UP Accident: यूपी के सड़क हादसे पर सरकार का बड़ा फैसला; कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने तथा दुर्घटना संबंधी सूचनाओं के प्रभावी डिजिटल प्रबंधन!

UP Accident

Written by

in

UP Accident: उत्तर प्रदेश के जालौन जिला में सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने तथा दुर्घटना संबंधी सूचनाओं के प्रभावी डिजिटल प्रबंधन के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में पीएम राहत कैशलेस योजना, ई-डार पोर्टल एवं आईरेड मोबाइल एप के संचालन संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

यह प्रशिक्षण जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सभी थानों के विवेचक, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा नामित पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव कुमार शर्मा और प्रभारी यातायात वीर बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।

तकनीकी प्रशिक्षण एनआईसी जालौन के अपर सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज कुमार, आईरेड मैनेजर प्रवीण कुमार तथा तकनीकी सहायक मेहेर प्रकाश ने दिया। प्रशिक्षण में सड़क दुर्घटना के प्रत्येक मामले में ई-डार पोर्टल पर समयबद्ध विवरण दर्ज करने, पीड़ित आईडी तैयार करने, पीएम राहत योजना के तहत पात्र घायलों को शीघ्र कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने तथा आईरेड एप के माध्यम से दुर्घटना संबंधी सूचनाओं की सटीक फीडिंग की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक सड़क दुर्घटना प्रकरण में निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सहायता और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *