मुंबई | वाराणसी के पुराने शहर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बेहतर प्रबंधन तथा पैदल आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज’ के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस पहल का नेतृत्व वाराणसी नगर निगम ने टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन (TMF), चैलेंज वर्क्स और डब्ल्यूआरआई इंडिया (WRI India) के सहयोग से किया।
Winners of Sustainable Cities Challenge Announced for Varanasi
प्रतियोगिता में सिटीडेटा.एआई और निप्पोन कोए के ‘सिटीफ्लो’ तथा द अर्बनाइज़र के ‘जनजात्रा’ को विजेता चुना गया। इन टीमों को वाराणसी में अपने समाधानों को लागू करने और आगे विकसित करने के लिए वित्तीय तथा तकनीकी परामर्श सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा वोजिक एआई के ‘बेहतर वे’ और प्रमेया कंसल्टिंग के ‘नई चाल’ को शहर में अधिक समावेशी और प्रभावी मोबिलिटी समाधान विकसित करने में योगदान के लिए ऑनरेबल मेंशन दिया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस चुनौती के दौरान सामने आए नवाचारों को व्यापक स्तर पर लागू करने से वाराणसी सहित अन्य शहरों में भी शहरी परिवहन और भीड़ प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी।
वाराणसी के घनी आबादी वाले और धार्मिक महत्व वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए ये समाधान आधुनिक तकनीक और मानव-केंद्रित डिजाइन पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए आवागमन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाना है।
टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम डायरेक्टर प्रसन्ना गणेश ने कहा कि विजेता टीमों ने वाराणसी की चुनौतियों को अवसरों में बदलते हुए ऐसे व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए हैं, जो शहर प्रशासन को भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य तकनीक, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी के माध्यम से सभी के लिए बेहतर मोबिलिटी सुनिश्चित करना है।
लखनऊ/मुंबई: महाकवि बाण प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला देश का प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘पं. बाण सम्मान’ इस वर्ष मुंबई के लब्धप्रतिष्ठित हास्य कवि सुरेश मिश्र को प्रदान किया जाएगा। इस गौरवशाली समारोह का आयोजन 15 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित देशभारती पब्लिक इंटर कॉलेज में होगा।
इस सम्मान के तहत कवि सुरेश मिश्र को शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और ₹51,000 की नकद राशि भेंट की जाएगी।
गुरु पर्व और ‘डमरू शतक’ पुस्तक का विमोचन
देशभारती पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक पंडित वेदव्रत वाजपेई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्यक्रम की घोषणा की। यह भव्य आयोजन देश के मूर्धन्य विद्वान और ओजरस के शिखर कवि पं. वेदव्रत वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर ‘गुरु पर्व’ के रूप में मनाया जाएगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें सुरेश मिश्र द्वारा रचित हिंदी साहित्य के इतिहास का पहला प्रकाशित डमरू छंद संग्रह ‘डमरू शतक’ का विमोचन किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री और कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
इस साहित्यिक महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायकों सहित साहित्य जगत और राजनीति की कई अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी। इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनुव्रत वाजपेई ने देश भर के तमाम साहित्य प्रेमियों और रसिकों से इस ‘साहित्यिक यज्ञ’ में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
शिक्षा पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं सुरेश मिश्र की कविताएं
(Pt. Ban Samman Suresh Mishra) सुरेश मिश्र हिंदी साहित्य जगत का एक बड़ा नाम हैं। उनकी अब तक आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी साहित्यिक योग्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी लिखी कविताएं स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं:
उनकी प्रसिद्ध कविता ‘नदी की पुकार’ महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के कक्षा नौवीं (लोकवाणी) के पाठ्यक्रम में शामिल है।
उनकी एक और लोकप्रिय रचना ‘मां-बाप से बढ़कर कोई भगवान नहीं है’ कक्षा छठवीं (बांग्ला भारती) के पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाती है।
सुरेश मिश्र को इससे पहले साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित देश के दर्जनों प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, और अब उनके खाते में ‘पं. बाण सम्मान’ का एक और बड़ा गौरव जुड़ने जा रहा है।
नई दिल्ली: देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने 8 जुलाई के लिए मौसम का नया अलर्ट जारी करते हुए उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट(Heavy Rain in 13 States)
IMD ने 8 जुलाई को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। किसानों, मछुआरों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में तेज बारिश और 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की संभावना
राजधानी दिल्ली में बुधवार को तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है।
अलर्ट वाले प्रमुख जिलों में मथुरा, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, झांसी, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, जालौन, अलीगढ़, कानपुर, अमरोहा, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और देवरिया शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पटना, गया, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, अररिया, किशनगंज और बेगूसराय शामिल हैं।
यहां तेज हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम बिगड़ने के संकेत
झारखंड के रांची, दुमका, देवघर, हजारीबाग, पलामू, गढ़वा, लातेहार और खूंटी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यहां हवा की गति 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, मालदा, नादिया, दार्जिलिंग, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, कूचबिहार और पूर्व मेदिनीपुर में भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का खतरा
उत्तराखंड में पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार, चमोली और ऋषिकेश समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां तेज हवाएं 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, कुल्लू, ऊना, कांगड़ा, चंबा और किन्नौर में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, कठुआ, उधमपुर, जम्मू, राजौरी, अनंतनाग, पुंछ और कुलगाम सहित कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी
राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, जैसलमेर, अलवर, जोधपुर और डूंगरपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। यहां हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
मध्य प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, सतना, रीवा, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, देवास और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रशासन ने जारी की सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली चमकने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माण वाले स्थानों के पास खड़े होने से बचें। मानसून के इस सक्रिय दौर में अगले कुछ घंटे कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।
किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने स्कूल में पकड़ा, बीएसए ने प्रारंभिक जांच के बाद विभागीय कार्रवाई के दिए आदेश
आगरा: Agra के फतेहाबाद क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवाह में एक सहायक अध्यापक के कथित रूप से शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
Drunk teacher suspended Government-School in agra
जानकारी के अनुसार, विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक हरमेश कांत कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्कूल परिसर में पकड़ लिया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। मामले का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने प्रारंभिक जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर सहायक अध्यापक हरमेश कांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
बीएसए ने इस मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों से अनुशासन और जिम्मेदारीपूर्ण आचरण की अपेक्षा की जाती है। यदि जांच में आरोप पूरी तरह सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
25,620 छात्रों ने कराया था स्क्रूटनी के लिए आवेदन, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने यूपी बोर्ड छात्रों को दिए 6% अतिरिक्त अंक
प्रयागराज: Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम से असंतुष्ट 25,620 छात्र-छात्राओं द्वारा कराई गई स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के बाद 4,885 विद्यार्थियों के अंकों में बदलाव हुआ है। इनमें बड़ी संख्या में छात्रों के अंक बढ़े हैं, जबकि कुछ विद्यार्थियों के अंक कम भी हुए हैं। कई मामलों में उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों के जोड़ में हुई त्रुटियों को भी सुधारा गया है।
25 हजार से अधिक छात्रों ने कराया था आवेदन(UP Board Scrutiny Result 2026)
यूपी बोर्ड के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) के 4,450 और इंटरमीडिएट (12वीं) के 21,170 यानी कुल 25,620 छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
स्क्रूटनी के बाद:
हाईस्कूल: 627 छात्रों के अंक बदले।
इंटरमीडिएट: 4,258 छात्रों के अंक बदले।
कुल: 4,885 विद्यार्थियों के परिणाम में संशोधन हुआ।
क्षेत्रीय कार्यालयवार अंक परिवर्तन
क्षेत्रीय कार्यालय
10वीं आवेदन
10वीं में अंक परिवर्तन
12वीं आवेदन
12वीं में अंक परिवर्तन
मेरठ
815
95
3,778
604
बरेली
465
45
1,823
354
प्रयागराज
1,894
387
8,631
2,252
वाराणसी
790
62
4,238
658
गोरखपुर
486
38
2,700
390
कुल
4,450
627
21,170
4,258
वाराणसी में 53 छात्रों के बढ़े अंक
Varanasi क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार स्क्रूटनी के बाद 53 विद्यार्थियों के अंक बढ़े हैं।
इनमें:
इंटरमीडिएट: 51 छात्र
हाईस्कूल: 2 छात्र
क्षेत्रीय उप सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि शेष सभी आवेदकों के अंकों में कोई बदलाव नहीं पाया गया।
काशी विद्यापीठ में यूपी बोर्ड छात्रों को मिलेगा 6% अतिरिक्त लाभ
इधर, Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith ने सत्र 2025-26 के मेरिट आधारित प्रवेश के लिए यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट छात्रों को 6 प्रतिशत अतिरिक्त अंक देने का निर्णय लिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विभिन्न शिक्षा बोर्डों के परीक्षा परिणामों का सांख्यिकीय विश्लेषण करने के बाद स्केलिंग प्रणाली लागू की गई है।
विभिन्न बोर्डों के लिए स्केलिंग व्यवस्था
यूपी बोर्ड: 6% अतिरिक्त अंक
बिहार बोर्ड: 5% अतिरिक्त अंक
सीबीएसई और अन्य राज्य बोर्ड (उत्तर प्रदेश एवं बिहार को छोड़कर): 2% अतिरिक्त अंक
सीआईएससीई एवं एनआईओएस: कोई अतिरिक्त अंक नहीं
विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्केलिंग के बाद किसी भी अभ्यर्थी का अधिकतम स्केल्ड स्कोर 98.20 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।
छात्रों के लिए क्या है महत्व?
स्क्रूटनी के बाद जिन छात्रों के अंक बढ़े हैं, उन्हें संशोधित अंकपत्र जारी किए जाएंगे। वहीं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्केलिंग नीति से यूपी बोर्ड के छात्रों को मेरिट आधारित प्रवेश में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड आज देश का सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, पैन लिंकिंग और कई अन्य सेवाओं के लिए आधार अनिवार्य है। ऐसे में आधार में दर्ज जानकारी का सही और अपडेट होना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है।
31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त में बदल सकेंगे ई-मेल आईडी
UIDAI के नए फैसले के तहत अब आधार कार्ड में ई-मेल आईडी को 31 दिसंबर 2026 तक बिना किसी शुल्क के अपडेट या बदल सकते हैं। पहले इस सुविधा के लिए 75 रुपये और जीएसटी का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क कर दी गई है।
सबसे खास बात यह है कि ई-मेल अपडेट कराने के लिए अब आधार सेवा केंद्र जाने की भी जरूरत नहीं होगी। यह प्रक्रिया घर बैठे मोबाइल फोन के जरिए पूरी की जा सकती है।
क्यों जरूरी है ई-मेल अपडेट करना?
आधार से जुड़ी कई ऑनलाइन सेवाओं में ई-मेल वेरिफिकेशन की आवश्यकता होती है। यदि आपके आधार में पुराना या गलत ई-मेल दर्ज है, तो ओटीपी और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए समय रहते सही ई-मेल अपडेट करना फायदेमंद रहेगा।
ऐसे करें आधार में ई-मेल अपडेट
ई-मेल अपडेट करने के लिए अपने मोबाइल में UIDAI का आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें और इन आसान चरणों का पालन करें—
Aadhaar App में लॉगिन करें।
Update Email या Update Aadhaar Details विकल्प चुनें।
नया ई-मेल आईडी दर्ज करें।
आवश्यक सत्यापन (Verification) पूरा करें।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका ई-मेल अपडेट हो जाएगा।
UIDAI ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आधार में दर्ज सभी जानकारियों को समय-समय पर अपडेट रखें, ताकि सरकारी और डिजिटल सेवाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।
Rape Case Justice: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को अदालत ने सोमवार को मौत की सजायी। पॉक्सो अदालत ने आरोपी गगन कुमार को तब तक फांसी पर लटकाए जाने की सजा सुनायी, जब तक उसकी मौत ना हो जाए। अदालत ने बच्ची की हत्या और दुष्कर्म दोनों मामलों में मौत की सजा सुनायी।
अदालत ने दोषी पर दोनों धाराओं में 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। दोनों धाराओं में जुर्माना न अदा करने पर एक-एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया ने बच्ची के परिवार को 10 दिन के अंदर दो लाख का मुआवजा दिए जाने का भी आदेश दिया है। गौरतलब है कि 12 जून 2020 को आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर ले गया था।
इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। अगले दिन बच्ची के पिता ने 13 जून 2020 को हंडिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो जुलाई 2020 को आरोपपत्र दाखिल कर दी थी। सुनवाई के दौरान 13 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे। अदालत ने 22 जून को आरोपी को दोषी करार दिया था।
Hardoi Teacher Recruitment Corruption: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षक भर्ती और एजुकेटर चयन प्रक्रिया से जुड़ा कथित भ्रष्टाचार का मामला गहराता जा रहा है। सेवा प्रदाता संस्था की शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजीत सिंह के खिलाफ शहर कोतवाली में रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता संस्था का आरोप है कि फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर भर्ती और नियुक्ति से संबंधित अभिलेखों की जांच की।
जांच के दौरान समिति को 29 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से संबंधित 61 शिक्षकों की मूल पत्रावलियां रिकॉर्ड से गायब मिलीं। इसके अलावा कई दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने पर भर्ती से जुड़ी अलमारियों और दो कमरों को सील कर दिया गया।
जांच समिति में सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह, सदर एसडीएम संजय अग्रहरि और डायट प्राचार्य रामेंद्र सिंह शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, गायब अभिलेखों और भर्ती प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं की अलग से जांच कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण में पूर्व पटल प्रभारी अनुपम मिश्रा के खिलाफ भी पहले एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट और पुलिस विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Ramnagari Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करने के साथ-साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे और भगवान हनुमान के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद संत-महंतों से मुलाकात की और धार्मिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इसके पश्चात वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे, जहां रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया।
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, संत-महात्मा और श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हलधरपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के दौरान हलधरपुर थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी जितेंद्र राम को खुरपा-बेलौझा स्थित मथुरा मेमोरियल आईटीआई कॉलेज के समीप नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हलधरपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 118/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 333 और 351(3) के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67-ए के अंतर्गत मामला दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।