By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: Grand Kick-off to Ramgarh Festival: रामगढ़ महोत्सव का भव्य आगाज, संस्कृति और साहित्य के रंग में सराबोर हुआ पहला दिन!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Bharat > Chhattisgarh > Grand Kick-off to Ramgarh Festival: रामगढ़ महोत्सव का भव्य आगाज, संस्कृति और साहित्य के रंग में सराबोर हुआ पहला दिन!
BharatChhattisgarh

Grand Kick-off to Ramgarh Festival: रामगढ़ महोत्सव का भव्य आगाज, संस्कृति और साहित्य के रंग में सराबोर हुआ पहला दिन!

Vidya Dubey
Last updated: June 29, 2026 3:07 pm
Vidya Dubey
Share
3 Min Read
Ramgarh Festival
Ramgarh Festival
SHARE

Grand Kick-off to Ramgarh Festival: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत के प्रतीक दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का शुभारंभ सोमवार को आषाढ़ मास के प्रथम दिवस पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया। महोत्सव के पहले दिन ऐतिहासिक धरोहर, लोक संस्कृति, साहित्य और रंगमंच का अद्भुत संगम देखने को मिला।

नई दिल्ली के कलाकारों की रामलीला, ‘जटायु मोक्ष’ नृत्य-नाटिका, कवि सम्मेलन तथा लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अग्रवाल ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि रामगढ़ महोत्सव प्रदेश की लोक संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व और साहित्य को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने महोत्सव के 50 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामगढ़ केवल सरगुजा ही नहीं, बल्कि देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है तथा इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान आगंतुकों को सीताबेंगरा गुफा, जोगीमारा गुफा, रामगढ़ पर्वत श्रृंखला सहित अन्य ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जहां विशेषज्ञ इन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देंगे। सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि रामगढ़ भारत की प्राचीन सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है।

उन्होंने कहा कि भगवान राम के वनवास और महाकवि कालिदास की रचनात्मक परंपरा से जुड़े इस क्षेत्र में विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनने की अपार संभावनाएं हैं। विधायक प्रबोध मिंज ने रामगढ़ की ऐतिहासिक, धार्मिक और साहित्यिक महत्ता का उल्लेख करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार और संरक्षण पर बल दिया।

कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि रामगढ़ महोत्सव स्थानीय कलाकारों और लोक संस्कृति को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सरगुजा की ऐतिहासिक पहचान को नई ऊंचाई देने का माध्यम बन रहा है। महोत्सव के प्रथम दिवस पर नई दिल्ली के कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित भव्य रामलीला का मंचन किया। आकर्षक वेशभूषा, प्रभावशाली अभिनय और संगीत से सजी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, उदयपुर की छात्राओं ने ‘जटायु मोक्ष’ पर आधारित भावपूर्ण नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। वहीं कवि सम्मेलन में ओज, वीर, हास्य-व्यंग्य, श्रृंगार और समसामयिक विषयों पर आधारित रचनाओं ने श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।

इसके अलावा सरगुजिहा लोकनृत्य, करमा नृत्य, स्वागत गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महोत्सव को और आकर्षक बना दिया। स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों ने सरगुजा की समृद्ध लोक परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया। महोत्सव का समापन मंगलवार को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

TAGGED:Art and CultureCultural EventsCulture NewsIndia NewsLiterary FestivalRamgarh FestivalRamgarh MahotsavRamgarh NewsTourism

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Yash Vidya Niketan School Issue Yash Vidyaniketan School Issue: विधानसभा में गूंजा यश विद्यानिकेतन स्कूल का मामला, दोषी अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई!
Next Article UP Accident UP Accident: यूपी के सड़क हादसे पर सरकार का बड़ा फैसला; कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने तथा दुर्घटना संबंधी सूचनाओं के प्रभावी डिजिटल प्रबंधन!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

National Investment and Infrastructure Fund
National Investment and Infrastructure Fund: राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष में 30 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश को मंत्रिमंडल की मंजूरी!
Bharat June 29, 2026
Bank of Baroda Update
Bank of Baroda Update: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने सरकार को दिया 2,811 करोड़ रुपये का लाभांश, वित्तमंत्री सीतारमण को सौंपा चेक!
Bharat June 29, 2026
Inera Crop Science
Inera Crop Science: इनेरा क्रॉप साइंस, क्रॉपनेक्स्ट सॉल्यूशंस ने पांच राज्यों में किसानों को जैविक कृषि में सहायता के लिए किया समझौता!
Bharat June 29, 2026
TET Paper Leak Case
TET Paper Leak Case: शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार दो आरोपियों की कई राज्यों में पुलिस ने शुरू की तलाश!
Bharat June 29, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?