Drunk teacher suspended Government-School in agra: सरकारी स्कूल में शराब के नशे में पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल होते ही हुआ निलंबित

सरकारी स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल होते ही निलंबित

Written by

in

,

किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने स्कूल में पकड़ा, बीएसए ने प्रारंभिक जांच के बाद विभागीय कार्रवाई के दिए आदेश

आगरा: Agra के फतेहाबाद क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवाह में एक सहायक अध्यापक के कथित रूप से शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

Drunk teacher suspended Government-School in agra

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक हरमेश कांत कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्कूल परिसर में पकड़ लिया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। मामले का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने प्रारंभिक जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर सहायक अध्यापक हरमेश कांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

बीएसए ने इस मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों से अनुशासन और जिम्मेदारीपूर्ण आचरण की अपेक्षा की जाती है। यदि जांच में आरोप पूरी तरह सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *