी और क्रंची कोरियन किमची तैयार है। इसे आप राइस, नूडल्स या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं। स्वाद से भरपूर यह हेल्दी डिश घर के सभी लोगों को जरूर पसंद आएगी।

