Category: Bharat

Stay updated with the pulse of the nation!
In this category, explore the latest news and breaking updates from across India – including politics, economy, education, science, law, social issues, and more. Get real-time updates and in-depth coverage of stories that matter to every Indian.

  • National Investment and Infrastructure Fund: राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष में 30 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश को मंत्रिमंडल की मंजूरी!

    National Investment and Infrastructure Fund: राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष में 30 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश को मंत्रिमंडल की मंजूरी!

    National Investment and Infrastructure Fund: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) की नयी और आगामी फंड योजनाओं के लिए सरकार की ओर से 30,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निवेश प्रतिबद्धता को मंजूरी दी है।

    वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इसके साथ ही एनआईआईएफ में केंद्र सरकार की कुल प्रतिबद्धता 60,000 करोड़ रुपये हो गयी है।

    एनआईआईएफ एक सरकार-समर्थित निवेश कोष है, जिसका संचालन और प्रबंधन राष्ट्रीय इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लिमिटेड (एनआईआईएफएल) द्वारा पेशेवर तरीके से किया जाता है। केंद्र सरकार की एनआईआईएफ में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वर्तमान में वह अपने विभिन्न फंडों और निवेश रणनीतियों के माध्यम से लगभग 40,000 करोड़ रुपये की पूंजी का प्रबंधन कर रहा है।

    मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 30,000 करोड़ रुपये की यह अतिरिक्त प्रतिबद्धता परिवहन, ऊर्जा, डिजिटल अवसंरचना, शहरी अवसंरचना, ई-मोबिलिटी तथा अन्य राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में निवेश को और गति देगी। इससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। यह अतिरिक्त राशि एनआईआईएफ के दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर फोकस्ड फंड की स्थापना के लिए उपयोग की जायेगी।

  • Bank of Baroda Update: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने सरकार को दिया 2,811 करोड़ रुपये का लाभांश, वित्तमंत्री सीतारमण को सौंपा चेक!

    Bank of Baroda Update: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने सरकार को दिया 2,811 करोड़ रुपये का लाभांश, वित्तमंत्री सीतारमण को सौंपा चेक!

    Bank of Baroda Update: सरकारी क्षेत्र के बैंकिंग प्रतिष्ठान बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को को 2,811 करोड़ रुपये का लाभांश दिया है। बैंक की एक विज्ञप्ति के अनुसार उसके मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सीईओ डॉ. देबदत्त चंद ने वित्त मंत्री को डिविडेंड चेक सौंपा।

    इस मौके पर वित्तीय सेवा विभाग के सचिव संजय लोहिया और बैंक के कार्यकारी निदेशक ललित त्यागी, संजय मुदलियार, लाल सिंह और सुश्री बीना वहीद भी मौजूद थीं। बैंक ने यह कहा है कि सरकार को दी गयी लाभांश की राशि उसके मज़बूत वित्तीय प्रदर्शन और सभी हितधारकों का मूल्य लंबे समय तक ऊंचा बनाये रखने की उसकी लगातार प्रतिबद्धता को दिखाता है।

    वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, बैंक ने प्रति शेयर 8.50 रुपये का डिविडेंड घोषित किया था, जो प्रति शेयर 2 रुपये के अंकित मूल्य के प्रति शेयर के हिसाब से 425 प्रतिशत बनता है। वित्त वर्ष 2025-26 बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सालाना मुनाफ़ा पहली बार 20,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया। वर्ष के दौरान एकल आधार पर लाभ 20,021 करोड़ रुपये रहा । इस दौरान बैंक का वैश्विक कारोबार भी 30 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया ।

  • Inera Crop Science: इनेरा क्रॉप साइंस, क्रॉपनेक्स्ट सॉल्यूशंस ने पांच राज्यों में किसानों को जैविक कृषि में सहायता के लिए किया समझौता!

    Inera Crop Science: इनेरा क्रॉप साइंस, क्रॉपनेक्स्ट सॉल्यूशंस ने पांच राज्यों में किसानों को जैविक कृषि में सहायता के लिए किया समझौता!

    Inera Crop Science: इनेरा क्रॉप साइंस और क्रॉपनेक्स्ट सॉल्यूशंस ने उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के किसानों तक विज्ञान आधारित जैविक कृषि समाधान पहुंचाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है।

    सोमवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस साझेदारी का लक्ष्य 5,000 से ज्यादा चैनल भागीदारों और खुदरा विक्रेतओं के नेटवर्क के जरिए 65 लाख से अधिक किसानों तक पहुंच बनाना है। साथ ही, करीब 20 लाख एकड़ खेती वाले क्षेत्र में जैविक कृषि उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का भी लक्ष्य रखा गया है।

    दोनों कंपनियों का कहना है कि विज्ञान आधारित जैविक कृषि समाधान इन चुनौतियों से निपटने में अहम् भूमिका निभा सकते हैं। ये खेती में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों का बेहतर उपयोग करने, फसल की पैदावार सुधारने, मिट्टी की सेहत मजबूत करने और किसानों को ज्यादा स्थायी खेती अपनाने में मदद करते हैं।

    इनेरा ने विज्ञान आधारित अनेक जैविक कृषि समाधान प्रस्तुत किये हैं जो मिट्टी की सेहत बेहतर बनाने और फसलों को मजबूत करने में मदद करती है, वहीं क्रॉपनेक्स्ट पूर्वी भारत में अपने मजबूत वितरण नेटवर्क, रिटेलर कनेक्ट और किसानों तक सीधी पहुंच के जरिए इस साझेदारी को मजबूती देगा। दोनों कंपनियां मिलकर खेती से जुड़ी नयी तकनीकों को किसानों के करीब लाने का काम करेंगी।

    इसके तहत किसानों को केवल उत्पाद ही नहीं, बल्कि सही जानकारी, जागरूकता और जमीनी स्तर तक जरूरी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। इनेरा क्रॉप साइंस के संस्थापक अगम खरे ने कहा, “विज्ञान आधारित जैविक कृषि समाधान खेती को ज्यादा लाभदायक, मजबूत और स्थायी बना सकते हैं।क्रॉपनेक्स्ट के साथ हमारी यह साझेदारी इस सोच को बड़े स्तर पर किसानों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

  • TET Paper Leak Case: शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार दो आरोपियों की कई राज्यों में पुलिस ने शुरू की तलाश!

    TET Paper Leak Case: शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार दो आरोपियों की कई राज्यों में पुलिस ने शुरू की तलाश!

    TET Paper Leak Case: महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में एक महत्वपूर्ण प्रगति के तहत जांचकर्ताओं ने दो फरार आरोपियों की पहचान की है। उनका पता लगाने तथा उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

    संदिग्धों के नाम हरियाणा के कपिल दहिया और बिहार के बिजेंद्र कुमार बताए गए हैं। पुलिस ने कई राज्यों में तलाशी अभियान शुरू किया है। जांचकर्ता आरोपियों का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की मदद ले रहे हैं।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों को भरोसा है कि दोनों फरार संदिग्धों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और इस मामले के लिए कथित रूप से जिम्मेदार रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने तथा उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास भी जारी हैं।

  • Rape Case Justice: लंबे अरसे के बाद रेप केस में संतुष्टि भरा फैसला; प्रयागराज अदालत ने सुनाई मौत की सजा!

    Rape Case Justice: लंबे अरसे के बाद रेप केस में संतुष्टि भरा फैसला; प्रयागराज अदालत ने सुनाई मौत की सजा!

    Rape Case Justice: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को अदालत ने सोमवार को मौत की सजायी। पॉक्सो अदालत ने आरोपी गगन कुमार को तब तक फांसी पर लटकाए जाने की सजा सुनायी, जब तक उसकी मौत ना हो जाए। अदालत ने बच्ची की हत्या और दुष्कर्म दोनों मामलों में मौत की सजा सुनायी।

    अदालत ने दोषी पर दोनों धाराओं में 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। दोनों धाराओं में जुर्माना न अदा करने पर एक-एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया ने बच्ची के परिवार को 10 दिन के अंदर दो लाख का मुआवजा दिए जाने का भी आदेश दिया है। गौरतलब है कि 12 जून 2020 को आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर ले गया था।

    इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। अगले दिन बच्ची के पिता ने 13 जून 2020 को हंडिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो जुलाई 2020 को आरोपपत्र दाखिल कर दी थी। सुनवाई के दौरान 13 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे। अदालत ने 22 जून को आरोपी को दोषी करार दिया था।

  • Supreme Court Refuses Early Hearing: उच्चतम न्यायालय ने राम मंदिर दान गबन मामले की सुनवाई जल्द करने किया इनकार!

    Supreme Court Refuses Early Hearing: उच्चतम न्यायालय ने राम मंदिर दान गबन मामले की सुनवाई जल्द करने किया इनकार!

    Supreme Court Refuses Early Hearing: उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित वित्तीय अनियमितताओं और हेराफेरी की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका पर सोमवार को जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

    याचिका में मंदिर कोष से जुड़े सभी भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और वित्तीय रिकॉर्ड को तुरंत सुरक्षित रखने के निर्देश देने की भी मांग की गयी है।न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति शील नागू की अवकाशकालीन पीठ ने अधिवक्ता एन. के. गोस्वामी के जल्द सुनवाई के लिए जनहित याचिका का उल्लेख किये जाने पर कहा कि इस मामले पर उचित समय पर विचार किया जायेगा।

    पीठ ने याचिकाकर्ताओं को याचिका की एक प्रति रजिस्ट्री को सौंपने का निर्देश दिया। उल्लेख के दौरान वकील ने दलील दी कि ऐसी आशंका है कि जब तक इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश जारी नहीं किये जाते, तब तक उनके साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।

    अधिवक्ता अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव की ओर से दायर इस याचिका में राम मंदिर निर्माण के लिए जनता से मिले दान में गबन, हेराफेरी और दुरुपयोग के आरोपों की सीबीआई द्वारा एक नियमित आपराधिक मामला दर्ज कर स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराने के निर्देश देने की मांग की गयी है।

    याचिका पर विचार लंबित रहने तक, इसमें दान रजिस्टर, खाता बही, सीसीटीवी फुटेज, बैंक रिकॉर्ड और सॉफ्टवेयर डेटाबेस सहित सभी भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और वित्तीय रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के निर्देश देने की भी मांग की गयी है, ताकि उनके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की आशंका को दूर किया जा सके।

    याचिका में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हालांकि इन आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, लेकिन जांच बिना प्राथमिकी दर्ज किए शुरू हुई है, जिससे इसके निष्कर्षों को चुनौती दी जा सकती है।

    याचिकाकर्ताओं के अनुसार, एसआईटी के पास जटिल वित्तीय लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों से जुड़े आरोपों की जांच के लिए आवश्यक फोरेंसिक विशेषज्ञता और खोजी संसाधनों की भी कमी है।

    एक पुराने उदाहरण का हवाला देते हुए, याचिका में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम से जुड़े कथित मिलावटी घी विवाद की जांच का संदर्भ दिया गया है, जहां सीबीआई के नेतृत्व में एक बहुविषय एसआईटी का गठन किया गया था। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि वर्तमान मामले की जांच के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था की आवश्यकता है।

  • Rajasthan Fraud: कछुए से करोड़ों रुपये कमाने का सपना दिखाकर मजदूर से 10 लाख की ठगी!

    Rajasthan Fraud: कछुए से करोड़ों रुपये कमाने का सपना दिखाकर मजदूर से 10 लाख की ठगी!

    Rajasthan Fraud: राजस्थान में अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये कमाने का झांसा देकर एक फैक्ट्री मजदूर से 10 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ठगों ने पहले दुर्लभ कछुए की कीमत एक करोड़ रुपये बताकर उसे खरीदने का झांसा दिया।

    जब पीड़ित ने रकम दे दी तो कछुए को मृत घोषित करने के लिए फर्जी डॉक्टर बुला लिया गया। इसके बाद पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने दुर्लभ कछुआ रखने के मामले में फंसाने की धमकी देकर पूरे गिरोह को मौके से फरार करा दिया। शिकायत के बाद वैशाली नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार पीड़ित उन्नस खां फिलहाल अलवर शहर के अंबेडकर नगर में किराये पर रहकर उद्योग नगर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। उसने बताया कि इसी वर्ष जनवरी में उसके पास आसिम नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को गांव के एक युवक का साला बताते हुए कहा कि उसके पास ऐसा काम है, जिससे दोनों 10 से 20 लाख रुपये कमा सकते हैं। अगले दिन उसकी मुलाकात आसिम, राहुल सैन और महेंद्र जोगी से करायी गयी।

    तीनों उसे एचडीएफसी बैंक के पास स्थित एक चाय की दुकान पर ले गये, जहां उन्होंने हरे रंग का एक कछुआ दिखाया। आरोपियों ने दावा किया कि यह बेहद दुर्लभ कछुआ है, जिसकी बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि वह 10 लाख रुपये देकर यह कछुआ खरीद ले तो बाद में करोड़ों रुपये में बेचकर भारी मुनाफा कमा सकता है।

    आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग समय पर तीन किश्तों में कुल 10 लाख रुपये आरोपियों को दे दिये। रकम लेने के बाद आरोपी उसे मोटर साइकिल पर बैठाकर अलवर-जयपुर मार्ग पर नटनी का बारा क्षेत्र में ले गये। वहां पहुंचते ही उन्होंने कहा कि कछुआ मर चुका है। आरोप है कि कुछ देर बाद एक व्यक्ति को डॉक्टर बताकर बुलाया गया, जिसने कछुए को मृत घोषित कर दिया।

    इसी दौरान पुलिस की वर्दी पहने एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचा और पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि उसने ज्यादा सवाल किये तो उसे दुर्लभ कछुआ रखने के मामले में फर्जी मामले में फंसा दिया जाएगा। धमकी से डरे पीड़ित के सामने ही आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने जांच के बाद आसिम, राहुल सैन, महेंद्र जोगी और कोटपूतली बहरोड़ जिले के बैराठ नगर निवासी नोवता राम उर्फ कट बाबरिया और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

  • Grand Kick-off to Ramgarh Festival: रामगढ़ महोत्सव का भव्य आगाज, संस्कृति और साहित्य के रंग में सराबोर हुआ पहला दिन!

    Grand Kick-off to Ramgarh Festival: रामगढ़ महोत्सव का भव्य आगाज, संस्कृति और साहित्य के रंग में सराबोर हुआ पहला दिन!

    Grand Kick-off to Ramgarh Festival: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत के प्रतीक दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का शुभारंभ सोमवार को आषाढ़ मास के प्रथम दिवस पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया। महोत्सव के पहले दिन ऐतिहासिक धरोहर, लोक संस्कृति, साहित्य और रंगमंच का अद्भुत संगम देखने को मिला।

    नई दिल्ली के कलाकारों की रामलीला, ‘जटायु मोक्ष’ नृत्य-नाटिका, कवि सम्मेलन तथा लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अग्रवाल ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि रामगढ़ महोत्सव प्रदेश की लोक संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व और साहित्य को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने महोत्सव के 50 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामगढ़ केवल सरगुजा ही नहीं, बल्कि देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है तथा इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान आगंतुकों को सीताबेंगरा गुफा, जोगीमारा गुफा, रामगढ़ पर्वत श्रृंखला सहित अन्य ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जहां विशेषज्ञ इन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देंगे। सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि रामगढ़ भारत की प्राचीन सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है।

    उन्होंने कहा कि भगवान राम के वनवास और महाकवि कालिदास की रचनात्मक परंपरा से जुड़े इस क्षेत्र में विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनने की अपार संभावनाएं हैं। विधायक प्रबोध मिंज ने रामगढ़ की ऐतिहासिक, धार्मिक और साहित्यिक महत्ता का उल्लेख करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार और संरक्षण पर बल दिया।

    कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि रामगढ़ महोत्सव स्थानीय कलाकारों और लोक संस्कृति को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सरगुजा की ऐतिहासिक पहचान को नई ऊंचाई देने का माध्यम बन रहा है। महोत्सव के प्रथम दिवस पर नई दिल्ली के कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित भव्य रामलीला का मंचन किया। आकर्षक वेशभूषा, प्रभावशाली अभिनय और संगीत से सजी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

    कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, उदयपुर की छात्राओं ने ‘जटायु मोक्ष’ पर आधारित भावपूर्ण नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। वहीं कवि सम्मेलन में ओज, वीर, हास्य-व्यंग्य, श्रृंगार और समसामयिक विषयों पर आधारित रचनाओं ने श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।

    इसके अलावा सरगुजिहा लोकनृत्य, करमा नृत्य, स्वागत गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महोत्सव को और आकर्षक बना दिया। स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों ने सरगुजा की समृद्ध लोक परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया। महोत्सव का समापन मंगलवार को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

  • Yash Vidyaniketan School Issue: विधानसभा में गूंजा यश विद्यानिकेतन स्कूल का मामला, दोषी अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई!

    Yash Vidyaniketan School Issue: विधानसभा में गूंजा यश विद्यानिकेतन स्कूल का मामला, दोषी अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई!

    Yash Vidyaniketan School Issue: विरार स्थित यश विद्यानिकेतन ग्लोबल स्कूल के कथित अवैध स्थानांतरण का मामला सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा। भाजपा विधायक राजन नाईक द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने सदन को आश्वस्त किया कि मामले की जांच जारी है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    विधायक राजन नाईक ने आरोप लगाया कि स्कूल पिछले पांच वर्षों से बंद होने के बावजूद आरटीई के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता रहा, जिससे सैकड़ों अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि स्कूल को नियमों के विपरीत लगभग दो किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया, जिसके कारण अभिभावकों को शिक्षा विभाग और जिला परिषद कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़े।

    राजन नाईक ने वसई तालुका के शिक्षा विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी का मुद्दा भी सदन में उठाया। उन्होंने बताया कि लाखों विद्यार्थियों वाले इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पद वर्षों से रिक्त हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने सभी रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग की।

    इसके अलावा विधायक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए उस निर्णय का भी उल्लेख किया, जिसमें वसई तालुका की जिला परिषद स्कूलों को महानगरपालिका को हस्तांतरित करने का फैसला किया गया था। उन्होंने कहा कि निर्णय के बावजूद अब तक अमल नहीं हुआ है और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

    जवाब में शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा कि यश विद्यानिकेतन ग्लोबल स्कूल के स्थानांतरण प्रकरण में संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वसई तालुका के शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को आगामी प्रक्रिया में भरा जाएगा तथा जिला परिषद स्कूलों को महानगरपालिका को हस्तांतरित करने के निर्णय को भी लागू किया जाएगा।

  • Manav Kalyan Shakti Jyoti Foundation: मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन को मिली राष्ट्रीय पहचान, नेशनल एनजीओ क्लब में मिली सदस्यता!

    Manav Kalyan Shakti Jyoti Foundation: मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन को मिली राष्ट्रीय पहचान, नेशनल एनजीओ क्लब में मिली सदस्यता!

    Manav Kalyan Shakti Jyoti Foundation: धार्मिक, संस्कृति, समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन को नेशनल एनजीओ क्लब की सदस्यता प्राप्त हुई है। इसके साथ ही एन पी ओ के संस्थापक/डायरेक्टर आचार्य पं धर्मराज पाण्डेय को नेशनल एनजीओ क्लब का पालघर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    बता दें कि नेशनल एनजीओ क्लब देशभर में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों का एक प्रमुख मंच है, जो सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण आदि के क्षेत्र में समन्वित प्रयासों को बढ़ावा देता है। मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन को मिली यह सदस्यता संगठन के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगी।

    जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य पं धर्मराज पाण्डेय ने कहा कि यह जिम्मेदारी पालघर जिले में सामाजिक कार्यों को और गति देने का अवसर है। उन्होंने बताया कि नेशनल एनजीओ क्लब के साथ मिलकर धार्मिक, संस्कार, संस्कृति,शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य शिविर और युवा विकास से जुड़ी योजनाओं का विस्तार किया जाएगा।

    मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन पिछले काफी समय से पालघर सहित कई जिलों में जरूरतमंदों की मदद,अन्नक्षेत्र, वस्त्र वितरण, धार्मिक यज्ञ, संस्कृति संरक्षण के लिए सनातनीय सोलह संस्कारों के लिए जागरूकता अभियान, पौधारोपण और श्रावणी उपाकर्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।

    नई जिम्मेदारी के बाद संगठन अब जिले की अन्य एनजीओ के साथ समन्वय बनाकर बड़े स्तर पर सामाजिक अभियान चलाएगा। स्थानीय सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने इस उपलब्धि पर मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन को बधाई दी है।