By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: Sanitary Pad Disposal Machine: भिवंडी के आदर्श पार्क में सैनिटरी पैड डिस्पोजल मशीन का उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Maharashtra > Thane > BNCMC > Sanitary Pad Disposal Machine: भिवंडी के आदर्श पार्क में सैनिटरी पैड डिस्पोजल मशीन का उद्घाटन
BNCMCMumbaiThane

Sanitary Pad Disposal Machine: भिवंडी के आदर्श पार्क में सैनिटरी पैड डिस्पोजल मशीन का उद्घाटन

Vidya Dubey
Last updated: June 8, 2026 5:29 pm
Vidya Dubey
Share
2 Min Read
Sanitary Pad Disposal Machine
Sanitary Pad Disposal Machine
SHARE

Sanitary Pad Disposal Machine: महिलाओं के स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भिवंडी महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक-1 स्थित आदर्श पार्क में सैनिटरी पैड डिस्पोजल मशीन का उद्घाटन नगरसेविका नेहा काठवले के हाथों किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित रहकर इस पहल का स्वागत किया।

नगरसेविका नेहा काठवले ने बताया कि महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यह मशीन उनके स्वखर्च से स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को सैनिटरी कचरे के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण की सुविधा प्रदान करेगी। उनके अनुसार भिवंडी में इस प्रकार की यह पहली जनहितकारी पहल है।

उद्घाटन समारोह में नगरसेवक मयुरेश पाटील, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन काठवले, मनपा स्वास्थ्य निरीक्षक उत्तम एस. जाधव तथा बड़ी संख्या में स्थानीय महिला नागरिक उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मशीन का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर इसकी कार्यप्रणाली समझाई गई।

साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता, सैनिटरी कचरे के सुरक्षित निपटान तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई। नगरसेवक मयुरेश पाटील ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित ऐसे उपक्रमों को महानगरपालिका स्तर पर व्यापक रूप से लागू किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

वहीं स्वास्थ्य निरीक्षक उत्तम एस. जाधव ने सैनिटरी कचरे के उचित निस्तारण, सार्वजनिक स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने का आह्वान किया। इस पहल को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

उपस्थित महिलाओं ने नगरसेविका नेहा काठवले का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा न केवल महिलाओं के लिए उपयोगी साबित होगी, बल्कि मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

TAGGED:Adarsh ParkBhiwandi Municipal NewsBhiwandi NewsCleanliness Drivemaharashtra newsPublic HealthSanitary Pad Disposal MachineSanitation InitiativeSocial InitiativeWomen HygieneWomen's Health

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Bhiwandi Assault Bhiwandi Assault: दूसरी सगाई से नाराज पूर्व पति पर हमले का आरोप, युवती समेत परिजनों से मारपीट!
Next Article Shramjeevi Sanghatana Protests Shramjeevi Sanghatana Protests: घटिया कंक्रीट सड़क के खिलाफ श्रमजीवी संगठन का प्रदर्शन, सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय पर मोर्चा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

UE LifeSciences
UE LifeSciences: कैंसर की शुरुआती पहचान से बच सकती है जिंदगी : भौमिक सांघवी
Mumbai June 8, 2026
World of Concrete India 2026
World of Concrete India 2026: वर्ल्ड ऑफ कंक्रीट इंडिया 2026 में एस्कोलाइट ने पेश किए आधुनिक निर्माण समाधान!
Mumbai June 8, 2026
Shramjeevi Sanghatana Protests
Shramjeevi Sanghatana Protests: घटिया कंक्रीट सड़क के खिलाफ श्रमजीवी संगठन का प्रदर्शन, सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय पर मोर्चा
BNCMC June 8, 2026
Bhiwandi Assault
Bhiwandi Assault: दूसरी सगाई से नाराज पूर्व पति पर हमले का आरोप, युवती समेत परिजनों से मारपीट!
BNCMC June 8, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?