Category: Uttar Pradesh

  • Mathura News Update: मथुरा में बाढ़ का कहर, यमुना ने तोड़ा रेकॉर्ड, 45 गांव बने टापू, 9 हजार लोग रेस्क्यू

    Mathura News Update: मथुरा में बाढ़ का कहर, यमुना ने तोड़ा रेकॉर्ड, 45 गांव बने टापू, 9 हजार लोग रेस्क्यू

    मथुरा। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने जिले की स्थिति को बेकाबू बना दिया है। रविवार को नदी का जलस्तर 167.55 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.55 मीटर ऊपर है। तेज बहाव से लक्ष्मीनगर की कॉलोनियों में पानी एक-एक मंजिल तक घुस गया, जबकि वृंदावन, सदर बाजार और जयसिंहपुरा समेत दर्जनों कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। जिले के 45 गांव पूरी तरह टापू में तब्दील हो चुके हैं। प्रशासन ने अब तक नौ हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में भेजा है।

    हथिनीकुंड और ओखला से छोड़ा गया पानी

    सिंचाई विभाग के अनुसार रविवार शाम हथिनीकुंड से 44,016 क्यूसेक और ओखला से 1.6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, गोकुल बैराज से 1.56 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। अधिकारी मानते हैं कि यदि बारिश नहीं हुई तो सोमवार से जलस्तर में गिरावट आनी शुरू हो सकती है।

    डीएम-एसएसपी ने संभाला मोर्चा

    लक्ष्मीनगर में हालात बिगड़ने के बाद जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार खुद मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारी ट्रैक्टर से बाढ़ग्रस्त कॉलोनियों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। डीएम ने शेल्टर होम का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

    रेड अलर्ट, घाटों की राह बंद

    केंद्रीय जल आयोग ने यमुना का जलस्तर खतरे से ऊपर जाने पर मथुरा में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रशासन ने सभी घाटों और निचले इलाकों को खाली कराने का आदेश दिया है। विश्राम घाट समेत कई मार्ग बंद कर दिए गए हैं। दुकानों पर भी बाढ़ का असर पड़ा है और आसपास के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

    200 मकान डूबे, दीवारें गिरीं

    नौहझील क्षेत्र के 9 गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां करीब 200 मकान पानी में डूब गए हैं। 5-6 फीट तक घरों में पानी भर चुका है, जिससे लाखों का सामान नष्ट हो गया। दर्जनों मकानों की दीवारें गिर गईं और किसानों पर आर्थिक संकट गहरा गया।

    मंदिरों में दर्शन पर रोक

    पानीगांव मार्ग पर चार फीट तक पानी भरने से सड़क बंद कर दी गई है। वहीं, राधारानी मानसरोवर मंदिर परिसर में भी जलस्तर बढ़ने पर श्रद्धालुओं के दर्शन रोक दिए गए हैं। केवल सेवायतों को पूजा की अनुमति दी गई है।

    कांग्रेस भी उतरी मदद को

    प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मदद के लिए आगे आए। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने रांची बांगर और गणेश पुरम में राहत सामग्री वितरित कर बाढ़ प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है।

  • संगठन शक्ति और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है दहीहंडी : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    संगठन शक्ति और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है दहीहंडी : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    मुंबई। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने चातुर्मास व्रत महोत्सव के दौरान कहा कि दहीहांडी कोई साधारण आयोजन नहीं, बल्कि संगठन शक्ति और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है।
    उन्होंने कहा कि दूध बिखर जाता है, पर दही और माखन एकत्र होकर शक्ति का प्रतीक बनते हैं। इसी संगठन शक्ति को बढ़ाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने दही-माखन की चोरी की लीला की।
    शंकराचार्य जी ने कहा—
    • “दहीहंडी का उत्सव हमारी प्रकृति बदल देता है। जहाँ सामान्य जीवन में लोग टांग खींचते हैं, वहीं यहाँ लोग दूसरों को ऊपर चढ़ने में मदद करते हैं।”
    • “यह पर्व हमें श्रीकृष्ण के साथ गोप-ग्वाल बनने का अवसर देता है।”


    मुंबई के बोरीवली स्थित कोराकेंद्र ग्राउंड पर उनके चातुर्मास्य महामहोत्सव के दौरान जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। शंकराचार्य जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और स्वयं प्रसाद वितरित किया।
    उन्होंने आगे कहा कि भगवान की भक्ति का आधार प्रेम है। “यदि हम आत्म पदार्थ में प्रेम बढ़ाएँ, तो हमें समाधान के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। ब्रह्म हमारे भीतर ही है, बस उसे पहचानने की आवश्यकता है।”

  • नालासोपारा में महाराष्ट्र एवं यूपी-बिहार का सांस्कृतिक मनोमिलन, अश्लील-फूहड़ गीतों की फूटी मटकी

    नालासोपारा में महाराष्ट्र एवं यूपी-बिहार का सांस्कृतिक मनोमिलन, अश्लील-फूहड़ गीतों की फूटी मटकी


    नालासोपारा। जनता पार्टी वसई विरार जिला एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा द्वारा स्थापित सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था अभियान के संयुक्त तत्वावधान में नालासोपारा (पूर्व) स्थित कैपिटल मॉल के सामने दही हांडी उत्सव एवं कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
    इस कार्यक्रम ने महाराष्ट्र और उत्तर भारत की सांस्कृतिक व भाषाई परंपराओं का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। एक ओर जहां महाराष्ट्र की पारंपरिक दही हांडी की गूंज रही, वहीं भोजपुरी व मराठी लोकगीतों और भावगीतों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
    कार्यक्रम में सांसद डॉ. हेमंत सावरा, विधायक राजन नाईक एवं स्नेहा दुबे पंडित, भाजपा जिला अध्यक्षा प्रज्ञा पाटील, शिवसेना नेता नवीन दुबे सहित अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।
    लोकगायिका संजोली पांडेय ने भोजपुरी के अश्लील गीतों की आलोचना करते हुए शुद्ध पारंपरिक गीत गाने का संकल्प दिलाया। उनकी कजरी और मराठी गीतों पर हजारों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।
    भारी बारिश के बावजूद हजारों गोविंदा व श्रद्धालु उपस्थित रहे और कृष्णभक्ति का उल्लास देखते ही बनता था।
    कार्यक्रम की सफलता में भाजपा नेता अमित दुबे समेत अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। ‘अभियान’ संस्था ने पिछले ग्यारह दिनों से लगातार कजरी कार्यक्रम आयोजित किए हैं। महोत्सव का समापन 17 अगस्त को बांद्रा (पश्चिम) के रंग शारदा हॉल में संपन्न हुआ।

    लोकगायिका संजोली पांडेय ने दी कजरी व लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ अश्लील-फूहड़ गीतों की फोड़ा मटकी

    लोकगायिका संजोली पांडेय ने नालासोपारा में आयोजित दही हांडी एवं कजरी महोत्सव में भोजपुरी के अश्लील गीतों का विरोध करते हुए पारंपरिक गीत गाने का संकल्प दिलाया।

    मूसलाधार बारिश के बीच गोविंदाओं की टोली ने दही हांडी फोड़कर उत्सव की शोभा बढ़ाई, वहीं मंच से संजोली पांडेय ने भोजपुरी और मराठी लोकगीतों तथा भावगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। हजारों की भीड़ ने कान्हा के खेल और लोकसंगीत का आनंद लिया।

    युवा भाजपा नेता अमित दुबे ने कार्यक्रम से पहले टी-शर्ट वितरित की। संस्था अभियान लगातार ग्यारह दिनों से विभिन्न इलाकों में कजरी महोत्सव का आयोजन कर रही है।

    संजोली पांडेय की भोजपुरी कजरी और मराठी गीतों पर लोग झूम उठे। उनकी प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने कहा कि मुंबई की दही हांडी में भोजपुरी कजरी का समावेश “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का उत्कृष्ट उदाहरण है।

    युवा भाजपा नेता अमित दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में नालासोपारा की पहचान अब अच्छाई की बुराई पर जीत के संदेश से होगी।

  • Janmashtami And Indepenceday: नोएडा में जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस पर ‘श्री सिद्ध विष्णु सुदर्शन कवच महाअनुष्ठान’ सम्पन्न

    Janmashtami And Indepenceday: नोएडा में जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस पर ‘श्री सिद्ध विष्णु सुदर्शन कवच महाअनुष्ठान’ सम्पन्न

    नोएडा। सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून सभागार में आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘श्री सिद्ध विष्णु सुदर्शन कवच महाअनुष्ठान’ का भव्य आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट के कुलप्रमुख परमप्रज्ञ जगद्गुरु प्रो. पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज ने किया। उनके वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा सभागार आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालु इस अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।
    गुरुदेव ने सुदर्शन चक्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल आयुध नहीं, बल्कि धर्म और न्याय की रक्षा का दिव्य प्रतीक है। जैसे श्रीकृष्ण ने असुरों के नाश के लिए इसका प्रयोग किया, वैसे ही साधक की पूजा से यह नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है।
    ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता मां यामिनी श्री ने कहा कि आर्यम जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चनाएं विश्व स्तर पर सनातन धर्म की प्रतिष्ठा को बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर ध्वजारोहण भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राकेश रघुवंशी, संध्या रघुवंशी सहित अनेक भक्तों का योगदान रहा।

  • The terror of Gosaipur outpost in-charge Chandrabhushan Yadav: योगी हो या मोदी, किसी से नहीं डरता… : गोसाईपुर चौकी इंचार्ज चन्द्रभूषण यादव

    The terror of Gosaipur outpost in-charge Chandrabhushan Yadav: योगी हो या मोदी, किसी से नहीं डरता… : गोसाईपुर चौकी इंचार्ज चन्द्रभूषण यादव

    “योगी हो या मोदी, किसी से नहीं डरता…” : गोसाईपुर चौकी इंचार्ज का घमंडी ऐलान, अपराधियों का साम्राज्य कायम

    चोलापुर से रिपोर्ट
    वाराणसी । उत्तर प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार के दावे, चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी इंचार्ज चन्द्रभूषण यादव और दिवान संजीव सिंह के कारनामों के सामने खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ये दोनों पुलिसकर्मी न केवल अपराधियों को संरक्षण देते हैं, बल्कि पीड़ितों को इतना परेशान करते हैं कि वे न्याय की उम्मीद छोड़कर गांव छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं।

    गांव में जुआ, अवैध शराब, नशे का कारोबार और जबर्दस्ती वसूली का धंधा बेखौफ चल रहा है। शिकायत करने पर पीड़ितों को उल्टा धमकाया जाता है और “सुलह” के नाम पर दोनों पक्षों से वसूली की जाती है। यही नहीं, पैसा न देने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है।

    नेहियां गांव के चंदन गुप्ता और उनका परिवार, गांव के ही दबंग अंकित जायसवाल, रत्नेश सिंह उर्फ बंदूक और अंकित सिंह उर्फ बाहुबली की दबंगई से इतना त्रस्त हो गया कि अपना घर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीण बताते हैं कि यही दबंग गांव में खुलेआम आतंक मचा रहे हैं और चौकी इंचार्ज से उन्हें खुला संरक्षण मिला हुआ है।

    मामले को और गंभीर बनाने वाला चौकी इंचार्ज का वह बयान है जो उन्होंने खुलेआम लोगों के सामने दिया—

    “योगी हो या मोदी, किसी से नहीं डरता… इस बार इनकी सरकार नहीं रहेगी।”

    यह बयान न सिर्फ प्रदेश सरकार बल्कि केंद्र सरकार की कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला है। सवाल उठता है कि जिस प्रदेश में पुलिस के निचले स्तर के अधिकारी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक को चुनौती दे रहे हों, वहां अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद होंगे।

    ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गोसाईपुर का किसन मिश्रा नाबालिग लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार के गोरखधंधे में धकेलता है और उसे भी दोनों पुलिसकर्मियों का संरक्षण प्राप्त है। ग्रामीण कहते हैं कि यह पुलिस अब रक्षक नहीं, बल्कि भक्षक बन चुकी है।

    लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर भी है कि जिस हिंदू राष्ट्र की बात मंचों से की जाती है, उसी में एक हिंदू दूसरे हिंदू को दबाकर, लूटकर और प्रताड़ित कर रहा है। सवाल यह है कि क्या ऐसे ही “रामराज्य” और “नया भारत” का निर्माण होगा, जहां पीड़ित न्याय के लिए भटकता रहे और अपराधी पुलिस की छत्रछाया में राज करे?

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह मामला केवल कानून-व्यवस्था की नाकामी नहीं, बल्कि उनकी साख पर सीधा धब्बा है। अगर इस पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तो यह साबित हो जाएगा कि “अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश” और “भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस” जैसे नारे सिर्फ चुनावी भाषणों तक सीमित हैं।

    रत्नेश सिंह उर्फ बंदूक

    अंकित सिंह उर्फ बाहुबली

  • Veteran Journalist Shrinarayan Tiwari to Be Felicitated for 40 Years of Service: यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा पत्रकारिता क्षेत्र का सर्वोत्तम सम्मान

    Veteran Journalist Shrinarayan Tiwari to Be Felicitated for 40 Years of Service: यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा पत्रकारिता क्षेत्र का सर्वोत्तम सम्मान

    मुंबई। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 6 अगस्त को 2025 का ‘सर्वोत्तम सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। श्री तिवारी पिछले चार दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।यह सम्मान गऊ भारत भारती संस्था द्वारा दिया जाएगा।

    संस्था ने श्री तिवारी के दीर्घकालिक, निडर और जिम्मेदार पत्रकारिता को देखते हुए यह निर्णय लिया है।श्रीनारायण तिवारी ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत वर्ष 1984 में जौनपुर जिले के शाहगंज से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक वादरायण से की थी। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित साप्ताहिकों और दैनिक समाचार पत्रों में कार्य किया। वर्ष 1988 में उन्हें मुंबई से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय हिंदी दैनिक जनसत्ता में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में कार्य करने का अवसर मिला।वर्ष 2003 में उन्होंने लोकमत समाचार में ब्यूरो चीफ के रूप में अपनी सेवाएं दीं। कुछ समय बाद उन्हें पूरे लोकमत समूह के लिए विशेष संवाददाता के रूप में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके पश्चात उन्होंने दबंग दुनिया, एब्सल्यूट इंडिया, पूर्ण विराम और जागरूक टाइम्स जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में स्थानीय संपादक, संपादक और कार्यकारी संपादक के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया।

    वर्तमान में श्री तिवारी यशोभूमि के संपादक पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी धारदार रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता के लिए व्यापक रूप से पहचाने जाते हैं। उन्हें इस क्षेत्र में पहले भी कई सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं।

    वह मंत्रालय और राजनीतिक क्षेत्र की रिपोर्टिंग में दक्ष माने जाते हैं और उनकी रिपोर्टिंग आज भी सरकारी गलियारों में चर्चा का विषय रहती है।उनके नेतृत्व में यशोभूमि निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ‘नया तेवर, नया कलेवर’ का जो परिवर्तन यशोभूमि में देखा जा रहा है, वह उनके संपादकीय मार्गदर्शन का ही प्रतिफल है।

  • रामेश्वरम में गूंज रही श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी: पं. पवन शास्त्री मिश्र की वाणी में बह रही आध्यात्मिक सरिता,श्रद्धालु हो रहे भावविभोर

    रामेश्वरम में गूंज रही श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी: पं. पवन शास्त्री मिश्र की वाणी में बह रही आध्यात्मिक सरिता,श्रद्धालु हो रहे भावविभोर

    रामेश्वरम (तमिलनाडु): पवित्र रामेश्वरम धाम इन दिनों दिव्यता और भक्ति से सराबोर है। श्रीमद्भागवत कथा की अमृतमयी ध्वनि यहां के वातावरण में गूंज रही है। प्रख्यात कथा वाचक पं. पवन शास्त्री मिश्र (दंदरौआ धाम) के मुखारविंद से प्रवाहित यह आध्यात्मिक ज्ञानगंगा श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर रही है।पं. शास्त्री जी ने कथा के दौरान श्रीमद्भागवत को “वेदों का सार” बताते हुए कहा कि “यह कोई साधारण ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली दिव्य वाणी है। इसका रसपान करने से मनुष्य जन्म-जन्मांतर के बंधनों से मुक्त हो सकता है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, करुणा और धर्म के संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।”भक्ति, सेवा और धर्म का संदेशप्रतिदिन कथा स्थल पर सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हो रहे हैं, वातावरण हरिनाम संकीर्तन और भजनों से गुंजायमान है। कथा के माध्यम से भक्ति, सेवा और सच्चे धर्म का संदेश अत्यंत सरल और मार्मिक शब्दों में श्रोताओं तक पहुँच रहा है।यह श्रीमद्भागवत कथा 22 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक आयोजित की जा रही है। परीक्षित की भूमिका में सतीश श्रीवास्तव एवं ममता श्रीवास्तव ने यह पुण्य अवसर प्राप्त किया है।आयोजन और व्यवस्थाइस आयोजन की संकल्पना दंदरौआ धाम कथा परिवार भक्त मंडल की है, जबकि व्यवस्थापक की भूमिका में तहसीलदार यादव (बजाज एजेंसी) निष्ठा से सेवा दे रहे हैं।श्रद्धालुओं के लिए समुचित बैठने, प्रसाद, जल एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सराहनीय रही है।यदि आप चाहें तो इसका संक्षिप्त सोशल मीडिया कैप्शन, मराठी अनुवाद, या बुलेटिन शैली में भी संस्करण उपलब्ध कराया जा सकता है।

  • UPMSRA members protesting in Pratapgarh against Franco-Indian Pharmaceuticals – 25 July 2025:प्रयागराज में फ्रैंको-इंडियन फार्मास्युटिकल्स के खिलाफ UPMSRA का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

    UPMSRA members protesting in Pratapgarh against Franco-Indian Pharmaceuticals – 25 July 2025:प्रयागराज में फ्रैंको-इंडियन फार्मास्युटिकल्स के खिलाफ UPMSRA का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

    प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश | 25 जुलाई 2025:
    उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (UPMSRA) की प्रतापगढ़ इकाई ने शुक्रवार को फ्रैंको-इंडियन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी एवं पुलिस आयुक्त के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री एवं प्रमुख सचिव (श्रम विभाग) को ज्ञापन सौंपा।

    UPMSRA, जो उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स की एकमात्र मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन है, फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स ऑफ इंडिया (FMRAI) और सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU) से संबद्ध है।

    प्रदर्शन के मुख्य आरोप:

    • कंपनी द्वारा श्रम कानूनों और सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉयीज़ एक्ट, 1976 का घोर उल्लंघन।
    • कर्मचारियों की तनख्वाह और यात्रा भत्ता रोकना।
    • मनमाने और दंडात्मक स्थानांतरण।
    • फर्जी जांच के बहाने बर्खास्तगी।
    • श्रमिक नेताओं पर झूठे केस दर्ज करवाना।

    UPMSRA का कहना है कि वे शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक विरोध कर रहे हैं, लेकिन कंपनी का प्रबंधन लगातार उत्पीड़न कर रहा है।

    गौरतलब है कि 18 मई 2025 को कंपनी के मुंबई हेडऑफिस में पुलिस ने छापेमारी कर हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त किया था, और अग्रिपाड़ा पुलिस स्टेशन में कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी व 14 अन्य के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।

    प्रदर्शन में शामिल प्रमुख प्रतिनिधि:
    यूनिट अध्यक्ष कॉ. विकल पांडेय, संयुक्त सचिव श्री विजयकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष कॉ. शिवेश सिंह, समिति सदस्य श्री राकेश शर्मा, शुभम पांडेय, शगुन शुक्ला, राहुल मिश्रा, अनिल पटेल, अंकुर दुबे आदि शामिल रहे।