NZ vs Ireland Test: रचिन रवींद्र और टॉम ब्लंडल की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन आठ विकेट पर 490 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट भी शतक के करीब पहुंचे, लेकिन 98 रन पर आउट हो गए।
बेलफास्ट में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड पर मजबूत पकड़ बना ली। टीम ने आठ विकेट पर 490 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।
संबंधित ख़बरें: U23 Asian Championships: कुमार मोहित और चंद्रमोहन ने जीता गोल्ड, फ्रीस्टाइल पहलवानों ने कुल नौ मेडल जीते!
दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 361 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम का छठा विकेट 461 रन पर गिरा। इसके बाद नेथन स्मिथ 17 रन बनाकर रनआउट हो गए। वहीं डीन फॉक्सक्रॉफ्ट अपना शतक पूरा करने से केवल दो रन दूर रह गए और 98 रन पर एंडी मैकब्राइन का शिकार बने।
इससे पहले न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 86 रन तक कप्तान टॉम लेथम, डेवन कॉन्वे, केन विलियमसन और डैरिल मिचेल के विकेट गंवा दिए थे। संकट की इस घड़ी में टॉम ब्लंडल और रचिन रवींद्र ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 217 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।
रचिन रवींद्र ने 194 गेंदों में 121 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं टॉम ब्लंडल 142 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। आयरलैंड की ओर से मार्क अडेर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा लियम मैकार्थी, एंडी मैकब्राइन, रुबेन विल्सन और हैरी टेक्टर को एक-एक सफलता मिली।

